Cricket
Cricket, Sports
चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम का स्टैंड, आरसीबी-सीएसके मैच से पहले दिग्गजों को मिला सम्मान
चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम का स्टैंड, आरसीबी-सीएसके मैच से पहले दिग्गजों को मिला सम्मान Read Post »
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच से पहले सम्मानित किया गया. इन दोनों खिलाड़ियों के नाम पर एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में स्टैंड का अनावरण किया गया. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों की फैमिली भी वहां मौजूद थी.
Cricket, Sports
विराट कोहली के पिटारे से निकला नो लुक सिक्स, वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का रिएक्शन
विराट कोहली के पिटारे से निकला नो लुक सिक्स, वायरल हुआ अनुष्का शर्मा का रिएक्शन Read Post »
anushka sharma reaction on kohli no look six: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भले ही विराट कोहली बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन उनके नो लुक सिक्स ने महफिल लूट ली. उनके इस शॉट को देखकर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बैठे फैंस झूमने लगे. कोहली के इस शॉट पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Cricket, Sports
दुनिया का वो गेंदबाज… जिसने पहली कमाई से खरीदे मां के लिए सोने के कंगन, क्रिकेटर बनने से पहले करता था सेल्समैन का काम
दुनिया का वो गेंदबाज… जिसने पहली कमाई से खरीदे मां के लिए सोने के कंगन, क्रिकेटर बनने से पहले करता था सेल्समैन का काम Read Post »
usman tariq buy gold bracelets for his mother: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी अजीबोंगरीब एक्शन से छाने वाले उस्मान तारिक की कहानी क्रिकेट से कहीं बढ़कर है. कभी यूएई की सड़कों पर सेल्समैन रहे इस गेंदबाज ने स्टार बनते ही अपनी पहली कमाई से मां के लिए सोने के कंगन खरीदे. बचपन में परिवार की तंगहाली दूर करने के लिए मां ने अपने गहने बेच दिए थे, जिसे इस क्रिकेटर बेटे ने अपनी मेहनत के दम पर सूद समेत वापस लौटाया.
Cricket, Sports
सनराइजर्स हैदराबाद की हार पर फूटा ईशान किशन का गुस्सा, ड्रेसिंग रूम में खलबली!
सनराइजर्स हैदराबाद की हार पर फूटा ईशान किशन का गुस्सा, ड्रेसिंग रूम में खलबली! Read Post »
SRH vs LSG Ishan Kishan statement: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली. इस हार के बाद टीम की कप्तानी कर रहे ईशान किशन ने कहा कि टॉप ऑर्डर की नाकामी के कारण टीम को हार मिली है. इसके अलावा उन्होंने नीतीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन की जमकर तारीफ की.
Cricket, Sports
आईपीएल 2026 में पहली बार मैदान पर कब उतरेंगे धोनी? रुतुराज गायकवाड़ ने दे दिया बड़ा अपडेट
आईपीएल 2026 में पहली बार मैदान पर कब उतरेंगे धोनी? रुतुराज गायकवाड़ ने दे दिया बड़ा अपडेट Read Post »
Ruturaj Gaikwad update on ms dhoni recovery: एमएस धोनी ने आईपीएल 2026 में लगातार तीसरे मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरे, जब चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ. हालांकि, इस मैच में टॉस के दौरान सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने धोनी की रिकवरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया, जिसने उनके आगामी मुकाबलों में खेलने की उम्मीद जगा दी है.
Cricket, Sports
आएगा 150 का तूफान और उड़ेंगे स्टंप्स! पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज ने भरी हुंकार, अब टेस्ट जर्सी पर है नजर
आएगा 150 का तूफान और उड़ेंगे स्टंप्स! पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज ने भरी हुंकार, अब टेस्ट जर्सी पर है नजर Read Post »
Vijaykumar Vyshak want to bowling 150kmph: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख आईपीएल 2026 में अपनी स्पीड और वैरायटी से छाए हुए हैं. कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने महज 2 मैचों में 5 विकेट लेकर आरसीबी वाले अपने पिछले फीके सत्र की यादें मिटा दी हैं. अब उनका लक्ष्य लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड हासिल करना और भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना है. चेन्नई के खिलाफ अपनी ‘वाइड यॉर्कर’ से महफिल लूटने वाले वैशाख का मानना है कि निरंतर सुधार ही सफलता की एकमात्र कुंजी है.
