Sports
Cricket, Sports
सुनील नरेन ने ‘दोहरे शतक’ से रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
सुनील नरेन ने ‘दोहरे शतक’ से रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर सुनीस नरेन ने इतिहास रच दिया है. सुनील नरेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक विकेट लेते ही ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो इस लीग में कोई गेंदबाज नहीं कर सका. सुनील नरेन आईपीएल में किसी एक टीम की तरफ से खेलते हुए 200 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम केकेआर के लिए 201 विकेट हो गए हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को सुनील नरेन ने 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 31 रन देकर 2 विकेट निकाले. वह आईपीएल करियर में विकेटों का ‘दोहरा शतक’ लगाने वाले तीसरे गेंदबाज भी बन गए. नरेन इस खास क्लब में शामिल होने वाले पहले विदेशी गेंदबाज भी हैं. आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट युजवेंद्र चहल के नाम हैं, जिन्होंने 182 मैचों में 228 विकेट चटकाए हैं, जबकि भुवनेश्वर कुमार 199 मैच में 215 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं. सुनील नरेन ने 197 मुकाबलों में 201 विकेट के साथ इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. 
🚨 HISTORY CREATED BY SUNIL NARINE. 🚨
- Narine becomes first bowler in IPL to complete 200 wickets for a single team. pic.twitter.com/GJVLru5bJ8
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 3, 2026
<p style=”text-align: justify;”>सुनील नरेन साल 2012, 2014 और 2024 में केकेआर को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं. इस बीच उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी सराहा गया. नरेन साल 2012, 2018 और 2024 में ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ का अवॉर्ड जीत चुके हैं. इसके साथ ही साल 2012 में उन्होंने ‘पर्पल कैप’ भी जीती थी. 
<p style=”text-align: justify;”>हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवरों में महज 165 रन पर सिमट गई थी. हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 42 रन का योगदान दिया। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट और सुनील नरेन ने दो विकेट हासिल किए. इसके बाद केकेआर ने 19वें ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर मैच जीत लिया. यह केकेआर की लगातार तीसरी जीत रही.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- 
<p style=”text-align: justify;”>SRH vs KKR Highlights: कोलकाता की धमाकेदार जीत, हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा; नरेन-चक्रवर्ती के बाद रहाणे-रघुवंशी चमके
Cricket, Sports
पंजाब किंग्स के साथ पहली बार हुआ इतना बुरा, मोहम्मद सिराज की सिर्फ 2 गेंदों ने बना दिया रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स के साथ पहली बार हुआ इतना बुरा, मोहम्मद सिराज की सिर्फ 2 गेंदों ने बना दिया रिकॉर्ड Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 में मोहम्मद सिराज ने एक अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है. उनके सामने पंजाब किंग्स का इतना बुरा हाल हुआ, जो इस सीजन पहले कभी नहीं हुआ. दरअसल रविवार की शाम गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का मैच खेला गया. पंजाब पहले बल्लेबाजी करने आई तो पहले ही ओवर में प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली आउट होकर पवेलियन लौट गए. यह आईपीएल 2026 में पहली बार है जब पंजाब ने पहले ही ओवर में 2 विकेट खो दिए हों.
<h4 style=”text-align: justify;”>पंजाब का पहली बार इतना बुरा हाल
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 में शुरुआत से ही पंजाब किंग्स की टीम ने दबदबा बनाकर रखा है. टीम की सफलता में ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने बहुत बड़ा योगदान दिया है. अब तक पूरे सीजन में ऐसा कभी नहीं हुआ था जब पहले ही ओवर में पंजाब टीम के दो विकेट गिर गए हों. इस सीजन 2 रन, सबसे न्यूनतम स्कोर है जब पंजाब ने पहले दोनों विकेट गंवा दिए हों. आईपीएल 2026 में अब तक पंजाब ने इतने कम स्कोर पर पहले 2 विकेट नहीं खोए थे.
