Zarine Khan Death: एक्ट्रेस जरीन खान का कार्डियक अरेस्ट से निधन

Zarine Khan Death : बॉलीवुड के प्रसिद्ध परिवार से जुड़ी जरीन खान का शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 को कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 81 वर्षीय जरीन, संजय खान की पत्नी और सुजैन खान, जायद खान, फराह खान अली तथा सिमोन अरोड़ा की मां थीं। जूहू स्थित उनके निवास पर सुबह के समय अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका स्वर्गवास हो गया। परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, जरीन लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं, लेकिन उनकी मृत्यु अचानक और दुखद रही।

 

जरीन खान केवल एक गृहिणी नहीं थीं, बल्कि पूर्व मॉडल, अभिनेत्री,इंटीरियर डिजाइनर और फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में भी जानी जाती थीं। उन्होंने संजय खान के साथ मिलकर कई फिल्मों का निर्माण किया, जिसमें ‘काला सौगंध’ जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। उनकी डिजाइनिंग स्किल्स के लिए बॉलीवुड सितारे हमेशा उनकी तारीफ करते रहे। सुजैन खान की इंटीरियर डिजाइनिंग कंपनी में भी उनका योगदान उल्लेखनीय था। जरीन का व्यक्तित्व मजबूत और प्रेरणादायक था, जो परिवार को एकजुट रखने वाली ‘सुपर मॉम’ के रूप में याद की जाएंगी।

Winter Skin Care: क्या आपकी स्किन भी सर्दियों हो जाती है Dry? तो ये टिप्स आयेंगे आपके काम; चमकेगा चेहरा

जरीन खान को अंतिम विदाई देने बड़े बड़े लोग आए हैं प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट करते हुए लिखा कि आपकी बहुत याद आयेगी आंटी  खान परिवार के साथ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटी है। जायद खान ने अपनी हिंदू पत्नी के साथ विवाह किया था, जो अंतिम संस्कार में सहायक साबित हो रही हैं

जरीन खान की विरासत बॉलीवुड के खान परिवार को मजबूत बनाने में निहित है। उनकी मृत्यु ने एक बार फिर याद दिलाया कि स्वास्थ्य कितना महत्वपूर्ण है

Scroll to Top