- Milk Barfi Recipe :त्योहारों का मौसम आते ही हर घर में मिठाइयों की खुशबू फैल जाती है इन सब में बर्फी का स्थान तो सर्वोपरि है। बर्फी की मिठाई सब लोगों की पहली पसंद रहती है, खासकर दीवाली, रक्षाबंधन या होली जैसे त्योहार पर। बर्फी बनाना आसान है बस इसके लिए दूध, चीनी चाहिए, दूध और चीनी से बनी यह मिठाई मुंह में घुलते ही मन को अलग ही आनंद देती है
चलिए सीखते है घर पर बार्फी कैसे बना सकते है, यह सवाल हर कोई पूछता है, क्योंकि बाजार की मिठाइयों में मिलावट का डर हमेशा बना रहता है। आज हम आपको एक आसान और स्वादिष्ट दूध की बर्फी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बिना ज्यादा मेहनत के तैयार हो जाती है। यह न केवल त्योहारों की में, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में चाय के साथ भी हम इसका इस्तेमाल कर सकते है।
इसके लिए सबसे पहले ये सामग्री लें – 2½ कप फुल क्रीम, मिल्क पाउडर, ¾ कप चीनी, 1 कप दूध, ¼ कप घी और 3 टेबलस्पून कटा पिस्ता लें। ये माप 20-25 पीस बर्फी के लिए पर्याप्त हैं। ध्यान दें, अच्छी क्वालिटी का मिल्क पाउडर इस्तेमाल करें, ताकि बर्फी नरम बने। इलायची पाउडर वैकल्पिक है, लेकिन स्वाद बढ़ाने के लिए ½ टीस्पून डालें।
बनाने की विधि शुरू करने से पहले एक नॉन-स्टिक कढ़ाई गर्म करें। सबसे पहले एक बाउल में मिल्क पाउडर, चीनी और दूध अच्छे से मिलाएं, जब तक गाढ़ा पेस्ट न बन जाए। अब इसे कढ़ाई में डालें और घी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। लगातार चलाते रहें, वरना नीचे चिपक सकता है। 10 मिनट बाद मिश्रण पैन से छूटना शुरू हो जाएगा – यही सही कंसिस्टेंसी है। ज्यादा पकाएं तो बर्फी सख्त हो जाएगी। फिर इसे घी लगी ट्रे में फैलाएं, ऊपर पिस्ता डालकर दबाएं और 1 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने दें। ठंडा होने पर चाकू से काट लें। कुल समय मात्र 30-40 मिनट।
परफेक्ट बर्फी के लिए कुछ टिप्स अपनाएं। ओवरकुक न करें, क्योंकि इससे चिपचिपाहट आ जाती है।, अगर चाशनी यूज कर रहे हैं तो एक तिहाई कप पानी में चीनी घोलें, जो प्लेट में गिरते ही जम जाए। खोया यूज करें तो भूनते समय रंग हल्का ब्राउन रखें। हमेशा ताजा सामग्री लें, और एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें – यह 1 हफ्ते तक ताजा रहती है।

