Cricket
Cricket, Sports
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>Why Shubman Gill Not Playing Today: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं. उनकी गैरमौजूदगी में गुजरात टाइटंस के लिए टॉस करने राशिद खान आए, जो इस मैच में GT की कप्तानी कर रहे हैं. अचानक राशिद खान को कप्तानी मिलने के पीछे आखिर वजह क्या है.
<h4 style=”text-align: justify;”>क्या शुभमन गिल हो गए बाहर?
<p style=”text-align: justify;”>टॉस के समय राशिद खान ने बताया कि शुभमन गिल की मांसपेशियों में खिंचाव आया है, जिसकी वजह से वो मैच नहीं खेल रहे हैं. राशिद ने उम्मीद जताई कि गिल जल्द ठीक होकर वापसी करेंगे. गिल की जगह कुमार कुशाग्र को गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है. कुशाग्र झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं.
<p style=”text-align: justify;”>इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. टॉस के समय गुजरात के कप्तान राशिद खान ने कहा कि पिछला मैच करीबी रहा था, लेकिन इस बार उन्हें बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी सुधार करने की जरूरत है. शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में 27 गेंद में 39 रन बनाए थे. 
<h4 style=”text-align: justify;”>गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
<p style=”text-align: justify;”>कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा
<h4 style=”text-align: justify;”>पहला मैच हार चुकी है गुजरात
<p style=”text-align: justify;”>गुजरात टाइटंस का पहला मैच पंजाब किंग्स के साथ हुआ था, जिसमें गुजरात की पूरी टीम 162 रन ही बना सकी थी. बल्लेबाजी में खराब स्ट्राइक रेट के कारण गुजरात बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई थी. जवाब में पंजाब किंग्स ने 3 विकेट शेष रहते मैच जीत लिया था. गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने धारधार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए थे. प्रसिद्ध पिछले सीजन पर्पल कैप के विजेता रहे थे.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”RCB से जुड़े तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, जानें कब खेलेंगे पहला मैच; पैट कमिंस लौटे ऑस्ट्रेलिया” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/josh-hazlewood-joins-rcb-camp-ahead-csk-match-ipl-2026-pat-cummins-return-australia-3110847″ target=”_self”>RCB से जुड़े तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, जानें कब खेलेंगे पहला मैच; पैट कमिंस लौटे ऑस्ट्रेलिया
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL 2026 में क्यों नहीं खेल रहे बड़े-बड़े खिलाड़ी? जानें कहां गायब हैं सभी 10 टीमों के स्टार प्लेयर” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/why-big-star-cricketers-not-playing-in-ipl-2026-all-ten-teams-ms-dhoni-josh-hazlewood-pat-cummins-csk-rcb-srh-kkr-3110793″ target=”_self”>IPL 2026 में क्यों नहीं खेल रहे बड़े-बड़े खिलाड़ी? जानें कहां गायब हैं सभी 10 टीमों के स्टार प्लेयर
Cricket, Sports
RCB से जुड़े तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, जानें कब खेलेंगे पहला मैच; पैट कमिंस लौटे ऑस्ट्रेलिया Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए अच्छी खबर सामने आई है. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड अभ्यास के लिए एम चिन्नास्वामी मैदान में आ गए हैं. हेजलवुड पिछले करीब 4 महीनों से कोई क्रिकेट मैच नहीं खेले हैं. उन्हें ऑस्ट्रेलियाई डोमेस्टिक क्रिकेट मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इसी वजह से वो एशेज सीरीज के सभी मैचों में नहीं खेल पाए थे. दूसरी ओर पैट कमिंस वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>जोश हेजलवुड अभ्यास के लिए एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंच गए हैं. उन्होंने ग्राउंड के चक्कर लगाए हैं, लेकिन अब तक अभ्यास शुरू नहीं किया है. हेजलवुड सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाए थे. हालांकि RCB ने वह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया था.
<p style=”text-align: justify;”>स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का फिट होना बेंगलुरू टीम के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि पिछले सीजन उन्होंने बेंगलुरू टीम को चैंपियन बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया था. उन्होंने IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए 12 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे. पहले बताया गया था कि हेजलवुड IPL 2026 में पहले कुछ मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं. अब भी RCB ने कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है कि हेजलवुड कब तक मैदान में वापसी कर सकेंगे.
<h4 style=”text-align: justify;”>ऑस्ट्रेलिया लौटे पैट कमिंस
सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट से जूझते रहे हैं. ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट अनुसार कमिंस जांच के लिए वापस ऑस्ट्रेलिया चले गए हैं. गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर 65 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी, जिसके बाद कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी थी.
<h4 style=”text-align: justify;”>RCB ने जीता पहला मैच
डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने IPL 2026 का अपना पहला मैच आसानी से जीत लिया था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 202 रनों के टारगेट को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 15.4 ओवरों में आसानी से चेज कर लिया था. RCB के सामने अगली चुनौती चेन्नई सुपर किंग्स की है, जो रविवार को खेला जाना है. यह देखना दिलचस्प होगा कि हेजलवुड इस मुकाबले से पूर्व नेट्स में अभ्यास करते दिखेंगे या नहीं. फिलहाल उन्होंने अभ्यास शुरू नहीं किया है, इसलिए शायद अभी कुछ मैचों तक वो शायद वापसी ना कर पाएं.
