Sports
Cricket, Sports
प्रियांश आर्य के छक्के से फैन को लगी गंभीर चोट, मुंह से निकलने लगा खून; वीडियो वायरल 
प्रियांश आर्य के छक्के से फैन को लगी गंभीर चोट, मुंह से निकलने लगा खून; वीडियो वायरल  Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>Priyansh Arya Six Injured Fan, Blood On Face: बीते मंगलवार (28 अप्रैल) राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला मुल्लांपुर में खेला गया. इस मैच के जरिए पंजाब ने सीजन की पहली हार का सामना किया. वहीं मुकाबले में पंजाब किंग्स के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्य के छक्के से स्टैंड में बैठा एक फैन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया. 
<p style=”text-align: justify;”>वीडियो में देखा जा सकता है कि कतिथ तौर पर गेंद लगने के बाद बुजुर्ग फैन के चेहरे से खून निकलने लगा. खून के दाग उनकी शर्ट पर भी दिखाई दिए. इस दौरान अगल-बगल में मौजूद लोगों ने घायल फैन की मदद की. किसी ने खून रोकने की कोशिश की, तो कोई घाव साफ करता हुआ दिखा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोटिल हुए फैन को तुरंत लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया. 
Priyansh Arya six badly injured a man’s head in stands. pic.twitter.com/csNqEadB92
— Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) April 28, 2026
<h3 style=”text-align: justify;”>बड़ी पारी नहीं खेल सके प्रियांश आर्य 
<p style=”text-align: justify;”>पंजाब के युवा ओपनर राजस्थान के खिलाफ ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सके. उन्होंने 11 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 29 रन स्कोर किए. उन्हें अच्छी शुरुआत मिल गई थी, लेकिन अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सके. 
<h3 style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स को मिली सीजन की पहली हार 
<p style=”text-align: justify;”>बताते चलें कि यह सीजन में पंजाब किंग्स की पहली हार रही. मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 222 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 22 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 62* रन बनाए. इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन स्कोर किए. 
<p style=”text-align: justify;”>फिर रन चेज के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाकर जीत हासिल कर ली. इस दौरान टीम के लिए डेवोनवन फरेरा और यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. इस तरह पंजाब को पहली हार का सामना करना पड़ा. हालांकि इस हार के बाद भी पंजाब प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर है. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढे़ं: <a title=”ड्रेसिंग रूम में ‘वैपिंग’, क्या रियान पराग को होगी जेल? जानें क्या कहता है नियम” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/will-riyan-parag-be-jailed-for-vaping-in-dressing-room-row-know-bcci-and-indian-rule-ipl-2026-rajasthan-royals-3121968″ target=”_self”>ड्रेसिंग रूम में ‘वैपिंग’, क्या रियान पराग को होगी जेल? जानें क्या कहता है नियम
Cricket, Sports
ड्रेसिंग रूम में ‘वैपिंग’, क्या रियान पराग को होगी जेल? जानें क्या कहता है नियम
ड्रेसिंग रूम में ‘वैपिंग’, क्या रियान पराग को होगी जेल? जानें क्या कहता है नियम Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>Will Riyan Parag Jailed For Vaping: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. बीते मंगलवार (28 अप्रैल) पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान रियान को ड्रेसिंग रूम में कथित तौर पर वैपिंग करते हुए देखा गया था. अब सवाल यह उठ रहा है कि इस मामले में राजस्थान के कप्तान को जेल होगी या फिर उन पर बैन लगेगा?
<p style=”text-align: justify;”>हम जेल होने या बैन लगने की बात इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि भारत में 2019 से ई-सिगरेट बैन है. The Prohibition of Electronic Cigarettes Act, 2019 के तहत भारत में ई-सिगरेट रखना या बेचना और इसका उपयोग करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. इसके लिए भारतीय कानून में सजा का प्रावधान है. पहली बार उल्लंघन करने पर एक साल की सजा और एक लाख रुपये तक का फाइन लग सकता है. बार-बार अपराध करने पर 3 साल की जेल और 5 लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या कहता है आईपीएल का नियम?
