Sports
Cricket, Sports
LSG की कप्तानी से पंत की हो सकती है छुट्टी, पूर्व ओपनर ने सुझाया नए कप्तान का नाम, कुछ दिनों का ब्रेक चाहते है ऋषभ
LSG की कप्तानी से पंत की हो सकती है छुट्टी, पूर्व ओपनर ने सुझाया नए कप्तान का नाम, कुछ दिनों का ब्रेक चाहते है ऋषभ Read Post »
IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बैठी LSG ने अपने 8 में से 6 मैच गंवा दिए हैं और लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. जाहिर तौर पर कप्तान को ही आलोचना झेलनी पड़ती है और यहां भी वही हो रहा है.  पूर्व IPL कोच वसीम जाफर ने खुले तौर पर कप्तानी में बदलाव की बात कही है. उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम को कप्तान बनाया जाना चाहिए ताकि पंत कप्तानी के दबाव से मुक्त होकर अपने खेल पर ध्यान दे सकें
Cricket, Sports
Rinku Singh IPL: LSG के लिए बुरा सपना बन गया रिंकू सिंह… मैदान में किया ऐसा खेल कि सब रह गए दंग
Rinku Singh IPL: LSG के लिए बुरा सपना बन गया रिंकू सिंह… मैदान में किया ऐसा खेल कि सब रह गए दंग Read Post »
Rinku Singh IPL: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जो हुआ… वो किसी रोलरकोस्टर से कम नहीं था! मैच पूरी तरह लखनऊ सुपर जायंट्स के कंट्रोल में दिख रहा था… जीत बस कुछ गेंदों दूर थी. लेकिन तभी मैदान पर आया एक ऐसा तूफान, जिसने सब कुछ पलटकर रख दिया नाम है रिंकू सिंह. रिंकू पूरे मैच में अलग ही लेवल पर नजर आए. पहले फील्डिंग में उन्होंने कमाल दिखाया तेज रन रोके, कैच पकड़े और दबाव बनाया. लेकिन असली कहानी तो उनकी बैटिंग में लिखी गई. जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब रिंकू ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ 83 रन ठोक दिए. हर शॉट में कॉन्फिडेंस, हर रन में क्लास, लेकिन असली धमाका अभी बाकी था! आखिरी ओवर, मैच पूरी तरह फंसा हुआ… और फिर. पहली गेंद छक्का! दूसरी गेंद छक्का! तीसरी गेंद छक्का! चौथी गेंद छक्का! लगातार चार छक्कों ने पूरे स्टेडियम को हिला दिया. जो मैच लखनऊ की मुट्ठी में लग रहा था वो अचानक रिंकू सिंह के नाम हो गया. डगआउट में खुशी, मैदान पर जश्न और फैंस के चेहरे पर हैरानी ये सिर्फ एक पारी नहीं थी, ये एक यादगार मोमेंट था! अब हर कोई यही पूछ रहा है क्या ये IPL के सबसे खतरनाक फिनिश में से एक है?
Cricket, Sports
नाती-पोता खिलाने की उम्र में डेब्यू, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले जिम लेकर को मारा चौका, 1950 में बना रिकॉर्ड आज भी अटूट है
नाती-पोता खिलाने की उम्र में डेब्यू, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले जिम लेकर को मारा चौका, 1950 में बना रिकॉर्ड आज भी अटूट है Read Post »
नवंबर 1950 में, बॉम्बे के ऐतिहासिक ब्रेबॉर्न स्टेडियम में एक फर्स्ट-क्लास मैच (Commonweath XI बनाम Governor’s XI) खेला जा रहा था.  इस मैच में गवर्नर इलेवन की कप्तानी खुद राजा महाराज सिंह कर रहे थे.  जब वह बल्लेबाजी करने उतरे, तो पूरा स्टेडियम हैरान था क्योंकि तब उनकी उम्र 72 साल थी.
Cricket, Sports
उसके आउट होते ही सब उदास हो जाते हैं, मेरे मम्मी पापा, वैभव सूर्यवंशी के नंबर-1 फैन, आर अश्विन ने किया बड़ा खुलासा
उसके आउट होते ही सब उदास हो जाते हैं, मेरे मम्मी पापा, वैभव सूर्यवंशी के नंबर-1 फैन, आर अश्विन ने किया बड़ा खुलासा Read Post »
पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने बताया कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. उनके घर में माता पिता इस बल्लेबाज के नंबर एक फैन हैं. वो राजस्थान रॉयल्स का हर एक मैच बैठकर देखते हैं. वैभव के आउट होने के बाद निराश हो जाते हैं.
Cricket, Sports
Vaibhav Suryavanshi Video: सुनो दोगे तो बोले …1 फोटो खिंचवाने के 100 रुपये लेते हैं वैभव सूर्यवंशी, सबके सामने मांगे पैसे
Vaibhav Suryavanshi Video: सुनो दोगे तो बोले …1 फोटो खिंचवाने के 100 रुपये लेते हैं वैभव सूर्यवंशी, सबके सामने मांगे पैसे Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग में गेंदबाजों की धज्जी उड़ाने वाले राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनको बच्चों के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर पैसों की बात करते हुए देखा गया. उन्होंने खुलकर कहा मैं एक फोटो के 100 रुपये लेता हूं.
Cricket, Sports
OPINION: IPL 2026 में तमाशा बन कर रह गए हैं गेंदबाज, बिगड़ रहा है बैट-बॉल के बीच संतुलन, देर होने से पहले जागो BCCI
OPINION: IPL 2026 में तमाशा बन कर रह गए हैं गेंदबाज, बिगड़ रहा है बैट-बॉल के बीच संतुलन, देर होने से पहले जागो BCCI Read Post »
 2026 में तस्वीर बदलती नजर आ रही है. अचानक सब कुछ सिर्फ बल्लेबाज़ों के इर्द-गिर्द सिमट गया है. हाल ही में एक ही दिन में 40 ओवर में 985  रन बन गए 265 और 228 जैसे बड़े स्कोर आसानी से चेज़ हो गए.  केएल राहुल और वैभव सूर्यवंशी के शतक भी बेकार चले गए. अब कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं लगता और गेंदबाज़ महज दर्शक बनकर रह गए हैं, जो सिर्फ चौके-छक्के खाने के लिए गेंद डाल रहे हैं. 
Cricket, Sports
‘वैभव सूर्यवंशी के बैट में AI चिप लगी है’, IPL सुपरस्टार के बल्ले के लैब टेस्ट की किसने की डिमांड?