यह भी पढ़ें:
<a title=”समीर रिजवी ने बजाई मुंबई की बैंड, अकेले दिल्ली को जिताया मैच; DC की लगातार दूसरी जीत” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/sameer-rizvi-match-winning-90-helped-delhi-capitals-second-consecutive-win-ipl-2026-over-mumbai-indians-mi-vs-dc-highlights-3110861″ target=”_self”>समीर रिजवी ने बजाई मुंबई की बैंड, अकेले दिल्ली को जिताया मैच; DC की लगातार दूसरी जीत
Cricket, Sports
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम? होश उड़ा देगी टॉप-5 लिस्ट
IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम? होश उड़ा देगी टॉप-5 लिस्ट Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2008 में खेला गया, तब से हर साल इस लीग का आयोजन हो रहा है. समय के साथ लीग का स्तर लगातार बढ़ता गया, आज ये दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. पिछले 19 सालों के दौरान लीग में कई रिकार्ड्स बने, जिन्हें तोड़ना अभी भी नामुमकिन सा लगता है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड है एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड. 
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए साल 2012 में ये रिकॉर्ड बनाया. ये रिकॉर्ड आज भी कायम है, जिसे तोड़ने के करीब आंद्रे रसेल 2019 में आए थे लेकिन तोड़ न सके. आपको जानकार हैरानी होगी कि एक आईपीएल संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की टॉप-5  लिस्ट में 3 बार तो सिर्फ गेल का ही नाम है, जबकि इसमें कोई भारतीय शामिल नहीं है.
<h3 style=”text-align: justify;”>1. क्रिस गेल (59)
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. वेस्टइंडीज खिलाड़ी ने ये रिकॉर्ड 2012 में बनाया था, जिस सीजन उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए कुल 59 छक्के लगाए थे. ये रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया. गेल ने उस सीजन 15 मैचों में 733 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतकीय और 7 अर्धशतक जड़े थे.
<h3 style=”text-align: justify;”>2. आंद्रे रसेल (52)
<p style=”text-align: justify;”>वेस्टइंडीज के ही आंद्रे रसेल क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचे थे, लेकिन तोड़ नहीं पाए थे. आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में रसेल दूसरे स्थान पर है. रसेल ने 2019 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए कुल 52 छक्के लगाए थे.
<h3 style=”text-align: justify;”>3. क्रिस गेल (51)
<p style=”text-align: justify;”>लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए कुल 51 छक्के लगाए थे. इस सीजन उन्होंने एक ही मैच में 17 छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया था, और ये रिकॉर्ड भी आज तक कोई नहीं तोड़ पाया. ये वही पारी है, जिसमें उन्होंने कुल 175 रन बनाए थे. ये आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है.
<h3 style=”text-align: justify;”>4. जोस बटलर (45)
<p style=”text-align: justify;”>इंग्लिश खिलाड़ी जोस बटलर चौथे नंबर पर हैं. बटलर ने साल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए कुल 45 छक्के जड़े थे. 35 वर्षीय बटलर 2018 से 2024 तक राजस्थान के लिए खेले, 2025 से वह गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>5. क्रिस गेल (44)
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल के एक सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की टॉप-5 लिस्ट में 3 बार क्रिस गेल का नाम है. लिस्ट में पांचवें स्थान पर सीजन 2011 है, जब गेल ने कुल 44 छक्के मारे थे. इस संस्करण भी वह आरसीबी के लिए ही खेले थे.
Cricket, Sports
समीर रिजवी ने बजाई मुंबई की बैंड, अकेले दिल्ली को जिताया मैच; DC की लगातार दूसरी जीत
समीर रिजवी ने बजाई मुंबई की बैंड, अकेले दिल्ली को जिताया मैच; DC की लगातार दूसरी जीत Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>Sameer Rizvi IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे. जवाब में समीर रिजवी के 90 रनों की बदौलत दिल्ली ने 19वें ओवर में ही लक्ष्य को चेज कर दिया. यह आईपीएल 2026 में दिल्ली की लगातार दूसरी जीत है.
<h4 style=”text-align: justify;”>समीर रिजवी ने मचाया बवंडर
<p style=”text-align: justify;”>163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल सिर्फ एक रन बना पाए, वहीं नीतीश राना खाता तक नहीं खोल पाए.
<p style=”text-align: justify;”>मगर समीर रिजवी एक अलग ही मूड़ में मैदान पर उतरे थे. उन्होंने 31 गेंद में फिफ्टी पूरी की और पचास पूरा करने के बाद उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्ला घुमाना शुरू कर दिया. उन्होंने 51 गेंद में 90 रनों की पारी खेल 7 चौके और 7 ही छक्के लगाए. रिजवी अब सिर्फ 2 मैचों में 160 रन बना चुके हैं. इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी उन्होंने तूफानी अर्धशतक लगाया था. रिजवी ने पथुम निसांका के साथ मिलकर 66 रन और डेविड मिलर के साथ 78 रनों की पार्टनरशिप की.
<h4 style=”text-align: justify;”>सूर्यकुमार का अर्धशतक बेकार
<p style=”text-align: justify;”>बीमार होने के चलते इस मैच में मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे थे. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की और दबाव भारी परिस्थिति में 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा रोहित शर्मा ने भी 35 रनों का योगदान दिया, लेकिन समीर रिजवी की 90 रनों की यादगार पारी के आगे सब फीका पड़ गया.
