Sports
Cricket, Sports
सुबह नर्वस थे…शाम को बने हीरो, रिकी पोंटिंग के मंत्र ने बदला कूपर कोनोली का खेल, पंजाब किंग्स की बल्ले-बल्ले
सुबह नर्वस थे…शाम को बने हीरो, रिकी पोंटिंग के मंत्र ने बदला कूपर कोनोली का खेल, पंजाब किंग्स की बल्ले-बल्ले Read Post »
Cooper Connolly Statement: पंजाब किंग्स को रोमांचक जीत दिलाने वाले बल्लेबाज कूपर कोनोली ने सफलता का श्रेय रिकी पोंटिंग को दिया है. कोनली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली. उन्होंने जीत के बाद कहा कि रिकी पोंटिंग ने मुझे शांत रहकर आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए कहा था. यह फॉर्मूला काम कर गया.
Cricket, Sports
LSG vs DC Live Score: अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ की ओर से करेंगे डेब्यू? दिल्ली के खिलाफ किसका पलड़ा भारी
LSG vs DC Live Score: अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ की ओर से करेंगे डेब्यू? दिल्ली के खिलाफ किसका पलड़ा भारी Read Post »
LSG vs DC Live Score: आईपीएल 2026 के पांचवें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने सामने हैं. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है. लखनऊ टीम की कमान ऋषभ पंत के हाथों में है जबकि दिल्ली की कप्तानी अक्षर पटेल कर रहे हैं. दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल हैं. दोनों टीमों की कोशिश जीत से शुरुआत करने की होगी.
Cricket, Sports
IPL के बीच आईसीसी ने जारी की T20 रैंकिंग, इन दो हिंदुस्तानियों का जलवा
IPL के बीच आईसीसी ने जारी की T20 रैंकिंग, इन दो हिंदुस्तानियों का जलवा Read Post »
ICC T20I Batters Ranking: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टी-20 रैंकिंग में टॉप-2 पोजिशन पर है जबकि तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव का भी टॉप-10 में जलवा बरकरार है. राशिद खान दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज हैं.
Cricket, Sports
दुनिया के वो 5 क्रिकेटर… जिनका टेस्ट करियर रहा सबसे लंबा, 96 साल से नहीं टूटा रोड्स का महारिकॉर्ड
दुनिया के वो 5 क्रिकेटर… जिनका टेस्ट करियर रहा सबसे लंबा, 96 साल से नहीं टूटा रोड्स का महारिकॉर्ड Read Post »
5 cricketers Longest careers in Test: एक दशक तक खेलना बड़ी उपलब्धि है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे ‘लौह पुरुष’ भी हुए जिन्होंने 25 से 30 सालों तक मैदान पर राज किया. विल्फ्रेड रोड्स के 30 साल लंबे अविश्वसनीय सफर से लेकर सचिन तेंदुलकर के 24 साल और 200 टेस्ट मैचों के कीर्तिमान तक. यह कहानी है उन 5 दिग्गजों की जिन्होंने समय को मात दी. ये आंकड़े बताते हैं कि खेल केवल प्रतिभा का नहीं, बल्कि शरीर और मन को दशकों तक साधने की कला का नाम है. ये पांचों नाम हमेशा टेस्ट क्रिकेट के ‘पितामह’ कहलाएंगे.
Cricket, Sports
कैमरन ग्रीन होंगे केकेआर की प्लेइंग XI से OUT? 25.20 करोड़ वाले ऑलराउंडर की जगह लेगा रसेल का हमवतन
कैमरन ग्रीन होंगे केकेआर की प्लेइंग XI से OUT? 25.20 करोड़ वाले ऑलराउंडर की जगह लेगा रसेल का हमवतन Read Post »
KKR vs SRH IPL 2026: कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीम आईपीएल 2026 का अपना पहला-पहला मैच हार चुकी है. अब गुरुवार को होने वाले मैच में दोनों ही टीम अपने अभियान को पटरी पर लाने की कोशिश करेंगी. चर्चा है कि इस मैच के लिए कैमरन ग्रीन की जगह वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल को मौका मिल सकता है.
Cricket, Sports
एक मैच में 8 शतक, 161 चौके और बने 1462 रन, 147 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ, 8 साल बाद फिर हुई ये घटना
एक मैच में 8 शतक, 161 चौके और बने 1462 रन, 147 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ, 8 साल बाद फिर हुई ये घटना Read Post »
टेस्ट क्रिकेट के 147 सालों के इतिहास में ऐसे गिने-चुने मौके आए हैं जब बल्ले और गेंद की जंग पूरी तरह एकतरफा हो गई. हम बात कर रहे हैं उन दो ऐतिहासिक टेस्ट मैचों की, जहाँ रनों का ऐसा सैलाब आया कि एक ही मैच में 8 शतक जड़ने का विश्व रिकॉर्ड बन गया.
