‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना और हमजा के कपड़े क्यों दिखते हैं इतने गंदे? कॉस्टयूम डिजाइनर ने किया बड़ा खुलासा

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना और हमजा के किरदारों के मैले-कुचले कपड़े दर्शकों को चौंका रहे हैं। क्या  ये  वाकई  गंदे  रहते हे या कोई सोची समझी चाल होतीं हे  कॉस्ट्यूम डिजाइनर स्मृति चौहान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ये कपड़े असल में ब्रांड न्यू डिजाइनर आउटफिट्स थे, जिन्हें खास तकनीक से पुराना और गंदा बनाया गया।  अक्षय खन्ना को”डकैतों का किरदार दिखाने के लिए पाकिस्तानी स्टाइल के लंबे कुर्तों को चुना गया जो होते तो नए हे बस उनकों गंदे दिखने के लिए  काली चाय के गाढ़े पानी में डुबोया गया, ताकि नई चमक फीकी पड़ जाए। फिर हाइड्रोजन पेरोक्साइड से ट्रीटमेंट किया, जो पीली धब्बों का नेचुरल इफेक्ट देता है। इसके बाद तेल और पानी के मिश्रण वाले स्प्रे से गंदगी का लुक दिया गया। आखिर में नमकीन पानी से धोया, जिससे कपड़े रफ और वॉश्ड-आउट हो गए।”

‘धुरंधर पिछले महीने रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

Scroll to Top