Sports
Cricket, Sports
DC vs KKR Pitch Report, Playing XI: दिल्ली बनाम कोलकाता मैच में कैसा रहेगा पिच का बर्ताव, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
DC vs KKR Pitch Report, Playing XI: दिल्ली बनाम कोलकाता मैच में कैसा रहेगा पिच का बर्ताव, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 का 51वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो वाला मुकाबला है, क्योंकि जो भी टीम हारी वो फिर बचे हुए सभी मैच जीतकर भी 16 अंकों तक नहीं पहुंच पाएगी. आज का मैच अरुण जेटली स्टेडियम की उस पिच पर खेला जाएगा, जहां इस सीजन 2 दोपहर के मैच हुए थे. जानिए आज पिच का बर्ताव कैसा रहेगा. दोनों टीमें किस प्लेइंग 11 के साथ खेल सकती है? इस ग्राउंड का IPL रिकॉर्ड और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल.
<h3 style=”text-align: justify;”>अरुण जेटली स्टेडियम का IPL रिकॉर्ड
<p style=”text-align: justify;”>अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल के कुल 102 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 48 बार पहले बल्लेबाजी और 53 बार पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं. इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा टोटल 278 का है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल कोलकाता के खिलाफ बनाया था. यहां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 152 नाबाद है, जो इसी सीजन केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाया था.
<p style=”text-align: justify;”>पहली पारी में यहां एवरेज स्कोर 170 का है. IPL 2026 में यहां पर कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 4 लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं. 4 पारियों में यहां 200 से अधिक का स्कोर बना. दिल्ली ने 264 का स्कोर इसी ग्राउंड पर किया था, जिसे पंजाब ने हासिल भी कर लिया था. इसी ग्राउंड पर दिल्ली 75 रनों पर ऑलआउट हो गई थी.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- DC या KKR, आज कौन मारेगा बाजी; हारने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से हो जाएगी बाहर? जानिए
<h3 style=”text-align: justify;”>DC vs KKR मैच की पिच रिपोर्ट
<p style=”text-align: justify;”>आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जिस पिच (पिच नंबर-6) पर मैच होगा, वहां इस सीजन 2 दोपहर के मैच हुए हैं. आज इस पिच पर पहला शाम का मैच होगा. ये वही पिच है, जहां दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए थे और पंजाब किंग्स ने लक्ष्य हासिल भी कर लिया था. इससे पहले यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच हुआ था, जिसे दिल्ली ने जीता था. आज दिल्ली का मौसम मैच के अनुकूल है, बारिश की संभावना न के बराबर है. आज भी एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है. तेज गेंदबाजों के मुकाबले आज स्पिनर्स को अधिक मदद मिल सकती है. टॉस जीतने वाले कप्तान पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे.
<h3 style=”text-align: justify;”>दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI
<p style=”text-align: justify;”>पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी,  ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन.
<p style=”text-align: justify;”>इम्पैक्ट प्लेयर: डेविड मिलर.
<h3 style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI
<p style=”text-align: justify;”>अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगक्रिश रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमेन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती. 
<p style=”text-align: justify;”>इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- IPL 2026 के 5 सबसे महंगे स्पेल, पंजाब किंग्स के 3 गेंदबाज; 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल
<h3 style=”text-align: justify;”>लाइव कहां देखें दिल्ली बनाम कोलकाता मैच?
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.
Cricket, Sports
आईपीएल फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 74 नहीं जाने कितनी होगी मैचों की संख्या?
आईपीएल फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 74 नहीं जाने कितनी होगी मैचों की संख्या? Read Post »
आईपीएल 2026 लीग का 19वां सीजन चल रहा है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2008 में हुई थी. आईपीएल के मौजूदा चेयरमैन अरुण धूमल ने लीग के भविष्य को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया है कि साल 2028 से आईपीएल में 74 नहीं बल्कि 94 मैच खेले जाएंगे.
आईपीएल 2028: मैचों की संख्या में बड़ा इजाफा
बीसीसीआई (BCCI) आने वाले मीडिया राइट्स साइकिल के लिए टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बड़े बदलाव की योजना बना रहा है. बोर्ड के अधिकारियों ने साफ किया है कि साल 2028 से कुल मैचों की संख्या को बढ़ाकर 94 कर दिया जाएगा. अभी एक सीजन में प्लेऑफ मिलाकर कुल 74 मैच ही होते हैं. इस नए फैसले से क्रिकेट फैंस को पहले के मुकाबले ज्यादा रोमांचक मैच देखने को मिलेंगे.
लीग स्टेज में बढ़ेंगे मुकाबले
फिलहाल एक टीम लीग स्टेज के दौरान 14 मैच खेलती है. लेकिन 2028 से हर टीम को 18-18 मैच खेलने का मौका मिलेगा. इसका सीधा मतलब यह है कि टूर्नामेंट अब और भी लंबा और चुनौतीपूर्ण होने वाला है. इससे अंक तालिका की जंग और भी दिलचस्प हो जाएगी.
यह भी पढ़ें- LSG vs RCB Highlights:L अंतिम ओवर में जीता लखनऊ, रोमांचक मुकाबले में RCB को हराया, प्रिंस-मार्श चमके
10 टीमें ही रहेंगी हिस्सा
चेयरमैन अरुण धूमल ने ‘इंडिया टुडे’ को दिए इंटरव्यू में स्पष्ट किया है कि मैचों की संख्या तो बढ़ेगी, लेकिन टीमों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा. टूर्नामेंट में 10 टीमें ही खेलती रहेंगी. मैनेजमेंट का मानना है कि फिलहाल नई टीमें बढ़ाना सही फैसला नहीं होगा, इसलिए 10 टीमों के साथ ही मैचों की संख्या बढ़ाना सबसे अच्छा विकल्प है.
