Mahavatar: चिरंजीवी परशुराम के रोल के लिए विक्की कौशल ने शराब और नॉन-वेज से बनाई दूरी?

बॉलीवुड में इन दिनों ‘महावतार’ फिल्म का जमकर चर्चा हो रही है। विक्की कौशल भगवान विष्णु के छठे अवतार चिरंजीवी परशुराम की भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म के ऐलान के बाद से ही अफवाहों का बाजार गर्म है। खबरें आईं कि विक्की ने इस रोल की तैयारी के लिए शराब और नॉन-वेज फूड पूरी तरह त्याग दिया है। निर्देशक अमर कौशिक के साथ मिलकर दोनों ने आध्यात्मिक सफर शुरू किया है, ताकि किरदार में ढल सकें। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जहां फैंस विक्की की डेडिकेशन की तारीफ कर रहे थे। लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते है

विक्की के पिता शम कौशल की सलाह पर उन्होंने ‘तामसिक’ भोजन जैसे मीट और अल्कोहल से दूरी बना ली।  अगले साल मिड में फिल्म की ग्रैंड पूजा से तैयारी शुरू होगी। अमर कौशिक भी इसी डाइट पर शिफ्ट हो गए हैं, ताकि प्रोजेक्ट पर फोकस रहे। यह खबर विक्की की पिछली फिल्मों जैसे ‘उरी’ और ‘साम बहादुर’ की तरह उनकी कमिटमेंट दिखाती है, जहां उन्होंने फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए कड़ी मेहनत की। फैंस उत्साहित हैं कि ‘महावतार’ क्रिसमस 2026 में रिलीज होगी, जो एक ग्रैंड माइथोलॉजिकल एपिक बनेगी।

लेकिन अब सामने आया है बड़ा सच! निर्देशक अमर कौशिक ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका एक बयान वायरल हुआ है जिस में वो बोल रहे हैं”फिर वही बात, कहां से कुछ भी चीज निकलती है। प्लीज भाइयों बंद करो। जब हम बोलें, तभी इसका विश्वास करो।”अमर ने जोर देकर कहा कि टीम की ओर से कोई ऐसी घोषणा नहीं की गई। यह पहली बार नहीं जब फिल्म से जुड़ी अफवाहें उड़ीं। विक्की अभी संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में बिजी हैं, लेकिन ‘महावतार’ के लिए उनकी असली तैयारी जल्द शुरू होगी। उन्होंने मीडिया वालों को छूटी अफवाह  ना फैलाने के लिए कहा है

Scroll to Top