<p style=”text-align: justify;”>रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने ड्रेसिंग रूम में तंबाकू से जुड़े सभी उत्पादों पर बैन लगाया हुआ है. लिहाजा, ड्रेसिंग रूम में वैपिंग भी एक जुर्म के अंतर्गत आएगा. ऐसे में बीसीसीआई भी किसी भी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ पर जुर्माना लगा सकती है.
<h3 style=”text-align: justify;”>आधिकारिक पुष्टि होना बाकी 
<p style=”text-align: justify;”>सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में देखा गया था कि रियान पराग ड्रेसिंग रूम में बैठकर वैपिंग कर रहे हैं. हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. वीडियो सच है या इसको किसी तरह से बनाया गया है, इस मामले पर आईपीएल या फिर बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में क्या फैसला लिया जाता है. 
What’s happening in the ipl ?#PBKS#RR@IPL @BCCI 
Riyan parag is using vape 😱😱😱😓 pic.twitter.com/xVXhb0LKZW
— Vansh Goyal (@vanshgoyal0674) April 28, 2026
<p style=”text-align: justify;”>बताते चलें कि यह आईपीएल के इतिहास में पहला ऐसा मामला है कि जब किसी खिलाड़ी को ड्रेसिंग रूम में स्कोमिंग करते हुए देखा गया है. हालांकि कुछ दिन पहले एक वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा सिगरेट पी रहे थे, लेकिन वह एक खुली जगह में बैठे नजर आए थे. रबाडा के वीडियो की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”MI vs SRH: अगर आज हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी मुंबई इंडियंस? समझिए MI का पूरा समीकरण” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/mi-vs-srh-if-mumbai-indians-lose-today-will-they-be-knocked-out-of-the-playoff-race-check-scenario-3121864″ target=”_self”>MI vs SRH: अगर आज हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी मुंबई इंडियंस? समझिए MI का पूरा समीकरण
Cricket, Sports
MI vs SRH Pitch Report: मुंबई बनाम हैदराबाद मैच में कैसी रहेगी वानखेड़े की पिच? हेड टू हेड से लेकर संभावित प्लेइंग 11; जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
MI vs SRH Pitch Report: मुंबई बनाम हैदराबाद मैच में कैसी रहेगी वानखेड़े की पिच? हेड टू हेड से लेकर संभावित प्लेइंग 11; जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 का 41वां मैच आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच है. ये महत्वपूर्ण मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम की पिच नंबर-8 पर खेला जाएगा, ये वही पिच है जहां RCB ने 240 रन बनाए थे. मुंबई ने भी 200 से अधिक रन बनाए थे, लेकिन लक्ष्य से 19 रन दूर रह गए थे. जानिए आज की पिच कैसी रहेगी, मुंबई का मौसम कैसा रहेगा, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल.
<p style=”text-align: justify;”>अंक तालिका की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद चौथे नंबर पर है. टीम ने 8 में से 5 मैच जीते हैं, पिछले मैच में टीम ने 229 रनों का बड़ा स्कोर चेज किया है. कप्तान पैट कमिंस की भी वापसी हो गई है, टीम अच्छी स्थिति में है. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है, हार्दिक पांड्या एंड टीम ने 7 में से 2 ही मैच जीते हैं. टीम पिछले 5 में से 4 मैच हारी है, MI अंक तालिका में नौवें नंबर पर है.
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोहित शर्मा खेलेंगे, जो हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते प्लेइंग 11 से बाहर चल रहे हैं. संभावना है कि आज वह खेल सकते हैं, अगर मुंबई पहले गेंदबाजी करती है तो रोहित शायद प्लेइंग 11 में न हों, वह आ इम्पैक्ट प्लेयर बनकर खेल सकते हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>MI vs SRH हेड टू हेड
कुल मैच: 25 
मुंबई ने जीते: 15 
हैदराबाद ने जीते: 10
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- लाइव मैच में नशा कर रहे थे रियान पराग, कैमरे में रिकॉर्ड; वायरल वीडियो से मचा बवाल
<h3 style=”text-align: justify;”>MI vs SRH मैच की पिच रिपोर्ट
<p style=”text-align: justify;”>वानखेड़े में आज होने वाले मैच की पिच पर ग्रास रहेगी, तो तेज गेंदबाजों को बाउंस मिलेगा. लेकिन इसका फायदा बल्लेबाज भी उठा सकते हैं, यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आएगी तो बल्लेबाज खुलकर अपना शॉट खेल सकते हैं. मैच आगे बढ़ेगा तो बल्लेबाजी और भी आसान हो जाएगी, हालांकि यहां स्पिनर्स के लिए थोड़ी मदद रहेगी. लेकिन पूरी संभावना है कि एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले. यहां ओस भी रहेगी, ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे.
