Series Aukaat Ke Bahar Trailer: एल्विश यादव की डेब्यू सीरीज ‘औकात के बाहर’ का ट्रेलर आउट

एल्विश यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी शो विनर के बाद अब वेब सीरीज की दुनिया में भी धमाकेदार एंट्री कर चुके हैं। उनकी पहली सीरीज ‘औकात के बाहर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

ट्रेलर में एल्विश एक कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में नजर आते हैं। वीडियो में उनकी एंट्री धमाकेदार है। जैसे कैमरा उनका पीछा कर रहा हो

ट्रेलर देखकर साफ लगता है कि टीम ने एल्विश की पर्सनैलिटी को ही कहानी की रीढ़ बना दिया है। क्लासरूम हो या कैंपस की लड़ाइयाँ, हर फ्रेम में उनका एटीट्यूड झलकता है।
बैकग्राउंड म्यूजिक तेज है और पूरी कटिंग भी मॉडर्न स्टाइल की लगती है।

फैंस का रिएक्शन भी तेजी से सामने आ रहा है। कमेंट्स में लोग उनके नए अवतार को लेकर एक्साइटेड दिख रहे हैं।
कई फॉलोअर्स कह रहे हैं कि यह प्रोजेक्ट एल्विश के लिए गेम-चेंजर हो सकता है।

Scroll to Top