<p style=”text-align: justify;”>मोहम्मद सिराज का नाम उन गेंदबाजों की लिस्ट में जुड़ गया है, जिन्होंने IPL 2026 में अब तक पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लिए हों. सिराज अब तक पारी के पहले ओवर में 3 विकेट चटका चुके हैं. इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ जोफ्रा आर्चर हैं, जो अब तक पारी के पहले ओवर में पांच विकेट झटक चुके हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर
<p style=”text-align: justify;”>गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स ने पहले 6 ओवरों में सिर्फ 35 रन बनाए और तीन विकेट भी खो दिए. यह IPL 2026 में अब तक पंजाब टीम का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर है. अब तक लगभग प्रत्येक मैच में कभी प्रियांश आर्य तो कभी प्रभसिमरन सिंह बल्ले से तबाही मचाते आए थे, लेकिन गुजरात के खिलाफ दोनों फ्लॉप रहे.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”MI Playoff Scenario: 9 मैचों में सिर्फ दो जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? जानें अब कैसा है समीकरण” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/how-can-mumbai-indians-qualify-for-playoff-with-only-two-wins-ipl-2026-mi-playoff-qualification-scenario-explained-3124603″ target=”_self”>MI Playoff Scenario: 9 मैचों में सिर्फ दो जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? जानें अब कैसा है समीकरण
Cricket, Sports
टॉस के बाद शुभमन गिल से शादी को लेकर पूछा गया सवाल, जानें क्या बोले गुजरात टाइटंस के कप्तान
टॉस के बाद शुभमन गिल से शादी को लेकर पूछा गया सवाल, जानें क्या बोले गुजरात टाइटंस के कप्तान Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>शुभमन गिल युवा हैं, हैंडसम हैं, काफी लोकप्रिय होने के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया में सेलिब्रिटी का दर्ज भी हासिल कर चुके हैं. गिल के फैंस जरूर जानना चाहेंगे कि उनका शादी करने पर क्या विचार है? फैंस की तरफ से यह सवाल कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने पूछा. दरअसल पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले टॉस के समय शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या वे शादी करने का विचार कर रहे हैं. इस पर गिल का रिएक्शन चर्चा का केंद्र बन गया है.
<h4 style=”text-align: justify;”>शादी करने पर क्या विचार है?
<p style=”text-align: justify;”>आमतौर पर प्री-मैच या पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में इस तरह के सवाल नहीं पूछे जाते हैं. मगर डैनी मॉरिसन ने शुभमन गिल से शादी पर सवाल पूछकर ना केवल गिल बल्कि फैंस को भी चौंका दिया. इस सवाल काअ जवाब देने से पहले गिल कुछ क्षण के लिए चुप हो गए थे. मगर उन्होंने शादी करने की किसी भी अफवाह को खारिज कर दिया.
<p style=”text-align: justify;”>डैनी मॉरिसन ने पूछा कि आने वाले समय में किसी की शादी करने की खबर नहीं है. क्या ऐसा कुछ है, जो हम सबको जानना चाहिए. गिल ने जवाब दिया, “नहीं ऐसा कुछ नहीं है.”
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”MI Playoff Scenario: 9 मैचों में सिर्फ दो जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? जानें अब कैसा है समीकरण” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/how-can-mumbai-indians-qualify-for-playoff-with-only-two-wins-ipl-2026-mi-playoff-qualification-scenario-explained-3124603″ target=”_self”>MI Playoff Scenario: 9 मैचों में सिर्फ दो जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? जानें अब कैसा है समीकरण
<h4 style=”text-align: justify;”>गिल ने किया था बड़ा खुलासा
<p style=”text-align: justify;”>शुभमन गिल ने पिछले साल एक मीडिया इन्टरव्यू में रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी. गिल ने उन अफवाहों पर निशाना साधा था, जिनमें गिल के रिलेशनशिप को लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए गए थे. गिल ने बताया था कि वे 3 साल से सिंगल हैं और ऐसे-ऐसे लोगों के साथ उनका नाम जोड़ा गया, जिनसे वे जीवन में कभी मिले तक नहीं हैं.
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 की बात करें तो शुभमन गिल ने दमदार प्रदर्शन किया है और अब तक 9 मैचों में 373 रन बना चुके हैं. उनकी कप्तानी में गुजरात पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”मुंबई इंडियंस से बाहर किए जाएंगे 3 खिलाड़ी! IPL 2026 के बाद फ्रेंचाइजी लेगी सख्त फैसले” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/mumbai-indians-probably-release-3-players-after-ipl-2026-trent-boult-shardul-thakur-and-deepak-chahar-3124642″ target=”_self”>मुंबई इंडियंस से बाहर किए जाएंगे 3 खिलाड़ी! IPL 2026 के बाद फ्रेंचाइजी लेगी सख्त फैसले
Cricket, Sports
मुंबई इंडियंस से बाहर किए जाएंगे 3 खिलाड़ी! IPL 2026 के बाद फ्रेंचाइजी लेगी सख्त फैसले Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल 2026 (IPL 2026) में बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रही है. टीम ने 9 लीग मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 2 में जीत मिली है. इस प्रदर्शन के बाद एमआई एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बन सकती हैं. यहां से मुंबई का प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना तो लगभग नामुमकिन हो गया है. इस खराब प्रदर्शन के चलते टीम टीम से कई खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है. हम आपको ऐसे 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनकी छुट्टी लगभग तय है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>1- ट्रेंट बोल्ट 