<h3 style=”text-align: justify;”>MI की संभावित प्लेइंग 11
<p style=”text-align: justify;”>रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेफरेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, विल जैक्स, <a title=”जसप्रीत बुमराह” href=”https://www.abplive.com/topic/jasprit-bumrah” data-type=”interlinkingkeywords”>जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार.
<p style=”text-align: justify;”>इम्पैक्ट प्लेयर: कृष भगत.
<h3 style=”text-align: justify;”>SRH की संभावित प्लेइंग 11
<p style=”text-align: justify;”>अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.
<p style=”text-align: justify;”>इम्पैक्ट प्लेयर: प्रफुल हिंगे
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- PBKS vs RR मैच में दर्दनाक हादसा, दर्शक के चेहरे पर लगी गेंद; निकलने लगा खून
<h3 style=”text-align: justify;”>MI vs SRH मैच की लाइव प्रसारण डिटेल
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा. टॉस 7 बजे होगा. मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
Cricket, Sports
MI vs SRH: अगर आज हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी मुंबई इंडियंस? समझिए MI का पूरा समीकरण
MI vs SRH: अगर आज हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी मुंबई इंडियंस? समझिए MI का पूरा समीकरण Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का आधा पड़ाव पार हो चुका है, कई टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के करीब है तो कई टीमें संघर्ष कर रही है. आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में एक मुंबई इंडियंस भी मुश्किल स्थिति में है. हार्दिक पांड्या एंड टीम 7 में से 2 ही मैच जीते और 5 हारे हैं. आज MI का मुकाबला SRH के साथ वानखेड़े में है. जानिए प्लेऑफ के लिहाज से ये मैच मुंबई के लिए जीतना कितना जरुरी है.
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस के 4 अंक हैं और नेट रन रेट -0.736 का है. पिछले 5 में से 4 मैचों में हार के बाद मुंबई अंक तालिका में नौवें स्थान पर पहुंच गई है. मुंबई की गेंदबाजी कमजोर नजर आई है, हालांकि पिछले मैच तो बल्लेबाजों का भी शर्मनाक प्रदर्शन रहा था. पूरी टीम 104 रनों पर सिमट गई थी. अगर आज जीतना है तो मुंबई के गेंदबाजों का चलना जरुरी है, नहीं तो अभिषेक शर्मा अच्छी फॉर्म में है, ट्रेविस हेड किसी भी मैच में बड़ा स्कोर कर सकते हैं. ईशान भी लय में दिखे हैं, वहीं हेनरिक क्लासेन फिनिशर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. पिछले मैच में SRH ने 229 रनों का लक्ष्य चेज किया था.
<h3 style=”text-align: justify;”>MI vs SRH हेड टू हेड
<p style=”text-align: justify;”>2023 से मुंबई इंडियंस वानखेड़े में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोई मैच नहीं हारी है, तीनों मैच में MI ने जीत दर्ज की है. हेड टू हेड की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक कुल 25 मैच खेले गए हैं. 10 बार SRH और 15 बार MI ने जीत दर्ज की है.
<h3 style=”text-align: justify;”>हारी तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी MI?
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस को अब 7 मैच और खेलने हैं. सभी में जीती तो भी वह अधिकतम 18 अंक तक पहुंच सकती है, इससे टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. अभी जो समीकरण बन रहा है, उसके अनुसार प्लेऑफ में जाने की संभावना को बनाए रखने के लिए एक टीम को कम से कम 16 अंक तक पहुंचना होगा, यानी मुंबई को 7 में से कम से कम 6 मैच जीतने होंगे. मतलब आज का मैच हारने के बाद भी मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर तो नहीं होगी, लेकिन उनकी मुश्किल बढ़ जाएगी क्योंकि फिर उन्हें हर मैच जीतना होगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- कौन हैं शुभम दुबे, जिन्होंने 258 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर राजस्थान को जिताई हारी हुई बाजी?