<h4 style=”text-align: justify;”>दिल्ली की लगातार दूसरी जीत
<p style=”text-align: justify;”>अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2026 में अपने अभियान का आगाज शानदार अंदाज में किया है. पहले मैच में उसने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से धूल चटाई थी. अब उसने मुंबई इंडियंस को भी 6 विकेट से हराकर सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”Who is Prashant Veer: रवींद्र जडेजा की जगह लेने वाले ‘धुरंधर’ खिलाड़ी को CSK ने दिया डेब्यू का मौका, कौन हैं 14.2 करोड़ लेने वाले प्रशांत वीर?” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/who-is-prashant-veer-who-replaced-ravindra-jadeja-chennai-super-kings-team-csk-debut-vs-punjab-kings-3110479″ target=”_self”>Who is Prashant Veer: रवींद्र जडेजा की जगह लेने वाले ‘धुरंधर’ खिलाड़ी को CSK ने दिया डेब्यू का मौका, कौन हैं 14.2 करोड़ लेने वाले प्रशांत वीर?
Cricket, Sports
IPL 2026 में क्यों नहीं खेल रहे बड़े-बड़े खिलाड़ी? जानें कहां गायब हैं सभी 10 टीमों के स्टार प्लेयर Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>इंडियन प्रीमियर लीग के 9वें सीजन का रंगारंग आगाज हो चुका है. पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सीजन की दमदार शुरुआत की है. IPL 2026 का टूर्नामेंट जब शुरू भी नहीं हुआ था, उससे पहले ही खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला शुरू हो गया था. खासतौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कई सारे स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2026 में नहीं खेले हैं. वहीं एमएस धोनी भी अब तक CSK के लिए एक्शन में नजर नहीं आए हैं. यहां जान लीजिए कि सभी 10 टीमों के स्टार खिलाड़ी कहां गायब हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>चेन्नई सुपर किंग्स – एमएस धोनी
<p style=”text-align: justify;”>चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चोट के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठे हैं. हालांकि वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स- हर्षित राणा, आकाशदीप, मथीशा पाथिराना
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. हर्षित राणा और आकाशदीप, टीम के दोनों तेज गेंदबाज चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. मथीशा पाथिराना अभी बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उन्हें अब तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिल पाया है.
<h4 style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू – जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल
<p style=”text-align: justify;”>RCB के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल निजी कारणों से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं जोश हेजलवुड चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाए हैं, इसलिए पहले कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे. दूसरी ओर नुवान तुषारा को भी अभी तक पाथिराना की तरह श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से NOC नहीं मिल पाई है.
<h4 style=”text-align: justify;”>राजस्थान रॉयल्स – सैम कर्रन
<p style=”text-align: justify;”>ऑलराउंडर सैम कर्रन ग्रोइन इंजरी के कारण IPL 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उन्हें श्रीलंकाई क्रिकेटर दासुन शनाका ने रिप्लेस किया है.
<h4 style=”text-align: justify;”>दिल्ली कैपिटल्स – मिचेल स्टार्क, बेन डकेट
<p style=”text-align: justify;”>मिचेल स्टार्क कंधे और कोहनी की चोट से रिकवर कर रहे हैं. इस वजह से स्टार्क IPL 2026 के पहले कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे. दूसरी ओर बेन डकेट ने आईपीएल 2026 टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था.
<h4 style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस – हार्दिक पांड्या, अथर्व अंकोलेकर
<p style=”text-align: justify;”>हार्दिक पांड्या बीमार होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए. वहीं अथर्व अंकोलेकर को इस बार आईपीएल डेब्यू का मौका मिल सकता था, लेकिन घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>गुजरात टाइटंस- ईशांत शर्मा
<p style=”text-align: justify;”>ईशांत शर्मा, गुजरात टाइटंस के सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया है. अच्छी बात ये है कि गुजरात की बेंच स्ट्रेन्थ भी काफी मजबूत लग रही है.
