Cricket
Cricket, Sports
लखनऊ सुपर जायंट्स के खराब प्रदर्शन पर कोच जस्टिन लैंगर का ये बहाना जरूर सुनिए
लखनऊ सुपर जायंट्स के खराब प्रदर्शन पर कोच जस्टिन लैंगर का ये बहाना जरूर सुनिए Read Post »
Lucknow में खेले गए T20 मैच में युवा भारतीय क्रिकेटर ने 73 रन की धमाकेदार पारी खेली. उनके शानदार प्रदर्शन ने टीम को जीत दिलाई और भविष्य के लिए बड़ा सितारा उभर कर सामने आया. #Lucknow #Cricket2026 #IndianCricket #T20Star
Cricket, Sports
बैटिंग ही नहीं, संस्कारों से भी दिल जीत रहे वैभव सूर्यवंशी, फोटो खिंचाने आए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के लिए रोक दिया इंटरव्यू
बैटिंग ही नहीं, संस्कारों से भी दिल जीत रहे वैभव सूर्यवंशी, फोटो खिंचाने आए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के लिए रोक दिया इंटरव्यू Read Post »
Vaibhav Suryavanshi paused interview for Justin Langer: मैच के बाद जब वैभव सूर्यवंशी टीवी पर इंटरव्यू दे रहे थे, तभी लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जस्टिन लैंगर इस युवा खिलाड़ी के खेल से प्रभावित होकर उनके पास आए और साथ में एक फोटो खिंचवाने की गुजारिश की. जवाब में वैभव ने भी बड़े सम्मान के साथ इंटरव्यूअर से थोड़ी देर रुकने को कहा और लैंगर के साथ फोटो खिंचवाई. इसके बाद दोनों ने हाथ मिलाया और लैंगर ने कहा, ‘मैं इस फोटो को हमेशा संभाल कर रखूंगा.’
Cricket, Sports
IPL 2026: 13 मैच, 579 रन, 53 छक्के… आखिर क्या बला है 15 साल के वैभव सूर्यवंशी
IPL 2026: 13 मैच, 579 रन, 53 छक्के… आखिर क्या बला है 15 साल के वैभव सूर्यवंशी Read Post »
Vaibhav Sooryavanshi: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों के दिलो दिमाग में इस तरह का खौफ पैदा करेंगे जैसा वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ने अपने चरम पर रहते हुए किया था. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार की रात राजस्थान रॉयल्स की ओर से लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 38 गेंद में 93 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और सात चौके शामिल थे.
Cricket, Sports
RR के कप्तान रियान पराग बोले पिछली हार की वजह, ट्रोल्स का सामना और Mumbai में अगली चुनौती
RR के कप्तान रियान पराग बोले पिछली हार की वजह, ट्रोल्स का सामना और Mumbai में अगली चुनौती Read Post »
Cricket कप्तान ने हालिया मैच में टीम की रणनीति, बॉलिंग में चूक और सोशल मीडिया ट्रोल्स पर खुलकर बात की. उन्होंने Mumbai में अगले मुकाबले की तैयारी और टीम के जज्बे को सराहा. जानें कैसे खिलाड़ी दबाव में भी #Cricket #Mumbai #IPL2026 में बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं.
Cricket, Sports
सूर्यवंशी ‘वन मैच वंडर’ नहीं, ये बहुत मारता है! पाकिस्तान के लोग और पूर्व खिलाड़ी वैभव को लेकर क्या कह रहे हैं?
सूर्यवंशी ‘वन मैच वंडर’ नहीं, ये बहुत मारता है! पाकिस्तान के लोग और पूर्व खिलाड़ी वैभव को लेकर क्या कह रहे हैं? Read Post »
वैभव ने इस पूरे सीजन लगातार रन बनाकर और कल रात लखनऊ के खिलाफ 93 रनों का गदर मचाकर ये साबित कर दिया है कि यह लड़का वाकई बहुत मारता है और गेंदबाजों के पास फिलहाल इसका कोई तोड़ नहीं है!