Cricket, Sports
सनराइजर्स-लखनऊ के मैच में मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर वायरल, इस क्रिकेटर से है खास कनेक्शन
सनराइजर्स-लखनऊ के मैच में मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर वायरल, इस क्रिकेटर से है खास कनेक्शन Read Post »
Ishan Kishan girlfriend Aditi Hundia: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 10वां मैच लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया भी पहुंची थीं. मैच देखते हुए अदिति हुंडिया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
Cricket, Sports
तीन गेंदबाजों ने मिलकर बिछाया जाल, फिर ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी से किया हैदराबाद का काम तमाम
तीन गेंदबाजों ने मिलकर बिछाया जाल, फिर ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी से किया हैदराबाद का काम तमाम Read Post »
SRH vs LSG Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स की दो मैचों में यह पहली जीत है. उसने सनराइजर्स हैदराबाद को उसके घर में 5 विकेट से हराया. एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली. इससे पहले एलएसजी की पेस तिकड़ी मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान की तिकड़ी ने धारदार गेंदबाजी कर हैदराबाद को 156 के स्कोर पर रोक दिया. हैदराबाद की तीन मैचों में यह दूसरी हार है.
Cricket, Sports
फायर है मैं… फिफ्टी जड़ने के बाद नीतीश रेड्डी का पुष्पा सेलिब्रेशन, लखनऊ के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
फायर है मैं… फिफ्टी जड़ने के बाद नीतीश रेड्डी का पुष्पा सेलिब्रेशन, लखनऊ के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां Read Post »
SRH vs LSG IPL 2026 Nitish Reddy Pushpa celebration: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. अर्धशतक लगाने के बाद नीतीश रेड्डी का पुष्पा सेलिब्रेशन वायरल हो रहा है.
Cricket, Sports
विकेट गिरते ही भक्ति में लीन हुए संजीव गोयनका…निकाली प्रभु श्रीराम की फोटो, स्टैंड्स से करने लगे प्रार्थना
विकेट गिरते ही भक्ति में लीन हुए संजीव गोयनका…निकाली प्रभु श्रीराम की फोटो, स्टैंड्स से करने लगे प्रार्थना Read Post »
Sanjiv Goenka blessings Shri Ram:लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की कमर तोड़ दी. मोहम्मद शमी और युवा प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी देख टीम मालिक संजीव गोयनका भावुक हो गए और उन्होंने अपनी जेब से प्रभु श्रीराम की तस्वीर निकालकर माथे से लगा ली. लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी, जिसके जवाब में हैदराबाद ने क्लासेन (62) और नीतीश (56) के दम पर 156 रन बनाए. आस्था और खेल का यह अनूठा संगम सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Cricket, Sports
CSK vs RCB IPL 2026 Live: हार की हैट्रिक से बचने उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स, आरसीबी की मुश्किल चुनौती
CSK vs RCB IPL 2026 Live: हार की हैट्रिक से बचने उतरेगी चेन्नई सुपर किंग्स, आरसीबी की मुश्किल चुनौती Read Post »
CSK versus RCB Live Score: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से है. मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम हार की हैट्रिक से बचने उतरेगी. वहीं, आरसीबी की नजरें सीजन में लगातार दूसरी जीत पर होंगी.
Cricket, Sports
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले 5 बल्लेबाज, ना रोहित शर्मा और ना ही वीरेंद्र सहवाग फिर कौन नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले 5 बल्लेबाज, ना रोहित शर्मा और ना ही वीरेंद्र सहवाग फिर कौन नंबर-1 Read Post »
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे पहला नाम ऐसा है जिसने हर किसी को चौंकाया है. तूफानी बल्लेबाजी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने विदेशी धरती पर मुश्किल में शतक जमाया है. लिस्ट में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर उनके बाद आते हैं.