<h4 style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स – लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन मैक्सवेल
<p style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स को विदेशी खिलाड़ियों की दृष्टि से बड़े झटके लगे हैं. मैक्सवेल ने ऑक्शन से पहले ही नाम वापस ले लिया था, इसलिए वो IPL 2026 में नहीं खेलेंगे. वहीं लॉकी फर्ग्यूसन टूर्नामेंट के पहले कुछ मुकाबलों से बाहर हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>सनराइजर्स हैदराबाद – पैट कमिंस
<p style=”text-align: justify;”>सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट से पूरी तरह रिकवर ना कर पाने के कारण कुछ मैचों से बाहर रहने वाले हैं. उनकी जगह SRH टीम की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>लखनऊ सुपर जायंट्स – वानिंदु हसरंगा, जोश इंग्लिश, मयंक यादव
<p style=”text-align: justify;”>मयंक यादव को फिटनेस क्लियरेंस मिल चुका है, लेकिन किसी कारणवश दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. वानिंदु हसरंगा भी फिटनेस संबंधी समस्याओं के चलते LSG की प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वो पूरा सीजन मिस कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश कुछ मुकाबलों के बाद LSG टीम को जॉइन कर सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”‘उन लोगों की वजह से कमेंट्री में कभी नहीं आऊंगा…’, Yuvraj Singh के तीखे बयान पर बवाल” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/yuvraj-singh-reveals-the-biggest-reason-why-he-does-not-choose-commentary-profession-3110773″ target=”_self”>’उन लोगों की वजह से कमेंट्री में कभी नहीं आऊंगा…’, Yuvraj Singh के तीखे बयान पर बवाल
Cricket, Sports
दिल्ली के सामने मुंबई इंडियंस के धुरंधर फ्लॉप, दिया 163 का लक्ष्य; अब MI का जीतना मुश्किल
दिल्ली के सामने मुंबई इंडियंस के धुरंधर फ्लॉप, दिया 163 का लक्ष्य; अब MI का जीतना मुश्किल Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>अरुण जेटली स्टेडियम के पाटा विकेट पर मुंबई इंडियंस की टीम पहले खेलने के बाद सिर्फ 162 रन ही बना सकी. दिल्ली के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही कसी हुई लाइन लेंथ से गेंदबाजी की, और नियमित अंतराल पर विकेट लेकर मुंबई के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. मुंबई के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद में 51 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 3 चौके और दो छक्के निकले. वहीं रोहित शर्मा ने 26 गेंद में 35 रन बनाए. दिल्ली के लिए पांच गेंदबाजों ने विकेट चटकाए. 
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली कैपिटल्स के सामने घरेलू मैदान पर अब सिर्फ 163 रनों का लक्ष्य है. दिल्ली के पास शानदार बैटिंग लाइन-अप है. ऐसे में अब मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच को जीतना बेहद मुश्किल है. मुंबई इंडियंस ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>ऐसी रही मुंबई इंडियंस की पारी 
<p style=”text-align: justify;”>टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रियान रिकल्टन तीसरे ओवर में आउट हो गए. उन्होंने 11 गेंद में सिर्फ 9 रन बनाए. इसके बाद तिलक वर्मा जीरो पर आउट हो गए. मुकेश कुमार ने एक ओवर में दोनों को पवेलियन वापस भेज दिया. 
<p style=”text-align: justify;”>18 रनों पर दो विकेट गिरे तो रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई. रोहित ने 26 गेंद में 35 रन बनाए. उनके बल्ले से 5 चौके और एक छक्का आया. सूर्यकुमार ने 36 गेंद में 3 चौकों और दो छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली. 
<p style=”text-align: justify;”>अंत में नमनधीर ने 21 गेंद में 28 रन बनाए. उनके बल्ले से दो चौके और एक छक्का आया. मिचेल सैंटनर 13 गेंद में 18 और कॉर्बिन बॉश चार गेंद में 11 रनों पर नाबाद लौटे. सैंटनर और बॉश दोनों ने दो-दो चौके लगाए. 
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 3 ओवर में 26 रन देकर दो विकेट चटकाए. वहीं लुंगी नगिदी, अक्षर पटेल, विपरज निगम और टी नटराजन ने एक-एक विकेट झटका.
Cricket, Sports
गुजरात टाइटंस या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का दूसरा मैच? जानें GT और RR में कौन मारेगा बाजी
गुजरात टाइटंस या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का दूसरा मैच? जानें GT और RR में कौन मारेगा बाजी Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>Gujarat Titans vs Rajasthan Royals Today IPL Match Prediction: IPL 2026 टूर्नामेंट का नौवां मैच आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. अपने होमग्राउंड पर गुजरात सीजन का पहला मैच जीतना चाहेगी, दूसरी ओर राजस्थान दूसरी बड़ी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में पहली बार नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर कोई मैच खेला जा रहा होगा, जिसे बड़े-बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है. गुजरात और राजस्थान के बीच हाई-स्कोरिंग मैच खेले जाने की संभावना होगी. इंडियन प्रीमियर लीग में इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 243 रन है. रन चाहे कितने भी बनें, यहां कागजी आंकड़ों के आधार पर जान लीजिए कि आज का मैच कौन जीत सकता है.
<h4 style=”text-align: justify;”>आज कौन जीतेगा?
<p style=”text-align: justify;”>सबसे पहले हेड टू हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस का पलड़ा बहुत भारी रहा है. गुजरात और राजस्थान कुल 8 बार आमने-सामने आए हैं, जिनमें 6 बार गुजरात टाइटंस की टीम ने बाजी मारी है. राजस्थान सिर्फ 2 बार गुजरात को हरा सकी है, लेकिन इस बार RR एक नए कप्तान के अंडर खेल रही है, जिसने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से धो डाला था.
<p style=”text-align: justify;”>चूंकि आज का मैच <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा, वहां भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टीम का पलड़ा भारी रहा है. यहां खेले गए 3 मैचों में राजस्थान रॉयल्स केवल एक बार गुजरात टाइटंस को मात दे पाई है. ये आंकड़े भी गुजरात की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>IPL 2026 में अब तक का प्रदर्शन
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया था. विशेष रूप से वैभव सूर्यवंशी बेहद खतरनाक अंदाज में बैटिंग करते दिखे, जिन्होंने 17 गेंदों में 52 रन बना डाले थे. यशस्वी जायसवाल भी अच्छे टच में दिखे हैं. गेंदबाजों ने भी CSK के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया था.
