Sports
Cricket, Sports
IPL 2026 Qualifier-1 Date, Teams, Venue: क्वालीफायर-1 की दोनों टीमों पर लगी मुहर, जानिए कब-कहां होगा प्लेऑफ का पहला मैच
IPL 2026 Qualifier-1 Date, Teams, Venue: क्वालीफायर-1 की दोनों टीमों पर लगी मुहर, जानिए कब-कहां होगा प्लेऑफ का पहला मैच Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) अपने प्लेऑफ राउंड की तरफ बढ़ रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. अब चौथे स्पॉट के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें जिंदा हैं. क्वालीफायर-1 में कंफर्म हो गया है कि कौन सी 2 टीमें खेलेंगी. जानिए ये मैच कब-कहां और किन टीमों के बीच खेला जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>शुक्रवार को हुए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया. इस मैच के बाद साफ़ हो गया कि क्वालीफायर-1 किन टीमों के बीच खेला जाएगा. बता दें कि लीग स्टेज खत्म होने के बाद टॉप-4 टीमें प्लेऑफ राउंड में प्रवेश करती हैं और अन्य 6 टीमों का सफर खत्म हो जाता है. क्वालीफायर-1 में वो टीमें खेलती हैं, जो तालिका में पहले और दूसरे स्थान पर हो. तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच एलिमिनेटर होता है. क्वालीफायर-1 हारने और एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम के बीच क्वालीफायर-2 होता है.
<h3 style=”text-align: justify;”>किन टीमों के बीच होगा क्वालीफायर-1 ?
<p style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के 18-18 अंक हैं. नेट रन रेट के आधार पर RCB (+0.783) पहले और GT (+0.695) ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई. SRH (+0.524) तीसरे स्थान पर रही.
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 में क्वालीफायर-1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच होगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल
<h3 style=”text-align: justify;”>किस तारीख को होगा क्वालीफायर-1 ? 
<p style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस क्वालीफायर-1 मंगलवार, 26 मई को शाम 7:30 बजे से होगा. टॉस 7 बजे होगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>कहां होगा क्वालीफायर-1 ?
<p style=”text-align: justify;”>RCB vs GT क्वालीफायर-1 धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार बने सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले गेंदबाज, बनाया IPL का ‘शर्मनाक रिकॉर्ड'
<p style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस में जो टीम क्वालीफायर-1 जीतेगी वो IPL 2026 की पहली फाइनलिस्ट टीम बन जाएगी. हारने वाली टीम बाहर नहीं होगी, उन्हें क्वालीफायर-2 में फाइनल तक पहुंचने का एक और मौका मिलेगा. इससे पहले एलिमिनेटर मैच होगा, जिसमें जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी.
Cricket, Sports
भारतीय क्रिकेट का सबसे बदनसीब खिलाड़ी, IPL ऑक्शन में होने वाली थी पैसों की बारिश, पर एक ट्वीट ने सबकुछ मिट्टी में मिलाया!
भारतीय क्रिकेट का सबसे बदनसीब खिलाड़ी, IPL ऑक्शन में होने वाली थी पैसों की बारिश, पर एक ट्वीट ने सबकुछ मिट्टी में मिलाया! Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2017 में गलत खबर के कारण एक खिलाड़ी का करियर तबाह हो गया था. मध्यप्रदेश के लिए खेलने वाले हरप्रीत सिंह भाटिया को आईपीएल ऑक्शन में सिर्फ इसलिए नहीं खरीदा गया था क्योंकि एक समाचार एजेंसी ने गलती से एक आपराधिक मामले में अंडर-18 क्रिकेटर हरमीत सिंह की जगह हरप्रीत सिंह भाटिया की फोटो पोस्ट कर दी थी.
Cricket, Sports
‘वे हैं भविष्य’, सचिन तेंदुलकर ने बताया क्यों ESA डे क्रिकेट से भी ज्यादा मायने रखता है
‘वे हैं भविष्य’, सचिन तेंदुलकर ने बताया क्यों ESA डे क्रिकेट से भी ज्यादा मायने रखता है Read Post »
महान क्रिकेटर और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर ने ‘एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल’ को लेकर बात की और बताया कि इसका महत्व इतना ज्यादा क्यों है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई के मुकाबले में 20,000 से ज्यादा बच्चे रिलायंस फाउंडेशन की ESA पहल के तहत मैच देखने आएंगे. इसे नीता एम. अंबानी ने शुरू किया है.
Cricket, Sports
सनराइजर्स के प्लेऑफ में पहुंचने पर भी क्यों टेंशन में हैं डेनियल विटोरी, टीम के इस कमोजरी से हैं भयभीत
सनराइजर्स के प्लेऑफ में पहुंचने पर भी क्यों टेंशन में हैं डेनियल विटोरी, टीम के इस कमोजरी से हैं भयभीत Read Post »
सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच डेनियल विटोरी ने प्लेऑफ के मैचों को लेकर एक बड़ी चिंता जाहिर की है. विटोरी ने कहा है कि प्लेऑफ मैचों में टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी पर उनकी पैनी नजर होगी. क्योंकि इस पूरे सीजन में सनराइजर्स का मिडिल ऑर्डर बैटिंग पूरी तरह से टेस्ट नहीं हो पाया है.