यह भी पढ़ें- Watch: कौन हैं प्रिंस यादव, जिन्होंने विराट कोहली को जीरो पर किया बोल्ड? सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल
होम और अवे सिस्टम पर फोकस
94 मैच करने के पीछे का असल कारण ‘होम और अवे’ फॉर्मेट को पूरी तरह लागू करना है.
घरेलू मैदान: हर टीम एक मैच अपने घर में खेलेगी.
विरोधी का मैदान: दूसरा मुकाबला विपक्षी टीम के मैदान पर होगा.
इस तरह हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेगी, जिससे टूर्नामेंट में संतुलन बना रहेगा.
Cricket, Sports
DC या KKR, आज कौन मारेगा बाजी; हारने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से हो जाएगी बाहर? जानिए
DC या KKR, आज कौन मारेगा बाजी; हारने वाली टीम प्लेऑफ की रेस से हो जाएगी बाहर? जानिए Read Post »
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज प्लेऑफ के लिहाज से महत्वपूर्ण मुकाबला है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों के लिए ये करो या मरो वाला मुकाबला है, अगर DC हारी तो उनके पास अधिकतम 14 अंकों तक पहुंचने का मौका होगा. KKR हारी तो वह भी फिर 16 अंकों तक नहीं पहुंच पाएंगे. दोनों का नेट रन रेट भी माइनस में है. जानिए आज कौन सी टीम बाजी मार सकती है.
दिल्ली कैपिटल्स पिछले 5 मैचों में से सिर्फ 1 ही जीत पाई है. दिल्ली 264 रनों को भी डिफेंड नहीं कर पाई, उसके बाद अपने ही होम ग्राउंड पर 75 रनों पर ढेर हो गई थी. DC अंक तालिका में 8 अंक और -0.949 की नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार 3 जीत के साथ आ रही है, हालंकि अभी KKR दिल्ली से पीछे है. कोलकाता ने 9 में से 3 ही मैच जीते हैं, उन्हें एक पॉइंट मैच रद्द होने के कारण मिला था. 7 अंक और -0.539 की नेट रन रेट के साथ कोलकाता आठवें नंबर पर है.
DC vs KKR हेड टू हेड
दिल्ली और कोलकाता 35 बार आमने सामने हुई है. 15 बार DC और 19 बार KKR जीती है. दिल्ली के सामने कोलकाता का सर्वाधिक स्कोर 272 रन है, जो 2024 में बना था. कोलकाता के सामने दिल्ली का सर्वाधिक स्कोर 228 रन है.
आज किसका पलड़ा भारी?
कोलकाता नाइट राइडर्स अपने शुरूआती 6 मैचों में जीत का स्वाद नहीं चख पाई थी, लेकिन अंतिम 3 मैचों में टीम ने शानदार जीत दर्ज की. KKR अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आ रही है, इससे इस टीम के हौसलें काफी बुलंद है.
ऐसा नजर आया है कि दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल पर काफी ज्यादा निर्भर कर रही है, अक्षर पटेल की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं जो खुद बल्लेबाजी के लिए अन्य बल्लेबाजों से ऊपर आ रहे हैं. पटेल बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पा रहे. लुंगी एनगिडी लौट आए हैं, मिचेल स्टार्क भी हैं तो दिल्ली को जीतना है तो इन 2 प्रमुख गेंदबाजों को आज अच्छा करना होगा.
यह भी पढ़ें- क्या होता है हनी ट्रैप? BCCI ने खिलाड़ियों को दी सावधान रहने की सलाह; IPL 2026 के लिए बनाए कठोर नियम
देखा जाए तो आज कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा भारी रहेगा, जो लगातार 3 मैच जीतकर आ रही है. रिंकू सिंह भी फॉर्म में लौट आए है, जिन्होंने पिछली 3 पारियों में 158 रन (53*, 83*, 22*) बनाए हैं और उन्हें कोई गेंदबाज आउट नहीं कर पाया है. दिल्ली की पिच पर स्पिनर्स महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे. कोलकाता में सुनील नारायण हैं, और अब वरुण चक्रवर्ती भी अपनी फॉर्म में लौट आए हैं.
हारने वाली टीम प्लेऑफ की दौड़ से हो जाएगी बाहर?
नहीं, लेकिन हारने वाली टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल हो जाएगा. दिल्ली ने 10 में से 4 मैच जीते हैं और 6 हारे हैं. अगर दिल्ली आज हारी तो अन्य 3 मैच जीतकर भी सिर्फ 14 अंक हासिल कर जाएगी. अभी जो समीकरण बन रहा है, उसके अनुसार 14 अंकों वाली टीम भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है. हालंकि आने वाले मैचों के आधार पर ये बदल भी सकता है. अगर कोलकाता हारी तो वो अपने बचे हुए 4 मैच जीतकर 15 अंकों तक पहुंच पाएगी.
Cricket, Sports
चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्यों नहीं होगा खिताबी मुकाबला, वजह आई सामने
चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्यों नहीं होगा खिताबी मुकाबला, वजह आई सामने Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 Update: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस पूरे विवाद की जानकारी देते हुए बताया कि केएससीए ने नियमों के खिलाफ जाकर हजारों एक्स्ट्रा टिकटों की मांग की थी. प्रोटोकॉल के हिसाब से किसी भी स्टेट एसोसिएशन को सिर्फ 15% फ्री टिकट दिए जाते हैं, लेकिन बेंगलुरु में यह मांग हद से ज्यादा बढ़ गई थी.