Cricket, Sports
मुंबई में बनेगा महा-रिकॉर्ड, वानखेड़े के मैदान पर ही वैभव लगा सकते है 6-छक्के, पूर्व कप्तान ने कर दिया दावा
मुंबई में बनेगा महा-रिकॉर्ड, वानखेड़े के मैदान पर ही वैभव लगा सकते है 6-छक्के, पूर्व कप्तान ने कर दिया दावा Read Post »
वैभव सूर्यवंशी गेल का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास बना सकते हैं. कुंबले की बातों में इसलिए भी दम है क्योंकि MI के गेदबाज स्ट्रगल कर रहे है, वानखेड़े का मैदान छोटा है और पिच वहां पर बहुत फ्लैट है और जिस फॉर्म में वैभव चल रहे है उनके लिए 6 छक्के लगाना इस मैदान पर बहुत कठिन नहीं होगा. 
Cricket, Sports
Virat Kohli: ‘9 साल में किसी ने नहीं पूछा कैसे हो’, टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर विराट कोहली ने फोड़ा पहला बम
Virat Kohli: ‘9 साल में किसी ने नहीं पूछा कैसे हो’, टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर विराट कोहली ने फोड़ा पहला बम Read Post »
Virat Kohli Test Captaincy Record: साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज हारने के बाद विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ दी थी. अब करीब चार साल बाद उन्होंने खुलासा किया है कि कप्तानी और बल्लेबाजी के दोहरे बोझ ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह थका दिया था. भारत को 68 मैचों में 40 जीत दिलाकर इतिहास के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने कोहली ने बताया कि टीम को नंबर वन बनाने के जुनून में उन्होंने खुद को खो दिया था. कोहली की कप्तानी में 2018-19 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.
Cricket, Sports
पाकिस्तान का गरीबी में ‘आटा गीला’… पहले बांग्लादेश से हारे सीरीज, अब ऑस्ट्रेलिया दौरे से दो खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तान का गरीबी में ‘आटा गीला’… पहले बांग्लादेश से हारे सीरीज, अब ऑस्ट्रेलिया दौरे से दो खिलाड़ी बाहर Read Post »
Pakistan tour of Australia: फखर जमां और सईम अयूब चोटिल होने के कारण 30 मई से शुरू होने वाली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की मेडिकल टीम ने दोनों दिग्गजों को ‘रिहैबिलिटेशन’ कार्यक्रम में शामिल होने की सलाह दी है.
Cricket, Sports
रामायण-महाभारत के दौर में ले गए वैभव सूर्यवंशी, स्क्रीन पर आए तो सड़के सूनी, और एपीसोड खत्म तो टीवी बंद
रामायण-महाभारत के दौर में ले गए वैभव सूर्यवंशी, स्क्रीन पर आए तो सड़के सूनी, और एपीसोड खत्म तो टीवी बंद Read Post »
क्रिकेट में कभी-कभी एक ऐसा खिलाड़ी आता है जो आँकड़ों से नहीं, उस “रुक जाओ, देखो” वाली बेचैनी से पहचाना जाता है. वैभव सूर्यवंशी वो बेचैनी बनते जा रहे है. आईपीएल 2026 में विराट और रोहित से ज्यादा किसी खिलाड़ी की चर्चा है तो वो हैं सूर्यवंशी
Cricket, Sports
IPL 2026: ऋषभ पंत नहीं, इन 2 के कारण फिसड्डी बनी लखनऊ सुपरजायंट्स, पूरी टीम को कर दिया बर्बाद!
IPL 2026: ऋषभ पंत नहीं, इन 2 के कारण फिसड्डी बनी लखनऊ सुपरजायंट्स, पूरी टीम को कर दिया बर्बाद! Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लनखऊ सुपरजायंट्स की टीम सबसे बड़ी फिसड्डी साबित हुई. टीम सीजन में सबसे पहले प्लेऑफ से बाहर हुई. कुछ एक खिलाड़ियों को छोड़ दें तो पूरी टीम इस सीजन में संघर्ष करती हुई दिखी. इसके अलावा कुछ हद तक मैनेजमेंट भी टीम की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार, क्योंकि उन्होंने सही समय पर सही निर्णय नहीं लिया.
Cricket, Sports
एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, फिर झटके वेस्ट-इंडीज के 8 विकेट, ‘चैंपियन चूनी’ के फुटबालर से क्रिकेटर बनने की अनोखी कहानी
एशियन गेम्स में जीता गोल्ड, फिर झटके वेस्ट-इंडीज के 8 विकेट, ‘चैंपियन चूनी’ के फुटबालर से क्रिकेटर बनने की अनोखी कहानी Read Post »
चूनी गोस्वामी ने एक ही जीवनकाल में दो अलग-अलग खेलों में शिखर को छूने का कारनामा करने वाले गिने-चुने खिलाड़ी ही हुए हैं.  सुविमल ‘चूनी’ गोस्वामी एक ऐसे ही जादुई एथलीट थे. वह जितने बेहतरीन फुटबॉलर थे, उतने ही शानदार क्रिकेटर भी थे. 