Cricket, Sports
टेस्ट के 10 अंपायर…जिन्होंने सबसे ज्यादा मैचों में की अंपायरिंग, अलीम डार के विश्व कीर्तिमान का टूटना मुश्किल
टेस्ट के 10 अंपायर…जिन्होंने सबसे ज्यादा मैचों में की अंपायरिंग, अलीम डार के विश्व कीर्तिमान का टूटना मुश्किल Read Post »
10 umpires who Most matches as an umpiring in Test: क्रिकेट के मैदान पर फैसले की घड़ी हो या दबाव के बीच सटीक निर्णय, इन ‘मैदानी जजों’ ने खेल की परिभाषा बदली है. अलीम डार के 145 टेस्ट मैचों के अविश्वसनीय शिखर से लेकर स्टीव बकनर की ‘स्लो डेथ’ उंगली तक, यह कहानी है उन 10 महान अंपायरों की जिन्होंने तकनीक और चुनौतियों के बीच जेंटलमैन गेम की गरिमा बचाए रखी.जानते हैं कौन हैं टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में न्याय करने वाले पर्दे के पीछे के असली नायक.
Cricket, Sports
न किसी का डर…न क्रिकेटरों से दोस्ती, अर्जुन तेंदुलकर गोवा में 5 खास दोस्तों के साथ करते हैं मौज मस्ती, पहले इंटरव्यू में जिंदगी के कई राज खोले
न किसी का डर…न क्रिकेटरों से दोस्ती, अर्जुन तेंदुलकर गोवा में 5 खास दोस्तों के साथ करते हैं मौज मस्ती, पहले इंटरव्यू में जिंदगी के कई राज खोले Read Post »
Arjun Tendulkar First Interview: अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे हैं. इस ऑलराउंडर ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि क्रिकेट की दुनिया में उनका कोई दोस्त नहीं है. मैदान के शोर से दूर, गोवा में पांच कुत्तों के साथ सुकून तलाशने वाले अर्जुन ने बताया कि क्यों उन्हें आलोचना से डर नहीं लगता और कैसे युवराज सिंह उनके आदर्श बने.अर्जुन की यह कहानी एक ऐसे युवा की है जो महानता के साये से बाहर निकलकर अपनी खुद की मिट्टी की खुशबू तलाश रहा है. बिना किसी क्रिकेटर दोस्त के और अपनी शर्तों पर जीने वाले अर्जुन अब लखनऊ के मैदान पर यह साबित करने उतरे हैं कि उनमें सिर्फ तेंदुलकर ‘नाम’ नहीं, बल्कि ‘दम’ भी है.
Cricket, Sports
जुलाई में जिम्बाब्वे देखेगा टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियंस का जलवा, भारतीय टीम 3 मैचों की खेलेगी सीरीज
जुलाई में जिम्बाब्वे देखेगा टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियंस का जलवा, भारतीय टीम 3 मैचों की खेलेगी सीरीज Read Post »
 भारत जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए जाएगा, जो इस साल वर्ल्ड कप जीतने के बाद उनकी पहली सीरीज होगी. बीसीसीआई ने बुधवार को बयान में बताया कि भारतीय पुरुष टीम 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मेज़बान टीम के खिलाफ तीन मैच खेलेगी.
Cricket, Sports
कप्तानी और बल्लेबाजों की नादानी से जूझेगी गुजरात टाइटंस, पूर्व क्रिकेटर ने जताई नराजगी, कई बड़े नामों पर उठाए सवाल
कप्तानी और बल्लेबाजों की नादानी से जूझेगी गुजरात टाइटंस, पूर्व क्रिकेटर ने जताई नराजगी, कई बड़े नामों पर उठाए सवाल Read Post »
आकाश चोपड़ा ने जियोस्टार पर कहा, ‘गुजरात टाइटन्स के लिए टॉप तीन बल्लेबाजों को अच्छा खेलना होगा क्योंकि वे खुद को कोई दूसरा विकल्प नहीं दे रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘कई लोग शायद मानें नहीं लेकिन ग्लेन फिलिप्स के 25 रन आईपीएल में उनका सबसे बड़ा स्कोर है. उनसे ज्यादा लगातार प्रदर्शन की उम्मीद है. वाशिंगटन सुंदर को भी तेजी से रन बनाने की जरूरत है.
