Sports
Cricket, Sports
IPL 2026 में KKR की लगातार 5वीं हार पर बिखरे अजिंक्य रहाणे, बोले- मैच हारने के तुरंत बाद…
IPL 2026 में KKR की लगातार 5वीं हार पर बिखरे अजिंक्य रहाणे, बोले- मैच हारने के तुरंत बाद… Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>KKR Captain Ajinkya Rahane Statement: आईपीएल 2026 में मौजूद 10 टीमों में से 9 ने कम से कम 1 मैच जीत लिया है. सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इकलौती ऐसी टीम है, जिसे अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है. टीम के पास सिर्फ एक पॉइंट है, जो उन्हें बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने के बाद मिला था. टीम ने सीजन की लगातार 5वीं हार बीते शुक्रवार (17 अप्रैल) गुजरात टाइटंस के खिलाफ झेली. इस हार के बाद टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे बहुत निराश दिखाई दिए. 
<p style=”text-align: justify;”>रहाणे ने टीम की 5वीं हार पर कहा कि इस तरह मैच हारने के तुरंत बाद बात करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. इसके अलावा रहाणे ने टीम के स्टार खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को लेकर बात की, जिन्होंने 79 रनों की शानदार पारी खेली. तो आइए जानते हैं कि रहाणे ने क्या कुछ कहा. 
<h3 style=”text-align: justify;”>KKR की लगातार 5वीं हार पर क्या बोले अजिंक्य रहाणे?
<p style=”text-align: justify;”>पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में रहाणे ने कहा, “जैसा कि आपने कहा कि हार के तुरंत बाद आकर मैच के बारे में बात करना आसान नहीं होता है. मैंने सोचा कि मैं सिर्फ पॉजिटिव चीजों पर बात करना चाहता हूं, खासकर जिस तरह से हमने दो-तीन विकेट गिरने के बाद शुरुआत की. कैमरून ग्रीन की पारी, वह दबाव में था, लेकिन जिस तरह का जवाबी हमला उसने किया, उसका इम्पैक्ट पॉजिटिव रहा.”
<p style=”text-align: justify;”>रहाणे ने आगे कहा, “जैसा कि आपने कहा कि 147 रन पर चार विकेट और वहां से बल्लेबाजी यूनिट के लिए लगभग 180 रन बनाना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन हमारे सभी गेंदबाजों को क्रेडिट जाता है, जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, खेल को आखिरी ओवर तक ले गए. सभी ने अच्छा योगदान दिया.”
<h3 style=”text-align: justify;”>यहां से कहां जाएगी KKR?
<p style=”text-align: justify;”>रहाणे ने टीम को लेकर बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि यह सिर्फ मोमेंट में रहने के बारे में है. जब चीजें आपके मन मुताबिक नहीं होतीं, तो आप बहुत सारी बातें सोचने लगते हैं. मुझे लगता है कि यह सब मोमेंट में जीने के बारे में है. बस मैदान पर उतरिए और खेल का आनंद लीजिए. उन चीजों के बारे में सोचने के बजाय जो हमारे काबू में नहीं हैं, एक यूनिट के रूप में खुद पर भरोसा रखिए. मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हमें बस मैदान पर उतरना है और अपना खेल खेलना है. आज हम यही करना चाहते थे. बस एग्रेसिव रहें, पहले ही शॉट से पॉजिटिव रहें.”
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”शुभमन गिल की हैट्रिक से जीती गुजरात, बदकिस्मत KKR ने लगाया हार का ‘पंजा’, GT ने 5 विकेट से जीता मैच” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/ipl-2026-gt-vs-kkr-full-match-highlights-kolkata-knight-riders-still-winless-gujarat-titans-shubman-gill-hat-trick-3116839″ target=”_self”>शुभमन गिल की हैट्रिक से जीती गुजरात, बदकिस्मत KKR ने लगाया हार का ‘पंजा’, GT ने 5 विकेट से जीता मैच
Cricket, Sports
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम
कौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड? क्या है नाम? पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने जा रहीं स्टेडियम Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह एक तरफ IPL 2026 में रिकॉर्ड तोड़ने में व्यस्त हैं. दूसरी ओर उन्हें रिलेशनशिप की अफवाहों ने घेरा हुआ है. दोनों के रोमांस की चर्चा ने जोर पकड़ा हुआ है. दरअसल अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक मिस्ट्री वुमन के साथ तस्वीर साझा की थी, जिसके हाथ पर टैटू छपा हुआ था. लोगों को तार से तार जोड़ने में ज्यादा देर नहीं लगी कि कुछ ऐसा ही दिखने वाला टैटू समरीन कौर की सोशल मीडिया पोस्ट्स में भी दिखा. दोनों के रिलेशनशिप की चर्चा ने तब और अधिक जोर पकड़ा जब समरीन को चंडीगढ़ स्थित महाराज यदावीन्द्र सिंह स्टेडियम में देखा गया.
<h4 style=”text-align: justify;”>कौन हैं समरीन कौर?
<p style=”text-align: justify;”>फैंस भी जानना चाहते हैं कि आखिर समरीन कौर हैं कौन? समरीन पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, लेकिन उनका जन्म और परवरिश जम्मू-कश्मीर में हुई. उन्होंने कपिल देव की बायोपिक ’83’ में भी काम किया है. इस फिल्म में उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू (बल्लू) की मंगेतर का किरदार निभाया था.
<p style=”text-align: justify;”>समरीन कौर ने फैशन इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी. रैम्प वॉक से टीवी एड्स तक का सफर तय किया और 2018 में फेमिना मिस इंडिया के लिए ऑडिशन देने के बाद जम्मू-कश्मीर में स्टेट फाइनलिस्ट बनीं. उन्होंने पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में की महशूर कलाकारों के साथ काम किया है. गुरु रंधावा और बादशाह जैसे नामी कलाकारों के साथ काम किया.