Cricket, Sports
विराट कोहली और ट्रैविस हेड के हैंडशेक विवाद में कूदे इरफान पठान, बताया क्यों हुआ मैच में बवाल
विराट कोहली और ट्रैविस हेड के हैंडशेक विवाद में कूदे इरफान पठान, बताया क्यों हुआ मैच में बवाल Read Post »
Irfan Pathan on handshake controversy: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए हैंडशेक विवाद को लेकर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने टिप्पणी दी है. इरफान का मानना है कि विराट कोहली को अगर कोई उकसाता है तो वह उन्हें अंदाज में जवाब में देने में मजा आता है. पठान के ये बयान मैच में ट्रैविस हेड के साथ हुए हैंडशेक विवाद पर आया है
Cricket, Sports
IPL 2026 Playoffs Scenarios: एक जीत और 2 टीमों का सफाया, आईपीएल के किस मुकाबले पर टिकी सबकी नजरें
IPL 2026 Playoffs Scenarios: एक जीत और 2 टीमों का सफाया, आईपीएल के किस मुकाबले पर टिकी सबकी नजरें Read Post »
इस बार के इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में खेलने वाली चार टीमों के नाम अब तक तय नहीं हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अगले दौर में पहुंच चुकी है. राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आखिरी सीट हासिल करने के लिए रेस में है.
Cricket, Sports
अगली फ्लाइट पकड़ो और प्लेऑफ से पहले निकलो बाहर! SRH के खिलाफ मिली हार के बाद RCB के बैटर जैकब बेथल को मिली हिदायत
अगली फ्लाइट पकड़ो और प्लेऑफ से पहले निकलो बाहर! SRH के खिलाफ मिली हार के बाद RCB के बैटर जैकब बेथल को मिली हिदायत Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे इंग्लैंड के बैटर जैकब बेथल को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. चोटिल होने की वजह से वो बाहर बैठने को मजबूर हुए. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उनको प्लेऑफ से पहले घर वापस लौट जाने के लिए कहा है..
Cricket, Sports
सौरव गांगुली ने किया 5185 दिन बाद फिर से डेब्यू! दादा ने 68 गेंद में कूट दिए 132 रन, याद आए पुराने दिन
सौरव गांगुली ने किया 5185 दिन बाद फिर से डेब्यू! दादा ने 68 गेंद में कूट दिए 132 रन, याद आए पुराने दिन Read Post »
Sourav Ganguly gully cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली का गली क्रिकेट में अलग ही अंदाज देखने को मिला. गांगुली गली क्रिकेट के अपने डेब्यू मैच में 132 रनों की तूफानी पारी खेली. गांगुली के इस विस्फोटक बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Cricket, Sports
विराट कोहली के हाथ मिलाने से मना करने पर ट्रैविस हेड का जवाब, फोटो पोस्ट कर क्या लिखा जानिए
विराट कोहली के हाथ मिलाने से मना करने पर ट्रैविस हेड का जवाब, फोटो पोस्ट कर क्या लिखा जानिए Read Post »
आईपीएल 2026 में विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच हाथ ना मिलाने को लेकर हुआ विवाद अब बड़ा होता नजर आ रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर की इंस्टाग्राम स्टोरी को लोग इस मामले में दिया गया जवाब मान रहे हैं. देखना होगा विराट इसपर क्या पलटवार करेंगे.
Cricket, Sports
कभी विराट कोहली को किया था शादी के लिए प्रपोज, अब मां बनीं इंग्लैंड की ये लेस्बियन क्रिकेटर, पार्टनर ने दिया बेटी को जन्म
कभी विराट कोहली को किया था शादी के लिए प्रपोज, अब मां बनीं इंग्लैंड की ये लेस्बियन क्रिकेटर, पार्टनर ने दिया बेटी को जन्म Read Post »
इंग्लैंड क्रिकेट की टीम स्टार महिला क्रिकेटर डैनी वायट की लेस्बियन पार्टनर जॉजी हॉज ने बेटी को जन्म दिया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउंट पर इस जानकारी को शेयर किया. डैनी वायट ने पिछले साल दिसंबर में प्रेगनेंसी को अनाउंस किया था. डैनी ने अपनी बेटी का नाम डेडी जेम्स वायट हॉज रखा है.
Cricket, Sports
समाज के ताने, रिश्तेदारों ने उड़ाया मजाक, कमजोरी को बनाया ताकत, अब व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को लीड करेंगे कबीर
समाज के ताने, रिश्तेदारों ने उड़ाया मजाक, कमजोरी को बनाया ताकत, अब व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को लीड करेंगे कबीर Read Post »
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट सीरीज 2026 में टीम इंडिया का नेतृत्व ग्वालियर के दिव्यांग क्रिकेटर कबीर भदौरिया करेंगे. भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम की कप्तानी मिलना न केवल कबीर के लिए, बल्कि देश के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी गर्व की बात मानी जा रही है.
Cricket, Sports
Heinrich Klaasen Record: बड़े-बड़े धुरंधर आए, लेकिन हेनरिक क्लासेन जैसा नहीं! आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले विदेशी खिलाड़ी
Heinrich Klaasen Record: बड़े-बड़े धुरंधर आए, लेकिन हेनरिक क्लासेन जैसा नहीं! आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले विदेशी खिलाड़ी Read Post »
Heinrich Klaasen IPL 2026 Record: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी हेरनिक क्लासेन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में इतिहास रच दिया. क्लासेन अपनी टीम के लिए इस सीजन 600 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है. इसके साथ ही क्लासेन ने आईपीएल में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है जो इससे पहले कभी नहीं बना था.
Cricket, Sports
SRH की मालकिन काव्या मारन ने क्रुणाल पंड्या पर लगाए गंभीर आरोप! BCC ले सकता है एक्शन
SRH की मालकिन काव्या मारन ने क्रुणाल पंड्या पर लगाए गंभीर आरोप! BCC ले सकता है एक्शन Read Post »
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें SRH की मालकिन काव्या मारन RCB के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाती दिखी. उनके ऊपर चक्किंग करने का आरोप लगाती नजर आ रही है.