<p style=”text-align: justify;”>लिस्ट में सबसे पहला नाम न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का है. बोल्ट मौजूदा सीजन में मुंबई के लिए 12.50 करोड़ रुपये की सैलरी के साथ खेल रहे हैं. हालांकि उनका प्रदर्शन काफी औसत देखने को मिला है. बोल्ट ने सीजन में 5 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 5 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने सिर्फ 2 विकेट चटकाए हैं. इस प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई उन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज कर सकती है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>2- दीपक चाहर 
<p style=”text-align: justify;”>दीपक चाहर को मुंबई ने 19वें सीजन के लिए 9.25 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया था. हालांकि उनका प्रदर्शन काफी खराब देखने को मिला है. दीपक ने सीजन में फ्रेंचाइजी के लिए 3 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 3 पारियों में बैटिंग करते हुए दीपक ने सिर्फ 1 विकेट लिया है. इसके साथ उन्होंने काफी रन भी खर्च किए हैं. दीपक की इकॉनमी 13.38 की रही है. ऐसे में मुंबई उन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज कर सकती है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>3- शार्दुल ठाकुर 
<p style=”text-align: justify;”>शार्दुल ठाकुर सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 2 करोड़ रुपये की कीमत पर खेल रहे हैं. मुंबई ने शार्दुल को ट्रेड के जरिए अपना हिस्सा बनाया था. पिछले सीजन वह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे. सीजन में उन्होंने 7 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 5 पारियों में उन्होंने 31.66 की औसत से 6 विकेट लिए हैं. वहीं 2 पारियों में बैटिंग करते हुए शार्दुल ने सिर्फ 14 रन बनाए. वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं, जिसके चलते उन्हें अगले सीजन से पहले रिलीज किया जा सकता है. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढे़ं: <a title=”मनीष पांडे के नाम IPL का बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे ऐसे खिलाड़ी” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/manish-pandey-create-history-major-ipl-record-becoming-3rd-player-after-virat-kohli-and-rohit-sharma-to-achieve-this-ipl-2026-3124627″ target=”_self”>मनीष पांडे के नाम IPL का बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे ऐसे खिलाड़ी
Cricket, Sports
कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, हैदराबाद में SRH का पूरा नहीं हुआ ‘सिक्सर’; सुनील नरेन ने रचा इतिहास
कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, हैदराबाद में SRH का पूरा नहीं हुआ ‘सिक्सर’; सुनील नरेन ने रचा इतिहास Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया है. IPL 2026 में कोलकाता ने जीत की हैट्रिक लगा दी है, ये वही टीम है जो पहले 6 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी. अंगकृष रघुवंशी ने 59 रनों की पारी खेल कोलकाता की जीत में बड़ा योगदान दिया. उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे अर्धशतक लगाने से चूक गए. इससे पहले सुनील नरेन ने आईपीएल में 200 विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया है.
<p style=”text-align: justify;”>हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए थे. बढ़िया शुरुआत के बाद SRH की बैटिंग धराशाई हो गई और अपने आखिरी 9 विकेट महज 60 रनों के भीतर खो दिए. जवाब में रहाणे और रघुवंशी की 84 रनों की पार्टनरशिप ने कोलकाता की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
<h4 style=”text-align: justify;”>सुनील नरेन ने रचा इतिहास
<p style=”text-align: justify;”>सुनील नरेन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस मुकाबले में इतिहास रच दिया. उन्होंने इस मैच में कुल 2 विकेट चटकाए, जिससे वे इंडियन प्रीमियर लीग में 200 विकेट का आंकड़ा छूने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बन गए हैं. नरेन के नाम अब 197 मैचों में कुल 201 विकेट हो गए हैं. सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सिर्फ भुवनेश्वर कुमार (215) और युजवेन्द्र चहल (228) उनसे आगे हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>SRH नहीं लगा पाई जीत का ‘सिक्सर'
<p style=”text-align: justify;”>सनराइजर्स हैदराबाद सीजन के पहले 4 में से तीन मैच हार गई थी. मगर उसके बाद SRH ने जबरदस्त वापसी करते हुए लगातार 5 जीत दर्ज की. आज कोलकाता को हराते ही वह जीत का ‘सिक्सर’ लगाते हुए प्लेऑफ के एक कदम करीब पहुंच सकती थी, मगर कोलकाता की टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी में एकजुट होकर खेली और हैदराबाद को लगातार छठी जीत हासिल करने से रोका. अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह ने 11 गेंदों में 22 रनों की कैमियो पारी खेल कोलकाता के लिए मैच को फिनिश किया.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
Cricket, Sports
MI Playoff Scenario: 9 मैचों में सिर्फ दो जीत, फिर भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस? जानें अब कैसा है समीकरण Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 का सबसे बड़ा सवाल, क्या मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जा पाएगी या नहीं? हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और <a title=”जसप्रीत बुमराह” href=”https://www.abplive.com/topic/jasprit-bumrah” data-type=”interlinkingkeywords”>जसप्रीत बुमराह जैसे सितारों से सजी मुंबई की टीम 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज कर सकी है. रोहित शर्मा चोटिल हैं, इसलिए बाहर बैठकर निराशा झेलने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे. MI अभी पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है. क्या अब भी MI के लिए वह उम्मीद बाकी है, जिससे उसकी टॉप-4 में जगह पक्की हो पाए. यहां समझ लीजिए मुंबई के प्लेऑफ में जाने का पूरा समीकरण क्या है.