<p style=”text-align: justify;”>टाइम्स नाउ के अनुसार समरीन ने सिमबोइसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की थी. बताया जाता है कि उन्होंने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने तक पहला एक्टिंग ऑफर स्वीकार नहीं किया था.  यारा तेरे वरगा और बावला जैसे बहुचर्चित गानों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने पंजाबी फिल्म सरदार जी 2 में काम किया, जिसके बाद ’83’ के जारी बॉलीवुड में एंट्री मारी. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”चेन्नई ने गुपचुप बुलाया खलील अहमद का रिप्लेसमेंट? MI का बॉलर आया CSK में! जानें वायरल दावे का सच” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/ipl-2026-mumbai-indians-bowler-akash-madhwal-to-join-csk-khaleel-ahmed-replacement-rumors-true-or-false-3116765″ target=”_self”>चेन्नई ने गुपचुप बुलाया खलील अहमद का रिप्लेसमेंट? MI का बॉलर आया CSK में! जानें वायरल दावे का सच
Cricket, Sports
कैमरून ग्रीन ने आखिर किया 25 करोड़ वाला काम, अकेले बचाई KKR की लाज, गुजरात को 181 रनों का लक्ष्य
कैमरून ग्रीन ने आखिर किया 25 करोड़ वाला काम, अकेले बचाई KKR की लाज, गुजरात को 181 रनों का लक्ष्य Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Score: IPL 2026 में अपनी पहली जीत की तलाश कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने 180 + रन बना दिए हैं. अकेले कैमरून ग्रीन अंत तक लड़ते रहे और जैसे-तैसे कोलकाता को 180 के स्कोर तक पहुंचाया. ग्रीन ने 55 गेंद में 79 रनों की जुझारू पारी खेली. कप्तान अजिंक्य रहाणे तो खाता तक नहीं खोल पाए.
<p style=”text-align: justify;”>अहमदाबाद के <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया था. इस मुकाबले में केकेआर ने आखिरकार न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट को ओपनिंग का मौका दिया, लेकिन वो केवल 19 रन बनाकर आउट हो गए. पारी की पहली 24 गेंदों में कोलकाता अपने तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का विकेट खो चुकी थी.
<h4 style=”text-align: justify;”>कैमरून ने बचाई KKR की लाज
<p style=”text-align: justify;”>अब तक कैमरून ग्रीन खराब प्रदर्शन के लिए आलोचनाओं में घिरे हुए थे. खासतौर पर इसलिए कि मिनी ऑक्शन में केकेआर ने उनपर 25 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी. मगर गुजरात के खिलाफ उन्होंने 79 रनों की पारी खेल सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने पहले रोवमैन पावेल के साथ मिलकर 55 रनों की पार्टनरशिप कर टीम को संकट से उबारा. पावेल ने 27 रनों का योगदान दिया.
<p style=”text-align: justify;”>उसके बाद ग्रीन ने अकेले ही तबाही मचाई. ग्रीन एक समय 31 गेंद में 37 रन बनाकर खेल रहे थे. अपनी पारी की अंतिम 24 गेंदों में उन्होंने 42 रन बनाए. अनुकूल रॉय के साथ मिलकर उन्होंने 60 रन तो जोड़े, लेकिन इस पार्टनरशिप में अधिकांश रन ग्रीन के रहे.
<h4 style=”text-align: justify;”>गुजरात के तेज गेंदबाज चमके
गुजरात टाइटंस के लिए 5 गेंदबाजों ने बॉलिंग की और सभी ने कम से कम एक विकेट जरूर लिया. विशेष रूप से कगिसो रबाड़ा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने कोलकाता के रन रेट पर लगाम कसने के साथ-साथ मिलकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया. युवा पेसर अशोक शर्मा महंगे जरूर रहे लेकिन 2 विकेट भी लिए. राशिद खान भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे.
यह भी पढ़ें:
Cricket, Sports
चेन्नई ने गुपचुप बुलाया खलील अहमद का रिप्लेसमेंट? MI का बॉलर आया CSK में! जानें वायरल दावे का सच Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>चेन्नई सुपर किंग्स को तब बहुत बड़ा झटका लगा जब खलील अहमद चोट के चलते IPL 2026 से बाहर हो गए थे. टीम को उनके रिप्लेसमेंट की बहुत जरूरत है और खबर है कि CSK ने मुंबई इंडियंस के नेट गेंदबाज आकाश मधवाल से संपर्क साधा है. क्रिकबज के अनुसार चेन्नई टीम ने आकाश मधवाल सहित कई अन्य गेंदबाजों का विकल्प खुला रखा है. खलील अहमद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे. बीच मैच में आई चोट के चलते वो अपना 4 ओवर का स्पेल भी पूरा नहीं कर पाए थे.
<p style=”text-align: justify;”>चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय, दायें हाथ के तेज गेंदबाज आदिल अयूब टुंडा, दक्षिण अफ्रीका से आने वाले ऑफ-स्पिनर जैरेन बैचर उसके नेट गेंदबाज हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि मुंबई इंडियंस के नेट गेंदबाज आकाश मधवाल समेय अन्य कुछ गेंदबाजों को आजमाया जाएगा, उसके बाद खलील अहमद के रिप्लेसमेंट पर अंतिम फैसला सुनाया जाएगा. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि CSK जिन गेंदबाजों को आजमाना चाहती है, उनमें मुंबई इंडियंस के नेट गेंदबाज आकाश मधवाल के अलावा गुजरात टाइटंस के मनी ग्रेवाल भी शामिल हैं.
🚨KUMAR KARTIKYA MIGHT REPLACE KHALEEL IN CSK🚨
- CSK net bowlers in IPL 2026 are Kumar Karthikeya, Adil Ayub Tunda, & Jarren Bacher, so Karthikeya might get picked
- Akash Madhwal is a MI net bowler, Money Grewal is a GT net bowler, two more contenderspic.twitter.com/NhVqqDl0GK
— Mr Stranger (@mrstranger005) April 17, 2026
<p style=”text-align: justify;”>आकाश मधवाल ने 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. अब तक अपने IPL करियर में 17 मैच खेलकर उन्होंने 23 विकेट चटकाए हैं. 2023 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट झटके थे. यह उनके आईपीएल करियर का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. खैर अब तक चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि आकाश को ही खलील अहमद का रिप्लेसमेंट बनाया जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL में एक खिलाड़ी की सैलरी 150 करोड़, ललित मोदी की भविष्यवाणी से पूरी दुनिया हैरान” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/lalit-modi-prediction-ipl-2030-brand-valuation-shocks-the-world-per-player-salary-upto-150-crore-3116704″ target=”_self”>IPL में एक खिलाड़ी की सैलरी 150 करोड़, ललित मोदी की भविष्यवाणी से पूरी दुनिया हैरान
Cricket, Sports
कौन हैं Connor Esterhuizen, जिन्हें गुजरात टाइटंस ने रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में किया शामिल?