Cricket, Sports
भुला दिए न सब कुछ… वो 5 मौके जब मोहम्मद शमी ने भारत को दिलाई जीत, आज टीम में आने को तरस रहे!
भुला दिए न सब कुछ… वो 5 मौके जब मोहम्मद शमी ने भारत को दिलाई जीत, आज टीम में आने को तरस रहे! Read Post »
Mohammed Shami 5 best spell: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की उम्मीदों को तब एक बड़ा झटका लगा जब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ न तो टेस्ट और न ही वनडे टीम में चुना गया. शमी लंबे समय से वापसी के इतंजार में हैं. इसके अलावा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित किया, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी तरफ नहीं जा रहा है.
Cricket, Sports
तुझे अगले साल मैं खरीदूंगा…लखनऊ सुपरजायंट्स में जाने वाले हैं वैभव सूर्यवंशी, गावस्कर ने संजीव गोयनका की मन की बात पढ़ ली
तुझे अगले साल मैं खरीदूंगा…लखनऊ सुपरजायंट्स में जाने वाले हैं वैभव सूर्यवंशी, गावस्कर ने संजीव गोयनका की मन की बात पढ़ ली Read Post »
Vaibhav Sooryavanshi LSG IPL 2026 Auction: अक्सर किसी खिलाड़ी का प्रदर्शन इतना शानदार होता है कि विरोधी टीम भी आपसी प्रतिद्वंद्विता भुलाकर प्रशंसा में सिर झुका लेती है. लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने भी मंगलवार को जयपुर में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन को देखकर यही भावना व्यक्त की.
Cricket, Sports
6 महीने पहले के सभी ‘फेल बैटर’ टीम में, ‘डेज’ बल्लेबाजों का आकाल, टी-20 वाले ही खेलेंगे टेस्ट तो बदलेगा क्या?
6 महीने पहले के सभी ‘फेल बैटर’ टीम में, ‘डेज’ बल्लेबाजों का आकाल, टी-20 वाले ही खेलेंगे टेस्ट तो बदलेगा क्या? Read Post »
शुभमन गिल की कप्तानी में इस बल्लेबाजी लाइन-अप का बार-बार दोहराया जाना यह दिखाता है कि टीम प्रबंधन नए प्रयोगों से बच रहा है.  साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल और नितीश रेड्डी को लगातार टीम में बनाए रखना एक तरफ निरंतरता का संकेत हो सकता है, लेकिन दूसरी तरफ यह अन्य घरेलू खिलाड़ियों के मनोबल को तोड़ने जैसा है. 
Cricket, Sports
4 टेस्ट मैच में ही WTC के पॉइंट्स टेबल में भारत के आगे निकल गया बांग्लादेश, पाकिस्तान को पीटकर किया ये कारनामा
4 टेस्ट मैच में ही WTC के पॉइंट्स टेबल में भारत के आगे निकल गया बांग्लादेश, पाकिस्तान को पीटकर किया ये कारनामा Read Post »
WTC Points Table: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ ही बांग्लादेश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगा दी. बांग्लादेशी टीम पॉइंट्स टेबल में अब भारत से आगे पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. टीम इंडिया छठे नंबर पर है. टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले स्थान पर है.
Cricket, Sports
‘भगवान हर मां को ऐसा बेटा दे’…, IPL स्टार मानव सुथार की सफलता पर छलके मां के आंसू, रचा इतिहास
‘भगवान हर मां को ऐसा बेटा दे’…, IPL स्टार मानव सुथार की सफलता पर छलके मां के आंसू, रचा इतिहास Read Post »
Rajasthan Cricket News: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के युवा क्रिकेटर मानव सुथार की लगातार बढ़ती उपलब्धियों से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. हाल ही में जिला क्रिकेट संघ, श्रीगंगानगर द्वारा उन्हें उनकी शानदार खेल प्रतिभा के लिए विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पत्र में उन्हें होनहार और प्रतिभाशाली खिलाड़ी बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं. मानव सुथार बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनूनी रहे हैं. उनके घर की दीवारों पर विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें उनकी मेहनत और लगन की कहानी बयां करती हैं. नेट्स में लगातार अभ्यास और मैदान पर कड़ी मेहनत ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है.
Cricket, Sports
बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 78 रनों से पीटा, 2-0 से सीरीज किया क्लीन स्वीप
बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 78 रनों से पीटा, 2-0 से सीरीज किया क्लीन स्वीप Read Post »
BAN vs PAK highlights: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 78 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दो मैचों की सीरीज को 2-0 से क्लीन स्विप किया.
Cricket, Sports
क्रिकेट की बात करो, पर्सनल लाइफ की नहीं… रियान पराग का कमेंटेटर्स पर फूटा गुस्सा, जमकर सुनाई खरी-खोटी
क्रिकेट की बात करो, पर्सनल लाइफ की नहीं… रियान पराग का कमेंटेटर्स पर फूटा गुस्सा, जमकर सुनाई खरी-खोटी Read Post »
Riyan Parag Press conference Controversy: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग आईपीएल 2026 के दौरान उस वक्त गहरे विवाद में फंस गए थे, जब ड्रेसिंग रूम में उनका वेपिंग करता हुआ वीडियो लाइव टीवी पर कैद हो गया था. तब बीसीसीआई ने उन्हें सिर्फ जुर्माना ठोककर छोड़ दिया था, अब उस केस के बाद रियान पराग पहली बार सामने आए और खुलकर अपनी भड़ास निकाली.
Cricket, Sports
मां के लिए था सेलिब्रेशन… वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के सामने छिपाया फिर ड्रेसिंग रूम में जज्बातों का इजहार
मां के लिए था सेलिब्रेशन… वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के सामने छिपाया फिर ड्रेसिंग रूम में जज्बातों का इजहार Read Post »
IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 38 गेंद में 93 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी का सेलिब्रेशन चर्चा का विषय बना हुआ है. मैच के बाद वैभव ने बताया कि उनका ये सेलिब्रेशन बस ऐसे ही था, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उन्होंने अपने सेलिब्रेशन की असली कहानी बताई.
Cricket, Sports
12 साल बाद राजस्थान को मिली खुशखबरी, श्रीगंगानगर के मानव सुथार का भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में हुआ चयन, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
12 साल बाद राजस्थान को मिली खुशखबरी, श्रीगंगानगर के मानव सुथार का भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में हुआ चयन, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका Read Post »
Manav Suthar Team India Selection: श्रीगंगानगर के 23 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. 12 साल बाद राजस्थान से किसी खिलाड़ी का टेस्ट टीम में चयन हुआ है. विश्व कप अभ्यास शिविर में रोहित-कोहली को प्रभावित करने वाले मानव ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 5 विकेट लेकर अपनी जगह पक्की की. रणजी ट्रॉफी में शतक और निचले क्रम में बल्लेबाजी की क्षमता उन्हें एक उपयोगी खिलाड़ी बनाती है. 14 साल की मेहनत के बाद मिले इस मौके से पूरे राजस्थान में खुशी है.
Cricket, Sports
वैभव सूर्यवंशी के संस्कारों पर फिदा हुए संजीव गोयनका! मैच के बाद पैर छूने का Video वायरल, LSG मालिक ने ऐसे जताया प्यार
वैभव सूर्यवंशी के संस्कारों पर फिदा हुए संजीव गोयनका! मैच के बाद पैर छूने का Video वायरल, LSG मालिक ने ऐसे जताया प्यार Read Post »
Vaibhav Sooryavanshi touch Sanjiv Goenka feet: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से धूम मचा रहे हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में वैभव ने 38 गेंद में 93 रनों की धुआंधार पारी खेली. वैभव की इस विस्फोटक बैटिंग से लखनऊ के मालिक संजीव गोयकना भी उनसे प्रभावित दिखे.
Cricket, Sports
Liton Das trolled Mohammad Rizwan: ओवर एक्टिंग के पैसे काटेंगे! बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटर ने उतारी मोहम्मद रिजवान की इज्जत, पूरी टीम ने मिलकर पाकिस्तानी को घेरा
Liton Das trolled Mohammad Rizwan: ओवर एक्टिंग के पैसे काटेंगे! बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटर ने उतारी मोहम्मद रिजवान की इज्जत, पूरी टीम ने मिलकर पाकिस्तानी को घेरा Read Post »
BAN vs PAK: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन लिटन दास और मोहम्मद रिजवान के बीच खूब छींटाकसी हुई. मैच के दौरान रिजवान बार-बार साइड स्क्रीन के कारण अपने स्टांस हट जा रहे थे, जिससे बांग्लादेशी खिलाड़ी बुरी तरह से झल्ला गए. इसके बाद टीम के सभी खिलाड़ियों ने मिलकर रिजवान को जमकर ट्रोल किया.
Cricket, Sports
vaibhav sooryavanshi celebration: लखनऊ की धज्जियां उड़ाने के बाद वैभव सूर्यवंशी का अनोखा सेलिब्रेशन, मैच के बाद बताया इसके पीछे की कहानी
vaibhav sooryavanshi celebration: लखनऊ की धज्जियां उड़ाने के बाद वैभव सूर्यवंशी का अनोखा सेलिब्रेशन, मैच के बाद बताया इसके पीछे की कहानी Read Post »
vaibhav sooryavanshi statement: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ करो या मरो के मैच में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से धूम मचा दी. वैभव ने सिर्फ 38 गेंद में 93 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस दमदार पारी के दौरान उनके अनोखे सेलिब्रेशन की भी खूब चर्चा हो रही है. मैच के बाद उन्होंने इसके पीछे की कहानी बताई.
Cricket, Sports
हम एक F$ucking… हार से झल्लाए ऋषभ पंत ने ऑन कैमरा कहा अपशब्द, इंटरव्यू में लांघ दी मर्यादा!
हम एक F$ucking… हार से झल्लाए ऋषभ पंत ने ऑन कैमरा कहा अपशब्द, इंटरव्यू में लांघ दी मर्यादा! Read Post »
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल 2026 बहुत ही खराब रहा. लखनऊ को उसके 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार मिली. मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी से राजस्थान ने आसानी से लक्ष्य को हासिल किया.
Cricket, Sports
छक्कों का नया शहंशाह…वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा रसेल का रिकॉर्ड, गेल की गद्दी भी खतरे में, एक सीजन में 50 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बने
छक्कों का नया शहंशाह…वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा रसेल का रिकॉर्ड, गेल की गद्दी भी खतरे में, एक सीजन में 50 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बने Read Post »
Vaibhav sooryavanshi 50 sixes:15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ के खिलाफ 38 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया. अपनी पारी में 10 छक्के जड़कर वह एक सीजन में 53 छक्कों के साथ 50 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने. उन्होंने आंद्रे रसेल (52 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब वह क्रिस गेल के 59 छक्कों के सर्वकालिक रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं. 236.3 के ऐतिहासिक स्ट्राइक-रेट के साथ वैभव छक्कों के नए बादशाह बनकर उभरे हैं.
Cricket, Sports
वैभव सूर्यवंशी ने छुड़ाए लखनऊ के छक्के, 7 विकेट से जीती राजस्थान; प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार
वैभव सूर्यवंशी ने छुड़ाए लखनऊ के छक्के, 7 विकेट से जीती राजस्थान; प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Highlights: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दिलाई. मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन बनाए. चेज करते हुए राजस्थान ने 19.2 ओवर में 3 विकेट पर जीत हासिल कर ली. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 7 चौके और 10 छक्कों की मदद से 93 रन बनाए. इस जीत के साथ राजस्थान ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीद को बरकरार रखा है. 
<p style=”text-align: justify;”>इस जीत के साथ राजस्थान के पास 13 मैचों में 14 प्वाइंट्स हो गए हैं. अब टीम अंतिम मैच जीतकर 16 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है. फिलहाल प्लेऑफ के इकलौते स्लॉट के लिए 5 टीमों के बीच लड़ाई जारी है. इन टीमों में राजस्थान इकलौती ऐसी टीम है, जो 16 प्वाइंट्स हासिल करके डायरेक्ट प्लेऑफ में पहुंच सकती है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>बेकार गई मिचेल मार्श की पारी 
<p style=”text-align: justify;”>मैच में राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने वाली लखनऊ के लिए ओपनर मिचेल मार्श ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 57 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए. हालांकि वैभव ने उनकी इस पारी पर पानी फेर दिया. 
<h3 style=”text-align: justify;”>चेज में शुरू से मजबूत राजस्थान 
<p style=”text-align: justify;”>बड़ा टोटल चेज करने के लिए मैदान पर उतरी राजस्थान ने शुरुआत से ही दबदबा कायम रखा. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 39 गेंदों में 75 रनों की साझेदारी की. इसके बाद वैभव ने दूसरे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 45 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी करके टीम के लिए जीत लगभग एकतरफा कर दी. 
<p style=”text-align: justify;”>फिर जुरेल और लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने तीसरे विकेट के लिए 14 गेंदों में 16 रनों की साझेदारी की. अंत में जुरेल और डेनोवन फरेरा ने 17 गेंदों में 29* रनों की साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी. 
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी के अलावा कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 43, ध्रुव जुरेल ने 53*, डेवोनव फरेरा ने 16* और लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने 07 रन बनाए. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”मोहम्मद शमी फिर हुए नजरअंदाज, अजीत अगरकर ने दिया बेतुका बयान, बोले- ‘वो सिर्फ T20 के लिए…'” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/why-mohammed-shami-not-selected-in-afghanistan-test-and-odi-series-chief-selector-ajit-agarkar-says-he-only-ready-for-t20-cricket-3132448″ target=”_self”>मोहम्मद शमी फिर हुए नजरअंदाज, अजीत अगरकर ने दिया बेतुका बयान, बोले- ‘वो सिर्फ T20 के लिए…'
Cricket, Sports
RR vs LSG: बुरी तरह पिटे राजस्थान के गेंदबाज, मिचेल मार्श लगातार दूसरी बार शतक से चूके; लखनऊ ने बनाए 221 रन
RR vs LSG: बुरी तरह पिटे राजस्थान के गेंदबाज, मिचेल मार्श लगातार दूसरी बार शतक से चूके; लखनऊ ने बनाए 221 रन Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बना लिए हैं. मिचेल मार्श लगातार दूसरी पारी में शतक लगाने से चूक गए. मार्श 96 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप उन्होंने अपने नाम कर ली है. राजस्थान रॉयल्स के यश राज पूनिया को छोड़कर सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई.
<p style=”text-align: justify;”>जयपुर में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई. मिचेल मार्श और जोश इंग्लिश ने टीम को तेजतर्रार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 109 रनों की पार्टनरशिप कर डाली. दोनों ने मिलकर 8.2 ओवरों में 109 रन बना लिए थे, इंग्लिश 29 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं निकोलस पूरन फिर से फ्लॉप हो गए, जो केवल 16 रन बना पाए. 
<h4 style=”text-align: justify;”>मिचेल मार्श इतिहास रचने से चूके
<p style=”text-align: justify;”>मिचेल मार्श ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 90 रन बनाए थे. इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वो 96 के स्कोर पर रन आउट हो गए. लगातार दूसरे मैच में मार्श इतिहास रचने से चूके. आज अगर मार्श सेंचुरी पूरी कर लेते, तो आईपीएल के इतिहास में ऐसे पहले बल्लेबाज बन जाते, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए तीन शतक लगाए हों. LSG के लिए सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड अब भी उन्हीं के नाम है.
<p style=”text-align: justify;”>कप्तान ऋषभ पंत भी टच में नजर आए, लेकिन 35 के स्कोर पर रन आउट हो गए. लखनऊ के लिए 230 रनों का स्कोर संभव लग रहा था, लेकिन अंतिम ओवर में तीन विकेट आए और जोफ्रा आर्चर ने इस ओवर में केवल 5 रन दिए.
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में जाना है तो हर हाल में यह मैच जीतना होगा. राजस्थान को अगर-मगर के फेर में पड़े बिना प्लेऑफ में जाना है तो आज हर हाल में लखनऊ द्वारा मिले 222 रनों के टारगेट को चेज करना होगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”अफगानिस्तान सीरीज में गुजरात टाइटंस के 11 खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मिली जगह, शुभमन गिल कप्तान” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/gujarat-titans-total-11-players-in-india-squad-for-test-and-odi-series-against-afghanistan-shubman-gill-captain-3132403″ target=”_self”>अफगानिस्तान सीरीज में गुजरात टाइटंस के 11 खिलाड़ियों को टीम इंडिया में मिली जगह, शुभमन गिल कप्तान
Cricket, Sports
वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे अब तक कोई भारतीय हासिल नहीं कर पाया था. वैभव ने किसी एक आईपीएल सीजन में 50 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय होने का कीर्तिमान स्थापित किया है. उन्होंने यह रिकॉर्ड लखनऊ के खिलाफ 93 रनों की पारी के दौरान बनाया.