<p style=”text-align: justify;”>गुजरात टाइटंस की टीम अपना पहला मैच पंजाब किंग्स के हाथों 3 विकेट से हार गई थी. गुजरात की ओर से अच्छी गेंदबाजी हुई, लेकिन बल्लेबाजों को बेहतर स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने की जरूरत होगी. अगर गुजरात के बल्लेबाज आज कमान संभाल पाए, तो आज वह राजस्थान को धूल चटा सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पांड्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्यों छोड़ा MI का प्रैक्टिस सेशन?” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/indian-all-rounder-hardik-pandya-asked-to-bowl-10-overs-in-2027-odi-world-cup-reports-3110713″ target=”_self”>2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पांड्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्यों छोड़ा MI का प्रैक्टिस सेशन?
Cricket, Sports
हार्दिक पांड्या MI से बाहर, सूर्यकुमार यादव अचानक बने कप्तान; जानें क्यों लिया गया ये फैसला
हार्दिक पांड्या MI से बाहर, सूर्यकुमार यादव अचानक बने कप्तान; जानें क्यों लिया गया ये फैसला Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 का 8वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. सूर्यकुमार यादव को अचानक टीम का कप्तान बना दिया गया है. हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. इसे देख हर कोई हैरान रह गया. यहां हम आपको बताते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है. 
<p style=”text-align: justify;”>बीमार होने की वजह से नहीं खेल रहे हार्दिक पांड्या 
<p style=”text-align: justify;”>सबसे पहले आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव को सिर्फ आज के मैच के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली है, क्योंकि नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या बीमार होने की वजह से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से बाहर हैं. हार्दिक के इस मैच से बाहर होने की वजह से सूर्यकुमार को एमआई की कप्तानी सौंपी गई है. 
<p style=”text-align: justify;”>टॉस के बाद क्या बोले सूर्यकुमार यादव?
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा, “उनकी (हार्दिक पांड्या) तबीयत ठीक नहीं है. वह स्वस्थ नहीं दिख रहे हैं, इसलिए वह आज के मैच के लिए फिट नहीं थे. तो आज बस उनकी जगह खुद को ढालने की कोशिश कर रहा हूं. (केकेआर के खिलाफ जीत पर) अगर आप 13-14 साल बाद पहला मैच जीतते हैं, तो टीम में काफी सकारात्मकता होती है, और हम बहुत खुश हैं, लेकिन यह मैदान वानखेड़े से बिल्कुल अलग है.” 
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई ने किए 3 बदलाव
<p style=”text-align: justify;”>सूर्यकुमार ने मुंबई की टीम में 3 बदलाव किए. ट्रेंट बोल्ट की जगह ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है. हार्दिक पांड्या की जगह दीपक चाहर को मौका मिला है. वहीं अल्लाह गजनफर की जगह मिचेल सैंटनर टीम का हिस्सा हैं. इन तीन बदलाव के साथ दिल्ली के खिलाफ मुंबई की टीम उतरी है, जबकि पहले मैच में मुंबई को जीत मिली थी. 
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और <a title=”जसप्रीत बुमराह” href=”https://www.abplive.com/topic/jasprit-bumrah” data-type=”interlinkingkeywords”>जसप्रीत बुमराह
Cricket, Sports
‘मैं और नमन…’, दिल्ली से मिली हार का सूर्यकुमार ने किसे ठहराया जिम्म्मेदार? खुलकर लिया नाम
‘मैं और नमन…’, दिल्ली से मिली हार का सूर्यकुमार ने किसे ठहराया जिम्म्मेदार? खुलकर लिया नाम Read Post »
Suryakumar Yadav Statetement: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की कमान संभालने वाले सूर्यकुमार यादव ने हार के बाद कहा कि 15-20 रन और बोर्ड पर लगे होते तो नतीजा कुछ भी हो सकता था. अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स ने 11 गेंदें रहते 164 रन बनाकर कर लिया. समीर रिजवी ने 90 रन की मैच विनिंग पारी खेली.
Cricket, Sports
किसान के बेटे ने फेंकी आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद… विश्व के खूंखार तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड तोड़ा, भाई की मेहनत रंग लाई
किसान के बेटे ने फेंकी आईपीएल 2026 की सबसे तेज गेंद… विश्व के खूंखार तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड तोड़ा, भाई की मेहनत रंग लाई Read Post »
Ashok Sharma fastest ipl bowls: गुजरात टाइटंस के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने आईपीएल 2026 में 154 kmph की रफ्तार से गेंद फेंककर इतिहास रच दिया. राजस्थान के इस 23 वर्षीय गेंदबाज ने एनरिक नॉर्किया को पछाड़कर सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. 90 लाख की कीमत पर गुजरात से जुड़े अशोक ने न केवल अपनी गति, बल्कि स्विंग और सटीकता से भी सबको प्रभावित किया है. 11 टी20 मैचों में 33 विकेट लेने वाला यह खिलाड़ी अब भारतीय गेंदबाजी का नया भविष्य माना जा रहा है.