<p style=”text-align: justify;”>फ्री टिकटों की जिद ने बिगाड़ा खेल
<p style=”text-align: justify;”>कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने बोर्ड को ईमेल भेजकर करीब 10,000 एक्स्ट्रा फ्री टिकट मांगे थे. यह डिमांड किसी आम पब्लिक के लिए नहीं, बल्कि सरकार के अधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों को खुश करने के लिए की गई थी. बोर्ड का कहना है कि आईपीएल एक प्रोफेशनल लीग है और इसमें इस तरह की ‘पॉलिटिकल टिकटिंग’ या वीआईपी कल्चर को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता. जब बीसीसीआई ने इस मांग को मानने से मना कर दिया, तो विवाद बढ़ गया और अंत में बेंगलुरु से मेजबानी छीन ली गई.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- SRH ने रचा इतिहास, CSK को पछाड़ा; पंजाब किंग्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
<p style=”text-align: justify;”>अब कहां और कब होंगे प्लेऑफ मुकाबले?
<p style=”text-align: justify;”>बेंगलुरु से फाइनल मैच हटने के बाद अब आईपीएल 2026 के नॉकआउट मैचों का नया शेड्यूल भी सामने आ गया है. अब 31 मई को होने वाला ग्रैंड फिनाले अहमदाबाद में होगा. वहीं अन्य प्लेऑफ मैचों के लिए नए वेन्यू चुने गए हैं:
<p style=”text-align: justify;”>क्वालीफायर-1: 26 मई को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर खेला जाएगा.
एलिमिनेटर: 27 मई को पंजाब के मुल्लांपुर स्टेडियम में होगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- पंजाब की लगातार तीसरी हार, काम नहीं आया कूपर कोनोली का तूफान, SRH प्लेऑफ के करीब
<p style=”text-align: justify;”>क्वालीफायर-2: 29 मई को मुल्लांपुर में ही खेला जाएगा.
फाइनल: 31 मई को अहमदाबाद में आयोजित होगा.
<p style=”text-align: justify;”>बीसीसीआई ने साफ संदेश दिया है कि जो क्रिकेट एसोसिएशन नियमों का पालन करेंगे और खेल की गरिमा बनाए रखेंगे, उन्हें ही बड़े मैचों की जिम्मेदारी मिलेगी. बेंगलुरु के फैंस के लिए यह वाकई निराशाजनक है क्योंकि आरसीबी का होम ग्राउंड होने के बावजूद उन्हें अपने शहर में फाइनल देखने का मौका नहीं मिलेगा. केएससीए की इस गलती ने राज्य के हजारों फैंस का दिल तोड़ दिया है.
Cricket, Sports
IPL 2026 के 5 सबसे महंगे स्पेल, पंजाब किंग्स के 3 गेंदबाज; 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल
IPL 2026 के 5 सबसे महंगे स्पेल, पंजाब किंग्स के 3 गेंदबाज; 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल Read Post »
IPL 2026 के 50 मैच खेले जा चुके हैं. अभी तक कोई टीम प्लेऑफ के लिए अपना स्थान पक्का नहीं कर पाई है, न ही कोई टीम आधिकारिक रूप से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई है. सिर्फ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं, जो अब अपने सभी मैच जीतकर भी 14 ही अंकों तक पहुंच पाएगी. अन्य मैचों के नतीजों से इनकी किस्मत का फैसला होगा. पंजाब लगातार 3 मैच हारने के बाद टॉप पोजीशन से हट गई है, इस टीम के 3 गेंदबाज उन टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने एक मैच में 60 या इससे अधिक रन दिए हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में 50 मैचों के बाद के आंकड़े को देखें तो एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में से 3 पंजाब किंग्स के हैं. इसमें अर्शदीप सिंह भी शामिल हैं. जबकि अन्य 2 सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज हैं. और यही दोनों टीमें अभी अंक तालिका में टॉप-2 पर है.
1. जेवियर बार्टलेट
जारी संस्करण में एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज जेवियर बार्टलेट हैं. पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे इस गेंदबाज ने 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 ओवरों के अपने स्पेल में 69 रन खर्चे थे. ये वही मैच है, जिसमें केएल राहुल ने नाबाद 152 रन बनाए थे. हालंकि 264 रन बनाकर भी दिल्ली इस मैच को हार गई थी.
2. अर्शदीप सिंह
दूसरे नंबर पर भी पंजाब किंग्स के ही गेंदबाज हैं. अर्शदीप सिंह ने 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने 4 ओवरों के स्पेल में 68 रन लुटाए थे. वह सिर्फ 1 ही विकेट ले पाए थे. ये मैच पंजाब के होम ग्राउंड (मुल्लांपुर) में ही खेला गया था.
3. साकिब हुसैन
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज साकिब हुसैन लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिनका ये पहला आईपीएल सीजन है. उन्होंने अपनी गेंदबाजी से अभी तक खूब प्रभावित किया है, हुसैन ने अपने पहले ही मैच में 4 विकेट लिए थे. लेकिन 25 अप्रैल को उन्होंने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 62 रन लुटा दिए थे. इसी मैच में पंजाब ने 265 रनों के लक्ष्य को हासिल किया था.
4. मार्को यानसेन
चौथे नंबर पर मार्को यानसेन हैं, जिन्होंने 6 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में अपने 4 ओवरों के स्पेल में 61 रन दिए थे. इस मैच में पंजाब हार गया था, जो उनकी लगातार तीसरी हार थी.
यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव की होगी छुट्टी! ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का नया T20 कप्तान? आया नया अपडेट
5. प्रफुल हिंगे
एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर प्रफुल हिंगे हैं, जो सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल है. हिंगे ने 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने 4 ओवरों के स्पेल में 60 रन दिए थे.