<h3 style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस के आने वाले मैच
<li style=”text-align: justify;”>29 अप्रैल- बनाम SRH (वानखेड़े)
<li style=”text-align: justify;”>2 मई- बनाम CSK (चेन्नई)
<li style=”text-align: justify;”>4 मई- बनाम LSG (मुंबई)
<li style=”text-align: justify;”>10 मई- बनाम RCB (रायपुर)
<li style=”text-align: justify;”>14 मई- बनाम PBKS (एचपीसीए, धर्मशाला)
<li style=”text-align: justify;”>20 मई- बनाम KKR (ईडन गार्डन्स)
<li style=”text-align: justify;”>24 मई- बनाम RR (वानखेड़े).
Cricket, Sports
किन-किन गेंदबाजों की तारीफ कर गए जहीर खान, वैभव पर भी दे डाला बड़ा बयान, IPL में आगे रन बनाना होगा मुश्किल
किन-किन गेंदबाजों की तारीफ कर गए जहीर खान, वैभव पर भी दे डाला बड़ा बयान, IPL में आगे रन बनाना होगा मुश्किल Read Post »
जहीर खान ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि गेंदबाज आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं. आपने कम स्कोर भी देखे हैं. 155 रन के मैच भी डिफेंड होते देखे हैं और एक टीम 76 पर ऑल आउट भी हुई है. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है आक्रामकता और सही तरीका गेंदबाजों के लिए काम कर रहा है. जिन टीमों के पास अच्छी गेंदबाजी बैलेंस है, वही इस टूर्नामेंट में असर दिखा रही हैं.
Cricket, Sports
आईपीएल के सुपर ओवर में सबसे बड़ा स्कोर, गेल-कोहली जैसे धुरंधरों के रहते हार गई थी टीम
आईपीएल के सुपर ओवर में सबसे बड़ा स्कोर, गेल-कोहली जैसे धुरंधरों के रहते हार गई थी टीम Read Post »
srh vs rcb super over highest score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2013 के एक मुकाबले में सुपर ओवर में 20 रन बनाए थे. यह इतिहास में सुपर ओवर के सबसे बड़ा स्कोर है. पीछा करते हुए आरसीबी यह मुकाबला हार गई थी. आरसीबी के लिए क्रिस गेल और विराट कोहली कुल मिलाकर 15 रन ही जोड़ पाए थे.
Cricket, Sports
पाकिस्तान के नए कोच का दावा, टेस्ट में टीम को पटरी पर लाने का टारगेट, 2017 ICC ट्रॉफी जीतने वाले का बयान
पाकिस्तान के नए कोच का दावा, टेस्ट में टीम को पटरी पर लाने का टारगेट, 2017 ICC ट्रॉफी जीतने वाले का बयान Read Post »
सरफराज को लगता है कि टेस्ट टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ खेलने और उन्हें कप्तानी करने का अनुभव उनके नए रोल में उनके लिए फायदेमंद रहेगा. पिछले साल सरफराज को पाकिस्तान अंडर-19 और शाहीन्स (पाकिस्तान ए) टीम का मेंटर और मैनेजर बनाया गया था.
Cricket, Sports
भगवान ने लगाया है… वैभव सूर्यवंशी ने बैट में AI चिप को लेकर दिया रिएक्शन, सुनकर शर्मसार हो जाएगा पाकिस्तानी
भगवान ने लगाया है… वैभव सूर्यवंशी ने बैट में AI चिप को लेकर दिया रिएक्शन, सुनकर शर्मसार हो जाएगा पाकिस्तानी Read Post »
Vaibhav Sooryavanshi reacts to AI ​​chip: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विस्फोटक बैटिंग से धूम मचा रहे वैभव सूर्यवंशी को लेकर पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट नौमान नियाज ने एक अजीब बयान दिया था. नौमान ने कहा था कि वैभव के बैट में AI चिप लगा हुआ है, जिसकी वजह से वह लंबे-लंबे शॉट लगाते हैं. वहीं, अब वैभव ने भी पाकिस्तानी एक्सपर्ट के बयान पर रिएक्ट किया है.
