Palak Muchhal: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर पलक मुचल ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। 11 नवंबर 2025 को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर उनका नाम दर्ज किया, जहां उन्होंने 3800 से अधिक गरीब बच्चों की हार्ट सर्जरी के लिए फंडिंग करने का रिकॉर्ड बनाया। पलक की चैरिटी फाउंडेशन ‘पलक मुचल फाउंडेशन’ के जरिए यह उपलब्धि हासिल हुई, जो 2013 से चली आ रही है। यह रिकॉर्ड न सिर्फ उनकी गायकी की ताकत दिखाता है, बल्कि सामाजिक सेवा की प्रेरणा भी बन गया है।
पालक ने 2013 मे 2.5 करोड़ रुपए जुटाकर 572 बच्चों की हार्ट सर्जरी कराई जो आज 3800 से उपर पहुच गयी है जहां पलक की मेहनत ने लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई। उनकी जर्नी एक बच्ची से शुरू हुई अब वो अनेक परिवारों की उम्मीद बन चुकी है पालक के इस काम की सरना की जा रहीं हैं हर जगह उनके ट्वीट से लेकर रील तक उनको टैग किया जा रहा हे उनके इसे करने से यूजर बहुत खुश हैं और उनके गानों के साथ उनके काम और संस्कारों की तारीफ की जा रहीं हे
