Kajol and Ajay Devgan: काजोल का एक कमेंट इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है जिसमें उन्होंने ‘शादी की एक्सपायरी डेट’ होने का समर्थन किया था। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपने नए शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में बड़ा बयान दिया। होस्ट ट्विंकल खन्ना ने पूछा कि शादी में एक्सपायरी डेट और रिन्यूअल का ऑप्शन होना चाहिए? काजोल ने हां कहा।
उन्होंने बताया, “क्या गारंटी कि सही समय पर सही इंसान मिले? अगर एक्सपायरी हो तो रिश्ता ज्यादा दिन न बिगड़े। रिन्यूअल से नया मौका मिले।” ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। गेस्ट्स कृति सेनन और विक्की कौशल ने इसे रेड जोन में रखा, लेकिन काजोल ग्रीन में चली गईं। ट्विंकल ने मजाक किया, “ये शादी है, वॉशिंग मशीन नहीं!”
काजोल के कमेंट के बाद उनके पति अजय देवगन का पुराना इंटरव्यू ट्रेंड करने लगा है जो ‘दे दे प्यार दे 2’ के प्रमोशन में अजय ने कहा, “आजकल प्यार बहुत कैजुअल हो गया। ‘आई लव यू’ शब्द का बेअदबी से इस्तेमाल हो रहा। हमारी जनरेशन में ये सिर्फ सच्चे प्यार में कहते थे। अब इसका मतलब खो गया।” ये बयान अब काजोल के आइडिया से जुड़ गया है।