Cricket, Sports
131 गेंदे… 0 रन, इस भारतीय के नाम असंभव कीर्तिमान, फेंके लगातार 21 मेडन ओवर
131 गेंदे… 0 रन, इस भारतीय के नाम असंभव कीर्तिमान, फेंके लगातार 21 मेडन ओवर Read Post »
bapu nadkarni unique cricket record: बापू नाडकर्णी ने 12 जनवरी 1964 को मद्रास में इंग्लैंड के खिलाफ बिना कोई रन दिए लगातार 21.5 ओवर (131 गेंदें) फेंके थे, जो एक रिकॉर्ड है. पहली पारी में उन्होंने यह अनोखा कीर्तिमान बनाया. उन्होंने इस पारी पारी में 32 ओवर की बॉलिंग करते हुए सिर्फ 5 रन ही दिए थे. भले ही उन्हें कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उनके आगे बल्लेबाज एक-एक रन को तरसते रहे.
Cricket, Sports
हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए रचा इतिहास, आईपीएल में बनाया ये खास रिकॉर्ड
हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए रचा इतिहास, आईपीएल में बनाया ये खास रिकॉर्ड Read Post »
आईपीएल 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आईपीएल में क्लासेन और रेड्डी सनराइजर्स की तरफ से 5वें विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
Cricket, Sports
वो 5 कप्तान…जिन्होंने T20I में खेली सबसे बड़ी पारी, 172 रन के विश्व कीर्तिमान का टूटना लगभग असंभव
वो 5 कप्तान…जिन्होंने T20I में खेली सबसे बड़ी पारी, 172 रन के विश्व कीर्तिमान का टूटना लगभग असंभव Read Post »
Most runs in an innings by a 5 captain in T20I: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान एरॉन फिंच का दबदबा आज भी कायम है, जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली थी. सिकंदर रजा ने 309 के स्ट्राइक रेट और 15 छक्कों के साथ सबसे विस्फोटक प्रदर्शन किया, जबकि बाबर आजम ने दक्षिण अफ्रीका में अपनी क्लास दिखाई. शेन वॉटसन और बेल्जियम के शहरयार बट भी इस स्पेशल लिस्ट का हिस्सा हैं. ये कप्तानी पारियां साबित करती हैं कि जब नेतृत्व और बल्लेबाजी का संगम होता है, तो रिकॉर्ड्स की झड़ी लग जाती है.
Cricket, Sports
लखनऊ के ‘प्रिंस’ ने ईशान किशन को किया चारों खाने चित, लाजवाब गेंद से उड़ा दिए स्टंप्स
लखनऊ के ‘प्रिंस’ ने ईशान किशन को किया चारों खाने चित, लाजवाब गेंद से उड़ा दिए स्टंप्स Read Post »
Prince Yadav Bowled Ishan Kishan Video: लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा पेसर प्रिंस यादव ने एक अदंर आती हुई लाजवाब गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद के स्टैंड इन कप्तान को चारों खाने चित करते हुए बोल्ड कर दिया. ईशान सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने. उनकी इस बेहतरीन बॉल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
Cricket, Sports
दुनिया के 5 क्रिकेटर…जिन्होंने बिना शतक लगाए बना दिए सबसे ज्यादा रन, सेंचुरी से 1 कदम रह गए दूर
दुनिया के 5 क्रिकेटर…जिन्होंने बिना शतक लगाए बना दिए सबसे ज्यादा रन, सेंचुरी से 1 कदम रह गए दूर Read Post »
5 cricketers Most runs in a career without hundred in Test: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शेन वॉर्न के नाम बिना एक भी शतक लगाए सर्वाधिक रन बनाने का विश्व कीर्तिमान है. उनके बाद निरोशन डिकवेला और मिचेल स्टार्क का नंबर आता है, जो 99 के फेर में फंसकर चूके. टिम साउदी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और सबसे अधिक 98 छक्कों से प्रभावित किया, वहीं भारत के चेतन चौहान सर्वश्रेष्ठ औसत के साथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहे. ये आंकड़े बताते हैं कि कभी-कभी महानतम योगदान देने के बावजूद जादुई तिहरा अंक किस्मत में नहीं होता.
Cricket, Sports
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के लिए काल बने मोहम्मद शमी, फुस्स हुआ सनराइजर्स का तोप बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के लिए काल बने मोहम्मद शमी, फुस्स हुआ सनराइजर्स का तोप बल्लेबाज Read Post »
लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में बैक टू बैक अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को आउट कर सनसनी मचा दी. शमी के खिलाफ अभिषेक शर्मा तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए. इसके बाद उन्होंने अपने स्पेल के दूसरे में ट्रेविस हेड का विकेट लेकर सनराइजर्स की हालत खराब कर दी.