Cricket, Sports
टेस्ट मैच के सभी पांचों दिन बैटिंग करने वाले क्रिकेटर, 13 की लिस्ट में भारत के तीन नाम शामिल
टेस्ट मैच के सभी पांचों दिन बैटिंग करने वाले क्रिकेटर, 13 की लिस्ट में भारत के तीन नाम शामिल Read Post »
Test Cricket Records: ‘टेस्ट’ को क्रिकेट का सबसे कठिन फॉर्मेट माना जाता है. पांच दिनों तक चलने वाले मैच में खिलाड़ियों के धैर्य, तकनीक और मानसिक मजबूती की असली परीक्षा होती है. क्रिकेट के इतिहास में कई बड़े-बड़े बल्लेबाज आए और गए, लेकिन एक टेस्ट मैच के सभी 5 दिन बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आने की उपलब्धि बेहद कम खिलाड़ियों को नसीब हुई है. इस लिस्ट में वैसे तो इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का बोलबाला है, लेकिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के तीन ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने इस स्पेशल लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया. आइए जानते हैं इतिहास के उन 13 क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने टेस्ट मैच के हर एक दिन मैदान पर बल्ले से जौहर दिखाया.
Cricket, Sports
साकिब हुसैन ने आईपीएल में रचा इतिहास, 10 मैच में बना दिया महारिकॉर्ड, पहली बार टूर्नामेंट में हुआ ऐसा
साकिब हुसैन ने आईपीएल में रचा इतिहास, 10 मैच में बना दिया महारिकॉर्ड, पहली बार टूर्नामेंट में हुआ ऐसा Read Post »
Sakib Hussain Record: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स के लिए डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने अपनी दमदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया. साकिब ने इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. साकिब ने अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी. इसके बाद से उन्हें लगातार टीम में खेलने का मौका मिला है.
Cricket, Sports
आयरलैंड के एंड्रयू बालबर्नी इतिहास रचने के करीब, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
आयरलैंड के एंड्रयू बालबर्नी इतिहास रचने के करीब, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम का हुआ ऐलान Read Post »
आयरलैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच के लिए तैयार है. एंड्रयू बालबर्नी को टीम की कमान सौंपी गई है. वो इस ऐतिहासिक मुकाबले में बिना सीनियर खिलाड़ियों के उतरेंगे. जेक ईगन, टॉम मेयस, लियाम मैकार्थी और रूबेन विल्सन को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है. 
Cricket, Sports
मैच जीतना नहीं चाहते थे, सारा ध्यान किसी और चीज पर था, RCB के कप्तान का अटपटा बयान
मैच जीतना नहीं चाहते थे, सारा ध्यान किसी और चीज पर था, RCB के कप्तान का अटपटा बयान Read Post »
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद दुखी नहीं है. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मुकाबले के दौरान प्राथमिकता जीत नहीं बल्कि अंक तालिका में टॉप पोजिशन हासिल करना था. टीम ने 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन बनाए.
Cricket, Sports
अर्शदीप सिंह की इस हरकत पर मचा बवाल! टीममेट प्रियांश आर्य का उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल
अर्शदीप सिंह की इस हरकत पर मचा बवाल! टीममेट प्रियांश आर्य का उड़ाया मजाक, वीडियो वायरल Read Post »
Arshdeep Singh new Controversy: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईपीएल 2026 में अपनी विवादित हरकतों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले अर्शदीप ने अपने वीडियो में तिलक वर्मा को अंधेरा कहा था. वहीं अब उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी प्रियांश आर्य के साथ ऐसा मजाकिया व्यवहार किया जिससे वह असहज हो गए.
Cricket, Sports
तुम घर वापस लौट जाओ, धोनी ने मेरा पासपोर्ट ले लिया…मरने वाला था फैन भगवान बनकर आए माही
तुम घर वापस लौट जाओ, धोनी ने मेरा पासपोर्ट ले लिया…मरने वाला था फैन भगवान बनकर आए माही Read Post »
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था और तब से अब तक हर साल इंडियन प्रीमियर लीग में उनके संन्यास की अटकलें लगाई जाती है. इस सीजन में उन्होंने चोट की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक भी मैच नहीं खेला. बिना खेले अगर माही संन्यास लेते हैं तो उनके सुपर फैन राम बाबू का दिल टूट जाएगा. उन्होंने कहा है वो आईपीएल देखना छोड़ देंगे.
Cricket, Sports
घोर अपमान! विराट कोहली ने मैच के बाद ट्रेविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, उतर गया ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का चेहरा
घोर अपमान! विराट कोहली ने मैच के बाद ट्रेविस हेड से नहीं मिलाया हाथ, उतर गया ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का चेहरा Read Post »
Virat Kohl-Travis shake hands: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. लीग स्टेज में दोनों टीमों के लिए ये मैच महज एक औपचारिकता मात्र थी, लेकिन टॉप-2 में आने के लिए आरसीबी और सनराइजर्स ने अपना पूरा जोर लगाया. हालांकि, सनराइजर्स जीतकर भी टॉप-2 में नहीं आ सकी. इसके साथ ही मैच में भारी बवाल भी देखने को मिला.
Cricket, Sports
आरसीबी का ‘पार्टी कल्चर’… जब IPL के चकाचौंध में ‘किंग कोहली’ के करियर पर लगने वाला था ब्रेक! विराट के कोच का खुलासा
आरसीबी का ‘पार्टी कल्चर’… जब IPL के चकाचौंध में ‘किंग कोहली’ के करियर पर लगने वाला था ब्रेक! विराट के कोच का खुलासा Read Post »
Virat Kohli RCB Party Culture: राजकुमार शर्मा ने खुलासा किया कि जब उन्होंने देखा कि इस ग्लैमर की वजह से विराट कोहली के खेल और प्रगति में थोड़ा ठहराव आ रहा है, तब उन्होंने एक सख्त गुरु की भूमिका निभाई. उन्होंने विराट को काबू में रखने और सही दिशा दिखाने के लिए काफी सख्ती की. कोच ने बताया, ‘उस समय मुझे विराट के साथ वाकई बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी. मुझे उसे बहुत डांटना भी पड़ा.’
