सुरेश रैना ने पूछा- ‘IPL 2027 में खेलोगे?’ एमएस धोनी ने दिया ऐसा जवाब, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
<p style=”text-align: justify;”>इसी बीच पूर्व क्रिकेटर और धोनी के अच्छे दोस्त सुरेश रैना भी बतौर कमेंटेटर मैदान पर मौजूद रहे. मैदान पर रैना ने एमएस धोनी से बात की थी. स्टार स्पोर्ट्स पर सुरेश रैना ने खुलासा किया कि उन्होंने धोनी से वापसी के बारे में पूछा, जिसपर धोनी का जवाब खूब चर्चा का विषय बना हुआ है.
<h4 style=”text-align: justify;”>मेरा शरीर अब…
<p style=”text-align: justify;”>सुरेश रैना ने एमएस धोनी से कहा कि उन्होंने आईपीएल 2026 को सिर्फ एक मिस्ड कॉल दिया है और इसे सीजन नहीं गिना जाएगा. रैना ने कहा, “आपको अगले साल वापस आना ही होगा. उन्होंने बताया, ‘मेरा शरीर थोड़ा कमजोर है.’ मैंने कहा हम कुछ भी मानने को तैयार नहीं हैं और आपको अगले साल खेलना ही होगा. यह उनका निजी फैसला होगा. मुझे लगता है कि वो अभी पॉज़िटिव हैं और टीम भी अच्छे ढंग से तैयार हो रही है.”
<p style=”text-align: justify;”>एमएस धोनी कुछ ही हफ्तों बाद अपना 45वां जन्मदिन मनाएंगे. पिछले कुछ सीजन में उन्हें घुटने की समस्या से परेशान देखा गया है. वहीं आईपीएल 2026 में वो काफ इंजरी (पिंडली की चोट) की वजह से एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से धोनी के बारे में पूछा गया. फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी को लेकर कोई फैसला लेना पूरी तरह मैनेजमेंट पर निर्भर है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”‘अगर मुझसे उलझे…’ महविश के वीडियो में दिखे शिखर धवन, चहल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज” href=”https://www.abplive.com/sports/rj-mahvishs-viral-video-with-shikhar-dhawan-sparks-buzz-around-yuzvendra-chahal-during-ipl-3132140″ target=”_self”>‘अगर मुझसे उलझे…’ महविश के वीडियो में दिखे शिखर धवन, चहल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
<p style=”text-align: justify;”><a title=”अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, रोहित-विराट शामिल; श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/bcci-announces-india-squad-for-odi-series-against-afghanistan-shreyas-iyer-vice-captain-rohit-sharma-virat-kohli-3132283″ target=”_self”>अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, रोहित-विराट शामिल; श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी