एयरपोर्ट पर पैपराजी को देख रुक गए अक्षय कुमार, जमीन पर बैठकर दिए ऐसे-ऐसे पोज,

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक बार फिर अपनी चुलबुली अदा से फैंस का दिल जीत लिया। 14 नवंबर 2025 को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट होते ही उन्होंने पैपराजी को देखा और रुक गए। ऑल-ब्लैक अवतार में नजर आए अक्षय कुमार पैपराजी के साथ अक्षय की फ्रेंडली बातचीत ने सबको हैरान कर दिया। मराठी में हंसते हुए बोले, “फोटोशूट नाही करत का? चलो, मेरा फोटोशूट खत्म करो!” जब किसी ने ग्रुप फोटो की बात की, तो मजाकिया अंदाज में कहा, “अरे, मैं अपने सोलो फोटोशूट की बात कर रहा था, तुम्हारे साथ वाले फोटोशूट की नहीं।”इस पर एक पैपराजी बोलता है “रियल लाइफ में भी हमारे पाजी बड़े दिलवाले हैं।”

खास बात तो यह रही कि अक्षय ने स्टैंडिंग पोज से शुरू कर जमीन पर ही बैठकर ऐसे-ऐसे फनी पोज दिए कि कैमरा मैन हंसते-हंसते थक गए। कभी बगल की तरफ देखते, तो कभी हाथ बांधे मॉडल स्टाइल में। एक फैन के बालों को खेल-खेल में पकड़ लिया सोशल मीडिया पर विडिओ को लाखों व्यूज मिल चुके हैं, फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं, “अक्षय सर की मस्ती अनसीन है!”

Scroll to Top