Cricket, Sports
21 साल पहले बाप को किया था आउट, अब बेटा भी बना जेम्स एंडरसन का शिकार, 43 की उम्र में पंजा खोलकर मचाई सनसनी
21 साल पहले बाप को किया था आउट, अब बेटा भी बना जेम्स एंडरसन का शिकार, 43 की उम्र में पंजा खोलकर मचाई सनसनी Read Post »
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 43 साल की उम्र में फिर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपनी वापसी की है. इस उम्र में भी एंडरसन अपनी गेंदबाजी में कहर बरपा रहे हैं. एडरनस ने लंकाशायर के लिए नॉर्थहैम्पटनशायर के खिलाफ मुकाबले में 64 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए.
Cricket, Sports
कौन है कश्मीरा परदेशी? प्रीति जिंटा संग किया पंजाब किंग्स सपोर्ट, लोग बता रहे नेहल वढेरा की गर्लफ्रेंड
कौन है कश्मीरा परदेशी? प्रीति जिंटा संग किया पंजाब किंग्स सपोर्ट, लोग बता रहे नेहल वढेरा की गर्लफ्रेंड Read Post »
बीती रात चेन्नई में हुए आईपीएल 2026 के चेन्नई सुपर किंग्स वर्सेज पंजाब किंग्स मैच हुआ. इस मैचे के दौरान एक लड़की स्क्रीन पर बार-बार दिखाई दी. यह लड़की पंजाब किंग्स को लगातार चीयर करते हुए नजर आईं. इस लड़की की क्लिप्स और स्क्रीनशॉट्स तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए.
Cricket, Sports
आईपीएल की 5 टीमें …जिनके नाम दर्ज है पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिक़ॉर्ड
आईपीएल की 5 टीमें …जिनके नाम दर्ज है पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिक़ॉर्ड Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पावरप्ले में ही आज तक टीमों का लक्षय बड़ा स्कोर खड़ा करने का होता है. इस काम को सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी ने बखूबी अंजाम दिया है. ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी के नाम आईपीएल इतिहास में सबसे बड़े पावरप्ले स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है.
Cricket, Sports
आईपीएल इतिहास के 3 खिलाड़ी….जिनके नाम शतक और हैट्रिक लेने का अनोखा कारनामा
आईपीएल इतिहास के 3 खिलाड़ी….जिनके नाम शतक और हैट्रिक लेने का अनोखा कारनामा Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब तक कई बेहतरीन ऑलराउंडर खेल चुके हैं. लिस्ट में कई बड़े नाम हैं लेकिन सिर्फ तीन ही खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिनके नाम शथक जमाने के साथ ही हैट्रिक लेने का कारनामा दर्ज है. कमाल की बात यह है कि इसमें रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है.
Cricket, Sports
IPL 2026 SRH vs LSG Live: धोनी के चेलों के बीच टक्कर, 2 अंकों की लड़ाई, टॉस हारे तो जीत लगभग पक्की!
IPL 2026 SRH vs LSG Live: धोनी के चेलों के बीच टक्कर, 2 अंकों की लड़ाई, टॉस हारे तो जीत लगभग पक्की! Read Post »
IPL 2026 SRH vs LSG Live Score: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अब से कुछ देर बाद इंडियन प्रीमियर लीग का 10वां मुकाबला खेला जाएगा. क तरफ ऋषभ पंत होंगे तो दूसरी तरफ उनके अंडर 19 टीम के कप्तान ईशान किशन. हैदराबाद की टीम ने दो मैच खेलकर एक में जीत हासिल किया है जबकि लखनऊ को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था.