<h4 style=”text-align: justify;”>प्लेऑफ में कैसे जाएगी MI? यहां समझें
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के लीग स्टेज में 9 मैच खेल लिए हैं. दो जीत के बाद उसके 4 अंक हैं. लीग स्टेज में MI के 5 मुकाबले बचे हुए हैं. अगर उसे प्लेऑफ का टिकट कटाना है तो अगले सभी 5 मैच जीतने होंगे. अगर मुंबई ऐसा करने में कामयाब होती है तो उसके कुल 14 अंक हो जाएंगे.
<p style=”text-align: justify;”>अगले सारे 5 मुकाबले जीतने पर भी मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम नहीं होंगी. क्योंकि 14 अंकों का मतलब क्वालीफिकेशन नहीं है. पिछले सीजन को याद करें तो 15 अंक बटोरने वाली दिल्ली कैपिटल्स बाहर हो गई थी. इसका मतलब यह नहीं कि 14 अंक बटोरने के बावजूद MI टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. सच्चाई यह है कि बचे 5 मैच जीतने के बाद मुंबई का प्लेऑफ क्वालीफिकेशन दूसरे मैचों के परिणामों पर निर्भर करेगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”IPL 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम मुंबई इंडियंस! 9 मैच में सिर्फ 2 जीत; ये 5 हैं जिम्मेदार” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/mumbai-indians-set-be-eliminated-from-ipl-2026-due-to-5-players-bad-performance-hardik-pandya-jasprit-bumrah-suryakumar-yadav-3124578″ target=”_self”>IPL 2026 से बाहर होने वाली पहली टीम मुंबई इंडियंस! 9 मैच में सिर्फ 2 जीत; ये 5 हैं जिम्मेदार
<h4 style=”text-align: justify;”>मुंबई को ये करने की जरूरत
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस के अभी केवल 4 अंक हैं और नेट रन रेट -0.803 का है. MI अगले सभी मैच जीतकर 14 अंकों तक पहुंच जाती है, साथ-साथ उसे यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उसका NRR बाकी टीमों से बढ़िया हो. अगर मुंबई अगले 5 मुकाबलों में एक भी हार जाती है तो वह अधिकतम 12 अंक बटोर पाएगी. SRH ऐसी आखिरी टीम थी, जो 12 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंची थी, यह 2019 सीजन में हुआ था. उस समय लीग में आठ टीम खेला करती थीं, लेकिन अब टीमों की संख्या 10 है. इसलिए 12 अंकों के साथ मुंबई के लिए क्वालीफाई करना लगभग नामुमकिन होगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”हार्दिक पांड्या से छिनेगी कमान तो कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? 3 खिलाड़ी बड़े दावेदार” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/3-possible-replacements-hardik-pandya-as-mumbai-indians-captain-next-season-ipl-tilak-varma-jasprit-bumrah-mi-3124583″ target=”_self”>हार्दिक पांड्या से छिनेगी कमान तो कौन बनेगा मुंबई इंडियंस का अगला कप्तान? 3 खिलाड़ी बड़े दावेदार
Cricket, Sports
मनीष पांडे के नाम IPL का बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे ऐसे खिलाड़ी
मनीष पांडे के नाम IPL का बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद तीसरे ऐसे खिलाड़ी Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया. जैसे ही मनीष पांडे मैदान पर उतरे उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो गया. मनीष के नाम ऐसा रिकॉर्ड हुआ है, जो उनसे पहले सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के नाम था. 36 साल के मनीष पांडे अब तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो आईपीएल के सभी 19 सीजन खेले हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>मनीष पांडे आईपीएल के पहले सीजन से अब तक हर साल कम से कम एक मैच खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. मनीष पांडे के नाम आईपीएल के सभी 19 सीजन में कम से कम एक मैच खेलने का अद्भुत रिकॉर्ड हो गया है. आईपीएल के इतिहास में मनीष पांडे से पहले सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली ऐसा कर सके थे. हैदराबाद के खिलाफ केकेआर ने रमनदीप सिंह की जगह मनीष पांडे को अंतिम ग्यारह में शामिल किया. 
<p style=”text-align: justify;”>IPL में 19 सीजन में खेलने वाले खिलाड़ी
<p style=”text-align: justify;”><a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली
रोहित शर्मा
मनीष पांडे
KKR Management decision regarding playing XI today is just load of bollocks.
How dare they play Rahane & Pandey together in 2026? And to complement them even Raghuvansi the slow starter is there.