Cricket, Sports
मुंबई इंडियंस की हार के 5 विलेन, जिनकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स के सिर बंधा जीत का सेहरा
मुंबई इंडियंस की हार के 5 विलेन, जिनकी वजह से दिल्ली कैपिटल्स के सिर बंधा जीत का सेहरा Read Post »
Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस ने जिस अंदाज में आईपीएल 2026 की शुरुआती की थी वो लय दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बरकरार नहीं रख पाई, जिससे टीम को हार का सामना करना पड़ा. मुंबई को अपने इस दूसरे मुकाबले में 6 विकेट से शिकस्त मिली. मुंबई के 5 खिलाड़ियों ने इस मैच में निराश करते हुए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया.
Cricket, Sports
आईपीएल के बाद ‘रेड बॉल’ क्रिकेट में दहाड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, 64 युवा क्रिकेटरों को तराशेंगे लक्ष्मण , COE ने बनाया स्पेशल रोडमैप
आईपीएल के बाद ‘रेड बॉल’ क्रिकेट में दहाड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, 64 युवा क्रिकेटरों को तराशेंगे लक्ष्मण , COE ने बनाया स्पेशल रोडमैप Read Post »
vaibhav suryavanshi ayush mhatre can play red ball cricket after IPL: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे आईपीएल के बाद रेड बॉल क्रिकेट खेल सकते हैं. बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’) ने वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में एक नई योजना तैयार की है जिसके अंतर्गत सूर्यवंशी और म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ी जून-जुलाई में होने वाले अंतर-सीओई टूर्नामेंट में चार-दिवसीय लाल गेंद का मैच खेलेंगे.
Cricket, Sports
मुंबई इंडियंस के लिए काल बने मुकेश कुमार, बताया कैसे बल्लेबाजों को किया बेबस
मुंबई इंडियंस के लिए काल बने मुकेश कुमार, बताया कैसे बल्लेबाजों को किया बेबस Read Post »
DC vs MI IPL 2026 Mukesh Kumar statement: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करने वाले मुकेश कुमार का कहना है कि वह रन बचाने के साथ-साथ विकेट निकालने की भी कोशिश करते हैं. मुकेश ने मुंबई के खिलाफ 3 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए थे, जिसके कारण ही मुंबई की टीम 20 ओवर में 162 रन ही बना पाई.
Cricket, Sports
अब सिर्फ बल्लेबाजी से काम नहीं चलेगा…जितेश शर्मा ने खुद पर क्यों बढ़ाया दबाव? जानें पूरी बात
अब सिर्फ बल्लेबाजी से काम नहीं चलेगा…जितेश शर्मा ने खुद पर क्यों बढ़ाया दबाव? जानें पूरी बात Read Post »
IPL 2026 RCB Jitesh Sharma statemen: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में उप कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने के बाद जितेश शर्मा ने कहा कि अब उनका खेल के प्रति नजरिया बदल गया है. जितेश का मानना है कि टीम की उप कप्तानी मिलना एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है. जितेश उप कप्तानी के अलावा आरसीबी के लिए फिनिशिर की भी भूमिका निभाते हैं.
Cricket, Sports
Turning Point: 4 गेंद में फिसल गया मुंबई इंडियंस से मैच, कॉर्बिन बॉस का वो ओवर दिल्ली कैपिटल्स के लिए बना टर्निंग पॉइंट
Turning Point: 4 गेंद में फिसल गया मुंबई इंडियंस से मैच, कॉर्बिन बॉस का वो ओवर दिल्ली कैपिटल्स के लिए बना टर्निंग पॉइंट Read Post »
DC vs MI Match Turning Point: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 8वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया. एक समय मुंबई की टीम ने मैच पर अपना शिकंजा कस लिया था, लेकिन 11वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी ने धुआंधार बल्लेबाजी की, जिससे मैच मुंबई इंडियंस से दूर हो गया.
Cricket, Sports
घुटनों पर आया बांग्लादेश…भारत से पंगा लेकर फंसा बीसीबी, अब बीसीसीआई से मांगी सुलह की भीख
घुटनों पर आया बांग्लादेश…भारत से पंगा लेकर फंसा बीसीबी, अब बीसीसीआई से मांगी सुलह की भीख Read Post »
BCB moves to repair BCCI ties: भारत और बीसीसीआई से पंगा लेना बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भारी पड़ गया है. अब कंगाली से बचने और सितंबर के भारत दौरे को सुरक्षित करने के लिए बीसीबी ने सुलह का हाथ बढ़ाया है. टी20 वर्ल्ड कप से हटने के विवाद के बाद अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम की कुर्सी खतरे में है और पूर्व ओपनर तमीम इकबाल नए ‘बॉस’ बनने की रेस में सबसे आगे हैं. 9 अप्रैल की जांच रिपोर्ट तय करेगी कि बांग्लादेशी क्रिकेट का भविष्य क्या होगा.
Cricket, Sports
गुजरात टाइटंस को अचानक बदलना पड़ा कप्तान, शुभमन गिल एक मैच खेलकर क्यों हुए बाहर? राजस्थान के खिलाफ राशिद खान को कमान
गुजरात टाइटंस को अचानक बदलना पड़ा कप्तान, शुभमन गिल एक मैच खेलकर क्यों हुए बाहर? राजस्थान के खिलाफ राशिद खान को कमान Read Post »
shubman gill injured: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के नौवें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने राशिद खान उतरे. टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल को मांसपेशियों में खिंचाव के चलते इस मुकाबले से बाहर बैठना पड़ा है. गुजरात के लिए सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही, उसे अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था.