Cricket, Sports
Who is Ashok Sharma: कौन हैं IPL 2026 की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा? 154.2 की घातक स्पीड से मचाई सनसनी
Who is Ashok Sharma: कौन हैं IPL 2026 की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा? 154.2 की घातक स्पीड से मचाई सनसनी Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>Fastest Ball in IPL 2026: भारत में भी फास्ट-बॉलिंग का टैलेंट निर कर सामने आ रहा है. इसका सबसे नया उदाहरण अशोक शर्मा हैं, जिन्होंने 154.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर सबको चौंका दिया. अशोक शर्मा गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं और सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकने का कारनामा उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में किया. उससे पहले भी उन्होंने दो गेंद 150 किमी प्रतिघंटा से ज्यादा रफ्तार से फेंकी थीं. आखिर अशोक शर्मा हैं कौन, जो अपनी घातक स्पीड के चलते रातों-रात स्टार बन गए हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>कौन हैं Ashok Sharma?
<p style=”text-align: justify;”>अशोक शर्मा की उम्र अभी महज 23 साल है और वो राजस्थान से आते हैं. अशोक डोमेस्टिक क्रिकेट में भी राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं. विशेष रूप से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के प्रदर्शन ने अशोक के करियर को नई उड़ान दी है. इस भारतीय घरेलू टी20 टूर्नामेंट में अशोक संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने 10 मैचों में 22 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी 7 मैचों में 13 विकेट लेकर अपने प्रदर्शन की निरंतरता को साबित किया था.
<p style=”text-align: justify;”>अशोक शर्मा इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स टीम से भी जुड़े रहे हैं. वो राजस्थान टीम के नेट गेंदबाज रहे KKR ट्रायल्स में भी सबको प्रभावित किया था. यहां तक कि 2022 के ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 55 लाख रुपये में खरीदा था. मगर 2026 से पहले उन्हें दुनिया पर छाने का मौका नहीं मिल पाया था.
<h4 style=”text-align: justify;”>IPL 2026 की पांच सबसे तेज गेंद
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 की सबसे तेज गेंद फेंकने के मामले में अशोक शर्मा ने एनरिक नॉर्टजे को पीछे छोड़ा. नॉर्टजे ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए 150.9 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. अशोक शर्मा और एनरिक नॉर्टजे ही ऐसे 2 गेंदबाज हैं, जिन्होंने अब तक 150 से ज्यादा रफ्तार से गेंद फेंकी है.
154.2 kmph – अशोक शर्मा (GT)
150.9 kmph – एनरिक नॉर्टजे (LSG)
149.7 kmph – कार्तिक त्यागी (KKR)
149.1 kmph – कगिसो रबाड़ा (GT)
145.6 kmph – जेमी ओवर्टन (CSK)
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”RCB से जुड़े तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, जानें कब खेलेंगे पहला मैच; पैट कमिंस लौटे ऑस्ट्रेलिया” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/josh-hazlewood-joins-rcb-camp-ahead-csk-match-ipl-2026-pat-cummins-return-australia-3110847″ target=”_self”>RCB से जुड़े तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड, जानें कब खेलेंगे पहला मैच; पैट कमिंस लौटे ऑस्ट्रेलिया
Cricket, Sports
SRH vs LSG: आज लखनऊ और हैदराबाद की टक्कर, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
SRH vs LSG: आज लखनऊ और हैदराबाद की टक्कर, ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>SRH vs LSG Pitch Report: IPL 2026 टूर्नामेंट का 10वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. LSG की टीम अपना पहला मैच हारकर अअ रही है, दूसरी ओर हैदराबाद को पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स पर 65 रनों की बड़ी जीत मिली थी.
<p style=”text-align: justify;”>ईशान किशन से लेकर ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जैसे स्टार खिलाड़ियों पर सबकी नजरें टिकी होंगी. दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप है, इसलिए हैदराबाद में आज हाई-स्कोरिंग मैच देखा जाना कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी. यहां जान लीजिए आज, SRH और LSG की टीम किस प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतर सकती हैं.
<p style=”text-align: justify;”>हैदराबाद टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट से जूझ रहे हैं. वो जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट चुके हैं और रिपोर्ट्स अनुसार 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद टीम को वापस जॉइन करेंगे. इसलिए कमिंस आज LSG के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे. ईशान किशन उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी कर रहे होंगे.
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में मिचेल मार्श और ऋषभ पंत से ओपनिंग करवाई थी, लेकिन यह जोड़ी पूरी तरह फ्लॉप रही. संभव है कि LSG पिछले सीजन वाले ओपनिंग कॉम्बिनेशन यानी मिचेल मार्श और एडन मार्करम के साथ जा सकती है.
