Akshat Raghuwanshi: वैभव सूर्यवंशी के बाद अब ये खिलाड़ी मचा रहा बवाल, पहली बॉल पर पहला छक्का, IPL में जोरदार डेब्यू
<p style=”text-align: justify;”>वैभव सूर्यवंशी ने जबसे आईपीएल में डेब्यू किया है हर जगह वे चर्चा में छाए हुए हैं. उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया है और खूब तारीफ बटोर रहे हैं. यह सिलसिला वैभव ने आईपीएल के सीजन में आते ही अपने पहले गेंद पर पहला छक्का लगा कर शुरू कर दिया था. इस सीजन में सबकी नजरे सिर्फ युवा खिलाड़ियों की ओर टिकी हुई हैं क्योंकि इस सीजन में एक से एक धुरंधर युवा खिलाड़ियों ने अपने बल्लेबाजी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है.
<p style=”text-align: justify;”>22 साल के अक्षत रघुवंशी में भी वैभव जैसा ही जोश दिखा. IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे 22 साल के बल्लेबाज ने करियर की पहली बॉल पर मुंबई के खिलाफ खेलते हुए ही छक्का ठोक दिया.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- <a title=”6,6,6,6,6,6,6… निकोलस पूरन ने ठोका IPL में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, MI के खिलाफ रचा इतिहास” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/nicholas-pooran-scored-2nd-fastest-fifty-for-lucknow-super-giants-against-mumbai-indians-ipl-2026-lsg-vs-mi-match-47-3125190″ target=”_self”>6,6,6,6,6,6,6… निकोलस पूरन ने ठोका IPL में दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, MI के खिलाफ रचा इतिहास
<p style=”text-align: justify;”>वानखेडे स्टेडियम में 4 मई को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर किंग्स का मुकबला हुआ था. इसमें अक्षत ने डेब्यू किया था. उन्होंने इस शानदार मौके की नजाकत को समझते हुए अपनी पारी की शुरुआत बहुत ही रोमांचक तरीके से की. अक्षत को लखनऊ ने इसी साल ऑक्शन में खरीदा था लेकिन पिछले 8 मुकाबलों में उन्हें एक बार भी मौका नहीं मिला था. लगातार टीम की हार को देखते हुए कप्तान ऋषभ पंत और कोच जस्टिन लेंगर ने अक्षत को डेब्यू करने का एक मौका दे दिया. अक्षत ने बैटिंग की और उन्होंने अपनी काबिलियत की हल्की झलक भी दिखाई.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- <a title=”MI VS LSG: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच आज, हारते ही टीम हो जाएगी खिताबी दौर से बाहर” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/mi-vs-lsg-mumbai-indians-vs-lucknow-super-giants-one-of-them-will-out-from-this-season-3124754″ target=”_self”>MI VS LSG: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच आज, हारते ही टीम हो जाएगी खिताबी दौर से बाहर
<p style=”text-align: justify;”>कौन हैं अक्षत रघुवंशी?
<p style=”text-align: justify;”>अक्षत रघुवंशी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं. वे रणजी ट्रॉफी जीतने वाली एमपी टीम का हिस्सा रहे. बाद में उनकी फॉर्म गिरी, लेकिन एमपी प्रीमियर लीग में उन्होंने 239 रन बनाए. स्ट्राइक रेट 177 रहा और 115 रन की बड़ी पारी खेली. इसके बाद ही ऑक्शन में LSG ने उन्हें 2.2 करोड़ में खरीदा.