Cricket, Sports
भुवनेश्वर कुमार बने सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले गेंदबाज, बनाया IPL का ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’
भुवनेश्वर कुमार बने सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले गेंदबाज, बनाया IPL का ‘शर्मनाक रिकॉर्ड’ Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में पर्पल कैप के लीडर भुवनेश्वर कुमार के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. भुवनेश्वर अब आईपीएल में बतौर गेंदबाज सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. दरअसल आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा पारियों में 50 से अधिक रन लुटाने के मामले में भुवनेश्वर ने मोहम्मद शमी की बराबरी कर ली है.
<h4 style=”text-align: justify;”>IPL पारी में सबसे ज्यादा 50+ रन लुटाने वाले गेंदबाज
<p style=”text-align: justify;”>भुवनेश्वर कुमार आमतौर पर कसी हुई लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करते हैं. मगर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने 4 ओवर में 51 रन लुटाए. यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुल 9वीं बार है, जब भुवनेश्वर ने किसी पारी में पचास से अधिक रन लुटाए हों. उनके अलावा मोहम्मद शमी को भी इतनी ही मार पड़ी है, क्योंकि शमी भी 9 पारियों में पचास से अधिक रन दे चुके हैं. मोहम्मद सिराज 8 बार पचास से अधिक रन लुटा चुके हैं.
9 बार – भुवनेश्वर कुमार
9 बार – मोहम्मद शमी
8 बार – मोहम्मद सिराज
<p style=”text-align: justify;”>भुवनेश्वर कुमार की गेंदों की इतनी पिटाई होना बेहद दुर्लभ नजारा होता है. आईपीएल 2026 के पहले 13 मैचों में भुवनेश्वर ने केवल एक पारी में 40 से अधिक रन लुटाए थे, फिर पचास तो भूल ही जाइए. सनराइजर्स हैदराबाद ऐसी पहली टीम है, जिसके बल्लेबाजों ने इस सीजन भुवनेश्वर के खिलाफ 50 से अधिक रन बटोरे हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>पर्पल कैप अब भी भुवनेश्वर के पास
<p style=”text-align: justify;”>भुवनेश्वर कुमार चाहे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 ओवरों में 51 रन लुटाकर एक भी विकेट ना ले पाए हों. इसके बावजूद पर्पल कैप भुवनेश्वर कुमार के पास है. RCB का यह दिग्गज गेंदबाज आईपीएल 2026 में अब तक कुल 24 विकेट ले चुका है. गुजरात टाइटंस के कगिसो रबाड़ा भी 24 विकेट ले चुके हैं, लेकिन कुल आंकड़ों के हिसाब से भुवनेश्वर कुमार आगे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”211वीं फिफ्टी, विराट कोहली ने रचा इतिहास, दुनिया के सारे दिग्गज छूट गए पीछे” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/virat-kohli-creates-history-most-50-plus-partnerships-in-t20-cricket-ipl-2026-rcb-vs-srh-3134032″ target=”_self”>211वीं फिफ्टी, विराट कोहली ने रचा इतिहास, दुनिया के सारे दिग्गज छूट गए पीछे
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL के बीच इस भारतीय ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको चौंकाया” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/indian-all-rounder-vijay-shankar-announces-domestic-cricket-and-ipl-retirement-share-emotional-post-3133997″ target=”_self”>IPL के बीच इस भारतीय ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको चौंकाया
Cricket, Sports
हैदराबाद से हार, बेंगलुरु फिर भी टॉप-2 में बरकरार, 55 रन से जीत के बाद भी SRH को हुआ भारी नुकसान
हैदराबाद से हार, बेंगलुरु फिर भी टॉप-2 में बरकरार, 55 रन से जीत के बाद भी SRH को हुआ भारी नुकसान Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>SRH vs RCB Match Full Highlights: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हरा दिया. मैच में हैदराबाद ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 255 रन बनाए. चेज करते हुए बेंगलुरु 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रनों तक ही पहुंच सकी. लेकिन हार के बाद भी आरसीबी ने खुद को टॉप-2 में बरकरार रखा है. टीम को टॉप-2 में बने रहने के लिए 166 रन बनाने थे. वहीं जीतने वाली हैदराबाद को टेबल की स्थिति के लिहाज से नुकसान झेलना पड़ा.  
<p style=”text-align: justify;”>हैदराबाद को टॉप-3 में ही बरकरार रही. टॉप-2 में रहने वाली टीमो को आईपीएल फाइनल तक पहुंचने के लिए 2 मौके मिलते हैं. पहला क्वालीफायर-1 हारने के बाद टीमों के पास क्वालीफायर-2 में जीत हासिल करके फाइनल जगह बनाने का मौका होता है. अब बेंगलुरु के पास फाइनल में जाने के लिए 2 मौके होंगे.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं तीसरे और चौथे नंबर पर रहने वाली टीमों को फाइनल तक पहुंचने के लिए दो (एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2) मैच खेलने होते हैं और दोनों में ही जीत हासिल करनी होती है. किसी भी मैच में हार का मतलब टूर्नामेंट में सफर खत्म. अब हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचने के लिए एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 में जीतना होगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>हैदराबाद के लिए ईशान-अभिषेक-क्लासेन चमके 
<p style=”text-align: justify;”>हैदराबाद के लिए ईशान किशन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 79 रन स्कोर किए. अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्के लगाकर 56 रन बनाए. क्लासेन ने 24 गेंदों 51 रन जड़े, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 16 गेंदों में 26 रनों की और नितीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में 29* रनों की पारी खेली. 