Cricket, Sports
RR टीम की आदत में शुमार कांड करना, पहले मैनेजर ने तोड़ा रूल अब कप्तान ने उड़ा दी नियमों की धज्ज्यिां, नहीं छोड़ेगी BCCI!
RR टीम की आदत में शुमार कांड करना, पहले मैनेजर ने तोड़ा रूल अब कप्तान ने उड़ा दी नियमों की धज्ज्यिां, नहीं छोड़ेगी BCCI! Read Post »
कुछ हफ्ते पहले टीम के मैनेजर रोमी भिंडर भी कैमरे में फोन पर बात करते नजर आए थे, जिसके बाद एंटी-करप्शन यूनिट ने उन्हें चेतावनी और 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया था पर रियान पराग का मुद्दा बड़ा होता दिख रहा है और इस बात के संकेत मिल रहे है कि जल्दी कोई बढ़ी कार्यवाई हो सकता है.
Cricket, Sports
पहली नजर का प्यार और करोड़ों का साम्राज्य.. जानें आंद्रे रसेल की सुपरमॉडल पार्टनर और उनकी लग्जरी लाइफ के राज
पहली नजर का प्यार और करोड़ों का साम्राज्य.. जानें आंद्रे रसेल की सुपरमॉडल पार्टनर और उनकी लग्जरी लाइफ के राज Read Post »
Happy birthday Andre Russell: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल आज 38 साल के हो गए हैं. क्रिकेट के मैदान पर रसेल ने अपने दमदार खेल से कई बार फैंस का दिल जीता है. हालांकि, रसेल ने फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में खेलने के लिए इंटरनेशनल करियर को जल्दी विराम दे दिया. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं उनकी लग्जरी लाइफ, उनकी पार्टनर और कुल नेटवर्थ के बारे में.
Cricket, Sports
वैभव गेंदबाजों को तोड़ रहे हैं और यशस्वी रिकॉर्ड, 75 पारी में 20 बार कर चुके है 50 पार, IPL के रण में राजस्थान की ‘रन-मशीन’
वैभव गेंदबाजों को तोड़ रहे हैं और यशस्वी रिकॉर्ड, 75 पारी में 20 बार कर चुके है 50 पार, IPL के रण में राजस्थान की ‘रन-मशीन’ Read Post »
राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर ने न केवल अपनी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के हौसले पस्त किए हैं, बल्कि क्लब के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है. एक तरफ जहां बिहार के 13 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा का केंद्र बने हुए हैं, वहीं उनके सीनियर साथी यशस्वी जायसवाल रिकॉर्ड की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे हैं.
Cricket, Sports
ब्रैडमैन-गावस्कर से भी पहले खेला वो क्रिकेटर, जिसने बना डाला अटूट वर्ल्ड रिकॉर्ड! सचिन तेंदुलकर के आंकड़े भी उसके आगे फीके
ब्रैडमैन-गावस्कर से भी पहले खेला वो क्रिकेटर, जिसने बना डाला अटूट वर्ल्ड रिकॉर्ड! सचिन तेंदुलकर के आंकड़े भी उसके आगे फीके Read Post »
unbreakable cricket records: इंग्लैंड के जैक हॉब्स ने 61 टेस्ट मैच खेलकर लगभग 57 की औसत के साथ 5410 रन बनाए. 22 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहने वाले इस दिग्गज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रनों और शतकों का अंबार लगाया. उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसका आने वाले समय में टूटना नामुमकिन नजर आता है.