<h4 style=”text-align: justify;”>कैसा होगा पिच का हाल?
<p style=”text-align: justify;”>हैदराबाद की पिच पर आमतौर पर अच्छा बाउंस होता है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है. यह मैच दोपहर के समय खेला जाएगा, इसलिए ड्यू का यहां कोई रोल नहीं होगा. यहां पहली पारी में औसत स्कोर 200 रन से ज्यादा है. यहां चेज करने वाली टीम का जीत प्रतिशत 56.63 का है. इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है.
<h4 style=”text-align: justify;”>लखनऊ-हैदराबाद हेड टू हेड रिकॉर्ड
<p style=”text-align: justify;”>IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की कुल 6 बार भिड़ंत हुई है. इनमें 4 बार लखनऊ और केवल 2 बार हैदराबाद की टीम ने बाजी मारी है. मगर यह भी गौर करने वाला तथ्य है कि पिछले 3 मैचों में दो बार SRH ने लखनऊ को पटखनी दी है. चूंकि आज का मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर उनकी तीन बार टक्कर हुई है, जिनमें 2 बार LSG ने हैदराबाद को उसी के घर में जाकर हराया है.
<p style=”text-align: justify;”>SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
<p style=”text-align: justify;”>LSG की संभावित प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, एनरिक नॉर्टजे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मोहसिन खान
Cricket, Sports
IPL 2026 में कौन जीतेगा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप? हैरान कर देगी दावेदारों की टॉप-5 लिस्ट
IPL 2026 में कौन जीतेगा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप? हैरान कर देगी दावेदारों की टॉप-5 लिस्ट Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 में अब तक 9 मैच खेले जा चुके, जिनमें ज्यादातर मौकों पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले ही देखे गए हैं. कुछ हद तक सीजन में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है. हालांकि अब तक एक भी शतकीय पारी देखने को नहीं मिली है. दूसरी ओर गेंदबाज भी पीछे नहीं हैं, पिछले सीजन के पर्पल कैप विजेता प्रसिद्ध कृष्णा ने वही शानदार लय पकड़ी हुई है. समीर रिजवी और आयुष म्हात्रे जैसे युवाओं ने प्रभावित किया है.
<p style=”text-align: justify;”>अभी ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं की भविष्यवाणी करना जल्दबाजी होगी, लेकिन कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों ने निरंतर अच्छी फॉर्म के संकेत दिए हैं, जो इस बार ऑरेंज और पर्पल कैप जीत सकते हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>ऑरेंज कैप के 5 दावेदार
<p style=”text-align: justify;”>ऑरेंज कैप अभी दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिजवी के पास है. रिजवी ने 2 मैचों में 160 रन बनाए हैं, दोनों मुकाबलों में अर्धशतक जड़ा है. वे जाहिर तौर पर ऑरेंज कैप के बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं. मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक अर्धशतक समेत 113 रन बना लिए हैं. पहले भी रोहित अच्छी फॉर्म में रहे हैं और इसी लय को बरकरार रख पाए तो जरूर पहली बार ऑरेंज कैप जीतने की उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>KKR ने 21 वर्षीय बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने अब तक दोनों मैचों में अर्धशतक लगाते हुए कुल 103 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के कूपर कॉनोली ने भी जबरदस्त फॉर्म में होने के संकेत दिए हैं. पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने 108 रन बना लिए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में अन्य कई नाम नजर आते हैं. ईशान किशन, आयुष म्हात्रे, ध्रुव जुरेल और साई सुदर्शन भी रन बना रहे हैं. मगर अभी ईशान किशन ऑरेंज कैप की रेस में नंबर-5 पर हैं, जो अब तक 94 रन बना चुके हैं.