कौन हैं Connor Esterhuizen, जिन्हें गुजरात टाइटंस ने रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में किया शामिल? Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 से विदेशी खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला जारी है. ताजा झटका गुजरात टाइटंस को लगा है, जिसके विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम बैन्टन उंगली में चोट की वजह से आईपीएल 2026 टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. गुजरात टीम ने दक्षिण अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन को उनका रिप्लेसमेंट घोषित किया है. कॉनर ने इसी साल दक्षिण अफ्रीका के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया है.
<h4 style=”text-align: justify;”>कौन हैं Connor Esterhuizen?
<p style=”text-align: justify;”>कॉनर एस्टरहुइजन को गुजरात टाइटंस ने 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है. वे SA20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स और MI केपटाउन के लिए खेल चुके हैं. वहीं ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. पिछले 2-3 साल में उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अच्छा खासा नाम कमाया है.
<p style=”text-align: justify;”>इस 24 वर्षीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज ने इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में 5 मैच खेलकर उन्होंने 50 के बढ़िया टी20 औसत से 200 रन बनाए थे.
<p style=”text-align: justify;”>न्यूजीलैंड के विरुद्ध अंतिम 2 टी20 मुकाबलों में उनका बल्ला खूब गरजा. चौथे टी20 में उन्होंने 36 गेंद में 57 रनों की पारी खेल अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय अर्धशतक लगाया. उससे अगले ही मैच में उन्होंने 33 गेंद में 75 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अभी उनका टी20 इंटरनेशनल में स्ट्राइक रेट करीब 146 का है. उन्हें दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था. उन्हीं के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 1-2 से पिछड़ने के बाद टी20 सीरीज को 3-2 से जीता था.
<h4 style=”text-align: justify;”>कॉनर एस्टरहुइजन का करियर
<p style=”text-align: justify;”>कॉनर एस्टरहुइजन के कुल टी20 आंकड़े बहुत ज्यादा अच्छे नहीं हैं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय करियर की धमाकेदार शुरुआत की है. अपने 44 मैचों के टी20 करियर में उन्होंने 926 रन बनाए हैं और औसत करीं 29 का है. अब तक टी20 में 5 अर्धशतक लगा चुके कॉनर का स्ट्राइक रेट 129.87 का है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL में एक खिलाड़ी की सैलरी 150 करोड़, ललित मोदी की भविष्यवाणी से पूरी दुनिया हैरान” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/lalit-modi-prediction-ipl-2030-brand-valuation-shocks-the-world-per-player-salary-upto-150-crore-3116704″ target=”_self”>IPL में एक खिलाड़ी की सैलरी 150 करोड़, ललित मोदी की भविष्यवाणी से पूरी दुनिया हैरान
Cricket, Sports
GT vs KKR Highlights: गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से धोया, शुभमन गिल ने ठोका पचासा, बद से बदतर स्थिति में पहुंची कोलकाता
GT vs KKR Highlights: गुजरात टाइटंस ने KKR को 5 विकेट से धोया, शुभमन गिल ने ठोका पचासा, बद से बदतर स्थिति में पहुंची कोलकाता Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 टूर्नामेंट के 25वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में गुजरात ने अंतिम ओवर में 181 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया. यह आईपीएल 2026 में गुजरात की लगातार तीसरी जीत है. कोलकाता के लिए कैमरून ग्रीन ने 79 रनों की पारी खेली थी, लेकिन कप्तान शुभमन गिल की 86 रनों की पारी उनपर भारी पड़ी.
<h4 style=”text-align: justify;”>KKR के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
कोलकाता नाइट राइडर्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है. कोलकाता उन टीमों में शामिल हो गई है, जिन्होंने IPL के किसी सीजन में पहले सभी 6 मैच हारे हों. इससे पहले डेक्कन चार्जर्स (2012), दिल्ली डेयरडेविल्स (2012), RCB (2019), मुंबई इंडियंस (2022) और अब कोलकाता नाइट राइडर्स सीजन 2026 में अपने पहले सभी 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है. यह इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता टीम की लगातार सातवीं हार भी रही. 
<p style=”text-align: justify;”>गुजरात टाइटंस ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर कब्जा जमा लिया है. दूसरी ओर कोलकाता नाइडर्स के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म होने लगी हैं. दूसरी ओर शुभमन गिल की यह IPL 2026 में व्यक्तिगत रूप से लगातार तीसरी अर्धशतकीय पारी भी रही. 
Cricket, Sports
IPL में एक खिलाड़ी की सैलरी 150 करोड़, ललित मोदी की भविष्यवाणी से पूरी दुनिया हैरान
IPL में एक खिलाड़ी की सैलरी 150 करोड़, ललित मोदी की भविष्यवाणी से पूरी दुनिया हैरान Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक ललित मोदी ने हैरतअंगेज भविष्यवाणी कर डाली है. IPL 2026 शुरू होने से पूर्व राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी 1.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर में बिकी थी. वहीं RCB तो उससे भी ज्यादा, 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर में बिकी. ये आंकड़े सबूत हैं कि IPL वाकई में दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीगों में से एक बन चुकी है. अब आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी का कहना है कि साल 2030 तक एक खिलाड़ी 150 करोड़ रुपये कमाने लगेगा.
<h4 style=”text-align: justify;”>100 मिलियन डॉलर का टीम पर्स
<p style=”text-align: justify;”>IPL में अभी टीमों का पर्स 125 करोड़ रुपये है. इसका मतलब कोई एक टीम अधिकतम 25 खिलाड़ी का स्क्वाड तैयार करने के लिए 125 करोड़ रुपये (लगभग 15 मिलियन डॉलर) खर्च कर सकती है. ललित मोदी का मानना है कि अगले पांच साल बाद टीमों का पर्स 100 मिलियन डॉलर पहुंच चुका होगा. यह रकम 930 करोड़ रुपये से भी अधिक है. मोदी की भविष्यवाणी सच निकलती है तो टीम पर्स 7 गुना से भी अधिक बढ़ चुका होगा.