Cricket, Sports
भारत की 10 सबसे रईस महिला क्रिकेटर्स…मंधाना से लेकर मिताली तक, जानिए कौन कितना अमीर है
भारत की 10 सबसे रईस महिला क्रिकेटर्स…मंधाना से लेकर मिताली तक, जानिए कौन कितना अमीर है Read Post »
List of Top 10 Richest Cricketers in India: भारतीय महिला क्रिकेटर्स आज न केवल मैदान पर रिकॉर्ड तोड़ रही हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी नए कीर्तिमान रच रही हैं. मिताली राज 45 करोड़ की नेटवर्थ के साथ सबसे अमीर खिलाड़ी हैं, जबकि स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर भी करोड़ों के विज्ञापनों और डब्ल्यूपीएल कॉन्ट्रेक्ट से मालामाल हैं. शेफाली वर्मा जैसी युवा खिलाड़ी भी इस लिस्ट में तेजी से ऊपर आ रही हैं.यह वित्तीय सफलता महिला क्रिकेट के बदलते सुनहरे दौर का सबसे बड़ा प्रमाण है.
Cricket, Sports
14 बाउंड्री और 90 रन… शतक चूक कर भी समीर रिजवी ने घंटे भर में रोहित शर्मा से छीन लिया ये ताज
14 बाउंड्री और 90 रन… शतक चूक कर भी समीर रिजवी ने घंटे भर में रोहित शर्मा से छीन लिया ये ताज Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी ने धमाल मचा दिया. समीर रिजवी ने 90 रनों की दमदार पारी खेली. आईपीएल 2026 में समीर रिजवी की ये बैक टू बैक दूसरी फिफ्टी है. समीर रिजवी की शानदार बल्लेबाजी के दमपर दिल्ली कैपिटल्स ने मैच में मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया.
Cricket, Sports
समीर रिजवी की तूफानी पारी ने फेरा रोहित-सूर्या की मेहनत पर पानी, लगातार दूसरी जीत से टेबल टॉपर बनी दिल्ली कैपिटल्स
समीर रिजवी की तूफानी पारी ने फेरा रोहित-सूर्या की मेहनत पर पानी, लगातार दूसरी जीत से टेबल टॉपर बनी दिल्ली कैपिटल्स Read Post »
MI vs DC IPL 2026 Match Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है. अरुण जेटली स्टेडियम में समीर रिजवी की तूफानी अर्धशतकीय पारी से दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से शिकस्त दी. पहले बैटिंग करते हुए मुंबई ने 163 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे दिल्ली ने 11 गेंदे रहते हासिल कर लिया.
Cricket, Sports
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में होगी यूनिस खान की एंट्री, मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में होगी यूनिस खान की एंट्री, मिल सकती है ये बड़ी जिम्मेदारी Read Post »
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान को घरेलू क्रिकेट में डायरेक्टर बनाने की तैयारी चल रही है. मोहसिन नकवी चाहते हैं कि यूनिस खान पाकिस्तान के युवा क्रिकेटरों को तैयार करें. हालांकि, अभी इसे लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन ये माना जा रहा है यूनिस खान मोहसिन नकवी की पसंद है.
Cricket, Sports
GT vs RR IPL 2026 Match Live Cricket Score: पहली जीत की तलाश में गुजरात, राजस्थान की नजर वैभव सूर्यवंशी पर
GT vs RR IPL 2026 Match Live Cricket Score: पहली जीत की तलाश में गुजरात, राजस्थान की नजर वैभव सूर्यवंशी पर Read Post »
GT vs RR IPL 2026 Match Live Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरी हैं. राजस्थान ने पहला मैच जीतकर दो अंकों के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है जबकि गुजरात टाइटंस को पहले मैच में हार मिली है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की टीम जीत की तलाश में उतरी है.
Cricket, Sports
कैसा हराया… बड़े भाई की टीम हारी तो छोटे भाई ने यूं लिए मजे, मुशीर-सरफराज की मस्ती देखी क्या
कैसा हराया… बड़े भाई की टीम हारी तो छोटे भाई ने यूं लिए मजे, मुशीर-सरफराज की मस्ती देखी क्या Read Post »
Musheer Khan Sarfaraz Khan Video: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं, जबकि उनके छोटे भाई पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं. सीजन के सातवें मैच में जब पंजाब किंग्स ने सीएसके को शिकस्त दी तो मुकाबले के बाद मुशीर बड़े भाई के मजे लेते नजर आए. पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया है.
Cricket, Sports
वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए जोस बटलर… बोले- 21 की उम्र तक दुनिया तुम्हारे कदमों में होगी
वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए जोस बटलर… बोले- 21 की उम्र तक दुनिया तुम्हारे कदमों में होगी Read Post »
Jos Buttler praises Vaibhav Sooryavanshi: जोस बटलर ने 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. बटलर ने उन्हें अब तक का सबसे रोमांचक टैलेंट बताते हुए कहा कि भविष्य में दुनिया उनके कदमों में होगी. अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन और आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ महज 17 गेंदों में पचासा ठोकने वाले वैभव अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान कर रहे हैं. बिहार का यह लाल अब क्रिकेट जगत का नया सुपरस्टार बनकर उभरा है.