‘वैभव सूर्यवंशी के बैट में AI चिप लगी है’, IPL सुपरस्टार के बल्ले के लैब टेस्ट की किसने की डिमांड? Read Post »
Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के बैट में AI चिप लगी है, IPL के सुपरस्टार के बल्ले की लैब टेस्ट डिमांड
Cricket, Sports
रोमांचक जीत के बाद KKR को मिली बुरी खबर, अंगक्रिश रघुवंशी पर BCCI ने कड़ा एक्शन,मैच में हुआ था जमकर बवाल
रोमांचक जीत के बाद KKR को मिली बुरी खबर, अंगक्रिश रघुवंशी पर BCCI ने कड़ा एक्शन,मैच में हुआ था जमकर बवाल Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगक्रिश रघुवंशी को आउट दिए जाने पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा. विवादित आउट दिए जाने पर उनकी भावुक प्रतिक्रिया के चलते मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा उन्हें लीग के आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एक डिमेरिट प्वाइंट भी मिला है.
Cricket, Sports
वैभव सूर्यवंशी अकेले नहीं, IPL 2026 में आठ ओपनर्स का तूफान, किसे मिलेगी टीम इंडिया में जगह?
वैभव सूर्यवंशी अकेले नहीं, IPL 2026 में आठ ओपनर्स का तूफान, किसे मिलेगी टीम इंडिया में जगह? Read Post »
IPL 2026 में ऐसे एक दर्जन से ज्यादा ओपनर्स हैं जो अपने-अपने अंदाज में आग उगल रहे हैं. कोई सिर्फ चौके-छक्के में डील कर रहा है तो कोई स्ट्राइक रेट और आक्रामकता के दम पर चयनकर्ताओं की टेंशन बढ़ा रहा है. फिलहाल संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के परमानेंट ओपनर्स हैं, लेकिन इन दो प्लेयर्स को छह अन्य सलामी बल्लेबाजों से कड़ी टक्कर भी मिल रही है.
Cricket, Sports
निकोलस पूरन को क्यों भेजा? 3 IPL सुपर ओवर और तीनों में जीरो पर आउट, ऋषभ पंत पर जमकर भड़के डेल स्टेन
निकोलस पूरन को क्यों भेजा? 3 IPL सुपर ओवर और तीनों में जीरो पर आउट, ऋषभ पंत पर जमकर भड़के डेल स्टेन Read Post »
निकोलस पूरन का इंडियन प्रीमियर लीग सुपर ओवर में खराब रिकॉर्ड उनके लिए मुसीबत बन गया. कोलकाता को खिलाफ उनको लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस निर्णायक ओवर में बल्लेबाजी करने भेजने की आलोचना हो रही है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी सवाल उठाया है.
Cricket, Sports
भारत के वो 5 दिग्गज, जिनके बेटों ने भी टीम इंडिया की जर्सी पहनकर पूरा किया पिता का सपना
भारत के वो 5 दिग्गज, जिनके बेटों ने भी टीम इंडिया की जर्सी पहनकर पूरा किया पिता का सपना Read Post »
भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हुए हैं, जिनके बच्चे भी उनके नक्शे-कदम पर चले. इस में कई खिलाड़ियों को सफलता मिली और कुछ ऐसे अभागे रहे, जो मौका मिलने के बाद उसे नहीं भुना पाए. ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे पांच बाप और बेटे की जोड़ियों के बारे में जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है.
Cricket, Sports
VIDEO: आज ससुर जी को बहुत मिस किया… रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज हुई भावुक, पापा के लिए जीतने उतरे थे ‘पतिदेव’
VIDEO: आज ससुर जी को बहुत मिस किया… रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज हुई भावुक, पापा के लिए जीतने उतरे थे ‘पतिदेव’ Read Post »
Rinku Singh Priya Saroj: रिंकू सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग के 38वें मुकाबले में कोलकाता के लिए यादगार पारी खेली. सुपर ओवर में पहुंचे इस सीजन के सबसे रोमांचक मैच में लखनऊ के खिलाफ मिली जीत के बाद उनकी मंगेतर भावुक नजर आई. उन्होंने कहा कि रिंकू ने आज ससुर जी के लिए ही खेला था.
Cricket, Sports
Mohsin Khan: जिस मोहसिन खान ने पांच विकेट लेकर केकेआर को निपटाया, उसे सुपर ओवर में लखनऊ ने क्यों नहीं दी बॉलिंग?
Mohsin Khan: जिस मोहसिन खान ने पांच विकेट लेकर केकेआर को निपटाया, उसे सुपर ओवर में लखनऊ ने क्यों नहीं दी बॉलिंग? Read Post »
Mohsin Khan ने आईपीएल 2026 में रविवार की रात कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 23 रन देकर पांच विकेट झटके. मोहसिन ने अजिंक्य रहाणे, टिम सिफर्ट, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल और अनुकूल रॉय को आउट करते हुए केकेआर का टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर तहस-नहस कर दिया था. ये आईपीएल में किसी भी अनकैप्ड प्लेयर का चौथा बेस्ट बॉलिंग फिगर भी था. इसके बावजूद लखनऊ उन्हें सुपर ओवर में बॉलिंग नहीं दे पाई.
Cricket, Sports
IPL 2026, KKR vs LSG:ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के कारण आउट होते ही अंगकृष रघुवंशी ने पटका हेलमेट और बल्ला, भड़का केकेआर का खेमा
IPL 2026, KKR vs LSG:ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के कारण आउट होते ही अंगकृष रघुवंशी ने पटका हेलमेट और बल्ला, भड़का केकेआर का खेमा Read Post »
IPL 2026, KKR vs LSG: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ (फील्डिंग में बाधा डालने) के कारण आउट करार दिया गया. अंयापर के इस फैसले से केकेआर का खेमा काफी नाखुश नजर आया.
दरअसल, यह घटना केकेआर की पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर घटी. प्रिंस यादव की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी ने मिड-ऑन की दिशा में शॉट खेला और रन लेने के लिए तेजी से दौड़े. हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया. क्रीज के अंदर पहुंचने के लिए अंगकृष ने डाइव लगाई. अंगकृष ने जिस समय अपना विकेट बचाने के लिए डाइव लगाई उसी वक्त फील्डर ने गेंद को थ्रो किया, जो सीधा अंगकृष के पैर में आकर लगा.
यह भी पढ़ें-<a title=” अगले मैच से पहले RCB को झटका? विराट कोहली का जोड़ीदार अनफिट, कोच दिनेश कार्तिक ने दिया ताजा अपडेट” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/phil-salt-injury-update-set-to-miss-rcb-vs-dc-match-ipl-2026-coach-dinesh-karthik-update-3120698″ target=”_self”> अगले मैच से पहले RCB को झटका? विराट कोहली का जोड़ीदार अनफिट, कोच दिनेश कार्तिक ने दिया ताजा अपडेट
अंगकृष ने  बल्ला और हेलमेट ग्राउन्ड में क्यों पटका?