Cricket, Sports
OPINION: धोखाधड़ी का शिकार हो रहा है IPL, खिलाड़ी-बोर्ड मिलकर लगा रहे है टूर्नामेंट को चूना, सैलरी में कटौती एकमात्र विकल्प
OPINION: धोखाधड़ी का शिकार हो रहा है IPL, खिलाड़ी-बोर्ड मिलकर लगा रहे है टूर्नामेंट को चूना, सैलरी में कटौती एकमात्र विकल्प Read Post »
ग्रीन के फिटनेस के मामले में क्या केकेआर को इसकी जानकारी पहले से दी गई थी. अगर नहीं तो ऐसी स्थिति में यह जरूरी हो जाता है कि केकेआर को बीसीसीआई के पास अपील करने का अधिकार मिले और ग्रीन की सैलरी में अनुपातिक कटौती की जाए. वह टीम के साथ पूरी भूमिका निभाने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें पूरी रकम मिलना भी सही नहीं है.  आईपीएल कोई मुफ्त का मंच नहीं है, बल्कि यह एक बेहद प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है, जहां हर खिलाड़ी को अपनी कीमत साबित करनी होती है. 
Cricket, Sports
वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की कुटाई कौन सी मिठाई खाकर की थी, खुद खोला राज
वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों की कुटाई कौन सी मिठाई खाकर की थी, खुद खोला राज Read Post »
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में 15 बॉल पर फिफ्टी ठोक डाली. मैच के बाद सामने आए एक वीडियो में सूर्यवंशी को अपने साथी खिलाड़ी ध्रुव जुरेल के साथ टीम बस में मस्ती करते हुए देखा गया. जुरेल ने युवा खिलाड़ी की तारीफ करते हुए कहा, “बहुत बढ़िया खेला यार, एक बार फिर बहुत अच्छा खेला.” मुस्कुराते हुए सूर्यवंशी ने अपनी शानदार पारी का मजेदार ‘राज’ बताया, “आज राजभोग मिठाई खा के गया था मैच में.”
Cricket, Sports
भारत के सबसे बड़े रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड धवस्त, न्यूजीलैंड की कप्तान ने ठोके 179 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास
भारत के सबसे बड़े रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड धवस्त, न्यूजीलैंड की कप्तान ने ठोके 179 रन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ रचा इतिहास Read Post »
New Zealand Break World Record : न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने 179 रन की पारी खेल साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. महिला वनडे इतिहास में अब कीवी टीम के नाम सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. 347 रन के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने 19.4 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल किया.
Cricket, Sports
30 दिन में खर्च किए 30 करोड़, हार्दिक की हीरोपंती की नई कहानी, पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं पंड्या
30 दिन में खर्च किए 30 करोड़, हार्दिक की हीरोपंती की नई कहानी, पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं पंड्या Read Post »
मैदान पर गेंद और बल्ले से मैच का रुख पलटने वाले हार्दिक पंड्या मैदान के बाहर अपने ‘किंग साइज’ खर्चों और ‘हीरोपंती’ के लिए जाना जाता है. पिछले महज 30 दिनों के भीतर हार्दिक ने लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च कर दुनिया को अपनी रईसी और बड़े दिल का कायल बना दिया है. 
Cricket, Sports
अगर कोई भारतीय गेंदबाज मेरे आसपास भी हो तो…मोहम्मद शमी ने सलेक्टर्स को दिया खुला चैलैंज, क्यों टी20 टीम में नहीं चुना
अगर कोई भारतीय गेंदबाज मेरे आसपास भी हो तो…मोहम्मद शमी ने सलेक्टर्स को दिया खुला चैलैंज, क्यों टी20 टीम में नहीं चुना Read Post »
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिये और कहा, अगर आप अपनी टीम के लिए हर प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो आप किसी से कम नहीं हैं. आईपीएल की बात करें, आप रिकॉर्ड उठा सकते हैं, अगर कोई भारतीय गेंदबाज मेरे आसपास भी हो तो, फिर भी मैं ‘टी20 गेंदबाज नहीं’ हूं. ठीक है. पिछले पांच-छह सालों में मेरे पास 130 विकेट हैं. और क्या चाहिए?”
Cricket, Sports
आईपीएल डेब्यू के कुछ घंटों के बाद ही कूपर कॉनॉली को मिली बुरी खबर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर
आईपीएल डेब्यू के कुछ घंटों के बाद ही कूपर कॉनॉली को मिली बुरी खबर, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर Read Post »
ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कूपर कॉनॉली को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में डेब्यू के कुछ घंटे के बाद ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बुरी खबर मिली. उनको पिछले साल किए गए टी20 प्रदर्शन की वजह से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया. आईपीएल में पहला मैच खेलते हुए कूपर ने पंजाब किंग्स को मुश्किल में गुजरात के खिलाफ 3 विकेट की जीत दिलाई.