What did you pay Pathirana 18cr for- who has been here in India for 2 weeks?…
— KKR Vibe (@KnightsVibe) May 3, 2026
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं मनीष पांडे
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय मनीष पांडे हैं. उन्होंने आईपीएल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए सेंचुरी ठोकी थी. आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी, लेकिन पहले साल कोई भारतीय शतक नहीं लगा सका था. आईपीएल के पहले सीजन मनीष पांडे मुंबई इंडियंस के साथ थे. हालांकि, मुंबई में उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. फिर अगले साल आरसीबी ने उनपर भरोसा दिखाया. पांडे आरसीबी के भरोसे पर खरे उतरे और शतक लगाकर सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- 
<p style=”text-align: justify;”>105 पर था एक विकेट, फिर 165 पर ऑलआउट; कोलकाता के सामने SRH की बैटिंग चारों खाने चित्त
Cricket, Sports
वॉशिंगटन के ‘सुंदर’ छक्के से गुजरात को मिली छठी जीत, टेबल टॉपर पंजाब किंग्स की दूसरी हार
वॉशिंगटन के ‘सुंदर’ छक्के से गुजरात को मिली छठी जीत, टेबल टॉपर पंजाब किंग्स की दूसरी हार Read Post »
GT vs PBKS, IPL 2026: सूर्यांश शेड्गे की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर पंतजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 163 रन बनाए. जवाब में गुजरात टाइटंस को बटलर और गिल की ओपनिंग जोड़ी अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाई.गिल चार गेंदों पर पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए. गुजरात की 10 मैचों में यह छठी जीत है जबकि पंजाब की नौ मैचों में लगातार दूसरी हार है.
Cricket, Sports
PSL 2026: ग्लेन मैक्सवेल ने पाकिस्तानियों को ठग लिया, PSL फाइनल में हैदराबाद किंग्समैन के साथ किया स्कैम
PSL 2026: ग्लेन मैक्सवेल ने पाकिस्तानियों को ठग लिया, PSL फाइनल में हैदराबाद किंग्समैन के साथ किया स्कैम Read Post »
PSL 2026 final Glenn Maxwell: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में हैदराबाद किंग्स की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. पेशावर जाल्मी के खिलाफ मुकाबले में टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज पूरी तरह से धराशाई हो गए. इस में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल थे. मैक्सवेल फाइनल मुकाबले में ऐसी लापरवाही दिखाई की पहली गेंद वर आउट हो गए.
Cricket, Sports
टॉस के बीच शादी का सवाल… कैप्टन शुभमन गिल ने दिया ऐसा जवाब, कमेंटेटर की बोलती हुई बंद
टॉस के बीच शादी का सवाल… कैप्टन शुभमन गिल ने दिया ऐसा जवाब, कमेंटेटर की बोलती हुई बंद Read Post »
Shubman Gill asked about marriage at toss: कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने टॉस के समय गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल से अचानक उनकी शादी को लेकर सवाल पूछकर सबको चौंका दिया. इस व्यक्तिगत सवाल से 26 वर्षीय गिल कुछ पल के लिए हैरान जरूर हुए, लेकिन उन्होंने बहुत परिपक्वता के साथ इसे तुरंत खारिज कर दिया. सोशल मीडिया पर यह क्लिप खूब वायरल हो रही है, जिसमें फैंस गिल की उस शांत प्रतिक्रिया और खेल के प्रति उनके अडिग समर्पण की प्रशंसा कर रहे हैं. गिल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे हर ‘गुगली’ को संभालने में माहिर हैं.
Cricket, Sports
IPL 2026: केकेआर से मिली हार पर सनराइजर्स के कोच का फूटा गुस्सा, बल्लेबाजों को जमकर सुनाया
IPL 2026: केकेआर से मिली हार पर सनराइजर्स के कोच का फूटा गुस्सा, बल्लेबाजों को जमकर सुनाया Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को केकेआर के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार मिली. मुकाबले में सनराइजर्स की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही है. टॉप ऑर्डर में ट्रेविस हेड ने जरूर अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन उनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर समय नहीं बिता पाए, जिससे टीम 159 रन ही बना पाई.
Cricket, Sports
6,6,4,4,6… 23 साल के पंजाबी मुंडे ने मचाया कोहराम, गुजरात के गेंदबाज का तो भूत उतार दिया
6,6,4,4,6… 23 साल के पंजाबी मुंडे ने मचाया कोहराम, गुजरात के गेंदबाज का तो भूत उतार दिया Read Post »
Who is Suryansh Shedge: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2026 में खेल रहे 23 साल के सूर्यांश शेडगे ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी की. शेडगे ने अपनी टीम के लिए 29 गेंद में 57 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में शेडगे ने 5 छक्के और 3 चौके भी लगाए. इस दौरान उन्होंने मानव सुथार के खिलाफ 5 गेंद में 26 रन कूटे.