<h4 style=”text-align: justify;”>एक खिलाड़ी की कमाई 150 करोड़
<p style=”text-align: justify;”>अभी इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत हैं, जिन्हें IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था. दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं, जिन्हें 26.75 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>माइकल वॉन के द ओवरलैप पॉडकास्ट पर ललित मोदी कहते हैं कि महज 5 साल के समय में खिलाड़ियों पर लगने वाली बोली 5 गुना से भी ज्यादा बढ़ चुकी होगी. उनका कहना है कि 2030 तक एक खिलाड़ी IPL कॉन्ट्रैक्ट से 130-150 करोड़ रुपये तक की कमाई कर पाएगा. उन्होंने यह रकम प्रत्येक टीम में टॉप 3-4 खिलाड़ियों के लिए बताई है.
<p style=”text-align: justify;”>मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार ब्रांड वैल्यू के मामले में IPL दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी लीग बन चुकी है. अमेरिका में खेली जाने वाली NFL (नेशनल फुटबॉल लीग) ही उससे आगे है. आईपीएल ने NBA, MLB जैसी आइकॉनिक लीगों को पीछे छोड़ दिया है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”इस बार स्टेडियम में क्यों नहीं दिख रहीं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा? MI से जीत के बाद किया पोस्ट” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/why-punjab-kings-owner-preity-zinta-not-appearing-ipl-2026-matches-reason-revealed-shared-cheerful-post-after-win-over-mumbai-indians-3116662″ target=”_self”>इस बार स्टेडियम में क्यों नहीं दिख रहीं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा? MI से जीत के बाद किया पोस्ट
Cricket, Sports
‘मैं बदनाम हो रही हूं’, एक्ट्रेस ने दिखाया युजवेंद्र चहल का मेसेज, तो क्रिकेटर ने कर डाला मानहानि का मुकदमा!
‘मैं बदनाम हो रही हूं’, एक्ट्रेस ने दिखाया युजवेंद्र चहल का मेसेज, तो क्रिकेटर ने कर डाला मानहानि का मुकदमा! Read Post »
एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल पर आरोप लगाया कि उन्होंने साल 2023 में उन्हें इंस्टाग्राम पर मेसेज किया था. पैप्स के सामने किया गया ये खुलासा देखते ही देखते सुर्खियों में छा गया जिसके बाद तानिया ने आरोप लगाया कि चहल की टीम उनपर दबाव बना रही है. एक्ट्रेस ने कहा कि क्रिकेटर की टीम उनपर वीडियो डिलीट करने का आरोप लगा रही है और साथ ही उन्होंने कहा कि चहल ने उनपर मानहानि का केस कर दिया है.
Cricket, Sports
मैंने गूगल किया क्या ये बच्चा 14 साल का है…मोदी को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख नहीं हुआ था यकीन
मैंने गूगल किया क्या ये बच्चा 14 साल का है…मोदी को वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख नहीं हुआ था यकीन Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व आईपीएल कमिश्नल ललित मोदी ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा जब पिछले सीजन उनको खेलते देखा तो यकीन नहीं कर पाए कि ये सिर्फ 14 साल का खिलाड़ी है. ललित ने गूगल पर जाकर इसको पता किया.
Cricket, Sports
जोस बटलर ने टी20 में बना डाला अनोखा ट्रिपल सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड, सिर्फ 3 खिलाड़ी कर पाए थे ऐसा
जोस बटलर ने टी20 में बना डाला अनोखा ट्रिपल सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड, सिर्फ 3 खिलाड़ी कर पाए थे ऐसा Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर इस सीजन तीसरी जीत दर्ज की. मैच के दौरान टीम के विकेटकीपर जोस बटलर ने टी20 में अपने 300 कैच पूरे किए. ऐसा करने वाले वो दुनिया के महज चौथे खिलाड़ी हैं.
Cricket, Sports
वैभव सूर्यवंशी से लेकर प्रियांश आर्य तक… 5 आईपीएल स्टार, जो इस साल टीम इंडिया के लिए कर सकते हैं डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी से लेकर प्रियांश आर्य तक… 5 आईपीएल स्टार, जो इस साल टीम इंडिया के लिए कर सकते हैं डेब्यू Read Post »
5 cricketers who can debut for team india after ipl: उभरते युवा सितारों ने आईपीएल 2026 में अपने दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम का दरवाजा खटखटाया है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी हो या हर्ष दुबे की पावरप्ले स्पिन, इन पांच खिलाड़ियों ने खेल का स्तर बढ़ा दिया है. आयुष म्हात्रे की परिपक्वता और प्रभसिमरन-प्रियांश की ओपनिंग जोड़ी की तूफानी बल्लेबाजी यह संकेत दे रही है कि 2026 में इनका टीम इंडिया डेब्यू तय है. मॉडर्न टी20 क्रिकेट के इन नए नायकों पर अब पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं.
Cricket, Sports
कोलकाता की 5वीं हार लेकिन वरुण चक्रवर्ती का रिकॉर्ड शतक, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज
कोलकाता की 5वीं हार लेकिन वरुण चक्रवर्ती का रिकॉर्ड शतक, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज Read Post »
वरुण चक्रवर्ती इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुक्रवार 17 अप्रैल को यह कामयाबी हासिल की. टीम को इस सीजन लगातार 5वीं हार का सामना करना पड़ा इसलिए वरुण की ये उपलब्धि फीकी पड़ गई.
Cricket, Sports
तिहरा शतक और 5 विकेट हॉल का अनोखा रिकॉर्ड, भारत का इकलौता क्रिकेटर जिसके आगे दिग्गज भी थर्राए!
तिहरा शतक और 5 विकेट हॉल का अनोखा रिकॉर्ड, भारत का इकलौता क्रिकेटर जिसके आगे दिग्गज भी थर्राए! Read Post »
Virender Sehwag Unique Record: पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम यह अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने बल्लेबाजी से तो दुनियाभर के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी ही, साथ ही गेंदबाजी में भी कुछ कमाल के स्पेल फेंके. टेस्ट में उनके नाम एक 5 विकेट हॉल दर्ज है. वहीं, बैटिंग करते हुए सहवाग ने दो तिहरे शतक जमाए हैं. वह दुनिया में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं.