<p style=”text-align: justify;”>वैभव सूर्यवंशी ने LSG के खिलाफ मैच में 38 गेंद खेलकर 93 रन बनाए. वो एक समय 12 गेंद में 11 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन पावरप्ले खत्म होने के बाद वैभव के बल्ले ने ऐसी आग उगली कि अगली 26 गेंदों में उन्होंने 82 रन जड़ दिए. इस तूफानी पारी में वैभव ने 7 चौके और 10 छक्के लगाए.
<h4 style=”text-align: justify;”>वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
<p style=”text-align: justify;”>ऐसा आईपीएल के इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुआ है, जब किसी बल्लेबाज ने सीजन में 50 छक्कों का आंकड़ा छुआ हो. इससे पहले क्रिस गेल दो बार ऐसा कर चुके हैं और एक बार आन्द्रे रसेल ने सीजन में 50 से अधिक छक्के लगाए हैं. वैभव ऐसे पहले भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक सीजन में छक्कों की फिफ्टी लगा दी हो.
<h4 style=”text-align: justify;”>एक IPL सीजन में 50+ छक्के
59 छक्के – क्रिस गेल – IPL 2012
53 छक्के – वैभव सूर्यवंशी – IPL 2026
52 छक्के – आन्द्रे रसेल – IPL 2019
51 छक्के – क्रिस गेल – IPL 2013
<p style=”text-align: justify;”>एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीयों में वैभव सूर्यवंशी बहुत आगे निकल चुके हैं. भारतीयों की लिस्ट में उनके बाद अभिषेक शर्मा का नंबर आता है, जिन्होंने आईपीएल 2024 सीजन में 42 सिक्स लगाए थे. अभिषेक और वैभव, केवल इन्हीं 2 भारतीयों ने एक आईपीएल सीजन में 40 या उससे अधिक छक्कों का आंकड़ा पार किया है. श्रेयस अय्यर ने 2025 सीजन में 39 छक्के लगाए थे.
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ के खिलाफ खेली 93 रनों की पारी के बलबूते वैभव ने एक बार फिर ऑरेंज कैप हासिल कर ली है. उनके नाम 13 मैचों में 579 रन हैं. दूसरे स्थान पर लखनऊ के मिचेल मार्श हैं, जिनके नाम 563 रन हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL 2026 के बाद पहला मैच कब खेलेंगे रोहित और विराट? नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/when-will-rohit-sharma-and-virat-kohli-play-next-match-team-india-odi-squad-for-afghanistan-series-2026-3132364″ target=”_self”>IPL 2026 के बाद पहला मैच कब खेलेंगे रोहित और विराट? नोट कर लीजिए सभी मैचों की तारीख
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/rajasthan-royals-captain-changed-riyan-parag-out-yashasvi-jaiswal-leading-team-against-lucknow-super-giants-ipl-2026-rr-vs-lsg-match-64-3132381″ target=”_self”>IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
Cricket, Sports
राजस्थान रॉयल्स जीती तो बिगड़ जाएगा इन 4 टीमों का खेल, प्लेऑफ का हैरान करने वाला समीकरण
राजस्थान रॉयल्स जीती तो बिगड़ जाएगा इन 4 टीमों का खेल, प्लेऑफ का हैरान करने वाला समीकरण Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक बनी हुई है. एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच टॉप-2 में फिनिश करने की लड़ाई है. ये तीनों टीम प्लेऑफ में जा चुकी हैं, लेकिन आखिरी स्लॉट के लिए पांच टीमों में जंग छिड़ी है. आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच खेला जा रहे है, जिसमें एक या दो नहीं बल्कि चार टीम RR के हारने की प्रार्थना कर रही होंगी, जानिए ऐसा क्यों?
<p style=”text-align: justify;”>प्लेऑफ के आखिरी स्लॉट के लिए राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रेस लगी है. बाकी चार टीमों के लिए मुसीबत यह है कि राजस्थान ने अपने अगले दोनों मैच जीत लिए, तो उसे प्लेऑफ में जाने से कोई नहीं रोक पाएंगे.
<h4 style=”text-align: justify;”>RR जीती तो बढ़ेगी टेंशन
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान रॉयल्स के अभी 12 मैचों में 12 अंक हैं. अगर आज उसे लखनऊ सुपर जायंट्स पर जीत मिलती है तो उसके 13 मैचों में 14 पॉइंट हो जाएंगे. RR अगर 14 पॉइंट्स तक पहुंच जाती है तो सबसे ज्यादा मुश्किल दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स को होगी. क्योंकि ये दोनों टीम अधिकतम 14 अंक ही हासिल कर सकती हैं.
