रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘धुरंधर’ के फैंस के लिए गुड न्यूज है। मूल रूप से 12 नवंबर को रिलीज होने वाला ट्रेलर अब 18 नवंबर को सुबह 9 बजे लॉन्च होगा। आदित्य धर इस फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित होगा, जहां पूरी स्टार कास्ट मौजूद रहेगी। सोशल मीडिया पर फैंस का क्रेज चरम पर है, हैशटैग #DhurandharTrailer ट्रेंड कर रहा है।
दिल्ली के रेड फोर्ट के पास हुए बम ब्लास्ट की घटना और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की सेहत को ध्यान में रखते हुए ट्रेलर लॉन्च को स्थगित किया गया था। और नयी डेट का इंतजार था पर अब वो इंतजार भी खत्म हो गया फिल्म 5 दिसम्बर को थिएटर में रिलीज होगी
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दिग्गज नजर आएंगे। अर्जुन रामपाल का ‘एंजल ऑफ डेथ’ लुक पहले ही वायरल हो चुका है, फेंस अकाउंट ने वीडियो के साथ गानों पर चर्चा कि हे जिससे लगता है कि धुरंधर ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती हैं