अंगकृष के गेंद लगते ही एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने अंपायर के सामने अपील कर दी. इसके बाद अंगकृष को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के कारण अंपायर ने आउट करार दे दिया. अंगकृष और केकेआर का पूरा खेमा अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आया. अंगकृष ने पवेलियन लौटते समय जोर से अपना बल्ला जमीन पर मारा और हेलमेट को बाउंड्री लाइन के पास ही फेंक दिया.
यह भी पढ़ें- <a title=”CSK की बैटिंग फ्लॉप, गेंदबाजों का उससे भी बुरा हाल, गुजरात ने घर में घुसकर 8 विकेट से रौंदा” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/chennai-super-kings-embarrassing-defeat-at-home-stadium-gujarat-titans-sai-sudarshan-ipl-2026-csk-vs-gt-highlights-3120687″ target=”_self”>CSK की बैटिंग फ्लॉप, गेंदबाजों का उससे भी बुरा हाल, गुजरात ने घर में घुसकर 8 विकेट से रौंदा
केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर भी अंपायर से काफी देर तक बातचीत करते हुए नजर आए और उनके चेहरे पर गुस्सा साफतौर पर झलक रहा था. हालांकि, अंगकृष से पहले आईपीएल में अमित मिश्रा, रवींद्र जडेजा, युसूफ पठान को भी ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’की वजह से आउट दिया जा चुका है.
अंगकृष 8 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए। टीम की ओर से रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 83 रनों की नाबाद पारी खेली. अपनी इस पारी में रिंकू ने 7 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, कैमरून ग्रीन ने 21 गेंदों में 34 रनों का योगदान दिया.
Cricket, Sports
IPL 2026, KKR vs LSG: आईपीएल इतिहास में 4 बल्लेबाज, जो ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के कारण आउट हुए, पढ़ लीजिए पूरी लिस्ट
IPL 2026, KKR vs LSG: आईपीएल इतिहास में 4 बल्लेबाज, जो ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के कारण आउट हुए, पढ़ लीजिए पूरी लिस्ट Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026, KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले के दौरान ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के जरिए आउट करार दिए गए. इसी के साथ अंगकृष ‘फील्ड में रुकावट डालने’ के कारण आईपीएल में आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. आइए, जानते हैं कि आईपीएल में अब तक इस तरह कौन-कौन बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौटा है?
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल के इतिहास में 4 बार’ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ से आउट हुए ये बल्लेबाज
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल इतिहास में पहली बार इस तरह आउट होने वाले बल्लेबाज यूसुफ पठान थे. साल 2013 में केकेआर की तरफ से खेलते हुए यूसुफ पठान पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के कारण अपना विकेट गंवा बैठे थे. उस पारी में यूसुफ ने 44 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन जुटाए थे.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- <a title=”चेपॉक में चेन्नई की हार पर क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार?” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/what-captain-ruturaj-gaikwad-said-on-chennai-super-kings-defeat-in-chepauk-against-gujarat-titans-know-who-was-held-responsible-ipl-2026-3120703″ target=”_self”>चेपॉक में चेन्नई की हार पर क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार?
<p style=”text-align: justify;”>इस लिस्ट में दूसरा नाम अमित मिश्रा का है. साल 2019 में विशाखपट्टनम के मैदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलते हुए मिश्रा सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध ‘फील्ड में रुकावट डालने’ के कारण आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे. उस पारी में अमित मिश्रा ने 2 गेंदों का सामना करते हुए महज 1 ही रन बनाया था.
<p style=”text-align: justify;”>इस लिस्ट में तीसरा नाम रवींद्र जडेजा का है, जो साल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इसी तरह आउट हुए थे. उस पारी में जडेजा 6 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 5 ही रन बना सके थे.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- <a title=”MS Dhoni: सुबह-सुबह धोनी के फैन्स को बड़ा झटका, हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने IPL खेलने पर दे दिया बड़ा बयान” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/ms-dhoni-a-big-blow-to-dhonis-fans-head-coach-stephen-fleming-made-a-big-statement-on-playing-in-the-ipl-3120808″ target=”_self”>MS Dhoni: सुबह-सुबह धोनी के फैन्स को बड़ा झटका, हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने IPL खेलने पर दे दिया बड़ा बयान
<p style=”text-align: justify;”>अंगकृष रघुवंशी इस अनचाही फेहरिस्त में शामिल होने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में केकेआर की पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर रघुवंशी ने प्रिंस यादव के खिलाफ मिड-ऑन की दिशा मे शॉट लगाया और रन चुराने के लिए तेजी से दौड़ लगाई.
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि, दूसरे छोर पर मौजूद कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया. क्रीज पर वापस लौटन के लिए अंगकृष ने डाइव लगाई. इस बीच फील्डर का थ्रो सीधे अंगकृष के पैर में लगा. इस बीच एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और टीम के बाकी खिलाड़ियों ने अंपायर के सामने अपील कर दी, जिसके बाद अंगकृष को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ के कारण आउट करार दिया गया.
Cricket, Sports
KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक, पढ़ें 12 गेंदों में क्या कुछ हुआ
KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक, पढ़ें 12 गेंदों में क्या कुछ हुआ Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>KKR VS LSG: <a title=”आईपीएल 2026″ href=”https://www.abplive.com/search?s=%E0%A4%86%E0%A4%88%E0%A4%AA%E0%A5%80%E0%A4%8F%E0%A4%B2-2026″ target=”_self”>आईपीएल 2026 में रविवार को <a title=”कोलकाता नाइट राइडर्स ” href=”https://www.abplive.com/search?s=%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9F-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%A1%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8″ target=”_self”>कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर ओवर में पहुंचे 38वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को हराया. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सुपर ओवर में एलएसजी से मिले 2 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने रिंकू के बल्ले से निकले चौके के साथ पहले ही गेंद पर हासिल कर लिया.
<p style=”text-align: justify;”>केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए. इसके जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 8 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए और मुकाबला टाई हो गया. सुपर ओवर में केकेआर की ओर से गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी सुनील नरेन को सौंपी गई. नरेन ने पहली ही गेंद पर एलएसजी के बल्लेबाज निकोलस पूरन को क्लीन बोल्ड कर दिया. वहीं, दूसरी गेंद पर ऋषभ पंत ने एक रन बनाया.
<p style=”text-align: justify;”>ओवर की तीसरी गेंद पर एडेन मार्करम ने भी बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन बाउंड्री लाइन पर रोवमैन पॉवेल ने शानदार फील्डिंग करते हुए छक्के की ओर जाती गेंद को रिंकू संग मिलकर कैच में तब्दील कर दिया. एलएसजी की टीम सुपर ओवर में महज एक रन ही बना सकी. केकेआर की तरफ से सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाते हुए केकेआर को जीत दिला दी.