Cricket, Sports
क्या होता है हनी ट्रैप? BCCI ने खिलाड़ियों को दी सावधान रहने की सलाह; IPL 2026 के लिए बनाए कठोर नियम
क्या होता है हनी ट्रैप? BCCI ने खिलाड़ियों को दी सावधान रहने की सलाह; IPL 2026 के लिए बनाए कठोर नियम Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) का आयोजन जारी है, जिसमें 50 मैच खेले जा चुके हैं. लीग अपने प्लेऑफ स्टेज की तरफ बढ़ रहा है, इस बीच BCCI ने सभी 10 टीमों के लिए 7 पेज की एक गाइडलाइन जारी की है. इसमें खिलाड़ियों और टीम के मालिक और सदस्यों के लिए कठोर नियम बनाए गए हैं. क्रिकेटर्स को होने ट्रैप से सावधान रहने के लिए भी कहा गया है. जानिए नए नियम क्या हैं.
हनी ट्रैप से सावधान
खिलाड़ियों को हनी ट्रैप से सावधान रहने के लिए कहा गया है. हनी ट्रैपिंग से प्लेयर्स या स्टाफ पर सेक्सुअल मिसकंडक्ट के गंभीर आरोप लग सकते हैं. इसलिए सभी टीमों को हर समय इस तरह के जोखियों को कम करने के लिए सतर्क रहने के लिए कहा गया है.
क्या होता है हनी ट्रैप? हनी ट्रैप का मतलब किसी को अपने प्यार, दोस्ती या शारीरिक आकर्षण के जरिए फंसाना होता है. ऐसा करके जालसाज किसी व्यक्ति से ऐसी जानकारी ले सकता है, जो गोपनीय हो. इसमें जालसाज पहले प्यार के जरिए शिकार का भरोसा जीतता है, फिर गोपनीय जानकारी ले सकता है. वह शिकार की फोटो या वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उससे अपनी मर्जी से कुछ भी करवा सकता है.
BCCI की गाइडलाइन्स में ये नियम शामिल
1. कोई भी बाहरी शख्स IPL टीम के मैनेजर की लिखित मंजूरी के बिना किसी भी प्लेयर या स्टाफ के होटल रूम में नहीं घुस सकता. चाहे वो खिलाड़ी या स्टाफ के सदस्य का कोई भी रिश्तेदार हो, या उसका कोई काम हो.
2. किसी भी मेहमान को खिलाड़ियों और स्टाफ के होटल के कमरों तक नहीं ले जाया जाएगा. वह मेहमानों और विजिटर्स से सिर्फ तय किए गए एरिया में ही मिल सकता है.
3. कोई खिलाड़ी या स्टाफ टीम होटल से बाहर जाना चाहता है तो उसे SLO या TIO को सूचित करना होगा. उसकी मंजूरी के बाद ही वह बाहर जा पाएगा.
4. SLO/TIO टीम के खिलाड़ियों के मूवमेंट का रिकॉर्ड रखेंगे. अगर BCCI की ऑपरेशन्स टीम उनसे जानकारी मांगे तो उन्हें उपलब्ध कराना होगा.
5. मैच के दौरान टीम के मालिक या उनके स्टाफ के लोग टीम के डगआउट या खेलने के एरिया में खिलाड़ियों से बात नहीं कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें स्पेशल परमिशन चाहिए होगी.
6.  खिलाड़ियों, स्टाफ और अन्य अधिकारियों को एक्रेडिटेशन कार्ड मिलता है, वो उन्हें स्टेडियम, अभ्यास और होटल में अपने कमरों के बाहर हमेशा पहनना होगा.
7. IPL ऑपरेशंस डिवीजन द्वारा टीम के मालिकों की एंट्री के लिए बताए गए PMOA प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा.
8. फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट को खिलाड़ियों और टीम के मालिकों प्रोटोकॉल के बारे में सारी जानकारी देनी होगी, ताकि किसी के पास ये बहाना न हो कि उन्हें नियम के बारे में पता नहीं था.
9. टीम के ड्रेसिंग रूम, होटल, डगआउट, अभ्यास की जगहों समेत IPL की सभी जगहों पर वेप, सिगरेट और सभी प्रतिबंधित चीजों के सेवन पर बैन है.
Cricket, Sports
BCCI Rules 2026: खिलाड़ियों के लिए BCCI का कड़ा फरमान, रूल तोड़ने पर अगले सीजन से बैन या फिर पुलिस केस तक हो सकता है
BCCI Rules 2026: खिलाड़ियों के लिए BCCI का कड़ा फरमान, रूल तोड़ने पर अगले सीजन से बैन या फिर पुलिस केस तक हो सकता है Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>BCCI issues honey trap alert:  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन के बीच बीसीसीआई ने अनुशासन को लेकर अपना सबसे सख्त नियम लागू किया है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों और स्टाफ की ओर से प्रोटोकॉल के उल्लंघन की खबरों के बाद बोर्ड ने सभी 10 फ्रेंचाइजियों के लिए 8 पन्नों की एक विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी कर दिया है. सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट कर दिया है कि हाल की घटनाओं ने लीग की छवि पर सवाल खड़े किए हैं और अब किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>इस नई गाइडलाइन में सबसे अधिक जोर ‘हनी ट्रैप’ और सुरक्षा खतरों पर दिया गया है. बोर्ड की जांच में यह सामने आया है कि कुछ खिलाड़ी टीम मैनेजर को बिना बताए अपने होटल रूम में बाहरी लोगों को बुला रहे थे. अब नियमों को इतना कड़ा कर दिया गया है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति, चाहे वह खिलाड़ी का सगा रिश्तेदार ही क्यों न हो, बिना मैनेजर की लिखित अनुमति के कमरे में प्रवेश नहीं कर सकेगा.
