रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और उनकी बेटी समारा साहनी के साथ हाल ही में एक फ्लाइट में खौफनाक वाक्या हुआ, जिसने पूरे बॉलीवुड जगत को हिलाकर रख दिया। सोमवार को सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस घटना ने मां-बेटी की हिम्मत की मिसाल पेश की। रिद्धिमा ने बताया कि उनका विमान लैंडिंग के ठीक पहले ग्राउंड को छू चुका था, लेकिन अचानक फिर से उड़ान भर लिया। यह ‘गो-अराउंड’ प्रक्रिया थी, जो एयरलाइन की सुरक्षा के लिए अपनाई जाती है, लेकिन यात्रियों के लिए बेहद डरावना अनुभव साबित हुई
रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर लिखा , “हमारा प्लेन लैंड हो गया था और अचानक फिर से उड़ान भर ली। मैंने समारा का हाथ पकड़ा और प्रार्थना करने लगी यहाँ पल बहुत भयानक था हम दोनों माँ बेटी कांपने लगे पायलट की कुशलता से विमान सही से दोबारा लैंड हो गया