<p style=”text-align: justify;”>156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. मिचेल मार्श सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद दूसरे विकेट के लिए एडेन मार्करम और कप्तान ऋषभ पंत ने 57 रनों की अहम साझेदारी निभाई. मार्करम ने 27 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि पंत ने 38 गेंदों में 42 रनों का योगदान दिया. पंत ने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का लगाया. निकोलस पूरन की खराब फॉर्म इस मुकाबले में भी जारी रही और वह 9 रन ही बना सके. मुकुल चौधरी महज एक रन बनाकर अनुकूल रॉय का शिकार बने.
<p style=”text-align: justify;”>आयुष बदोनी ने 19 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 24 रन बनाए. वहीं, जॉर्ज लिंडे 8 रन बनाकर वैभव अरोड़ा का शिकार बने. आखिरी ओवर में जीत के लिए एलएसजी को 17 रनों की दरकार थी और क्रीज पर हिम्मत सिंह और मोहम्मद शमी मौजूद थे. ओवर की पहली गेंद पर शमी ने एक रन लिया. इसके बाद केकेआर के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अगली दो गेंदें नो-बॉल फेंकी, जिस पर हिम्मत 6 रन बटोरने में सफल रहे.
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि, तीसरी गेंद पर कार्तिक ने हिम्मत सिंह की 10 गेंदों में खेली गई 19 रनों की पारी का अंत कर दिया. ओवर की चौथी गेंद पर प्रिंस यादव ने एक रन लिया, तो पांचवीं गेंद डॉट रही. हालांकि, ओवर की आखिरी गेंद पर शमी ने जोरदार छक्का लगाया और मैच को टाई कराते हुए सुपर ओवर में पहुंचा दिया. शमी 6 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद रहे. गेंदबाजी में केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने दो-दो विकेट चटकाए.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, KKR के लिए अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, लखनऊ के सामने 156 का लक्ष्य
<p style=”text-align: justify;”>इससे पहले, केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए. कप्तान अजिंक्य रहाणे सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, टिम सीफर्ट बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. अंगकृष रघुवंशी 9 रन ही बना सके. रोवमैन पॉवेल को एक रन के स्कोर पर मोहसिन खान ने पवेलियन भेजा. कैमरून ग्रीन ने 21 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए.
<p style=”text-align: justify;”>अंत के ओवरों में रिंकू सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों में 83 रनों की नाबाद पारी खेली. रिंकू ने अपनी इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए. रमनदीप सिंह ने 6 रन बनाए. रिंकू ने सुनील नरेन (नाबाद 4 रन) के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 30 गेंदों में 62 रन जोड़े. गेंदबाजी में एलएसजी की तरफ से मोहसिन खान ने 4 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट निकाले. वहीं, जॉर्ज लिंडे ने एक विकेट चटकाया.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- किस नियम की वजह से आउट हुए अंगकृष रघुवंशी? क्यों अंपायर से भिड़ गए कोच अभिषेक नायर
Cricket, Sports
MS Dhoni: सुबह-सुबह धोनी के फैन्स को बड़ा झटका, हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने IPL खेलने पर दे दिया बड़ा बयान
MS Dhoni: सुबह-सुबह धोनी के फैन्स को बड़ा झटका, हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने IPL खेलने पर दे दिया बड़ा बयान Read Post »
<p style=”text-align: justify;”><a title=”चेन्नई सुपर किंग्स” href=”https://www.abplive.com/search?s=%E0%A4%9A%E0%A5%87%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A8%E0%A4%88-%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B8″ target=”_self”>चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संकेत दिया है कि<a title=” इंडियन प्रीमियर लीग” href=”https://www.abplive.com/search?s=%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%A8-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%B0-%E0%A4%B2%E0%A5%80%E0%A4%97″ target=”_self”> इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए महेंद्र सिंह धोनी की वापसी में और देरी होगी. इस अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज को पिंडली की चोट से उबरने के दौरान एक और झटका लगा है.
<p style=”text-align: justify;”>फैंस को उम्मीद थी कि धोनी आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रहने के बाद मैदान पर वापसी करेंगे, लेकिन माही करीब एक महीने इस टूर्नामेंट से बाहर रह चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान के आठ मैच खेल चुकी है. इस दौरान उनके पूर्व कप्तान एक बार भी मैदान पर नहीं उतरे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>रविवार को गुजरात टाइटंस के हाथों चेन्नई की हार के बाद अपडेट देते हुए, फ्लेमिंग ने बताया कि 42 वर्षीय धोनी की चोट अभ्यास सत्र के दौरान और बढ़ गई, जिससे यह मामला और पेचीदा हो गया. शुरू में इसे एक मामूली समस्या माना जा रहा था.
<p style=”text-align: justify;”>रविवार को गुजरात टाइटंस के हाथों चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद मीडिया से बात करते हुए फ्लेमिंग ने कहा, “वह (धोनी) खेलने के लिए बहुत बेताब हैं. हालांकि, पिंडली की चोट काफी मुश्किल होती है. अगर वह जोर लगाकर दौड़ते हैं और पिंडली की नस फिर से खिंच जाती है, तो वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. इसलिए हमने शुरू में ही, वार्म-अप मैच के दौरान, उन्हें आजमाया था. मेरी जानकारी के अनुसार, उस समय उनकी चोट फिर से उभर आई थी. तब से वह चोट में सुधार लाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें एक और झटका लगा, इसलिए वापसी में हमारी उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है.”
<p style=”text-align: justify;”>फ्लेमिंग ने इस बात पर जोर दिया कि धोनी की वापसी का अंतिम फैसला खुद खिलाड़ी ही लेंगे, जबकि टीम का सपोर्ट स्टाफ उनकी प्रगति पर लगातार नजर रखे हुए है. फ्लेमिंग ने कहा, “इस मामले में वही हमारे गाइड हैं. वह फिजियो के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं और रिहैब के सारे काम कर रहे हैं. हम बस उनके अगले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मैं बस यही कह सकता हूं कि इसे हल्के में लेना बंद करें, क्योंकि वह लगातार बेहतर हो रहे हैं और अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं.”
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहने के बावजूद, धोनी अभ्यास सत्रों में लगातार हिस्सा ले रहे हैं. उन्हें अक्सर नेट्स में अपनी बल्लेबाजी पर काम करते देखा गया है, जिसमें उनका ज्यादातर ध्यान ‘थ्रो-डाउन्स’ (गेंदबाजी मशीन या कोच द्वारा फेंकी गई गेंदें) पर होता है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में उन्होंने धीरे-धीरे अपना अभ्यास का बोझ बढ़ाया है. शनिवार को, उन्हें टीम के फिजियो की देखरेख में दौड़ लगाते हुए देखा गया. इसके बाद उन्होंने स्पिन गेंदबाजों और बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की गेंदों का सामना करते हुए भी कुछ समय बिताया.