Cricket, Sports
दुनिया के 8 गेंदबाज… जिन्होंने एक साल में लिए सबसे ज्यादा विकेट, वॉर्न के विश्व कीर्तिमान को तोड़ना असंभव
दुनिया के 8 गेंदबाज… जिन्होंने एक साल में लिए सबसे ज्यादा विकेट, वॉर्न के विश्व कीर्तिमान को तोड़ना असंभव Read Post »
8 bowlers Most wicket in a calendar year in Test: टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न के नाम है. जिन्होंने 2005 में 96 विकेट चटकाए थे. उनके प्रतिद्वंद्वी मुथैया मुरलीधरन ने 2006 में 90 विकेट लेकर कड़ी टक्कर दी. तेज गेंदबाजों में डेनिस लिली (85) और एलन डोनाल्ड (80) का दबदबे रहा, जबकि भारत के कपिल देव ने 1983 में 75 विकेट झटककर अपनी महानता सिद्ध की. यह आंकड़े इन दिग्गजों की बेमिसाल निरंतरता और विकेट लेने की अद्भुत क्षमता को दर्शाते हैं.
Cricket, Sports
आईपीएल के बीच पैट कमिंस पहुंचे ऑस्ट्रेलिया, क्या टूर्नामेंट से हो गए बाहर? अभी ईशान किशन ही संभालेंगे SRH की कमान
आईपीएल के बीच पैट कमिंस पहुंचे ऑस्ट्रेलिया, क्या टूर्नामेंट से हो गए बाहर? अभी ईशान किशन ही संभालेंगे SRH की कमान Read Post »
Pat Cummins leave srh camp: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस अपनी पीठ की चोट के स्कैन के लिए भारत से वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं. कमिंस आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं, लेकिन चोट की वजह से वह मौजूदा सीजन के शुरुआती दो मैच मिस कर चुके हैं. उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कमान संभाल रहे हैं, जो फिलहाल कप्तानी करते रहेंगे, जब तक कमिंस पूरी तरह फिट नहीं होते हैं. कमिंस के टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में खेलने की संभावना जताई जा रही है.
Cricket, Sports
फिनिशर की जरूरत नहीं… क्या धोनी का आईपीएल करियर हुआ खत्म, स्टीफन फ्लेमिंग के बयान से समझिए
फिनिशर की जरूरत नहीं… क्या धोनी का आईपीएल करियर हुआ खत्म, स्टीफन फ्लेमिंग के बयान से समझिए Read Post »
Stephen Fleming statement: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत बहुत ही खराब हुई है. पहले राजस्थान रॉयल्स और फिर पंजाब किंग्स के खिलाफ उसे लगातार दो मैचों में हार मिली है. टीम के इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद हेड कोच स्टिफन फ्लेमिंग ने कहा कि अब मैच में फिनिशर भूमिका लगभग खत्म हो गई है.
Cricket, Sports
54 गेंदों पर शतक…वो 5 बल्लेबाज, जिन्होंने टेस्ट में लगाई सबसे तेज सेंचुरी, 10 साल से कोई नहीं तोड़ सका मैकुलम का महारिकॉर्ड
54 गेंदों पर शतक…वो 5 बल्लेबाज, जिन्होंने टेस्ट में लगाई सबसे तेज सेंचुरी, 10 साल से कोई नहीं तोड़ सका मैकुलम का महारिकॉर्ड Read Post »
5 batsman Fastest Hundreds in Test: टेस्ट क्रिकेट में जब तकनीक का तालमेल बेखौफ आक्रामकता से होता है, तो इतिहास रचा जाता है. ब्रेंडन मैकुलम के 54 गेंदों वाले रिकॉर्ड तोड़ धमाके से लेकर विव रिचर्ड्स और मिस्बाह-उल-हक की 56 गेंदों वाली जादुई पारियों तक, यह कहानी उन 5 दिग्गज बल्लेबाजों की है जिन्होंने लाल गेंद के खेल को टी-20 की रफ्तार दी. एडम गिलक्रिस्ट और जैक ग्रेगरी के इन तूफानी शतकों ने साबित किया कि क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में भी असली रोमांच केवल बल्ले की गूंज से आता है.
Cricket, Sports
टीम के साथ ट्रैवलिंग से परहेज, प्रैक्टिस से भी थे नदारद, क्या मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या के दिन पूरे हो गए?
टीम के साथ ट्रैवलिंग से परहेज, प्रैक्टिस से भी थे नदारद, क्या मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या के दिन पूरे हो गए? Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच है. मैच में मुंबई इंडियंस को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला. दिल्ली के खिलाफ इस मैच में मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी के लिए मैदान पर उतरे. हार्दिक पांड्या मुंबई के लिए प्रैक्टिस सेशन में भी नहीं दिखे थे.
Cricket, Sports
मैदान पर उतरते ही कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह का कमाल, आईपीएल में बनाया कीर्तिमान
मैदान पर उतरते ही कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह का कमाल, आईपीएल में बनाया कीर्तिमान Read Post »
Jasprit Bumrah Kuldeep Yadav: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में मौका मिला. इसके साथ ही इन दोनों भारतीय क्रिकेटर्स ने एक बड़ी उपलब्धि नाम कर ली. दरअसल, बुमराह मुंबई इंडियंस की जर्सी में 150वीं बार मैदान पर उतरे, जबकि कुलदीप यादव का यह आईपीएल में 100वां मुकाबला है.
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top