Cricket, Sports
पैट कमिंस का दर्द… आखिरी 10 ओवर में मैच हार गए, केकेआर के स्पिन के सामने बेबस दिखे हैदराबाद की धुरंधर बल्लेबाज
पैट कमिंस का दर्द… आखिरी 10 ओवर में मैच हार गए, केकेआर के स्पिन के सामने बेबस दिखे हैदराबाद की धुरंधर बल्लेबाज Read Post »
Pat Cummins Statement: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के एक रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की. वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण की घातक स्पिन गेंदबाजी के आगे हैदराबाद की टीम महज 165 रन पर ढेर हो गई. जवाब में, अंगकृष रघुवंशी के अर्धशतक और अजिंक्य रहाणे की महत्वपूर्ण पारी की बदौलत केकेआर ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.हार के बाद कप्तान पैट कमिंस ने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन और हालात के अनुसार न ढल पाने को हार का मुख्य कारण बताया.
Cricket, Sports
हैदराबाद के ‘सनराइजर्स’ हुए बेदम… केकेआर की लगातार तीसरी जीत के बाद कैप्टन रहाणे गदगद, खोल दिए बड़े राज
हैदराबाद के ‘सनराइजर्स’ हुए बेदम… केकेआर की लगातार तीसरी जीत के बाद कैप्टन रहाणे गदगद, खोल दिए बड़े राज Read Post »
Ajinkya Rahane statement: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इस जीत का पूरा श्रेय अपनी गेंदबाजी यूनिट, विशेषकर स्पिनरों वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण को दिया. हैदराबाद को 165 रनों पर समेटने में स्पिनरों की भूमिका निर्णायक रही. रहाणे ने गेंदबाजी कोच ड्वेन ब्रावो और टिम साउदी की रणनीति की भी सराहना की. प्लेयर ऑफ द मैच वरुण चक्रवर्ती का शानदार प्रदर्शन केकेआर की जीत का असली आधार बना.
Cricket, Sports
27 करोड़ का बोझ या सिर्फ फ्लॉप शो… ऋषभ पंत की फॉर्म पर कोच अरुण ने तोड़ी चुप्पी, जवाब आपको चौंका देगा!
27 करोड़ का बोझ या सिर्फ फ्लॉप शो… ऋषभ पंत की फॉर्म पर कोच अरुण ने तोड़ी चुप्पी, जवाब आपको चौंका देगा! Read Post »
Bharat Arun statement on rishabh pant form: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है. टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है. इस बीच, गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कप्तान ऋषभ पंत का बचाव करते हुए कहा कि उनके महंगे 27 करोड़ रुपये के अनुबंध का उनकी खराब फॉर्म से कोई लेना-देना नहीं है. अरुण को पूरा विश्वास है कि पंत बस एक अच्छी पारी से लय में लौट आएंगे. कोच ने स्पष्ट किया है कि अब हर मैच एलएसजी के लिए ‘नॉकआउट’ है.
Cricket, Sports
IPL 2026: पैसा वसूल निकला गुजरात टाइटंस का ये 7 करोड़ी प्लेयर, घातक गेंदबाजी से पंजाब किंग्स की कमर ही तोड़ दी
IPL 2026: पैसा वसूल निकला गुजरात टाइटंस का ये 7 करोड़ी प्लेयर, घातक गेंदबाजी से पंजाब किंग्स की कमर ही तोड़ दी Read Post »
Jason Holder take 4 wicke: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने कमाल की गेंदबाजी की. जेसन होल्डर ने मैच में चार ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट लिए. आखिर के 2 विकेट तो उन्होंने लगातार 2 गेंद में लिए, लेकिन हैट्रिक से वह चुक गए.
Cricket, Sports
चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, डेब्यू के एक दिन बाद ही आईपीएल से रूल्ड आउट हुआ गेंदबाज
चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, डेब्यू के एक दिन बाद ही आईपीएल से रूल्ड आउट हुआ गेंदबाज Read Post »
Ramakrishna Ghosh ruled out: पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू करने वाले रामकृष्णा घोष आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. मैच में गेंदबाजी के दौरान उन्हें पैर में चोट लगी थी. स्कैन के बाद ये पता चला है कि उन्हें फ्रैक्चर है, जिससे वह टूर्नामेंट में आगे के मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे.
Cricket, Sports
हरभजन सिंह के 5 महारिकॉर्ड…जिनका टूटना नामुमकिन है! 25 साल से अटूट है 32 विकेटों का विश्व कीर्तिमान
हरभजन सिंह के 5 महारिकॉर्ड…जिनका टूटना नामुमकिन है! 25 साल से अटूट है 32 विकेटों का विश्व कीर्तिमान Read Post »
Harbhajan Singh 5 records: हरभजन सिंह का नाम क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है. ‘टर्बनेटर’ के नाम से मशहूर इस दिग्गज स्पिनर ने अपनी फिरकी से दुनिया भर के दिग्गजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया. चाहे वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक 2001 सीरीज हो या 400 टेस्ट विकेट का मील का पत्थर. भज्जी के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड हैं जो उन्हें भारत का सबसे सफल ऑफ-स्पिनर बनाते हैं.