<p style=”text-align: justify;”>पिछले हफ्ते मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले से पहले, वानखेड़े स्टेडियम में टीम के अभ्यास सत्र के दौरान सीएसके के इस पूर्व कप्तान को विकेटकीपिंग के दस्ताने पहने हुए भी देखा गया था.
Cricket, Sports
LSG vs KKR: 24 में 52, फिर 1 बॉल पर बचे थे 7; मोहम्मद शमी ने पलट दी बाजी; पढ़ें पूरा रोमांच
LSG vs KKR: 24 में 52, फिर 1 बॉल पर बचे थे 7; मोहम्मद शमी ने पलट दी बाजी; पढ़ें पूरा रोमांच Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला सुपर ओवर खेला गया. हालांकि लखनऊ ने हारे हुए मैच को टाए कराया था. एक समय लखनऊ को 24 गेंद में 52 रन बनाने थे. हार निश्चित लग रही थी, फिर बाजी पलटी, लेकिन लास्ट गेंद पर बचे 7 और स्ट्राइक पर थे मोहम्मद शमी. लखनऊ की हार तय लग रही थी, लेकिन शमी ने छक्का लगा दिया.
<h3 style=”text-align: justify;”>पढ़ें अंतिम 24 गेंद का रोमांच
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ को 24 गेंदों में 52 रन चाहिए थे. 17वां ओवर कार्तिक त्यागी ने डाला, जिसमें हिम्मत सिंह और आयुश बडोनी ने 1-1 छक्का जड़ा. इस ओवर में कुल 14 रन आए. अब 3 ओवरों में 38 रन चाहिए थे. रहाणे ने वरुण चक्रवर्ती के हाथों में 18वां ओवर थमाया, जिसमें उन्होंने बडोनी को आउट किया और शुरूआती 4 गेंदों में सिर्फ 2 रन दिए लेकिन जॉर्ज लिंडे ने अंतिम 2 गेंदों पर 2 चौके लगाकर ओवर में 10 रन बनवा दिए.
<p style=”text-align: justify;”>अब 12 गेंदों में जीत के लिए 28 रन चाहिए थे. वैभव अरोड़ा ने 19वां ओवर डाला, जिसकी दूसरी गेंद पर उन्होंने जॉर्ज लिंडे का विकेट लिया. इसके बाद आए मोहम्मद शमी ने अपनी पहली लीगल गेंद पर चौका जड़ा, ओवर की अंतिम गेंद पर हिम्मत सिंह ने चौका लगाया. इस ओवर में से कुल 11 रन आए और फिर जीत के लिए अंतिम ओवर में 17 रन चाहिए थे.
<p style=”text-align: justify;”>रहाणे ने अंतिम ओवर कार्तिक त्यागी को दिया. जीतने के लिए 6 गेंदों में 17 रन चाहिए थे. मोहम्मद शमी ने पहली गेंद पर एक रन लिया. दूसरी गेंद कार्तिक ने नो बॉल फेंक दी, अगली गेंद फ्री हिट थी और वो भी नो बॉल करार दी गई. दूसरी लीगल गेंद पर हिम्मत सिंह ने चौका लगाया, लेकिन अगली गेंद पर हिम्मत (19) आउट हो गए. मैच एक बार फिर कोलकाता के पक्ष में नजर आने लगा था. 
<p style=”text-align: justify;”>अब 3 गेंदों में 8 रन चाहिए थे. प्रिंस यादव ने चौथी गेंद पर एक रन लिया, अब स्ट्राइक पर मोहम्मद शमी आ गए. 2 गेंदों में 7 रन चाहिए थे. कार्तिक त्यागी ने पांचवीं गेंद डॉट कराई, शमी ने जोर से मारा लेकिन पूरी तरह मिस हुए. अब जीत के लिए 1 गेंदों में 7 रन चाहिए थे. कार्तिक त्यागी ने अंतिम गेंद ऊपर डाल दी, जिस पर मोहम्मद शमी ने लॉन्ग ऑफ के पार स्लॉग करते हुए छक्का लगाया. इसी के साथ मैच टाई हो गया था और सुपर ओवर में पहुंचा.
<h3 style=”text-align: justify;”>सुपर ओवर में जीती कोलकाता नाइट राइडर्स
<p style=”text-align: justify;”>सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी. IPL 2026 में खराब फॉर्म से जूझ रहे निकोलस पूरन और एडन मार्क्रम बल्लेबाजी करने आए, केकेआर ने सुनील नरेन को ओवर दिया. नरेन ने पहली ही गेंद पर पूरन को बोल्ड किया, इसके बाद आए ऋषभ पंत ने आगे बढ़कर शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन सिर्फ एक रन ले पाए. तीसरी गेंद पर एडन मार्क्रम कैच आउट हो गए. बता दें कि पॉवरप्ले में सिर्फ 3 बल्लेबाज ही बैटिंग कर सकते हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ सुपर जायंट्स ने सुपर ओवर में सिर्फ 1 रन बनाया. कोलकाता के लिए सुपर ओवर में रिंकू सिंह और रोवमैन पॉवेल बल्लेबाजी करने आए. प्रिंस यादव द्वारा डाले गए सुपर ओवर की पहली गेंद रिंकू ने चौका लगाया और इस तरह कोलकाता ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया. ये KKR की IPL 2026 में दूसरी जीत है.
Cricket, Sports
सुपर ओवर तक चले मैच में KKR की रोमांचक जीत, लखनऊ ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, रिंकू सिंह चमके
सुपर ओवर तक चले मैच में KKR की रोमांचक जीत, लखनऊ ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, रिंकू सिंह चमके Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर तक चले मैच में हरा दिया है. KKR और लखनऊ, दोनों टीमों ने निर्धारित 20 ओवरों में 155 रन बनाए थे. जब सुपर ओवर की बारी आई तो लखनऊ की टीम केवल 1 रन बना सकी. सुपर ओवर में रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर कोलकाता को जीत दिलाई.
<p style=”text-align: justify;”>इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रिंकू सिंह की 51 गेंदों में नाबाद 83 रनों की पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने 155 रनों का स्कोर खड़ा किया था. रिंकू ने अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए. उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में लगातार 4 छक्के लगाने का कारनामा भी किया.
<h4 style=”text-align: justify;”>लखनऊ की लगातार आठवीं हार
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ सुपर जायंट्स अपने घरेलू मैदान, यानी इकाना स्टेडियम पर लगातार आठ हार झेल चुकी है. लखनऊ की हार का यह सिलसिला 2025 से चला आ रहा है. IPL में अपने घरेलू मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा हार झेलने के मामले में लखनऊ ने डेक्कन चार्जर्स की बराबरी कर ली है, जिसे घरेलू मैदान पर लगातार 8 हार मिली थीं. हालांकि होम ग्राउंड पर लगातार सबसे ज्यादा हार झेलने का रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम है, जो अपने घरेलू मैदान पर लगातार 9 हार झेल चुकी है.