Cricket, Sports
KKR के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का बचा सिर्फ एक रास्ता, 5वीं हार के बाद बन रहा ये समीकरण
KKR के लिए प्लेऑफ में पहुंचने का बचा सिर्फ एक रास्ता, 5वीं हार के बाद बन रहा ये समीकरण Read Post »
KKR Playoff Scenario: कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की राह अब मुश्किल हो गई है. गुजरात टाइटंस से मिली हार ने केकेआर को बड़ा झटका दिया, क्योंकि टीम को अपने छठे मुकाबले में 5वां मैच गंवाना पड़ा. टीम को अभी 8 मुकाबले और खेलने हैं. यहां से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को क्या करना होगा. चलिए जानते हैं…
Cricket, Sports
केकेआर की 5वीं हार के बाद रहाणे ने बनाया क्या बहाना? बोले- हमें बस खेल का आनंद लेना है
केकेआर की 5वीं हार के बाद रहाणे ने बनाया क्या बहाना? बोले- हमें बस खेल का आनंद लेना है Read Post »
Ajinkya Rahane Statement: अजिंक्य रहाणे ने गुजरात टाइटंस से मिली हार के बाद निराशा जाहिर करते हुए कहा कि यह कभी भी आसान नहीं होता. केकेआर को अभी भी आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत की तलाश है. उसने 6 में से 5 मैच गंवाए हैं. हालांकि, रहाणे का कहना है कि हम वर्तमान में रहना चाहते हैं, जो हमारे कंट्रोल में नहीं उसके बारे में सोचने के बजाय खेल का आनंद लेना चाहते हैं.
Cricket, Sports
ग्रीन पर भारी शुभमन गिल की पारी, गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक, केकेआर की पांचवीं हार
ग्रीन पर भारी शुभमन गिल की पारी, गुजरात ने लगाई जीत की हैट्रिक, केकेआर की पांचवीं हार Read Post »
Gujarat Titans beat KKR: कैमरन ग्रीन के अर्धशतक पर शुभमन गिल की 86 रनों की पारी भारी पड़ी, जिससे गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को शिकस्त देकर आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगा दी है. वहीं, केकेआर को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है. 6 मैचों में अजिंक्य रहाणे की टीम की यह 5वीं हार है.
Cricket, Sports
अफगानी तेज गेंदबाज के लिए दुआओं का दौर…लड़ रहा जिंदगी की जंग, हालत नाजुक, ICU में भर्ती
अफगानी तेज गेंदबाज के लिए दुआओं का दौर…लड़ रहा जिंदगी की जंग, हालत नाजुक, ICU में भर्ती Read Post »
Shapoor Zadran battling for life: शापूर जादरान की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है. व्हाइट ब्लड सेल काउंट में भारी गिरावट के बाद उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया है, जहां वे वेंटिलेटर पर हैं. इस खबर ने क्रिकेट जगत को झकझोर दिया है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और उमर अकमल ने सोशल मीडिया पर शापूर के लिए इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए फैंस से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. जादरान को 2015 विश्व कप में अफगानिस्तान को पहली जीत दिलाने वाले ‘योद्धा’ के रूप में जाना जाता है.
Cricket, Sports
जोस बटलर ने टी20 में बनाया ‘तिहरा शतक’ का कीर्तिमान, ऐसा करने वाले चौथे क्रिकेटर और दूसरे विकेटकीपर बने
जोस बटलर ने टी20 में बनाया ‘तिहरा शतक’ का कीर्तिमान, ऐसा करने वाले चौथे क्रिकेटर और दूसरे विकेटकीपर बने Read Post »
Jos Buttler 300 Catches in T20 Cricket: गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले में जोस बटलर ने एक अनोखा कीर्तिमान नाम कर लिया. दरअसल, बटलर ने टी20 क्रिकेट में 300 कैच पूरे कर लिए हैं. जोस बटलर टी20 क्रिकेट में 300 कैच लेने वाले महज चौथे खिलाड़ी और दूसरे विकेटकीपर हैं.
Cricket, Sports
5 महारिकॉर्ड बना सकते हैं विराट…कोहली के लिए खास होगा दिल्ली के खिलाफ मैच, बन सकते हैं ‘सिक्सर किंग’
5 महारिकॉर्ड बना सकते हैं विराट…कोहली के लिए खास होगा दिल्ली के खिलाफ मैच, बन सकते हैं ‘सिक्सर किंग’ Read Post »
5 big records virat kohli eyes vs delhi capitals match: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार, 18 अप्रैल को जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी, तो सबकी नजरें सिर्फ एक शख्स पर टिकी होंगी और वो हैं विराट कोहली. आईपीएल 2026 के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में विराट न केवल अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगे, बल्कि उनके पास इतिहास रचने के कई सुनहरे मौके भी होंगे. कोहली इस सीजन में बेहतरीन फॉर्म में हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाला यह मैच उनके करियर के लिए बेहद ऐतिहासिक साबित हो सकता है. 5 रिकॉर्ड इस मैच में विराट बना सकते हैं.
Cricket, Sports
एक साल में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू… कौन हैं काशवी गौतम, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली टी20 कैप
एक साल में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू… कौन हैं काशवी गौतम, जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली टी20 कैप Read Post »
Who is Kashvee Gautam makes t20i debut vs south africa: 22 साल की भारतीय तेज गेंदबाज काशवी गौतम ने टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल डेब्यू भी कर लिया है. सालभर के अंदर इस युवा स्टार को भारत के लिए तीनों फॉर्मेट की कैप मिल गई है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी.
Cricket, Sports
Cameron Green: लाखों में थी एक रन की कीमत…अब जाकर ‘ग्रीन’ हुई केकेआर की किस्मत, ‘फ्लॉप शो’ के टैग से बाहर निकले कैमरन
Cameron Green: लाखों में थी एक रन की कीमत…अब जाकर ‘ग्रीन’ हुई केकेआर की किस्मत, ‘फ्लॉप शो’ के टैग से बाहर निकले कैमरन Read Post »
Cameron Green Century: कैमरन ग्रीन आलोचकों को करारा जवाब दिया है. ग्रीन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार पारी खेलकर कोलकाता नाइटराइडर्स को 180 के स्कोर पर पहुंचाया. उनकी 79 रन की पारी कई मायनों में खास है क्याेंकि ग्रीन ने दबाव के क्षण में यह बेमिसाल पारी खेली. कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में खरीदा था. इस शतक से पहले उनका प्रदर्शन इस आईपीएल में औसत से भी नीचे दर्जे का रहा था.
Cricket, Sports
IPL 2026: 14वीं बार डक का शिकार, अजिंक्य रहाणे के बल्ले में लगी जंग, अब कैसे होगी KKR की नैया पार!