<p style=”text-align: justify;”>मुलाकातों के लिए भी अब लक्ष्मण रेखा खींच दी गई है
<p style=”text-align: justify;”>खिलाड़ियों को सख्त निर्देश हैं कि वे किसी भी गेस्ट से केवल होटल की लॉबी या सार्वजनिक स्थानों पर ही मिलें. होटल के कमरों को पूरी तरह से ‘प्राइवेट जोन’ घोषित कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या सुरक्षा चूक की गुंजाइश न रहे.
<p style=”text-align: justify;”>ड्रेसिंग रूम में वेपिंग पर लगा बैन
<p style=”text-align: justify;”>हाल ही में रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (ई-सिगरेट) करते पकड़े गए थे. इसे देखते हुए बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट वेन्यू, होटल और ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट या किसी भी प्रकार का नशा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. बोर्ड ने यह भी याद दिलाया है कि ई-सिगरेट का इस्तेमाल भारतीय कानून के तहत एक संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आ सकता है, इसलिए इसके उल्लंघन पर न केवल बीसीसीआई बल्कि कानूनी एजेंसियां भी कार्रवाई कर सकती हैं.
<p style=”text-align: justify;”>फ्रेंचाइजी मैनेजमेंट को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने हर सदस्य को इन नियमों के बारे में विस्तार से समझाएं. बोर्ड ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन पाया जाने पर खिलाड़ी या स्टाफ को कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है. यह कदम खेल की गरिमा और युवाओं पर पड़ने वाले इसके प्रभाव को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.
<p style=”text-align: justify;”>नियमों की यह सख्ती केवल खिलाड़ियों तक ही सीमित नहीं है. अब खिलाड़ियों और स्टाफ को होटल परिसर से बाहर कदम रखने से पहले सिक्योरिटी अधिकारियों (SLO/TIO) से औपचारिक अनुमति लेना अनिवार्य होगा. इससे बोर्ड हर सदस्य की मूवमेंट पर पैनी नजर रख सकेगा और किसी भी अनहोनी या बाहरी संपर्क से खिलाड़ियों को बचा सकेगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या पर आया नया अपडेट, जानें RCB के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं?
<p style=”text-align: justify;”>टीम मालिकों के लिए ‘नो एंट्री जोन’ 
<p style=”text-align: justify;”>एक और चौंकाने वाला बदलाव टीम मालिकों से जुड़ा है. अक्सर मैचों के दौरान मालिक जोश में आकर खिलाड़ियों को गले लगाते या मैदान पर बातचीत करते दिखते थे, लेकिन बीसीसीआई ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना है. अब मैच के दौरान टीम मालिक ड्रेसिंग रूम, डगआउट या प्लेइंग एरिया में खिलाड़ियों से न तो शारीरिक संपर्क कर सकेंगे और न ही सीधे बातचीत कर सकेंगे. उन्हें संवाद के लिए केवल अधिकृत चैनलों का ही सहारा लेना होगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- IPL में जिस सिक्के से होता है टॉस, उसके बारे में आप कितना जानते हैं?
<p style=”text-align: justify;”>इन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए बीसीसीआई ने टाइमलाइन भी तय कर दी है. सभी टीम मैनेजर्स को 48 घंटे के भीतर अपने खिलाड़ियों को ब्रीफिंग देनी होगी और उनसे लिखित में पावती (acknowledgment) लेनी होगी कि उन्होंने नियम पढ़ और समझ लिए हैं. बोर्ड ने साफ चेतावनी दी है कि अब किसी भी तरह की लापरवाही को एक गंभीर अनुशासनात्मक मामला माना जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>नियम तोड़ने वाले खिलाड़ियों या स्टाफ पर भारी जुर्माना, कारण बताओ नोटिस और मौजूदा या अगले सीजन के लिए निलंबन हो सकती है. गंभीर मामलों में बीसीसीआई पुलिस को केस रेफर करने जैसी कार्रवाई कर सकता है. खेल की मर्यादा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड अब समय-समय पर टीमों का निरीक्षण और ऑडिट भी करेगा.
Cricket, Sports
श्रेयर अय्यर बने T20 कप्तान, ईशान किशन उपकप्तान? 2028 वर्ल्ड कप तैयारी
श्रेयर अय्यर बने T20 कप्तान, ईशान किशन उपकप्तान? 2028 वर्ल्ड कप तैयारी Read Post »
BCCI ने Ireland और England सीरीज के लिए Shreyas Iyer को India T20 टीम का कप्तान चुना है, Ishan Kishan बन सकते हैं वाइस कैप्टन. क्या यह 2028 World Cup की तैयारी है? जानिए टीम इंडिया में बदलाव और सूर्यकुमार यादव की फॉर्म पर चर्चा. #IndiaCricket #T20Captain #WorldCup2028
Cricket, Sports
0 का तिलिस्म तोड़ने के लिए की 101 मिनट बल्लेबाजी, टेस्ट क्रिकेट की 5 रिकॉर्ड-तोड़ पारियां, ना बल्लेबाज हिला ना स्कोरबोर्ड
0 का तिलिस्म तोड़ने के लिए की 101 मिनट बल्लेबाजी, टेस्ट क्रिकेट की 5 रिकॉर्ड-तोड़ पारियां, ना बल्लेबाज हिला ना स्कोरबोर्ड Read Post »
टेस्ट क्रिकेट धैर्य की परीक्षा है, लेकिन इतिहास में कुछ ऐसे लम्हे आए जब बल्लेबाजों ने इस परीक्षा को एक अलग ही स्तर पर पहुँचा दिया. यहाँ न केवल रन बनाने की गति धीमी थी, बल्कि बल्लेबाजों ने क्रीज पर बिताए समय को ही अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बना लिया.