<h4 style=”text-align: justify;”>कार्तिक त्यागी के ओवर ने बनाया रोमांच
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ सुपर जायंट्स को अंतिम 2 ओवरों में जीत के लिए 28 रन बनाने थे. वैभव ने 19वें ओवर में 11 रन दिए, जिससे लखनऊ को अंतिम ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थे. कोलकाता आसान जीत की ओर बढ़ रही थी, लेकिन कार्तिक त्यागी ने अंतिम ओवर में 2 नो-बॉल करके मैच को सुपर ओवर तक ले जाने में सबसे बड़ा किरदार निभाया. अंतिम 1 गेंद पर लखनऊ को 7 रन बनाने थे, तभी मोहम्मद शमी ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचाया.
<h3 style=”text-align: justify;”>सुपर ओवर का पूरा लेख-जोखा:
<h4 style=”text-align: justify;”>लखनऊ की पारी
<p style=”text-align: justify;”>पहली गेंद – निकोलस पूरन आउट
<p style=”text-align: justify;”>दूसरी गेंद – 1 रन
<p style=”text-align: justify;”>तीसरी गेंद – एडन मार्कक्रम आउट
<p style=”text-align: justify;”>स्कोर- विकेट, 1, विकेट
<h4 style=”text-align: justify;”>कोलकाता की पारी
<p style=”text-align: justify;”>पहली गेंद – रिंकू सिंह ने चौक लगाया
<p style=”text-align: justify;”>नतीजा- कोलकाता नाइट राइडर्स जीती
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”गुजरात के खिलाफ नहीं खेले, कब तक वापस आएंगे एमएस धोनी? CSK के हेड कोच ने दिया जवाब” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/why-ms-dhoni-did-not-play-against-gujarat-titans-dhoni-return-update-csk-head-coach-stephen-fleming-revealed-3120740″ target=”_self”>गुजरात के खिलाफ नहीं खेले, कब तक वापस आएंगे एमएस धोनी? CSK के हेड कोच ने दिया जवाब
Cricket, Sports
गुजरात के खिलाफ नहीं खेले, कब तक वापस आएंगे एमएस धोनी? CSK के हेड कोच ने दिया जवाब Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि 26 अप्रैल, रविवार के दिन एमएस धोनी मैदान में खेलने उतरेंगे. मैच शुरू हुआ और फिर चेन्नई के 8 विकेट से हारने तक धोनी की झलक तक देखने को नहीं मिली. लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं कि आखिर धोनी की वापसी में देरी का क्या कारण है. CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस सबसे बड़े सवाल का जवाब दिया है. उनका जवाब, चेन्नई टीम के फैंस के लिए अच्छी खबर लेकर नहीं आया है. 
<p style=”text-align: justify;”>एमएस धोनी IPL 2026 सीजन की शुरुआत से ही काफ इंजरी (पिंडली में चोट) से जूझ रहे थे. चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने शुरुआत में कहा था कि धोनी को ठीक होने में करीब 2 सप्ताह का समय लगेगा, मगर सीजन को शुरू हुए करीब एक महीना पूरा हो चुका है, लेकिन दूर-दूर तक धोनी के दर्शन नहीं हुए हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>एमएस धोनी की वापसी क्यों नहीं हुई?
<p style=”text-align: justify;”>गुजरात टाइटंस के हाथों 8 विकेट की हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि पिंडली की चोट से उबर पाना बहुत कठिन है. वो अगर खेलने उतरते हैं और फिर से चोटिल हो जाते हैं तो पूरे सीजन से बाहर हो जाएंगे. फ्लेमिंग ने कहा कि, “मेरी समझ में एक वॉर्मअप मैच में धोनी को पिंडली में चोट आ गई थी. वो उसके बाद पूरी तरह फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.”
<h4 style=”text-align: justify;”>कब तक हो पाएंगे ठीक?
<p style=”text-align: justify;”>एमएस धोनी को हाल ही में टीम के साथ अभ्यास करते देखा गया और बाहरी मैचों में टीम के साथ यात्रा भी कर रहे हैं. कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि वो पूरी फिटनेस पाने के लिए फिजियो के साथ कड़ा अभ्यास कर रहे हैं. फ्लेमिंग ने कहा कि वो सिर्फ धोनी के संबंध में सिर्फ अनुमति मिलने के इंतजार में हैं. कोच ने उम्मीद जरूर जताई कि धोनी जल्द वापसी करें, लेकिन किसी तारीख का कोई खुलासा नहीं किया है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”Watch: वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने बताई उनकी असली उम्र, वीडियो में बताया कब हुआ था जन्म” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/what-is-vaibhav-sooryavanshi-real-age-friend-reveals-date-of-birth-video-goes-viral-3120716″ target=”_self”>Watch: वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने बताई उनकी असली उम्र, वीडियो में बताया कब हुआ था जन्म
Cricket, Sports
Watch: वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने बताई उनकी असली उम्र, वीडियो में बताया कब हुआ था जन्म Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में धूम मचाए हुए हैं, उन्होंने शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़ा. 15 साल के वैभव ने बहुत कम समय में अपनी पहचान विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में बना ली है. जबकि पिछले सीजन के लिए वह राजस्थान रॉयल्स में चुने गए थे तब सिर्फ उनकी उम्र को लेकर चर्चा होती थी. तब उनकी उम्र 13 साल थी, लेकिन अधिकतर फैंस मानने को तैयार नहीं थे कि वह 13 साल के हैं.
<p style=”text-align: justify;”>BCCI रिकॉर्ड के अनुसार वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च, 2011 को बिहार के समस्तीपुर में हुआ था. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने जब खरीदा, तब उनकी उम्र 13 साल थी. उन्होंने 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया, पहले ही सीजन 35 गेंदों में शतक लगाकर तिहास रचा. अब दूसरे सीजन के बाद वह टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल में डेब्यू कर सकते हैं. हालांकि उनकी उम्र को लेकर चर्चा अभी भी होती है, इसका एक कारण उनका पुराना इंटरव्यू है.
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल वैभव सूर्यवंशी द्वारा 2023 में दिए गए इंटरव्यू की एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें वैभव कहते हैं कि सितंबर, 2023 में वह 14 साल के हो जाएंगे. अगर ये सही है तो उनकी उम्र रिकॉर्ड में बताई गई उम्र से डेढ़ से 2 साल बड़ी होगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>दोस्त का वीडियो वायरल
<p style=”text-align: justify;”>सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल दावे के अनुसार वीडियो में नजर आ रहा शख्स वैभव सूर्यवंशी के साथ खेला है, वह उनका दोस्त है. हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते. वीडियो में वह बता रहा है कि ’27/3/2011 वैभव की रियल डेट ऑफ बर्थ है.'