IPL 2026: 14वीं बार डक का शिकार, अजिंक्य रहाणे के बल्ले में लगी जंग, अब कैसे होगी KKR की नैया पार! Read Post »
Ajinkya Rahane Duck: अजिंक्य रहाणे का फॉर्म आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. न तो रहाणे कप्तानी से कमाल दिखा पा रहे हैं और न ही उनका बल्ला चल रहा है. सीजन के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जब वह ओपनिंग करने उतरे तो उम्मीद थी एक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन रन बनाना तो दूर उनका खाता तक नहीं खुला. रहाणे अपनी पहली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज का शिकार हो गए. यह 14वां मौका है, जब रहाणे आईपीएल में डक का शिकार हुए.
Cricket, Sports
दुनिया का वो क्रिकेटर…जो पत्नी को अलमारी में कर देता था बंद, बीवी के साथ समय बिताने के लिए दांव पर लगा दिया करियर
दुनिया का वो क्रिकेटर…जो पत्नी को अलमारी में कर देता था बंद, बीवी के साथ समय बिताने के लिए दांव पर लगा दिया करियर Read Post »
Saqlain Mushtaq closes his wife in cupboard: सकलैन मुश्ताक ने 1999 वर्ल्ड कप का एक बेहद दिलचस्प किस्सा साझा किया. टूर्नामेंट के बीच में पीसीबी द्वारा परिवारों को वापस भेजने के नियम के बावजूद सकलैन ने अपनी पत्नी को लंदन में ही रखने का फैसला किया. पकड़े जाने के डर से वह कोच और मैनेजर के आने पर अपनी पत्नी को कमरे की अलमारी में छिपा दिया करते थे. अंततः साथी खिलाड़ी अजहर महमूद और युसूफ ने उनकी इस ‘गुगली’ को पकड़ लिया था.
Cricket, Sports
न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के जबड़े से छीन ली जीत… मेजबानों ने 31 रन के भीतर 5 विकेट गंवा दिए, टिकनर का ओवर बना टर्निंग पॉइंट
न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के जबड़े से छीन ली जीत… मेजबानों ने 31 रन के भीतर 5 विकेट गंवा दिए, टिकनर का ओवर बना टर्निंग पॉइंट Read Post »
Turning Point: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 26 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेनरी निकोल्स (68) और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (59) के अर्धशतकों की मदद से 247 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश एक समय जीत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन ब्लेयर टिकनर (4 विकेट) और नाथन स्मिथ (3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के सामने उनकी पारी 221 रनों पर सिमट गई. मेजबान टीम ने आखिरी 5 विकेट महज 31 रनों के भीतर गंवा दिए.
Cricket, Sports
आज सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़ेंगे पैट कमिंस! फिर भी SRH की टेंशन नहीं हुई कम; जानें ताजा अपडेट
आज सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़ेंगे पैट कमिंस! फिर भी SRH की टेंशन नहीं हुई कम; जानें ताजा अपडेट Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>लगातार सामने आ रही बुरी खबरों के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई है. पैट कमिंस आज यानी 17 अप्रैल कॉ SRH टीम के साथ जुड़ सकते हैं. कमिंस लगातार कमर की चोट से जूझते रहे हैं और अंतिम जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस लौट गए थे. टीम के नियमित कप्तान कमिंस आज टीम से जुड़ सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मुश्किलों में घिरी हुई है. ब्रायडन कार्स और डेविड पेन चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं रहे हैं. हालांकि प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने अपने-अपने आईपीएल डेब्यू में जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन हैदराबाद की टीम के पेस अटैक में अनुभव की कमी साफ झलक रही है.
<h4 style=”text-align: justify;”>कब खेलेंगे पहला मैच?
<p style=”text-align: justify;”>अगर पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद टीम से जुड़ जाते हैं, तो क्या वो आते ही पहला मैच खेल लेंगे.  SRH का अगला मैच 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होने वाला है, लेकिन कमिंस उसमें शायद ना खेल पाएं.
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया था कि उनका लक्ष्य फिलहाल 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरना है. इसका मतलब हैदराबाद को अभी 2 मैच और कमिंस के बिना खेलने पड़ सकते हैं. कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं. उनके अंडर टीम का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”भयंकर मुसीबत में SRH, तीन दिन में 2 खूंखार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, फ्रेंचाइजी ने किया एलान” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/massive-blow-to-sunrisers-hyderabad-two-players-ruled-out-of-ipl-2026-under-three-days-david-payne-brydon-carse-srh-3116265″ target=”_self”>भयंकर मुसीबत में SRH, तीन दिन में 2 खूंखार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, फ्रेंचाइजी ने किया एलान
<h4 style=”text-align: justify;”>कैसा है SRH का हाल?
सनराइजर्स हैदराबाद चाहे IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हो, लेकिन टीम के प्रदर्शन में अनिरंतरता साफ दिखी है. 5 मैचों में सिर्फ 2 जीत के बाद हैदराबाद के 4 अंक हैं. अपने पिछले मुकाबले में SRH मैनेजमेंट ने बड़ा रिस्क लेते हुए प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन का आईपीएल डेब्यू करवाया था. यह एक्सपेरीमेंट कारगर भी रहा, क्योंकि दोनों युवाओं ने मिलकर राजस्थान की बैटिंग को तहस-नहस करते हुए कुल 8 विकेट झटके थे. अब हैदराबाद की टीम 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी.
यह भी पढ़ें:
<a title=”राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर के खिलाफ नहीं होगी कानूनी कार्रवाई, जानें मोबाइल यूज करने पर क्या हुआ एक्शन?” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/no-legal-action-against-rajasthan-royals-manager-romi-bhinder-for-using-mobile-dugout-bcci-news-ipl-2026-3116676″ target=”_self”>राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर के खिलाफ नहीं होगी कानूनी कार्रवाई, जानें मोबाइल यूज करने पर क्या हुआ एक्शन?
Cricket, Sports
‘हमें अब कड़े फैसले…’, लगातार चौथी हार के बाद MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान
‘हमें अब कड़े फैसले…’, लगातार चौथी हार के बाद MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं गुजर रहा है. टीम लगातार चार मैच हार गई है. हर तरफ कप्तान हार्दिक पांड्या की आलोचना भी होने लगी है. गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस 195 रन डिफेंड नहीं कर सकी. लगातार चौथी हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि अब कुछ कड़े फैसले लेने का समय आ गया है. यहां जानें पंजाब के खिलाफ हार के बाद मुंबई के कप्तान ने क्या कुछ कहा. 