<h3 style=”text-align: justify;”>चेज में कुछ खास नहीं कर सके RCB के बल्लेबाज
<p style=”text-align: justify;”>चेज के लिए मैदान पर उतरी आरसीबी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके. टीम के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 39 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए. इसके अलावा वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. बाकी विराट कोहली ने 15 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 21 रन, टिम डेविड ने 15* रन और क्रुणाल पांडया ने 41* रन बनाए. इस दौरान हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”211वीं फिफ्टी, विराट कोहली ने रचा इतिहास, दुनिया के सारे दिग्गज छूट गए पीछे” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/virat-kohli-creates-history-most-50-plus-partnerships-in-t20-cricket-ipl-2026-rcb-vs-srh-3134032″ target=”_self”>211वीं फिफ्टी, विराट कोहली ने रचा इतिहास, दुनिया के सारे दिग्गज छूट गए पीछे
Cricket, Sports
211वीं फिफ्टी, विराट कोहली ने रचा इतिहास, दुनिया के सारे दिग्गज छूट गए पीछे
211वीं फिफ्टी, विराट कोहली ने रचा इतिहास, दुनिया के सारे दिग्गज छूट गए पीछे Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>विराट कोहली असली रिकॉर्ड्स के बादशाह हैं, यह उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 211वीं फिफ्टी लगाई है. मगर विराट कोहली तो हैदराबाद के खिलाफ मैच में केवल 15 रन बनाकर आउट हो गए. फिर आखिर कैसे उन्होंने फिफ्टी का यह कीर्तिमान बनाया.
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल विराट कोहली ने मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया है. टी20 क्रिकेट में विराट अब तक 211 बार अपने जोड़ीदार संग मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं, जो विश्व में सबसे ज्यादा है. SRH के खिलाफ मैच में विराट ने वेंकटेश अय्यर के साथ मिलकर 60 रनों की पार्टनरशिप की.
<h4 style=”text-align: justify;”>टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रनों की साझेदारी
<p style=”text-align: justify;”>टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रनों की पार्टनरशिप करने के मामले में विराट सबसे आगे हैं. कोहली अब तक 211 बार अर्धशतकीय साझेदारियों का हिस्सा रह चुके हैं. दूसरे स्थान पर एलेक्स हेल्स हैं, जिन्होंने 210 बार अपने पार्टनर के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की. 200 साझेदारियों के साथ डेविड वॉर्नर तीसरे और 196 पार्टनरशिप के साथ बाबर आजम भी इस लिस्ट में शामिल हैं.
211 – विराट कोहली
210 – एलेक्स हेल्स
200 – डेविड वॉर्नर
196 – बाबर आजम
191 – क्रिस गेल
<p style=”text-align: justify;”>व्यक्तिगत रूप से आईपीएल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के ही नाम है. उन्होंने अब तक अपने आईपीएल करियर में 76 पारियों में पचास या उससे अधिक रन बनाए हैं. कोहली अपने ऐतिहासिक करियर में 9203 रन बना चुके हैं.
<p style=”text-align: justify;”><a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप जीतने की रेस में भी बने हुए हैं. हालांकि वो अभी ऑरेंज कैप के लीडर साई सुदर्शन से 81 रन पीछे हैं. अब तक आईपीएल 2026 में उन्होंने 557 रन बना लिए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/a-positive-decision-will-definitely-be-taken-regarding-bihar-cricket-team-in-ipl-chief-minister-samrat-chaudhary-3134023″ target=”_self”>IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल
<p style=”text-align: justify;”><a title=”‘करो या मरो’ मैच से पहले KKR को 440 वोल्ट का झटका, टीम का सबसे बड़ा धुरंधर IPL 2026 से बाहर” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/angkrish-raghuvanshi-ruled-out-of-ipl-2026-big-blow-to-kkr-ahead-do-or-die-match-against-delhi-capitals-3133984″ target=”_self”>’करो या मरो’ मैच से पहले KKR को 440 वोल्ट का झटका, टीम का सबसे बड़ा धुरंधर IPL 2026 से बाहर
Cricket, Sports
सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया IPL में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर, RCB को रचना होगा इतिहास, ईशान-क्लासेन-अभिषेक चमके
सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया IPL में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर, RCB को रचना होगा इतिहास, ईशान-क्लासेन-अभिषेक चमके Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बना लिए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को जीतकर टॉप-2 में फिनिश करना है तो आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करना होगा. यह हैदराबाद के मैदान पर किसी टीम द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है. SRH के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली.
<p style=”text-align: justify;”>सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुल छठी बार 250 रनों का आंकड़ा पार किया है. वहीं हैदराबाद के मैदान पर यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इस मैदान पर 286 रन और 277 रनों का स्कोर भी हैदराबाद के ही नाम है. एसआरएच के लिए ईशान किशन ने 79 रनों की पारी खेली. ट्रेविस हेड 26 रन बना पाए.
<h4 style=”text-align: justify;”>अभिषेक-ईशान-क्लासेन की फिफ्टी
हैदराबाद टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 22 गेंद में 56 रन बनाए. ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने 48 गेंदों में 113 रनों की पार्टनरशिप कर SRH को इस विशालकाय स्कोर तक पहुंचने में मदद की. क्लासेन ने 24 गेंद में 51 रनों की पारी खेली, जो इस सीजन उनकी छठी अर्धशतकीय पारी है. क्लासेन आईपीएल 2026 में 600 रनों का आंकड़ा पार करने वाले हैदराबाद टीम के पहले बल्लेबाज हैं.