<p style=”text-align: justify;”>ऑरेंज कैप के 5 दावेदार- समीर रिजवी, रोहित शर्मा, कूपर कॉनोली, अंगकृष रघुवंशी, ईशान किशन/आयुष म्हात्रे
<h4 style=”text-align: justify;”>पर्पल कैप के 5 दावेदार
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2025 में 25 विकेट लेकर प्रसिद्ध कृष्णा पर्पल कैप के विजेता बने थे. कृष्णा एक बार फिर बढ़िया फॉर्म में हैं, जो अब तक 4 विकेट ले चुके हैं. गुजरात टाइटंस के बैटिंग लाइन-अप की धज्जियां उधेड़ने वाले रवि बिश्नोई अभी 5 विकेट लेकर टॉप पर विराजमान हैं. पंजाब किंग्स के विजयकुमार वैशाक ने लगातार बल्लेबाजों को अपनी गेंदबाजी वेरिएशन में फंसाने का काम किया है, जो अब तक 5 विकेट चटका चुके हैं. आंकड़ों के आधार पर देखें तो टी नटराजन, लुंगी एनगिडी भी पर्पल कैप जीतने की रेस में शामिल हैं. जयदेव उनादकट और प्रसिद्ध कृष्णा भी बढ़िया लय में दिखे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>पर्पल कैप के 5 दावेदार: रवि बिश्नोई, विजयकुमार वैशाक, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, जयदेव उनादकट/प्रसिद्ध कृष्णा
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
Cricket, Sports
IPL 2026 Points Table: गुजरात की हार के बाद कितनी बदली पॉइंट्स टेबल, अब कौन है नंबर-1? जानें क्या है ताजा अपडेट
IPL 2026 Points Table: गुजरात की हार के बाद कितनी बदली पॉइंट्स टेबल, अब कौन है नंबर-1? जानें क्या है ताजा अपडेट Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>Latest IPL 2026 Points Table: IPL 2026 में बीते शनिवार 2 मैच खेले गए, जिनमें राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत दर्ज की. पहले मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया. दूसरी ओर राजस्थान ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात की टीम को 6 रनों के करीबी अंतर से हराया. गुजरात की सीजन में यह लगातार दूसरी हार रही. अब तक टूर्नामेंट में कुल 9 मैच खेले जा चुके हैं, जिनके बाद जान लीजिए कि आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल का क्या हाल है.
<h4 style=”text-align: justify;”>पॉइंट्स टेबल में राजस्थान टॉप पर
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली कैपिटल्स को हराने वाली राजस्थान रॉयल्स टॉप पर विराजमान है. अपने दोनों मैच जीत चुकी राजस्थान के 4 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +2.233 है. दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के भी चार-चार अंक हैं, लेकिन उनका NRR राजस्थान से कम है. ये तीनों टीम अब तक अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुकी हैं.
<p style=”text-align: justify;”>गत चैंपियन RCB भी अब तक अजेय है, उसके 2 अंक हैं और उसका +2.907 का नेट रन रेट आसमान को छू रहा है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को 2 मैचों में एक जीत मिली है, लेकिन उसका NRR पॉजिटिव है, वहीं मुंबई इंडियंस के भी 2 अंक हैं, लेकिन उसका NRR नेगेटिव में है.
<h4 style=”text-align: justify;”>गुजरात और मुंबई को हार से नुकसान
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान रॉयल्स के हाथों 6 रनों की करीबी हार झेलने के बाद गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट काफी नीचे गिर गया है. दोनों मैच हार चुकी गुजरात टेबल में सातवें स्थान पर है. दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के हाथों बड़ी हार झेलकर आ रही मुंबई इंडियंस छठे पायदान पर है. उसके अभी 2 अंक हैं. 
<h4 style=”text-align: justify;”>सबसे नीचे 5 बार की चैंपियन CSK
<p style=”text-align: justify;”>5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है. वह अपने दोनों मैच हार चुकी है. कोलकाता नाइट राइडर्स का भी यही हाल है, जो दोनों मैच हारने के बाद अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अब तक अपनी जीत का खाता नहीं खोला है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG अभी आठवें पायदान पर है.