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस ने पहले खेलने के बाद 195 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब किंग्स ने 17वें ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया. इस हार के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है. हमें बैठकर विचार करने की जरूरत है कि हम कहां पिछड़ रहे हैं. चाहे वो व्यक्तिगत खिलाड़ी हों, टीम हो, या हमारी रणनीति और काम करने का तरीका हो. इसे फिर से ठीक करना होगा. 
<p style=”text-align: justify;”>हार्दिक पांड्या ने अप्रत्यक्ष रूप से इस हार का जिम्मेदार सूर्यकुमार यादव, <a title=”जसप्रीत बुमराह” href=”https://www.abplive.com/topic/jasprit-bumrah” data-type=”interlinkingkeywords”>जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को ठहराया. उन्होंने कहा, “अब हमें यह देखना होगा कि क्या हमें कुछ कड़े फैसले लेने की जरूरत है या फिर हमें इसी तरह आगे बढ़ते हुए हालात को पलटने की कोशिश करनी चाहिए. हमें अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी होगी.”
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई के कप्तान ने पंजाब किंग्स को जीत का श्रेय देते हुए कहा, “पंजाब किंग्स को इसका श्रेय जाता है. गेंद रिवर्स स्विंग करने लगी थी. दूसरी पारी में ओस भी गिरी. उन्होंने हमें हरा दिया. उनकी गेंदबाजी और फील्डिंग हमसे बेहतर रही.”
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ आईपीएल 2026 का आगाज किया था, लेकिन इसके बाद वो लगातार चार मैच हारी है. अब प्वाइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस पांच मैचों में एक जीत के साथ 9वें स्थान पर है.
Cricket, Sports
राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर के खिलाफ नहीं होगी कानूनी कार्रवाई, जानें मोबाइल यूज करने पर क्या हुआ एक्शन? Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान रॉयल्स टीम के मैनेजर रोमी भिंडर को कुछ दिन पहले डगआउट में बैठकर मोबाइल चलाते देखा गया था. फिलहाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनपर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और चेतावनी दी है. बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट ने भिंडर को कारण बताओ नोटिस भेजा था, जिसके जवाब में भिंडर का कहना था कि खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें मोबाइल फोन अपने साथ रखना पड़ा था. मामले की पूरी जांच के बाद उन्हें चेतावनी दी गई है.
<h4 style=”text-align: justify;”>चेतावनी देकर छोड़ा
<p style=”text-align: justify;”>जब रोमी भिंडर मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे, तब राजस्थान रॉयल्स टीम के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी उन्हीं के पास बैठे हुए थे. यहां तक कि वैभव ने फोन में झांक कर भी देखा था. इस मामले में वैभव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई.
<p style=”text-align: justify;”>जांचकर्ता, रोमी भिंडर के जवाब से पूरी तरह संतुष नहीं थे, इसलिए उनके खिलाफ एक्शन लेना जरूरी समझा गया. इस कारण उनपर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और साथ ही चेतावनी भी दी गई. BCCI ने साफ किया कि आगे ऐसे मामले सामने आते हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
<h4 style=”text-align: justify;”>क्या वैभव सूर्यवंशी को भी मिली सजा?
<p style=”text-align: justify;”>इसी रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि वैभव सूर्यवंशी को सजा देने जैसे संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई. बात कहा गया कि वैभव अभी बच्चे हैं और बेहतर होगा कि फ्रेंचाइजी उन्हें नियमों को बेहतर तरीके से समझाए. एक युवा खिलाड़ी को डराने का कोई अर्थ नहीं है. नियमों के मुताबिक मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन डगआउट में नहीं.
<p style=”text-align: justify;”>जब खिलाड़ी और स्टाफ मेंबर्स डगआउट में आते हैं, उससे पहले उन्हें फोन जमा करवाने होते हैं. रोमी भिंडर के मामले में करप्शन का कोई मामला सामने नहीं आया, लेकिन बिना अनुमति डगआउट में मोबाइल लाना एक संगीन अपराध माना गया.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
Cricket, Sports
आज GT और KKR के बीच मैच, जानें गुजरात-कोलकाता की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज GT और KKR के बीच मैच, जानें गुजरात-कोलकाता की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी. गुजरात की टीम इस सीजन अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें उसे दो मैचों में जीत मिली है और दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं केकेआर अब तक अपनी पहली जीत की तलाश में है. कोलकाता ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें चार मैचों में उसे हार मिली है, वहीं एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. 
<p style=”text-align: justify;”>हेड टू हेड में कौन आगे?
<p style=”text-align: justify;”>गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड की बात करें शुभमन गिल की टीम का पलड़ा भारी है. गुजरात फिलहाल 3-1 से हेड टू हेड में आगे है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही रिंकू सिंह ने अंतिम पांच गेंद में पांच छक्के लगाकर केकेआर को हारी हुई बाजी जिताई थी. 
<p style=”text-align: justify;”>नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 
<p style=”text-align: justify;”>अहमदाबाद का <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी स्टेडियम रन बनने के लिए जाना जाता है. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है. यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. टॉस का इतना प्रभाव नहीं रहेगा. फिर भी टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, क्योंकि यहां रन चेज आसानी से करते देखे गए हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>मैच प्रिडिक्शन 
<p style=”text-align: justify;”>हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में कांटे का मुकाबला होगा. मैच 50-50 का है. फिर भी चेज करने वाली टीम की जीत की संभावना ज्यादा है. 
<p style=”text-align: justify;”>गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, <a title=”शाहरुख खान” href=”https://www.abplive.com/topic/shah-rukh-khan” data-type=”interlinkingkeywords”>शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार/अशोक शर्मा और मोहम्मद सिराज
<p style=”text-align: justify;”>इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी
<p style=”text-align: justify;”>इम्पैक्ट प्लेयर- वरुण चक्रवर्ती
Cricket, Sports
इस बार स्टेडियम में क्यों नहीं दिख रहीं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा? MI से जीत के बाद किया पोस्ट Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 में पंजाब किंग्स कमाल का प्रदर्शन कर रही है. अब तक पंजाब ही एकमात्र टीम है, जो टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है. पॉइंट्स टेबल के टॉप पर विराजमान पंजाब किंग्स ने बीते गुरुवार 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया. प्रभसिमरन सिंह ने 80 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी वानखेड़े मैदान पर अपनी पहली IPL फिफ्टी लगाई. अपनी टीम के प्रदर्शन से प्रीति जिंटा बहुत गदगद महसूस कर रही हैं. 