वैभव सूर्यवंशी के साथ का खिलाडी ने बताई वैभव की रियल उम्र 🤔 pic.twitter.com/BceyP1mMwL
— सीतामढ़ी जिला 🇮🇳 (@SitamarhiJila) April 26, 2026
<p style=”text-align: justify;”>वैभव सूर्यवंशी के कोच ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वैभव 9 साल के थे, तब BCCI ने उनका बोन टेस्ट किया था और उसमें उनकी उम्र 10 साल 2 महीने के करीब आई थी. शायद उन्होंने (वैभव) उसी के आधार पर अपनी उम्र बताई.
<h3 style=”text-align: justify;”>वैभव सूर्यवंशी रिकॉर्ड
<p style=”text-align: justify;”>वैभव ने आईपीएल में खेले 15 मैचों में 609 रन बनाए हैं, वह 15 पारियों में 2 शतक लगा चुके हैं. इसके आलावा उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं. अब उनके इंटरनेशनल में डेब्यू की मांग होने लगी है, एक रिपोर्ट के अनुसार जून में उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चुना जा सकता है. वैभव ने 8 फर्स्ट क्लास मैचों की 12 पारियों में 207 रन बनाए हैं. लिस्ट ए के 8 मैचों में उन्होंने 353 रन बनाए हैं.
Cricket, Sports
किस नियम की वजह से आउट हुए अंगकृष रघुवंशी? क्यों अंपायर से भिड़ गए कोच अभिषेक नायर
किस नियम की वजह से आउट हुए अंगकृष रघुवंशी? क्यों अंपायर से भिड़ गए कोच अभिषेक नायर Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच खेला गया. इस मुकाबले में अंगकृष रघुवंशी के विकेट पर बवाल मचा हुआ है. गेंद कभी स्टंप्स पर लगी ही नहीं, फिर भी रघुवंशी को आउट करार दिया गया. इस विकेट को लेकर KKR के हेड कोच अभिषेक नायर बाउंड्री के पास खड़े अंपायर से भी जा भिड़े. वहीं खुद रघुवंशी काफी देर तक मैदान पर अंपायर से बहस करते दिखे. आखिर क्या है ये मामला, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.
<h4 style=”text-align: justify;”>मैदान पर क्या हुआ, बवाल क्यों?
<p style=”text-align: justify;”>यह मामला है कोलकाता की पारी के पांचवें ओवर की अंतिम गेंद का. प्रिंस यादव द्वारा फेंकी गई गेंद को अंगकृष रघुवंशी ने मिड-ऑन की दिशा में टहलाया. रघुवंशी रन लेने के लिए भागे और लगभग आधी पिच पर आ गए थे, लेकिन कैमरून ग्रीन ने उन्हें वापस भेज दिया. रघुवंशी जब वापस भाग रहे थे, तब फील्डर ने थ्रो किया तो गेंद रघुवंशी के पैर से टकरा गई. तभी ऋषभ पंत ने हाथ उठाकर अपील कर दी.
<p style=”text-align: justify;”>ग्राउंड अंपायर ने रिव्यू का इशारा किया और फैसला थर्ड अंपायर के हाथों में छोड़ दिया. थर्ड अंपायर ने कहा कि रघुवंशी ने वापस भागते समय दिशा बदल दी थी, इसलिए गेंद को स्टंप्स से लगने से रोकने के लिए रघुवंशी को आउट दिया जाता है. केकेआर का खेमा इस फैसले से चौंक गया था. दरअसल नियमानुसार अगर अंपायर को लगता है कि किसी खिलाड़ी ने जानबूझकर गेंद और स्टंप्स के बीच आने की कोशिश की है, तब अंपायर उस बल्लेबाज को आउट करार दे सकता है. अंगकृष रघुवंशी जब वापस लौटे तो उन्होंने पहले बल्ले को जमीन पर देकर मारा और फिर हेलमेट उतार कर फेंक दिया.
😡 ABHISHEK NAYAR FURIOUS WITH UMPIRES
Abhishek Nayar was visibly angry with the umpiring decision to give Angkrish Raghuvanshi out. pic.twitter.com/vfDehxolGt
— Faruk🐦 (@uf2151593) April 26, 2026
<h4 style=”text-align: justify;”>अभिषेक नायर अंपायर से भिड़े
<p style=”text-align: justify;”>अंगकृष रघुवंशी ड्रेसिंग रूम में वापस लौट चुके थे. इसी बीच कैमरा कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर की ओर घूमा. उन्हें बाउंड्री के पास खड़े अंपायर से बहस करते देखा गया. वहीं जब थर्ड अंपायर ने रघुवंशी को रनआउट करार दिया, तब कोलकाता टीम के सहायक कोच शेन वॉटसन भी चौंक गए थे.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”चेपॉक में चेन्नई की हार पर क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार?” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/what-captain-ruturaj-gaikwad-said-on-chennai-super-kings-defeat-in-chepauk-against-gujarat-titans-know-who-was-held-responsible-ipl-2026-3120703″ target=”_self”>चेपॉक में चेन्नई की हार पर क्या बोले कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार?
Cricket, Sports
मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, KKR के लिए अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, लखनऊ के सामने 156 का लक्ष्य
मोहसिन खान ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, KKR के लिए अकेले लड़ते रहे रिंकू सिंह, लखनऊ के सामने 156 का लक्ष्य Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बना लिए हैं. LSG के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने अकेले ही कोलकाता की बल्लेबाजी लाइन-अप को तहस-नहस कर दिया. मोहसिन खान ऐसे केवल तीसरे गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने IPL में लखनऊ टीम के लिए 5-विकेट हॉल लिया हो. रिंकू सिंह ने 51 गेंद में 83 रनों की दिल जीत लेने वाली पारी खेली.
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कोलकाता की टीम पहले बैटिंग करने आई. पहले 31 रनों के भीतर कोलकाता ने 4 विकेट खो दिए थे. कैमरून ग्रीन ने 34 रन बनाए, लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे से लेकर टिम साइफर्ट और अंकृष रघुवंशी भी फ्लॉप रहे. रघुवंशी का विकेट तो विवादित रहा, जिन्हें OBS (ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड) के लिए आउट करार दिया गया.