Cricket, Sports
IPL 2026: मोहम्मद सिराज का मियां मैजिक देख थर्रा गई पंजाब किंग्स, 2 गेंद में किया 2 शिकार, एक का तो खाता भी नहीं खुला
IPL 2026: मोहम्मद सिराज का मियां मैजिक देख थर्रा गई पंजाब किंग्स, 2 गेंद में किया 2 शिकार, एक का तो खाता भी नहीं खुला Read Post »
IPL 2026 GT vs PBKS Mohammed Siraj: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में धूम मचा दी. सिराज ने बैक टू बैक दो विकेट लेकर पंजाब को बैक फुट पर धकेल दिया. सिराज ने पहले प्रियांश आर्य और फिर कूपर कोनली को आउट किया. कूपर कोनली तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
Cricket, Sports
आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है… कोलकाता नाइटराइडर्स ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाली पहली टीम बनी
आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है… कोलकाता नाइटराइडर्स ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाली पहली टीम बनी Read Post »
Kolkata Knigh riders 650 wicket: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. केकेआर टी20 क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजी से 650 विकेट पूरे करने वाली पहली आईपीएल टीम बन गई. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के घातक प्रदर्शन ने इस मुकाम को संभव बनाया. केकेआर की यह उपलब्धि केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनकी समृद्ध ‘स्पिन विरासत’ का प्रमाण है. गौतम गंभीर के दौर से शुरू हुआ यह स्पिन का सफर आज नरेन और चक्रवर्ती की जुगलबंदी के साथ और भी सशक्त हो गया है.
Cricket, Sports
SRH vs KKR: अंजिक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी के आगे बेबस हुई सनराइजर्स, केकेआर ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
SRH vs KKR: अंजिक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी के आगे बेबस हुई सनराइजर्स, केकेआर ने 7 विकेट से जीता मुकाबला Read Post »
IPL 2026 SRH vs KKR highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया. टूर्नामेंट में केकेआर की ये जीत है. इस जीत के साथ ही केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है. मैच में केकेआर ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोंने में दमदार खेल दिखाया.
Cricket, Sports
10 मैच… 440 रन, अभिषेक शर्मा बने नंबर वन, बाउंड्रीज के मामले में वैभव सूर्यवंशी भी छूट गए पीछे
10 मैच… 440 रन, अभिषेक शर्मा बने नंबर वन, बाउंड्रीज के मामले में वैभव सूर्यवंशी भी छूट गए पीछे Read Post »
Abhishek Sharma orange cap holder: अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में का जलवा बरकरार है. केकेआर के खिलाफ महज 15 रनों की पारी के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 10 पारियों में 440 रन बनाए हैं. साथ ही 73 बाउंड्री (41 चौके, 32 छक्के) लगाकर वे वैभव सूर्यवंशी (72 बाउंड्री) को पछाड़कर ‘बाउंड्री किंग’ भी बन गए हैं. लगातार चार पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक की यह जबरदस्त वापसी क्रिकेट फैंस के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है.
Cricket, Sports
प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म… लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में पंड्या-सूर्या को दिखाना होगा दम
प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म… लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में पंड्या-सूर्या को दिखाना होगा दम Read Post »
mumbai indians vs lucknow super giants match preview: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम लगातार मुकाबला हार रही है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में कैप्टन पंडया और सूर्यकुमार यादव को अच्छी बैटिंग करनी होगी. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.
Cricket, Sports
हार्दिक पंड्या प्लास्टिक कप्तान हैं… MI के कैप्टन ने खो दी है गेम अवेयरनेस, पूर्व सेलेक्टर को आया गुस्सा, बोले- उसमें वो चीज नदारद थी
हार्दिक पंड्या प्लास्टिक कप्तान हैं… MI के कैप्टन ने खो दी है गेम अवेयरनेस, पूर्व सेलेक्टर को आया गुस्सा, बोले- उसमें वो चीज नदारद थी Read Post »
Hardik Pandya is a plastic captain: चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मुंबई इंडियंस की 8 विकेट से करारी हार के बाद पूर्व भारतीय चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने कप्तान हार्दिक पांड्या पर तीखा हमला बोला है. हार्दिक की 23 गेंदों में 18 रनों की बेहद धीमी पारी और 10 डॉट गेंदों से निराश श्रीकांत ने उन्हें ‘प्लास्टिक कप्तान’ करार दिया. उन्होंने हार्दिक की गेम अवेयरनेस और रणनीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं. श्रीकांत के मुताबिक विपक्षी टीमें अब हार्दिक की शारीरिक कमजोरी को भांप चुकी हैं.