RCB को करना होगा रिकॉर्ड रन चेज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को अगर ऐतिहासिक जीत के साथ लीग स्टेज को अलविदा कहना है, तो आज ऐतिहासिक रन चेज करना होगा. हैदराबाद के मैदान पर सबसे बड़ा रन चेज 246 रनों का है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ हासिल किया था. आज बेंगलुरू आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे बड़े रन चेज का भी रिकॉर्ड बना सकती है. बता दें कि पंजाब किंग्स के अलावा कभी आईपीएल में किसी टीम ने 250+ टारगेट चेज नहीं किया है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
Cricket, Sports
IPL में बिहार की टीम भी आएगी? मुख्यमंत्री ने बीच सीजन दिया ऐसा बयान, मच गई हलचल Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में देश के कई राज्यों और शहरों के नाम पर टीमें हैं. जैसे महाराष्ट्र की मुंबई इंडियंस, राजस्थान की राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद की सनराइजर्स हैदराबाद, पश्चिम बंगाल की कोलकाता नाइट राइडर्स, तमिलनाडु की चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब की पंजाब किंग्स. आईपीएल में कुल 10 टीमें हैं, लेकिन इसमें बिहार की कोई टीम नहीं है. इस बीच अचानक बिहार की आईपीएल टीम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. 
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल में बिहार की टीम को हो रही मांग
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल में भले ही बिहार की कोई टीम ना हो, लेकिन बिहार के कई खिलाड़ी कई टीमों का हिस्सा हैं. आईपीएल 2026 में बिहार के वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स, ईशान किशन और साकिब हुसैन सनराइजर्स हैदराबाद, और मुकेश कुमार दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं. लंबे समय से आईपीएल में बिहार-आधारित टीम की मांग होती रही है. सोशल मीडिया पर एक बार फिर से बिहार की अपनी टीम की लीग में जरूरत बताई गई है.
<p style=”text-align: justify;”>बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर उठी इस मांग का समर्थन किया है. सम्राट चौधरी ने कहा है कि सरकार राज्य में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे और युवा खिलाड़ियों के लिए अवसरों को मजबूत करने के लिए “मिशन मोड” में काम कर रही है. <a title=”सम्राट चौधरी” href=”https://www.abplive.com/topic/samrat-chaudhary” data-type=”interlinkingkeywords”>सम्राट चौधरी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, “बिहार सरकार स्पष्ट दृष्टिकोण और मिशन के साथ क्रिकेट के विकास की दिशा में काम कर रही है. बिहार की क्रिकेट टीम के संबंध में निश्चित रूप से एक सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा.”
<p style=”text-align: justify;”>बिहार में 40 हजार दर्शकों की क्षमता वाला बन रहा स्टेडियम
<p style=”text-align: justify;”>राज्य सरकार पूरे बिहार में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. राजगीर में लगभग 40,000 दर्शकों की बैठने की क्षमता वाला एक नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाया जा रहा है. राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. इसका निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया जा रहा है. 
<p style=”text-align: justify;”>राज्य में क्रिकेट सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पटना के ऐतिहासिक मोइन-उल-हक स्टेडियम के नवीनीकरण की भी योजना बनाई जा रही है. राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्थित राजगीर क्रिकेट स्टेडियम को बिहार के खेल बुनियादी ढांचे के लिए एक मील का पत्थर और राज्य की क्रिकेट संबंधी आकांक्षाओं को बढ़ावा देने वाला कदम माना जा रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- 
Cricket, Sports
‘करो या मरो’ मैच से पहले KKR को 440 वोल्ट का झटका, टीम का सबसे बड़ा धुरंधर IPL 2026 से बाहर Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 में अपने सबसे महत्वपूर्ण मैच से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को 440 वोल्ट का झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में कन्कशन हुआ था और उंगली में फ्रैक्चर भी हुआ था. रघुवंशी की यह चोट कोलकाता टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है, क्योंकि KKR को प्लेऑफ की उम्मीदें जीवित रखने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को हराना बहुत जरूरी है.
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया, “अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2026 टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उन्हें बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में कैच पकड़ते समय कन्कशन हुआ और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हुआ.”
<p style=”text-align: justify;”>रघुवंशी अब तक आईपीएल 2026 में KKR के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 13 मैचों में 422 रन बनाए, इस सीजन उनके बल्ले से पांच अर्धशतकीय पारी निकली हैं. अब सवाल है कि कोलकाता टीम में बतौर विकेटकीपर रघुवंशी की जगह कौन लेगा.
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में तेजस्वी सिंह दहिया ने उन्हें रिप्लेस किया था. मगर उन्हें दबाव भरे मैचों का अधिक अनुभव नहीं है. दूसरी ओर फिन एलन को भी केकेआर ने ज्यादातर इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में इस्तेमाल किया है.
<h4 style=”text-align: justify;”>कोलकाता को झटका
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स अभी पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ छठे स्थान पर है. कोलकाता का आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है, जिसे जीतकर वह 15 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है. अगर केकेआर वह मैच नहीं जीत पाती है तो आईपीएल 2026 से बाहर हो जाएगी. बता दें कि कोलकाता पिछले 7 में से 6 मैच जीतकर प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंची है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL 2026 के पांच सबसे बड़े विवाद, रियान पराग का वेपिंग कांड, RCB प्लेयर पर भी मचा बवाल” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/5-biggest-controversies-in-ipl-2026-riyan-parag-vaping-tim-david-jason-holder-3133964″ target=”_self”>IPL 2026 के पांच सबसे बड़े विवाद, रियान पराग का वेपिंग कांड, RCB प्लेयर पर भी मचा बवाल
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद लखनऊ से 5 खिलाड़ी होंगे बाहर? ऋषभ पंत की भी होगी छुट्टी!” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/5-players-will-be-dropped-from-the-lucknow-super-giants-after-their-poor-performance-in-ipl-2026-will-rishabh-pant-also-be-dropped-3133938″ target=”_self”>IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद लखनऊ से 5 खिलाड़ी होंगे बाहर? ऋषभ पंत की भी होगी छुट्टी!
Cricket, Sports
IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद लखनऊ से 5 खिलाड़ी होंगे बाहर? ऋषभ पंत की भी होगी छुट्टी! Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं गुजरा है. टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में क्वालीफाई करने से चूक गई. लखनऊ इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम रही. लखनऊ ने अब तक 13 मैच खेले हैं. इस दौरान उसे सिर्फ चार मैचों में जीत मिली है. प्वाइंट्स टेबल में लखनऊ सबसे निचले यानी 10वें स्थान पर है. आईपीएल 2026 में इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कई खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो सकती है. 