Cricket, Sports
एक दिन में गिरे 27 विकेट, जब लॉर्ड्स की पिच बनी बल्लेबाजों के लिए ‘कब्रगाह’, 138 साल के कायम विश्व कीर्तिमान
एक दिन में गिरे 27 विकेट, जब लॉर्ड्स की पिच बनी बल्लेबाजों के लिए ‘कब्रगाह’, 138 साल के कायम विश्व कीर्तिमान Read Post »
27 wickets in one day in test record: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 1888 में एक ऐसा टेस्ट मैच खेला गया, जिसके दूसरे दिन बना रिकॉर्ड आज तक कायम है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए इस मुकाबले में गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि नतीजा दो दिन के भीतर ही आ गया. मैच के दूसरे दिन कुल 27 विकेट गिरे, जो टेस्ट मैच के किसी एक दिन में गिरे सबसे ज्यादा विकेटों का रिकॉर्ड बन गया. यह रिकॉर्ड 138 साल से बरकरार है.
Cricket, Sports
तुरंत बंद करे ‘ब्लॉगिंग’, अर्शदीप सिंह को मस्ती पड़ी भारी, बीसीसीआई ने दी आखिरी चेतावनी -Sources
तुरंत बंद करे ‘ब्लॉगिंग’, अर्शदीप सिंह को मस्ती पड़ी भारी, बीसीसीआई ने दी आखिरी चेतावनी -Sources Read Post »
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मैच से पहले और इसके बाद लगातार खिलाड़ियों को लेकर मस्ती भरे वीडियो बनाते रहते हैं. उनके ब्लॉगिंग पर बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए इसे बंद करने को कहा है. जानकारी के मुताबिक अरशदीप ही नहीं बल्कि लीग में खेल रहे सभी खिलाड़ियों के लिए कुछ सख्त नियम लागू करने को कहा गया है.
Cricket, Sports
IPL 2026 की सनसनी बन चुके प्रिंस यादव कैसे करते है बड़े बल्लेबाजों के खिलाफ प्लान ?
IPL 2026 की सनसनी बन चुके प्रिंस यादव कैसे करते है बड़े बल्लेबाजों के खिलाफ प्लान ? Read Post »
प्रिंस यादव ने बतायाकि ड्रेसिंग रूम का माहौल पहले भी अच्छा था और अभी भी अच्छा है. हार-जीत क्रिकेट का हिस्सा है, लेकिन टीम पूरी कोशिश कर रही है और प्लेऑफ के बारे में ज्यादा नहीं सोच रही है. विराट का विकेट लेने के बाद अच्छा महसूस हुआ, लेकिन सबसे ज्यादा खुशी टीम की जीत से मिली. टीम के सभी खिलाड़ी अलग-अलग तरीके से योगदान दे रहे हैं. बॉलिंग को लेकर वरिष्ठ खिलाड़ियों (जैसे मोहम्मद शमी) से सलाह मिलती रहती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है
Cricket, Sports
मैं चाहता हूं ….2 लगातार हार के बाद गरम हुआ विराट कोहली का माथा, ड्रेसिंग रूम में लगाई सबको फटकार
मैं चाहता हूं ….2 लगातार हार के बाद गरम हुआ विराट कोहली का माथा, ड्रेसिंग रूम में लगाई सबको फटकार Read Post »
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम की ड्रेसिंग रुम में क्लास लगाई. उन्होंने कहा कि हम ने पिछले 6 मैच इसलिए जीते क्योंकि उसमें अपने खेल पर ध्यान दे रहे थे और इसका भरपूर मजा उठा रहे थे. आगे भी विरोधी टीम पर ध्यान ना देना और खेल का मजा उठाना.
Cricket, Sports
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने लखनऊ सुपर जायंट्स से गिनाई हार की तीन वजह
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने लखनऊ सुपर जायंट्स से गिनाई हार की तीन वजह Read Post »
रजत पाटीदार ने कहा कि टीम का माइंडसेट अटैकिंग है, डिफेंसिव नहीं. पिछला सीजन बीत गया, अब नए सीजन में प्रेजेंट पर फोकस है. बड़े ग्राउंड में बॉलर्स को प्लान बदलना पड़ता है, लेकिन आजकल बल्लेबाजों के लिए पिच ज्यादा अच्छी होती है, जिससे बॉलर्स को मुश्किल होती है. लखनऊ से हारने के बाद आरसीबी को तोड़ा झटका जरूर लगा है.
Cricket, Sports
क्या वैभव सूर्यवंशी से IPL में बाल मजदूरी करवाई जा रही? क्या कहता है देश का कानून?
क्या वैभव सूर्यवंशी से IPL में बाल मजदूरी करवाई जा रही? क्या कहता है देश का कानून? Read Post »
Vaibhav Sooryavanshi Child Labour: देश के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने उस वक्त ये कहकर सनसनी मचा दी थी कि वैभव सूर्यवंशी से आईपीएल में बाल मजदूरी करवाई जा रही है. कर्नाटक के सामाजिक कार्यकर्ता सीएम शिवकुमार नायक ने वैभव के आईपीएल में खेलने को बाल मजदूरी करार दिया था, चलिए इस दावे में कितनी सच्चाई है, जानते हैं.
Cricket, Sports
DC vs KKR: जीत का चौका लगाने से कोलकाता को रोकना चाहेगी दिल्ली, किन खिलाड़ियों पर आज रहेगी नजर
DC vs KKR: जीत का चौका लगाने से कोलकाता को रोकना चाहेगी दिल्ली, किन खिलाड़ियों पर आज रहेगी नजर Read Post »
लगातार तीन जीत दर्ज करते प्लेऑफ की दौड़ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स आज एक और जीत की तलाश में उतरेगी. पिछले 5 मैच में चार हार झेलने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने घर पर जीत हासिल करना होगा. आज अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में जोश से भरी कोलकाता नाइट राइडर्स से उनका सामना होगा. 
