क्या PM मोदी के साख अतीत की तल्खी अब खत्म हो गई?

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने पुराने संबंधों पर खुलकर बात की। बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की शानदार जीत के बाद नायडू ने कहा कि अतीत की कोई तल्खी नहीं बची है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में बताया, “मैं बहुत खुश हूं। हमें देश के लिए ऐसे ही नेताओं की जरूरत है। मैं उनकी बहुत सराहना करता हूं।” यह बयान राजनीतिक  में चर्चा का विषय बन गया है, खासकर जब 2018 में टीडीपी ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था।

पीएम मोदी की तीखी आलोचना की थी, जिससे दोनों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। नायडू ने मोदी को ‘आतंकवादी’ तक कह दिया था, जबकि मोदी ने भी नायडू की नीतियों पर हमला बोला। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले टीडीपी ने फिर से एनडीए का हाथ थामा और आंध्र में शानदार जीत हासिल की। नायडू ने अब कहा, “कोई समस्या नहीं है। हम उनके बहुत करीब हैं। उनसे कभी कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं रही।” यह बदलाव राजनीतिक रणनीति का हिस्सा लगता है, जहां सत्ता और विकास प्राथमिकता बन गए।

बिहार चुनाव परिणामों के बाद नायडू ने पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने कल्याण, विकास और सुशासन के जरिए सशक्तीकरण का नया मॉडल पेश किया है।”बिहार में एनडीए की 202 सीटों पर जीत को ‘ प्राप्त की हैं

Scroll to Top