<h4 style=”text-align: justify;”>प्रीति जिंटा ने मनाई खुशी
<p style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स की बंपर जीत के कुछ देर बाद प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की. उन्होंने की सारी तस्वीरें साझा कीं और बैकग्राउंड में टीवी पर पंजाब बनाम मुंबई मैच का लाइव टेलीकास्ट आ रहा था.
<p style=”text-align: justify;”>प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पंजाब किंग्स को इस जीत के लिए बहुत बधाई. प्रभसिमरन सिंह ने बहुत परिपक्वता दिखाई और अर्शदीप सिंह तो कमाल हैं. हमारे सरपंच साहब श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की लीडरशिप में कमाल का टीम वर्क देखने को मिला. वो कैच बड़ा ही शानदार था, मैंने इससे बेहतर कैच नहीं देखा. मैं खुशी से झूम रही हूं.”
Yes Yes Yessss !!!! Congratulations @PunjabKingsIPL for this win 👊So much maturity from @prabhsimran01 & wow @arshdeepsinghh Happy to see you shine 🤩 Amazing team work under the capable leadership of Sadda Sarpanch @ShreyasIyer15 & @RickyPonting 🔥 That was an awesome catch… pic.twitter.com/MNPsG1U1qU
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) April 16, 2026
<h4 style=”text-align: justify;”>IPL मैचों में क्यों नहीं आ रहीं प्रीति जिंटा?
<p style=”text-align: justify;”>आमतौर पर जब भी पंजाब किंग्स का मैच होता है, तब प्रीति जिंटा अपनी टीम को चीयर करने मैदान में पहुंचती हैं. उन्हें 31 मार्च को पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच में मैदान में देखा गया था, लेकिन उसके बाद दिखाई नहीं दी हैं.
<p style=”text-align: justify;”>प्रीति जिंटा संभवतः अभी USA में हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर जो हालिया तस्वीर साझा की हैं, उनमें टीवी ब्रॉडकास्टर ‘Willow TV’ है, जो अमेरिका में IPL का ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर है. प्रीति लॉस एंजेलिस, कैलिफॉर्निया से आईपीएल के मैचों का लुत्फ उठा रही हैं, क्योंकि उनका घर वहीं स्थित है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”श्रेयस अय्यर ने मुंबई का नाम लेकर लिखा 5 शब्दों को ऐसा मैसेज, चिढ जाएंगे MI फैंस” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/shreyas-iyer-five-word-message-after-punjab-kings-beat-mumbai-indians-by-7-wickets-3116531″ target=”_self”>श्रेयस अय्यर ने मुंबई का नाम लेकर लिखा 5 शब्दों को ऐसा मैसेज, चिढ जाएंगे MI फैंस
Cricket, Sports
‘मैं खिलाड़ियों पर नियंत्रण करने के लिए…’, पंजाब किंग्स कोच रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान वायरल
‘मैं खिलाड़ियों पर नियंत्रण करने के लिए…’, पंजाब किंग्स कोच रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान वायरल Read Post »
<p style=”text-align: justify;”><a title=”रिकी पोटिंग” href=”https://www.abplive.com/search?s=%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97″ target=”_self”>रिकी पोटिंग की कोचिंग वाली पंजाब किंग्स आईपीएल में सभी विपक्षी टीमों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है. आईपीएल 2025 का फाइनल खेलने वाली पंजाब ने आईपीएल 2026 की शुरुआत भी उसी अंदाज में की है और अब तक अपराजेय है. गुरुवार को पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान वानखेड़े में 7 विकेट से हराया.
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद पंजाब किंग्स अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है. दमदार जीत और सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन पर पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि वह एक कोच के तौर पर खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं और चुनौती देते हैं, लेकिन उन पर नियंत्रण नहीं करते.
<p style=”text-align: justify;”>हमारा लक्ष्य स्पष्ट भूमिकाओं के साथ एक मजबूत ग्रुप बनाना- पोंटिंग
<p style=”text-align: justify;”>पोंटिंग ने जियोस्टार पर कहा, “मेरे लिए, यह सही माहौल बनाने से शुरू होता है, जहां हर खिलाड़ी को लगे कि उसे अहमियत दी जा रही है और वह एक ही पेज पर है. एक कोच के तौर पर, मैं उनका समर्थन करने और चुनौती देने के लिए हूं, उन पर नियंत्रण करने के लिए नहीं हूं. जब वे असफल होते हैं, तब भी उन्हें यह जानना होगा कि यह खेल का हिस्सा है. टी20 क्रिकेट में, आपको किसी भी दिन आगे बढ़ने के लिए बस कुछ ही खिलाड़ियों की जरूरत होती है.'
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा कि नीलामी के दौरान भी हमारी यही रणनीति थी. हमारा लक्ष्य स्पष्ट भूमिकाओं के साथ एक मजबूत ग्रुप बनाने पर था. जब खिलाड़ियों के मन में दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहती है, तो नतीजे अच्छे होते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच पर नजर डालें तो पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. क्विंटन डिकॉक के 60 गेंदों पर बनाए नाबाद 112 रन की मदद से मुंबई ने 6 विकेट पर 195 रन बनाए थे.
<p style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के 39 गेंदों पर नाबाद 80 और कप्तान श्रेयस अय्यर के 35 गेंदों पर 66 रनों की बदौलत 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता.
<p style=”text-align: justify;”>पंजाब सीजन के 5 मैचों में 4 जीत चुकी है. एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- <a title=”Shreyas Iyer Statement: ‘मेरे कैच से ही पासा पलटा…’, मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/shreyas-iyer-statement-after-mi-vs-pbks-captain-says-my-catch-was-the-key-to-pulling-things-back-3116458″ target=”_self”>Shreyas Iyer Statement: ‘मेरे कैच से ही पासा पलटा…’, मुंबई इंडियंस को हराकर क्या बोले PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर, जानिए
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top