Cricket, Sports
टेस्ट टीम में शामिल करने की सिफारिश, जो सचिन ने किया वही कारनामा दोहरा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
टेस्ट टीम में शामिल करने की सिफारिश, जो सचिन ने किया वही कारनामा दोहरा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी Read Post »
वैभव सूर्यवंशी की चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है. इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार खेल देखने के बाद हर कोई उनके टीम इंडिया में डेब्यू की बात कर रहा है. राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक जुबिन भरूचा ने वैभव को टेस्ट टीम में मौका दिए जाने की सिफारिश की है.
Cricket, Sports
कप्तानी गई तो टीम से भी बाहर होंगे सूर्यकुमार यादव! भारतीय क्रिकेट में नए तूफान की आहट
कप्तानी गई तो टीम से भी बाहर होंगे सूर्यकुमार यादव! भारतीय क्रिकेट में नए तूफान की आहट Read Post »
Suryakumar Yadav T20I Career: आईपीएल 2026 के बाद भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम के कप्तान पद से हटाए जाने की खबर है. पंजाब किंग्स के कप्तान और भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर उनकी जगह टीम की कमान संभालने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. अगर सूर्या की कप्तानी जाती है तो उनका टीम से बाहर होने भी लगभग तय है. इसकी बड़ी वजह उनका लगातार खराब फॉर्म है.
Cricket, Sports
जब अश्विन पर धोनी हो गए आगबबूला, बीच मैदान आपा खो बैठे थे कैप्टन कूल, ऑफ स्पिनर ने किया बड़ा खुलासा
जब अश्विन पर धोनी हो गए आगबबूला, बीच मैदान आपा खो बैठे थे कैप्टन कूल, ऑफ स्पिनर ने किया बड़ा खुलासा Read Post »
अश्विन ने बताया धोनी हमारी टीम के खिलाफ दो बार आउट हुए. एक बार उन्होंने डीप कवर की तरफ शॉट मारा और मैंने डाइव लगाकर कैच पकड़ा. मैंने इतना जश्न मनाया कि वो सच में नाराज हो गए.” उन्होंने कहा, “धोनी बोले, ‘इतना जश्न मनाने की क्या जरूरत है?’ मैंने कहा, ‘आपका विकेट लेना मेरा सपना था. शायद इससे मुझे सीएसके में मौका मिल जाए.
Cricket, Sports
विराट ने खुद बताया कैसे करें उनका शिकार, प्रिंस यादव ने किया खुलासा, वो लेंथ जिसने कर दिया किंग का काम तमाम
विराट ने खुद बताया कैसे करें उनका शिकार, प्रिंस यादव ने किया खुलासा, वो लेंथ जिसने कर दिया किंग का काम तमाम Read Post »
अपनी धारदार इनस्विंग और यॉर्कर से आईपीएल 2026 में अलग पहचान बनाने वाले प्रिंस यादव विराट को बोल्ड करके सुर्खियों में है. हलांकि खुद प्रिंस इसका श्रेय विराट को ही देते है. मैच के बाद प्रिंस ने बताया कि विराट से बातचीत करने गए तो खुद बल्लेबाज ने उनको कहा था कि लेंथ से अगर मूवमेंट मिल रहा है तो वहीं लगातार गेंद गिराते रहो क्योंकि अंदर आती गेंद को सीम से पकड़ना आसान नहीं होता.
Cricket, Sports
21 साल में भारत के लिए डेब्यू, 22 साल में रिटायरमेंट, फिर खेली प्यार के पिच पर लंबी पारी, लंबे तेज गेंदबाज की बड़ी लव स्टोरी
21 साल में भारत के लिए डेब्यू, 22 साल में रिटायरमेंट, फिर खेली प्यार के पिच पर लंबी पारी, लंबे तेज गेंदबाज की बड़ी लव स्टोरी Read Post »
अतुल वासन को शुरू से ही दो चीज़ों के दीवाने थे एक क्रिकेट और दूसरा सोनू. दिल्ली के वसंत विहार में गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के इस होनहार छात्र को स्कूली दिनों में ही क्रिकेट प्रतिभा के लिए पहचान मिल गई थी उसी दौर में उनकी मुलाकात सोनू से हुई और दोनों के बीच एक ऐसा रिश्ता बना जो वक्त के साथ और गहरा होता चला गया.
Cricket, Sports
शायद हम उन्हें अब नहीं देख पाएंगे… महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास और आगे के खेल पर बोले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान
शायद हम उन्हें अब नहीं देख पाएंगे… महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास और आगे के खेल पर बोले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक चेन्नई सुपर किंंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही उन्हें चोट लगी थी और अब तक वो वापसी नहीं कर पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा अगर धोनी ने एक बार संन्यास ले लिया तो वो क्रिकेट से पूरी तरह से दूर हो जाएंगे.
Cricket, Sports
Honey trap controversy in IPL: क्या होता है हनी-ट्रैप, जिससे BCCI में मच गई है खलबली, क्या हुस्न के जाल में फंस रहे हैं खिलाड़ी
Honey trap controversy in IPL: क्या होता है हनी-ट्रैप, जिससे BCCI में मच गई है खलबली, क्या हुस्न के जाल में फंस रहे हैं खिलाड़ी Read Post »
IPL 2026 honey trap controversy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2026 के बीच हनी ट्रैप को लेकर एडवाइजरी जारी की है. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को लेकर कुछ सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिसका पालन नहीं किए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है. हाल के दिनों में बीसीसीआई को संज्ञान हुआ है कि कुछ बाहरी लोगों का आईपीएल टीम के होटल और टीम बसों तक पहुंच हो गई है.