Cricket, Sports
अपमान से इतिहास रचने तक…गार्ड ने स्टेडियम से भगाया,पहचान के लिए झेला तिरस्कार, जानें कौन हैं भारत की ट्रांसजेंडर अंपायर ऋतिका श्री
अपमान से इतिहास रचने तक…गार्ड ने स्टेडियम से भगाया,पहचान के लिए झेला तिरस्कार, जानें कौन हैं भारत की ट्रांसजेंडर अंपायर ऋतिका श्री Read Post »
Rithika Shri Tamil Nadu first transgender umpire: तमिलनाडु की ट्रांसजेंडर अंपायर ऋतिका श्री ने अपने संघर्षपूर्ण कहानी को साझा करते हुए बताया कि लिंग परिवर्तन के बाद कैसे उन्हें अपना झेलना पड़ा. एक बार जब वह अंपायरिंग करने गईं तो स्टेडियम के बाहर खड़े गार्ड ने उन्हें धक्के मारकर भगा दिया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अब वह घरेलू क्रिकेट में अंपायर बनने की तैयारी कर रही हैं.
Cricket, Sports
कप्तान नहीं चाहते थे ड्रेसिंग रूम में घुसे कैमरा, IPL शुरू होने से पहले मीटिंग में उठी थी डिमांड
कप्तान नहीं चाहते थे ड्रेसिंग रूम में घुसे कैमरा, IPL शुरू होने से पहले मीटिंग में उठी थी डिमांड Read Post »
Riyan Parag Vaping Controversy: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ‘वेपिंग’ (ई-सिगरेट का इस्तेमाल करना) करते हुए टीवी कैमरों में कैद होने के बाद विवादों में घिर गए हैं.
Cricket, Sports
Punjab Kings के बॉलिंग कोच होप्स ने कहा कि पहली हार ने खोल दी टीम की आंखे
Punjab Kings के बॉलिंग कोच होप्स ने कहा कि पहली हार ने खोल दी टीम की आंखे Read Post »
IPL 2026 में Punjab Kings की टीम ने युवा खिलाड़ियों और शानदार बॉलिंग से सबका ध्यान खींचा है. टीम के कोच ने धर्मशाला, Ahmedabad और Hyderabad जैसे अलग-अलग मैदानों में एडजस्ट करने की रणनीति साझा की. #IPL2026 #PunjabKings #CricketIndia
Cricket, Sports
Rajasthan Royals की शानदार जीत: Coach ने खिलाड़ियों की तारीफ की
Rajasthan Royals की शानदार जीत: Coach ने खिलाड़ियों की तारीफ की Read Post »
Rajasthan Royals ने Punjab के खिलाफ अहम मुकाबले में जीत दर्ज की. Coach ने वैभव, ध्रुव, यश, रियान, डोनवन फरेरा, डुबे, जडेजा और शानका की टीम भावना और प्रदर्शन की सराहना की. IPL 2026 में प्लेऑफ की तैयारी पर फोकस. #IPL2026 #RajasthanRoyals #CricketNews
Cricket, Sports
851रनों से हारी टीम, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड जो आज भी बरकरार, पहली जीत के लिए लग गए 20 साल, 52 साल पहले खेला गया मैच
851रनों से हारी टीम, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड जो आज भी बरकरार, पहली जीत के लिए लग गए 20 साल, 52 साल पहले खेला गया मैच Read Post »
1964 में एक ऐसी घटना घटी जिसने ‘डेरा इस्माइल खान’ नाम की टीम को इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज कर दिया.  यह कहानी सिर्फ एक शर्मनाक हार की नहीं, बल्कि उस हार के मलबे से उठकर अपनी पहली जीत हासिल करने के जुनून की है. 
Cricket, Sports
मैं तो अभी जवान हूं… वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर ये क्या बोल गए यशस्वी जायसवाल, वंडर बॉय का हर तरफ जलवा है
मैं तो अभी जवान हूं… वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर ये क्या बोल गए यशस्वी जायसवाल, वंडर बॉय का हर तरफ जलवा है Read Post »
वंडर बॉय के नाम से मशहूर हो चूके वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए धूम मचा रहे हैं. वैभव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 16 गेंद में 43 रन कूट दिए. वैभव की इस तूफानी शुरुआत के कारण ही राजस्थान की टीम ने पंजाूब के विजयी अभियान को रोका. इसके साथ ही यशस्वी जायसवाल ने उनकी उम्र को लेकर एक हैरान करने वाला बयान दिया है.