<p style=”text-align: justify;”>1- अब्दुल समद
<p style=”text-align: justify;”>घरेलू क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाने वाले अब्दुल समद आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कुछ खास नहीं कर सके. समद के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं गुजरा है. आईपीएल 2026 में अब तक अब्दुल समद सात मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 79 रन ही निकले. अब्दुल समद को लखनऊ ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. 
<p style=”text-align: justify;”>2- एडेन मार्करम 
<p style=”text-align: justify;”>दक्षिण अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्करम भी आईपीएल 2026 में कुछ कमाल नहीं कर सके. एडेन मार्करम को लखनऊ ने 2 करोड़ रुपये में लिया था. आईपीएल 2026 में मार्करम 12 मैचों में 231 रन ही बना सके. इस दौरान उनके बल्ले से कोई भी अर्धशतक नहीं निकला. 
<p style=”text-align: justify;”>3- आयुष बदोनी
<p style=”text-align: justify;”>आयुष बदोनी के बल्ले से आईपीएल 2026 में सिर्फ 172 रन ही निकले हैं. बदोनी को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 करोड़ रुपये की मोटी रकम में लिया था. अब आईपीएल 2027 से पहले बदोनी को रिलीज किया जा सकता है. 
<p style=”text-align: justify;”>4- मयंक यादव
<p style=”text-align: justify;”>अपनी तूफानी स्पीड से एक खास पहचान बनाने वाले मयंक यादव आईपीएल 2027 से पहले रिलीज किए जा सकते हैं. मयंक यादव के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11 करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके.
<p style=”text-align: justify;”>5- ऋषभ पंत 
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत ने अब तक 286 रन बनाए हैं. बतौर बल्लेबाज वह एक तरह से फेल रहे हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर यह उनका लगातार दूसरा फ्लॉप सीजन रहा. लखनऊ ने पंत के लिए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई थी. वह 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए थे. अब लखनऊ उन्हें रिलीज कर सकती है.
Cricket, Sports
IPL 2026 के पांच सबसे बड़े विवाद, रियान पराग का वेपिंग कांड, RCB प्लेयर पर भी मचा बवाल Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 का आगाज लगभग दो महीने पहले हुआ था. फाइनल मैच करीब आ चुका है, जो 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस दो महीने के सफर में कई सारे रिकॉर्ड टूटे, बड़े-बड़े स्कोर बने, रिकॉर्ड टारगेट चेज भी हुआ. मगर हर बार की तरह आईपीएल 2026 भी कुछ विवादित पलों के कारण चर्चा में आया. यहां नजर डालिए अब तक आईपीएल 2026 के पांच सबसे बड़े विवादों पर.
<h4 style=”text-align: justify;”>1. रियान पराग का वेपिंग कांड
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल मैचों के दौरान किसी भी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ को धूम्रपान की अनुमति नहीं होती है. 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का मैच खेला गया, जिसके दौरान कैमरा RR के ड्रेसिंग रूम की तरफ घूमा. राजस्थान टीम के कप्तान रियान पराग को वेपिंग/ई-सिगरेट पीते देखा गया. इसके लिए पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट दिया गया था.
<h4 style=”text-align: justify;”>2. अंगकृष रघुवंशी का रन आउट
<p style=”text-align: justify;”>टूर्नामेंट के 38वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने आए. केकेआर की पारी के दौरान अंगकृष रघुवंशी ने शॉट लगाया और रन के लिए दौड़ पड़े. लेकिन नॉन-स्ट्राइकिंग एंड पर मौजूद बल्लेबाज ने उन्हें वापस भेज दिया. मोहम्मद शमी ने थ्रो किया, तो गेंद रघुवंशी के पैर से जा लगी. इस पर LSG टीम ने अपील कर दी. थर्ड अंपायर ने रघुवंशी को आउट करार दिया, इस फैसले पर खूब विवाद हुआ. रघुवंशी भी काफी देर तक मैदान पर अंपायर से बात करते रहे. फैसले का कारण बताया गया कि रघुवंशी ने वापस भागते समय दिशा बदल दी थी.
<h4 style=”text-align: justify;”>3. जेसन होल्डर का कैच
<p style=”text-align: justify;”>जेसन होल्डर ने रजत पाटीदार का कैच लपका था. पाटीदार को आउट करार दिया गया, लेकिन यह फैसला RCB के फैंस को पसंद नहीं आया. दावा किया गया कि कैच लेते समय होल्डर का अपने शरीर पर पूरा नियंत्रण नहीं था और कैच पूरा करते समय गेंद का कुछ हिस्सा घास को छू रहा था.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”IPL में कोई खिलाड़ी कैसे बन सकता है नेट गेंदबाज? कितनी मिलती है नेट बॉलर्स को फीस? जानें सबकुछ” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/how-much-ipl-net-bowlers-get-paid-salary-and-selection-process-explained-3133928″ target=”_self”>IPL में कोई खिलाड़ी कैसे बन सकता है नेट गेंदबाज? कितनी मिलती है नेट बॉलर्स को फीस? जानें सबकुछ
<h4 style=”text-align: justify;”>4. टिम डेविड ने दिखाई मिडिल फिंगर
<p style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के मैच में टिम डेविड ने मुंबई इंडियंस के डग आउट की तरफ मिडिल फिंगर का इशारा किया था. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने तहलका मचा दिया था. BCCI ने इस इशारे को अश्लील और अपमानजनक मानते हुए टिम डेविड पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया और 2 डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए.