Cricket, Sports
सिर्फ 2 लगातार हार और बिगड़ गया RCB के प्लेऑफ का समीकरण, टॉप 2 से बाहर होते ही बढ़ी मुश्किलें
सिर्फ 2 लगातार हार और बिगड़ गया RCB के प्लेऑफ का समीकरण, टॉप 2 से बाहर होते ही बढ़ी मुश्किलें Read Post »
IPL 2026 Playoffs Scenario : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ रेस अब और भी ज्यादा रोचक हो गई है. एक हार और जीत से टॉप पोजिशन में बदलाव देखने को मिल रहा है. इस वक्त सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉप पर है और पंजाब किंग्स दूसरे नंबर पर. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दो हार से नुकसान पहुंचा है.
Cricket, Sports
टेस्ट क्रिकेट का सबसे ‘बोझिल’ दिन, पूरे दिन में बने सिर्फ 95 रन और गिरे 12 विकेट, ‘मैटिंग’ पर बना रिकॉर्ड जो टूटा नहीं
टेस्ट क्रिकेट का सबसे ‘बोझिल’ दिन, पूरे दिन में बने सिर्फ 95 रन और गिरे 12 विकेट, ‘मैटिंग’ पर बना रिकॉर्ड जो टूटा नहीं Read Post »
11 अक्टूबर 1956 को कराची में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन पूरे दिन के खेल में दोनों टीमों को मिलाकर केवल 95 रन ही बने, और इसके साथ 12 विकेट भी गिरे.  यह टेस्ट इतिहास का सबसे धीमा दिन बन गया एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज भी कायम है.
Cricket, Sports
ऋषभ पंत ने मिलकर रचा था विराट कोहली के लिए चक्रव्यूह, प्रिंस यादव की 2 बॉल नहीं खेल पाए, उड़ गई गिल्ली
ऋषभ पंत ने मिलकर रचा था विराट कोहली के लिए चक्रव्यूह, प्रिंस यादव की 2 बॉल नहीं खेल पाए, उड़ गई गिल्ली Read Post »
विराट कोहली की विकेट किसी भी टीम के लिए बहुत अहम होता है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महज 2 बॉल खेलकर वो बिना खाता खोले वापस लौटे. प्रिंस यादव की अंदर आती 140 की स्पीड की बॉल ने उनकी गिल्लिंया उड़ाई. कप्तान ऋषभ पंत ने गेंदबाज के साथ मिलकर विकेट हासिल करने की योजना बनाई थी.
Cricket, Sports
भारतीय टीम में होगी नए कोच की एंट्री! आईपीएल खत्म होते ही हो जाएगी नियुक्ति
भारतीय टीम में होगी नए कोच की एंट्री! आईपीएल खत्म होते ही हो जाएगी नियुक्ति Read Post »
पूर्व स्पिन गेंदबाज साईराज बहुतुले को भारतीय क्रिकेट टीम में एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. माना जा रहा है कि साई राज को टीम इंडिया का बॉलिंग कोच नियुक्त किया जा सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक स्पिन बॉलिंग को लेकर हेड कोच गौतम गभीर के साथ लंबी बातचीच हुई है. साईराज बहुतुले अभी आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं.
Cricket, Sports
IPL फैंस की हुई चांदी! अब 2 महीने से ज्यादा चलेगा क्रिकेट का रोमांच, मैचों की संख्या में भारी इजाफा
IPL फैंस की हुई चांदी! अब 2 महीने से ज्यादा चलेगा क्रिकेट का रोमांच, मैचों की संख्या में भारी इजाफा Read Post »
आईपीएल 2026 लीग का 19वां सीजन है. टूर्नामेंट की शुरुआत 2008 में हुई थी. आईपीएल के मौजूदा चैयरमैन अरुण धूमल ने लीग के भविष्य के बारे में एक बड़ा बयान दिया है. अरुण धूमल ने बताया है कि साल 2028 में लीग को एक्सपैंड किया जा सकता है. ऐसे में आईपीएल में मैचों की संख्या बढ़ सकती है, जिससे लीग स्टेज में सभी टीमों को 18-18 मैच खेलने होंगे.
Cricket, Sports
IPL के विदेशी खिलाड़ियों पर कितना लगता है टैक्स? जानें करोड़ों की कमाई का पूरा हिसाब
IPL के विदेशी खिलाड़ियों पर कितना लगता है टैक्स? जानें करोड़ों की कमाई का पूरा हिसाब Read Post »
आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों का खूब बोलबाला रहता है. जब सीजन की नीलामी होती है तो कई खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगाया जाता है. इस सीजन में कैमरून ग्रीन को 25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कैमरून या फिर उनके जैसे अन्य विदेशी खिलाड़ियों को इस फीस पर कितना टैक्स भरना पड़ता है और कितना पैसा हाथ में आता है? क्या वे इस फीस के अलावा कुछ और कमाई भी करते हैं? जानिए पूरी डिटेल..
Cricket, Sports
बीवी के प्यार में वो सनकी क्रिकेटर, स्टेडियम में बिजनसमैन के बेटे को पीटा, मुक्के से जबड़ा तोड़ दिया था!
बीवी के प्यार में वो सनकी क्रिकेटर, स्टेडियम में बिजनसमैन के बेटे को पीटा, मुक्के से जबड़ा तोड़ दिया था! Read Post »
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन दुनिया के सबसे गरम मिजाज क्रिकेटर में से एक माने जाते हैं. बात जब फैमिली की आती है तो फिर शाकिब को शांत कराना मुश्किल हो जाता है. यही कारण है कि एक बार शाकिब ने अपनी वाइफ के कारण स्टेडियम में मैच देखने आए एक बिजनेसमैन को पीट दिया. शाकिब की इस लड़ाई का मामला खूब चर्चा में रहा था.
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top