बड़ी मुसीबत में फंसे Orry, दाऊद इब्राहिम से जुड़े ड्रग्स मामले में किया गया तलब

मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओर्री (ओरहान अवतारमानी) को 252 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में तलब किया है। यह मामला कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के लिए कथित रेव पार्टियां आयोजित करने का आरोप है। ओर्री को आज सुबह 10 बजे घाटकोपर यूनिट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।

यह केस ड्रग ट्रैफिकर मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहेल शेख के बयानों पर आधारित है, जो दाऊद के कनेक्शन वाला माना जाता है। जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क ने मुंबई और अन्य शहरों में ड्रग्स की आपूर्ति की, जिसमें कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ शामिल हैं। ओर्री पर सीधे ड्रग्स इस्तेमाल या सप्लाई का आरोप नहीं है, लेकिन उनके रेव पार्टियों में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

ओर्री जो जाह्नवी कपूर श्रद्धा  कपूर दीपिका पादुकोण जेसे स्टार के अच्छे दोस्त कहे जाते हैं  जो अपने ग्लैमर  लुक और  ग्लैमर इमेज से  चर्चा में रहते अब उनके इमेज पर ये झटका है  जिसमें रेप पार्टी भी शामिल हैं

Scroll to Top