Cricket, Sports
Sunil Narine Record: सुनील नरेन ने IPL में रचा इतिहास, केकेआर के लिए बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले खिलाड़ी
Sunil Narine Record: सुनील नरेन ने IPL में रचा इतिहास, केकेआर के लिए बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले खिलाड़ी Read Post »
Sunil Narine Create History in IPL: कोलकाता नाइटराडर्स के दिग्गज खिलाड़ी सुनील नरेन ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है. सुनील नरेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में 2 विकेट अपने नाम किए. इसके साथ ही नरेन ने केकेआर के लिए आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे किए.
Cricket, Sports
क्रिकेट के मैदान पर तबाही मचाने वाली 7 पति-पत्नी की जोड़ी, एक तो IPL चैंपियन टीम का कप्तान
क्रिकेट के मैदान पर तबाही मचाने वाली 7 पति-पत्नी की जोड़ी, एक तो IPL चैंपियन टीम का कप्तान Read Post »
क्रिकेट के मैदान पर किसी को खेलते देखने के बाद प्यार होना बहुत आम बात है. ऐसी कई जोड़ी है जिनको अपने फेवरेट क्रिकेटर से प्यार हुआ और फिर शादी भी हो गई. ऐसा कम देखने को मिलता है कि पति पत्नी दोनों क्रिकेट खेलते हों और रिश्ता शादी तक पहुंचा हो. आइए जानते हैं उन सबसे चर्चित पुरुष क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने महिला क्रिकेटरों से शादी की.
Cricket, Sports
IPL: रायपुर में होने वाले RCB VS MI मैच की टिकट बिक्री ऑनलाइन शुरू, RCB VS KKR के टिकट इस दिन से
IPL: रायपुर में होने वाले RCB VS MI मैच की टिकट बिक्री ऑनलाइन शुरू, RCB VS KKR के टिकट इस दिन से Read Post »
IPL Raipur Matches Tickets: फैंस टिकट RCB की वेबसाइट https://shop.royalchallengers.com/ticket पर खरीद सकते हैं. टिकट विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध होंगे, जिससे प्रशंसकों को कई विकल्प मिलेंगे. नॉन-हॉस्पिटैलिटी स्टैंड्स के टिकट ₹2,500 और ₹3,500 में उपलब्ध होंगे, जबकि…
Cricket, Sports
Rovman Powell Catch Video: कैच के लिए हजारों का नुकसान… रोवमैन पॉवेल ने तो गजब कर दिया, हेनरिक क्लासेन की आंखें फटी रह गई
Rovman Powell Catch Video: कैच के लिए हजारों का नुकसान… रोवमैन पॉवेल ने तो गजब कर दिया, हेनरिक क्लासेन की आंखें फटी रह गई Read Post »
IPL 2026 SRH vs KKR Rovman Powell: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के रोवमैन पॉवेल ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सनसनीखेज कैच लपका. इस दौरान पॉवेल का चश्मा भी टूट गया. माना जा रहा है कि पॉवेल ने जो चश्मा पहना था उसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए थी, लेकिन उन्होंने नुकसान की परवाह किए बिना कैच को जकड़े रखा.
Cricket, Sports
लाइमलाइट से दूर, लेकिन रिकॉर्ड में विराट और रोहित की बराबरी… मनीष पांडे की एलीट क्लब में धांसू एंट्री, 19वां सीजन खेल रचा इतिहास
लाइमलाइट से दूर, लेकिन रिकॉर्ड में विराट और रोहित की बराबरी… मनीष पांडे की एलीट क्लब में धांसू एंट्री, 19वां सीजन खेल रचा इतिहास Read Post »
Manish Pandey joins kohli Rohit elite club: आईपीएल इतिहास में रविवार का दिन मनीष पांडे के लिए बेहद खास रहा. 37 वर्षीय मनीष पांडे आईपीएल के सभी 19 सीजन में खेलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इस विशिष्ट क्लब में अब तक सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा का ही नाम था. केकेआर की जर्सी में वापसी करते हुए उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की, मुंबई इंडियंस से लेकर दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर तक, उनका सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन निरंतरता के मामले में वे अब आईपीएल के दिग्गजों की कतार में खड़े हैं.
Cricket, Sports
IPL 2026: लड्डू कैच देकर आउट हुए अभिषेक शर्मा, मैच देख रहे फैंस का तो दिल ही टूट गया, ऐसी शॉट की उम्मीद नहीं थी
IPL 2026: लड्डू कैच देकर आउट हुए अभिषेक शर्मा, मैच देख रहे फैंस का तो दिल ही टूट गया, ऐसी शॉट की उम्मीद नहीं थी Read Post »
Abhishek Sharma Wicket: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में अभिषेक शर्मा केकेआर के खिलाफ सस्ते में आउट हो गए. कार्तिक त्यागी की शॉर्ट गेंद पर अभिषेक शर्मा ने कैमरून ग्रीन को एक आसान सा कैच थमा दिया. इस तरह अभिषेक शर्मा केकेआर के खिलाफ बल्लेबााजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए.
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top