Cricket, Sports
पहले मैच में पड़े किंग भारी, इस बार प्रिंस की बारी, गिल बदलेंगे अपना गेम प्लान, रोकना है उनको पाटीदार की टीम का तूफान
पहले मैच में पड़े किंग भारी, इस बार प्रिंस की बारी, गिल बदलेंगे अपना गेम प्लान, रोकना है उनको पाटीदार की टीम का तूफान Read Post »
टूर्नामेंट के आधे पड़ाव पर गुजरात टाइटंस चार जीत और चार हार के साथ अंक तालिका के बीच में फंसी हुई है. वहीं, डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने आठ में से छह मैच जीतकर शानदार फॉर्म दिखाई है.
Cricket, Sports
भैया, भैया बोलकर 35 रन मार देता है वो…वैभव सूर्यवंशी से पिटने के बाद छलका अर्शदीप सिंह का दर्द
भैया, भैया बोलकर 35 रन मार देता है वो…वैभव सूर्यवंशी से पिटने के बाद छलका अर्शदीप सिंह का दर्द Read Post »
राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में बड़े बड़े गेंदबाजों को कूटा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में छक्के और चौके जमाए. मैच के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा, ये लड़का भैय्या भैय्या बोलकर 35 रन मार देता है.
Cricket, Sports
जब क्रिकेट के मैदान पर पिता के फैसले ने खत्म किया बेटे का करियर, सुभाष और हितेश मोदी की अनूठी कहानी
जब क्रिकेट के मैदान पर पिता के फैसले ने खत्म किया बेटे का करियर, सुभाष और हितेश मोदी की अनूठी कहानी Read Post »
सुभाष मोदी एक अनुभवी अंपायर थे जिन्होंने 22 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की, जबकि उनके बेटे हितेश मोदी केन्या की राष्ट्रीय टीम के एक प्रमुख मध्यक्रम बल्लेबाज थे. क्रिकेट के इतिहास में ऐसा बहुत कम हुआ है जब पिता और पुत्र एक ही अंतरराष्ट्रीय मैच का हिस्सा रहे हों. इन दोनों ने कुल तीन बार एक ही मैदान साझा किया.
Cricket, Sports
रियान पराग को हो सकती है जेल! ड्रेसिंग रूम में ई सिगरेट पीना पड़ा भारी, मुश्किल में फंसे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान
रियान पराग को हो सकती है जेल! ड्रेसिंग रूम में ई सिगरेट पीना पड़ा भारी, मुश्किल में फंसे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान Read Post »
बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम और स्टेडियम परिसर में धूम्रपान पूरी तरह से प्रतिबंधित है, कुछ निर्धारित जगहों पर इसकी अनुमति है. खबरों के अनुसार, पराग के हाथ में ई-सिगरेट देखी गई, जो भारत में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 (PECA) के तहत प्रतिबंधित है. इस मामले में जेल और आर्थिक दंड भी शामिल है.
Cricket, Sports
लगभग 20 दिन से बाहर बैठे हैं रोहित शर्मा, क्या आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल पाएंगे
लगभग 20 दिन से बाहर बैठे हैं रोहित शर्मा, क्या आज सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल पाएंगे Read Post »
30 अप्रैल को 39 साल के होने जा रहे रोहित शर्मा एक दिन पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरेंगे या नहीं ये सभी जानना चाहते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद उनकी वापसी को लेकर कोई निश्चितता नहीं है. इससे मुंबई इंडियंस के लिए चिंता बढ़ गई है क्योंकि टीम का यह मुश्किल सीजन अब करो या मरो की स्थिति में पहुंच गया है.
Cricket, Sports
IPL 2026: वो कौन सी टीम हैं जो प्लेऑफ से लगभग बाहर हुईं और अब किस टीम के लिए खतरा बनेंगी
IPL 2026: वो कौन सी टीम हैं जो प्लेऑफ से लगभग बाहर हुईं और अब किस टीम के लिए खतरा बनेंगी Read Post »
IPL के इस सीजन का लगभग आधा सफर खत्म हो गया है और एक मोटामोटी तस्वीर सामने आ रही है कि आगे कौन जाएगा.