<h4 style=”text-align: justify;”>अकेले लड़े रिंकू सिंह, लगातार 5 छक्के
<p style=”text-align: justify;”>रिंकू सिंह जब बैटिंग करने आए, तब कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 6.1 ओवर में 31/4 था. रिंकू सिंह ने पारी के 18वें ओवर तक सब्र का बांध टूटने नहीं दिया. 18वें ओवर तक उन्होंने 40 गेंद में 43 रन बनाए थे. अंतिम 12 में से 11 गेंदों का सामना रिंकू सिंह ने किया, जिनमें उन्होंने 5 छक्के और एक चौका लगाया. रिंकू ने अपनी पारी की आखिरी 11 गेंदों में 40 रन बनाए. वहीं कोलकाता टीम ने अंतिम 2 ओवरों में 43 रन जोड़कर 150 रनों का आंकड़ा पार किया. रिंकू सिंह ने पारी के अंतिम ओवर में दिग्वेश राठी के ओवर में लगातार 4 छक्के भी लगाए.
<h4 style=”text-align: justify;”>मोहसिन खान ने रचा इतिहास
मोहसिन खान ऐसे केवल तीसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 5-विकेट हॉल लिया हो. उनसे पहले केवल मार्क वुड और यश ठाकुर ने ऐसा किया है. मोहसिन ने इस मैच में 4 ओवरों में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट लिए. उन्होंने अजिंक्य रहाणे, टिम साइफर्ट, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पावेल और अनुकूल रॉय को अपना शिकार बनाया.
यह भी पढ़ें:
Cricket, Sports
KKR vs LSG: मेरा नाम रिंकू …लखनऊ की टीम से अकेले ही भिड़ गए केकेआर के उप कप्तान, मैच के बाद खुलकर की बात
KKR vs LSG: मेरा नाम रिंकू …लखनऊ की टीम से अकेले ही भिड़ गए केकेआर के उप कप्तान, मैच के बाद खुलकर की बात Read Post »
कोलकाता नाइट राइडर्स को सुपर ओवर में रोमांचक जीत दिलाने के बाद टीम के उप कप्तान रिंकू सिंह ने बताया की जब टीम मुश्किल में थी तो क्या सोच रहे थे. उन्होंने मुकाबले को अकेले दम पर पलट दिया. पहले बल्ले से दम दिखाया और फिर जब फील्डिंग करने उतरे तो 5 कैच लेकर पासा पलट दिया.
Cricket, Sports
क्रिकेट पिच का धाकड़ खिलाड़ी, खाकी वर्दी में Google मैप्स को दी मात, 11 मिनट में बचा ली लुंगी एनगिडी की जान!
क्रिकेट पिच का धाकड़ खिलाड़ी, खाकी वर्दी में Google मैप्स को दी मात, 11 मिनट में बचा ली लुंगी एनगिडी की जान! Read Post »
ACP Sanjay Singh Delhi Traffic Police: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एसीपी संजय सिंह सुर्खियों में हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 के दौरान साउथ अफ्रीकी गेंदबाज लुंगी एनगिडी की जान बचाने के लिए जिस तरह ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाकर उन्हें महज 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाया, उसने उन्हें असली हीरो बना दिया है.
Cricket, Sports
Rishabh Pant: 27 करोड़ सैलरी और काम 27 पैसे का भी नहीं, सुपर ओवर में हारने के बाद ऋषभ पंत बोले- हमें ब्रेक चाहिए
Rishabh Pant: 27 करोड़ सैलरी और काम 27 पैसे का भी नहीं, सुपर ओवर में हारने के बाद ऋषभ पंत बोले- हमें ब्रेक चाहिए Read Post »
KKR vs LSG Super Over IPL 2026: कप्तान ऋषभ पंत ने माना कि लखनऊ सुपरजायंट्स को ‘सच में एक ब्रेक चाहिए’ जब वे रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स से सुपर ओवर में हार गए. लगातार पांचवीं हार के साथ एलएसजी पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पहुंच गई, आठ मैचों में कुल छह हार.
Cricket, Sports
क्या 6 मैच हार कर प्लेऑफ की रेस से ऋषभ पंत की लखनऊ हुई बाहर? कैसा है टॉप 4 में पहुंचने का समीकरण
क्या 6 मैच हार कर प्लेऑफ की रेस से ऋषभ पंत की लखनऊ हुई बाहर? कैसा है टॉप 4 में पहुंचने का समीकरण Read Post »
IPL 2026 playoffs scenario : इंडियन प्रीमियर लीग का ये सीजन लखनई सुपर जायंट्स की टीम के लिए अब तक बहुत ही बुरा जा रहा है. टीम ने कुल 8 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 6 में उसे हार मिली है. इसमें भी पिछले 5 मैच को लगातार गंवाया है.कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार ने टीम के प्लेऑफ की राह मुश्किल कर दी है.
Cricket, Sports
सांसे रोक देने वाले मैच के रोमांचक पल, रिंकू सिंह के आखिरी ओवर में 4 लगातार छक्के, मोहम्मद शमी का धमाका और सुपर ओवर में सुनील नरेन की चालाकी
सांसे रोक देने वाले मैच के रोमांचक पल, रिंकू सिंह के आखिरी ओवर में 4 लगातार छक्के, मोहम्मद शमी का धमाका और सुपर ओवर में सुनील नरेन की चालाकी Read Post »
LSG vs KKR IPL 2026 Key Moments : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले सुपर ओवर का मजा आखिरकार फैंस को उठाने मिल गया. लकनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सांसे रोक देने वाले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत दर्ज की. इस मैच के रोमांचक पलों को तस्वीरों के जरिए देखें.
Cricket, Sports
LSG vs KKR Turning Point: 4 बॉल…4 छक्के और 25 रन ने पलट दिया मैच, जीती बाजी हार गई लखनऊ की टीम
LSG vs KKR Turning Point: 4 बॉल…4 छक्के और 25 रन ने पलट दिया मैच, जीती बाजी हार गई लखनऊ की टीम Read Post »
कोलकाता नाइट राइडर्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी दूसरी जीत नसीब हुई तो इसका श्रेय सिर्फ एक ही खिलाड़ी को दिया जाना चाहिए. रिंकू सिंह ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आकर आखिरी ओवर में जो चार लगातार छक्के मारे उसने मुकाबला पूरी तरह से बदल दिया.
Cricket, Sports
शमी ने मैच टाई कराया, रिंकू ने सुपर ओवर में जिताया, केकेआर-लखनऊ मुकाबले के 10 बड़े मोमेंट
शमी ने मैच टाई कराया, रिंकू ने सुपर ओवर में जिताया, केकेआर-लखनऊ मुकाबले के 10 बड़े मोमेंट Read Post »
KKR vs LSG Moments: आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबलों में से एक रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया.इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सुपर ओवर में लखनऊ से मिले 2 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने रिंकू के बल्ले से निकले चौके के साथ पहले ही गेंद पर हासिल कर लिया. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए थे. जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 8 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए और मुकाबला टाई हो गया. इसके बाद आईपीएल 2026 का पहला सुपर ओवर खेला गया.
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top