<h4 style=”text-align: justify;”>5. RR का मैनेजर डगआउट में लाया मोबाइल फोन
<p style=”text-align: justify;”>किसी भी खिलाड़ी या स्टाफ के सदस्य को डगआउट में मोबाइल फोन लाने की अनुमति नहीं है. मगर जब राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को मोबाइल फोन यूज करते देखा गया तो इसपर खूब बवाल मचा. वह तस्वीर खूब वायरल हुई जब वैभव सूर्यवंशी, रोमी भिंडर के फोन में झांक रहे थे. टीम मैनेजर को ड्रेसिंग रूम में फोन रखने की अनुमति होती है लेकिन डगआउट में नहीं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”‘बंद कर दो डोमेस्टिक क्रिकेट…’, आकिब नबी को टेस्ट टीम में नहीं मिली जगह, आग बबूला हुए पूर्व भारतीय कप्तान” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/auqib-nabi-not-in-indian-test-team-for-afghanistan-series-form-captain-dilip-vengsarkar-got-angry-says-shut-domestic-cricket-3133943″ target=”_self”>’बंद कर दो डोमेस्टिक क्रिकेट…’, आकिब नबी को टेस्ट टीम में नहीं मिली जगह, आग बबूला हुए पूर्व भारतीय कप्तान
Cricket, Sports
IPL में कोई खिलाड़ी कैसे बन सकता है नेट गेंदबाज? कितनी मिलती है नेट बॉलर्स को फीस? जानें सबकुछ
IPL में कोई खिलाड़ी कैसे बन सकता है नेट गेंदबाज? कितनी मिलती है नेट बॉलर्स को फीस? जानें सबकुछ Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>What is the Salary of Net Bowlers in IPL: IPL एक ऐसी ‘जादुई छड़ी’ प्रतीत होती है, जो रातों-रात किसी खिलाड़ी को सुपरस्टार बना सकती है. प्रत्येक टीम ऑक्शन में 18-25 खिलाड़ियों का स्क्वाड तैयार करती है. जाहिर है, हर एक खिलाड़ी को मौका देना संभव नहीं है. कुछ निरंतर प्लेइंग इलेवन में खेलते हैं तो कुछ पूरा सीजन बेंच पर बैठे रह जाते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>मगर इनसे अलग भी ऐसे कुछ खिलाड़ी होते हैं, जो एक मजबूत टीम की नींव रखते हैं. ये खिलाड़ी साइलेंट हीरो का किरदार निभाते हैं. यहां बात हो रही है नेट गेंदबाजों की, जो पूरे सीजन नेट्स में बल्लेबाजों को अभ्यास करवाते हैं. मगर नेट गेंदबाज बनने के लिए खिलाड़ियों को क्या करना होता है और उन्हें थोड़ा बहुत पैसा मिलता है या नहीं. यहां आपको इन सवालों का जवाब मिलेगा.
<h4 style=”text-align: justify;”>नेट गेंदबाजों को कितना पैसा मिलता है?
<p style=”text-align: justify;”>IPL में हर एक टीम 3-5 स्पेशलिस्ट गेंदबाज अपने साथ रखती है. दरअसल यह आईपीएल में सफलता की पहली सीढ़ी है, क्योंकि कई गेंदबाज नेट्स में अभ्यास करवाने से लेकर टीमों के मेन बॉलर बने हैं. उमरान मलिक, चेतन सकारिया और गुरनूर बराड़ इसका उदाहरण हैं. नेट गेंदबाजों की कोई फिक्स इनकम नहीं होती, लेकिन उन्हें 5-7 हजार रुपये दैनिक भत्ता मिलता है.
<h4 style=”text-align: justify;”>कैसे होता है चयन?
<p style=”text-align: justify;”>आमतौर पर नेट गेंदबाज टीम के साथ ट्रेवल नहीं करते हैं. घरेलू क्रिकेट का प्रदर्शन खिलाड़ियों को नेट बॉलर का रोल दिलाने में बड़ी भूमिका निभाता है. टीमों के स्काउट अलग-अलग राज्यों में होने वाली लोकल लीग और टूर्नामेंट्स पर नजर रखते हैं. एक स्पेशल टैलेंट परखने के बाद स्काउट्स कोचिंग स्टाफ को इसकी जानकारी देते हैं. इसके बाद उन्हें ट्रायल के लिए बुलाया जाता है. ट्रायल में खिलाड़ियों की मैच स्किल्स को परखा जाता है. अगर टीम मैनेजमेंट को उस विशेष खिलाड़ी में कुछ खूबियां नजर आती हैं, तो उसे टीम के साथ जोड़ा जाता है.
<p style=”text-align: justify;”>एक नेट गेंदबाज होने से लेकर सफलता के चरम पर पहुंचने का एक जीता जागता उदाहरण प्रसिद्ध कृष्णा हैं. प्रसिद्ध ने 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स को बतौर नेट बॉलर जॉइन किया था. आगे चलकर उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया और आईपीएल 2025 में पर्पल कैप के विजेता भी रहे थे.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”‘पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं’, ‘गद्दार’ कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/how-much-for-selling-punjab-rajya-sabha-seat-harbhajan-singh-on-called-traitor-aap-bjp-3133910″ target=”_self”>’पंजाब राज्यसभा सीट बेचने पर कितना पैसा मिला बताऊं’, ‘गद्दार’ कहा गया तो बुरी तरह भड़के हरभजन सिंह
<p style=”text-align: justify;”><a title=”क्या IPL 2027 में CSK के लिए खेलेंगे एमएस धोनी? चेन्नई सुपर किंग्स के कोच ने कर दिया सबकुछ साफ” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/will-ms-dhoni-play-for-csk-in-ipl-2027-chennai-super-kings-coach-clears-everything-3133926″ target=”_self”>क्या IPL 2027 में CSK के लिए खेलेंगे एमएस धोनी? चेन्नई सुपर किंग्स के कोच ने कर दिया सबकुछ साफ
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top