RR Vs CSK Highlights: राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बरपाया कहर, एमएस धोनी के बिना बुरी तरह फेल हुई सीएसके
<p style=”text-align: justify;”>वैभव सूर्यवंशी ने बरपाया कहर
<p style=”text-align: justify;”>चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दिए गए 128 रन के छोटे लक्ष्य को और छोटा बनाने का काम वैभव सूर्यवंशी ने किया. वैभव ने सिर्फ 15 गेंद पर अर्धशतक लगाया और वे 17 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 गगनचुंबी छक्के और 4 चौके भी लगाएं. वैभव के इस पारी के बाद मैच में ज्यादा कुछ बचा नहीं था और यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 38 और कप्तान रियान पराग ने नाबाद 14 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने 18 रन का योगदान दिया. सीएसके के लिए अंशुल कंबोज ने 2 विकेट हासिल कर सबसे सफल गेंदबाज रहें.
<p style=”text-align: justify;”>रवींद्र जडेजा ने की शानदार वापसी
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2025 में अंक तालिका में निचले पायदान पर रहने वाली दोनों टीमों ने इस सीजन से पहले अपने-अपने स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और संजू सैमसन की अदला-बदली की थी. जडेजा की राजस्थान में वापसी सफल रही और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाए, जबकि संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में अपने पदार्पण पर प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. वे नांद्रे बर्गर की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए.
<p style=”text-align: justify;”>बर्गर और आर्चर की तूफानी गेंदबाजी
<p style=”text-align: justify;”>नांद्रे बर्गर और जोफ्रा आर्चर ने पावरप्ले के दौरान गेंद को शानदार तरीके से स्विंग कराया. जहां बर्गर ने अपने पहले ही ओवर में सैमसन को आउट किया, वहीं आर्चर ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेजा. गायकवाड़ ऑफ साइड पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए. फिर बर्गर ने अपने दूसरे ओवर में आयुष म्हात्रे को बाउंसर से चौंकाया और गेंद उनके दस्ताने से लगकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई, जिसके बाद बर्गर के पास हैट्रिक का मौका बन गया था, लेकिन सरफराज खान ने रक्षात्मक खेल दिखाते हुए उसे टाल दिया था.