RR – 4 अंक
DC – 4 अंक
PBKS – 4 अंक
RCB – 2 अंक
SRH – 2 अंक
MI – 2 अंक
GT – 0 अंक
LSG – 0 अंक
KKR – 0 अंक
CSK – 0 अंक
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”टेस्ट क्रिकेट के लिए BCCI का स्पेशल प्लान, श्रीलंका का दौरा, वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी; जानें अपडेट” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/bcci-special-plans-to-develop-indian-test-cricket-sri-lanka-tour-big-responsibility-vvs-laxman-coe-3110918″ target=”_self”>टेस्ट क्रिकेट के लिए BCCI का स्पेशल प्लान, श्रीलंका का दौरा, वीवीएस लक्ष्मण को जिम्मेदारी; जानें अपडेट
Cricket, Sports
GT vs RR Highlights: सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान की जीत, अंतिम गेंद पर हारा गुजरात; लास्ट 12 गेंद में नहीं बनी 15 रन
GT vs RR Highlights: सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान की जीत, अंतिम गेंद पर हारा गुजरात; लास्ट 12 गेंद में नहीं बनी 15 रन Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हरा दिया है. साई सुदर्शन जब तक क्रीज पर थे, तब तक गुजरात की जीत आसान लग रही थी. सुदर्शन 73 रन बनाकर आउट हुए और उनका विकेट गिरते ही GT का बैटिंग लाइन-अप ढह गया. अहमदाबाद के <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन बनाए थे, जिसके जवाब में गुजरात की टीम ने 204 रन बना लिए थे, लेकिन तुषार देशपांडे ने अंतिम ओवर में सिर्फ 4 रन देकर राजस्थान की जीत सुनिश्चित की.
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने आई थी. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के बीच 70 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई. जायसवाल ने 55 रन, सूर्यवंशी 31 रन बनाए लेकिन RR टीम के लिए सबसे बड़ा स्कोर ध्रुव जुरेल ने बनाया, जिनके बल्ले से 75 रनों की पारी निकली. इस तरह राजस्थान की टीम स्कोरबोर्ड पर 210 रन लगाने में कामयाब रही.
<h4 style=”text-align: justify;”>अंतिम 2 ओवरों में पलटा मैच
211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 18वें ओवर तक 196 रन बना लिए थे. 12 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाने थे, राशिद खान और कगिसो रबाड़ा क्रीज पर सेट हो चुके थे. इसी बीच 19वें ओवर में जोफ्रा आर्चर गेंदबाजी करने आए. इस ओवर में उन्होंने सिर्फ 4 रन दिए, जिससे राजस्थान मैच में वापसी कर चुकी थी.
<p style=”text-align: justify;”>अब अंतिम ओवर में तुषार देशपांडे को 11 रन बचाने थे. पहली गेंद वाइड और अगली 3 गेंदों पर एक-एक रन आया. चौथी गेंद डॉट रही. हालात ऐसे थे कि गुजरात को 2 गेंद में 7 रन बनाने थे, तभी देशपांडे ने राशिद खान को चारों खाने चित्त करके उन्हें आउट कर दिया. अब भी मुकाबला सुपर ओवर में जा सकता था, लेकिन देशपांडे ने अंतिम गेंद पर अशोक शर्मा को कोई रन नहीं बनाने दिया.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/shubman-gill-out-of-gujarat-titans-rashid-khan-suddenly-appointed-gt-captain-ipl-2026-3110881″ target=”_self”>Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
Cricket, Sports
बदला हो तो तुषार देशपांडे जैसा…आखिरी ओवर में हराया, राशिद खान के सामने किया चिढ़ाने वाला सेलिब्रेशन
बदला हो तो तुषार देशपांडे जैसा…आखिरी ओवर में हराया, राशिद खान के सामने किया चिढ़ाने वाला सेलिब्रेशन Read Post »
राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने आईपीएल 2026 में रोमांचक जीत दिलाई. आखिरी ओवर में राशिद खान का विकेट लेने के बाद उनका सेलिब्रेशन चर्चा में है. बताया जा रहा है कि इसके पीछे की वजह 2024 का टूर्नामेंट था.
Cricket, Sports
वो मुझे 19वां ओवर नहीं देना चाहता था …आर्चर ने कर दिया कप्तान रियान पराग से मैदान पर हुई बातचीत का खुलासा
वो मुझे 19वां ओवर नहीं देना चाहता था …आर्चर ने कर दिया कप्तान रियान पराग से मैदान पर हुई बातचीत का खुलासा Read Post »
Last over thriller RR vs GT IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार की रात एक सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के हराया. मैच के बाद जोफ्रा आर्चर ने खुलासा किया है कि कप्तान रियान पराग उनको आखिरी ओवर कराना चाहते थे. 19 ओवर में तुषार को लाने की योजना थी.
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top