Cricket, Sports
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 1 कदम दूर, तोड़ देंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, कीरोन पोलार्ड का कीर्तिमान हो जाएगा ध्वस्त
वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 1 कदम दूर, तोड़ देंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, कीरोन पोलार्ड का कीर्तिमान हो जाएगा ध्वस्त Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धमाका कर रहे वैभव सूर्यवंशी एक और बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के करीब हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 16 गेंद में 43 रन ठोक दिए. उनकी पारी में पांच छक्के और तीन चौके शामिल थे. इन पांच छक्कों के साथ उनके टी20 में अब 99 छक्के हो गए हैं. टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से वैभव सिर्फ 1 कदम दूर है.
Cricket, Sports
Women’s T20 World Cup: 3 दिग्गज टी20 वर्ल्ड कप के बाद लेंगी संन्यास, न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान
Women’s T20 World Cup: 3 दिग्गज टी20 वर्ल्ड कप के बाद लेंगी संन्यास, न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान Read Post »
इंग्लैंड में होने वाले ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. एमेलिया केर व्हाइट फर्न्स टीम की कप्तानी करेंगी. तीन अनुभवी खिलाड़ी सोफी डिवाइन, लिया ताहुहु और सूजी बेट्स इस टूर्नामेंट के बाद संन्यास लेने जा रही हैं.
Cricket, Sports
वैभव सूर्यवंशी फेल, बाबर आजम ने शतक ठोक रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी फेल, बाबर आजम ने शतक ठोक रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी Read Post »
एक तरफ जहां वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को खेलने उतरे और तूफानी पारी खेलने के बाद फिफ्टी से चूक गए. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम ने धमाकेदार सेंचुरी बना दी. इसी के साथ टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर नौ शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए.
Cricket, Sports
6 फीट 4 इंच लंबे स्पिनर की 2 बॉल ने पलट दिया मैच का पासा, फुल स्पीड में दौड़ती पंजाब किंग्स की ट्रेन पटरी से उतरी
6 फीट 4 इंच लंबे स्पिनर की 2 बॉल ने पलट दिया मैच का पासा, फुल स्पीड में दौड़ती पंजाब किंग्स की ट्रेन पटरी से उतरी Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार जीत पर जीत दर्ज कर रही पंजाब किंग्स की टीम का अजेय रथ राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को रोक दिया. 28 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में 7 मैच में छह मैच अपने नाम करने वाली श्रेयस अय्यर की टीम का पाला 6 फीट 4 इंच लंबे स्पिनर से पड़ा. यश राज पुंजा ने सिर्फ दो विकेट झटके लेकिन मैच का रुख मोड़ दिया.
Cricket, Sports
ड्रेसिंग रूम में खुले आम बैठकर स्मोकिंग कर रहे थे रियान पराग, कैमरे में कैद ई सिगरेट का छल्ला, वीडियो ने लगाई आग
ड्रेसिंग रूम में खुले आम बैठकर स्मोकिंग कर रहे थे रियान पराग, कैमरे में कैद ई सिगरेट का छल्ला, वीडियो ने लगाई आग Read Post »
पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने हद कर दी. पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान टीम ड्रेसिंग रूम में उनको वेप का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद किया गया. इस घटना का वीडियो जो दूसरी पारी के 16वें ओवर में रिकॉर्ड हुआ, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Cricket, Sports
टाइटैनिक जहाज एक क्रिकेटर को भी ले डूबा था, खेल चुका था 7 फर्स्ट क्लास मैच, डेक पर करता था प्रैक्टिस
टाइटैनिक जहाज एक क्रिकेटर को भी ले डूबा था, खेल चुका था 7 फर्स्ट क्लास मैच, डेक पर करता था प्रैक्टिस Read Post »
टाइटैनिक जहाज में डूबने वालों में एक जॉन बोरलैंड थायर अमेरिका के महान क्रिकेटिंग इतिहास का एक अहम हिस्सा थे. फिलाडेल्फिया के एक प्रतिष्ठित क्रिकेट परिवार से ताल्लुक रखने वाले थायर ने ‘फिलाडेल्फियंस’ के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला. 1884 में उन्होंने इंग्लैंड का दौरा भी किया था.
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top