<p style=”text-align: justify;”>इसलिए चेन्नई और दिल्ली अपना-अपना आखिरी मैच जीत भी लेती हैं, तो दोनों को डर सताता रहेगा कि राजस्थान आखिरी मैच भी जीत गई तो वे दोनों बाहर हो जाएंगे. डर ये भी रहेगा कि राजस्थान का नेट रन रेट चेन्नई और दिल्ली, दोनों से बेहतर है.
<p style=”text-align: justify;”>दूसरी ओर पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स, दोनों टीम अधिकतम 15 अंक हासिल कर सकती हैं. लखनऊ को राजस्थान पर जीत मिलती है, तो सबसे ज्यादा खुश पंजाब और कोलकाता ही होंगी. क्योंकि आज लखनऊ जीती तो कहीं ना कहीं कोलकाता और पंजाब की प्लेऑफ की राह कुछ हद तक आसान हो जाएगी. कुल मिलाकर देखा जाए, तो आज राजस्थान की हार से चेन्नई, पंजाब, दिल्ली और कोलकाता, इन चारों टीमों को फायदा मिलेगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
Cricket, Sports
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 के बीच अचानक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी में बदलाव देखने को मिला. आज (19 मई) सीजन के 64वें लीग मैच में राजस्थान और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने हैं. मुकाबले में यशस्वी जायसवाल राजस्थान के लिए कप्तान के रूप में टॉस के लिए मैदान पर आए. 
<h3 style=”text-align: justify;”>कप्तानी में क्यों हुआ बदलाव?
<p style=”text-align: justify;”>यशस्वी जायसवाल ने टॉस के वक्त बताया कि राजस्थान के नियमित कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. जायसवाल ने कहा, “उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है और मुझे उम्मीद है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे. इसलिए, वे इस मैच में नहीं खेल रहे हैं.” हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि पराग कितने मैचों के लिए बाहर होंगे. वैसे तो राजस्थान आज 13वां लीग मैच खेल रही है. इसके बाद सिर्फ एक लीग मुकाबला और खेलना हैं. हालांकि टीम के पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>राजस्थान के कप्तान बनने पर क्या बोले यशस्वी जायसवाल?
<p style=”text-align: justify;”>टीम की कप्तानी मिलने पर यशस्वी जायसवाल ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है और राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे लिए गर्व की बात है.”
<h3 style=”text-align: justify;”>प्लेऑफ के लिहाज से राजस्थान के लिए मुकाबला अहम
<p style=”text-align: justify;”>प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिहाज से यह मुकाबला राजस्थान के लिए काफी अहम होगा. टॉप-4 में जगह बनाने के लिए राजस्थान को आज लखनऊ के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा. 
<p style=”text-align: justify;”>फिलहाल 12 मैचों में राजस्थान के पास 12 प्वाइंट्स हैं. लखनऊ के खिलाफ जीत हासिल करके टीम 14 प्वाइंट्स तक पहुंच सकती है. इसके बाद आखिरी मैच में जीत दर्ज करके टीम 16 प्वाइंट्स हासिल कर सकती है. 
<p style=”text-align: justify;”>गौर करने वाली बात यह है कि प्लेऑफ के लिए सिर्फ एक स्लॉट बाकी है, जिसके लिए 5 टीमों के बीच लड़ाई है. इन टीमों में राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल है. सिर्फ राजस्थान के पास ही 16 प्वाइंट्स हासिल करने का मौका है. लिहाजा. राजस्थान दोनों मैच जीतकर डायरेक्ट प्लेऑफ में कदम रख सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”Gurnoor Brar: कौन हैं गुरनूर बराड़? भारत की टेस्ट और वनडे सीरीज में कैसे मिली जगह? जानें संघर्ष की कहानी” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/who-is-gurnoor-brar-how-find-place-indian-test-and-odi-squad-for-afghanistan-series-know-his-struggle-story-in-details-3132352″ target=”_self”>Gurnoor Brar: कौन हैं गुरनूर बराड़? भारत की टेस्ट और वनडे सीरीज में कैसे मिली जगह? जानें संघर्ष की कहानी
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top