Cricket, Sports
गुजरात को जो मैच में वापस लाया, उसी ने डुबो दी लुटिया, आखिर हुआ क्या?
गुजरात को जो मैच में वापस लाया, उसी ने डुबो दी लुटिया, आखिर हुआ क्या? Read Post »
पंजाब किंग्स 12 ओवर तक अच्छा खेल रही थी, 13 वें ओवर में गेम पलटा और GT ने मैच में वापसी की, मगर 16 वें ओवर में जो हुआ उससे एक बार फिर गेम का मोमेंटम बदला. 17 वें ओवर में उसी गेंदबाज ने लुटिया डुबो दी जो GT को मैच में वापस लाया था.
Cricket, Sports
वर्ल्ड चैम्पियन ग्लेन मैक्सवेल का करियर खत्म! ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कांट्रैक्ट से निकाल फेंका बाहर
वर्ल्ड चैम्पियन ग्लेन मैक्सवेल का करियर खत्म! ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कांट्रैक्ट से निकाल फेंका बाहर Read Post »
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया की 2026-27 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स लिस्ट से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने आखिरी बार 2017 में टेस्ट मैच खेला था. वह लंबे समय से रेड-बॉल क्रिकेट की योजनाओं में शामिल नहीं हैं. बोर्ड की तरफ से उठाए गए इस कदम के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या 37 साल के मैक्सवेल का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया.
Cricket, Sports
जीत के बाद भी श्रेयस अय्यर पर बीसीसीआई ने क्यों लगाया जुर्माना, 12 लाख का हुआ नुकसान
जीत के बाद भी श्रेयस अय्यर पर बीसीसीआई ने क्यों लगाया जुर्माना, 12 लाख का हुआ नुकसान Read Post »
पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर को नुकसान उठाना पड़ा. स्लो ओवर रेट की वजह से उनके ऊपर बीसीसीआई ने 12 लाख का जुर्माना लगाया है. मंगलवार को पंजाब की टीम ने गुजरात के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज की.
Cricket, Sports
सचिन को अपना आदर्श नहीं मानते अर्जुन तेंदुलकर, बेटे ने सबके सामने लिया किसी और का नाम
सचिन को अपना आदर्श नहीं मानते अर्जुन तेंदुलकर, बेटे ने सबके सामने लिया किसी और का नाम Read Post »
अर्जुन तेंदुलकर को शार्दुल ठाकुर के बदले लखनऊ टीम में ट्रेड किया गया है. अब देखना होगा कि क्या वह आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं या नहीं. बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ की टीम को खेलना है.
Cricket, Sports
मैं अपनी किस्मत… चोट को लेकर घबराए हुए हैं श्रेयस अय्यर, मैच के बाद डर डर कर बात करते नजर आए
मैं अपनी किस्मत… चोट को लेकर घबराए हुए हैं श्रेयस अय्यर, मैच के बाद डर डर कर बात करते नजर आए Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए श्रेयस अय्यर चोटिल हो गए. उनको नॉन-स्ट्राइकर एंड पर कूपर कॉनॉली के लगाए शॉट पर चोट लगी थी. खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे उनके हाथ पर लग गई.फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे और उनका इलाज किया गया. मैच के बाद श्रेयस ने चोट पर अपडेट दिया.
Cricket, Sports
अर्शदीप सिंह ने फेंका 11 गेंद का ओवर, जानें IPL में किसके नाम सबसे लंबा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड
अर्शदीप सिंह ने फेंका 11 गेंद का ओवर, जानें IPL में किसके नाम सबसे लंबा ओवर फेंकने का रिकॉर्ड Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 का चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मैच में दो खिलाड़ी चर्चा में हैं. पहले कूपर कोनोली, जिन्होंने विस्फोटक बैटिंग से अकेले दम पर पंजाब को जीत दिलाई और दूसरे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह. अब आप सोच रहे होंगे कि अर्शदीप ने मैच में खतरनाक बॉलिंग की होगी, जिससे वह सुर्खियों में हैं. तो हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. दरअसल, अर्शदीप सिंह ने गुजरात के खिलाफ 11 गेंद का ओवर फेंका. उन्होंने वाइड और नो बॉल की झड़ी लगा दी. यह आईपीएल में गेंदों के हिसाब से संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर है. हालांकि, अर्शदीप से पहले भी पांच गेंदबाज यह ‘अनचाहा’ कारनामा कर चुके हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में फेंकी कुल 11 बॉल
<p style=”text-align: justify;”>मंगलवार को अर्शदीप सिंह ने गुजरात टाइटंस की पारी के 20वें ओवर में कुल 11 बॉल फेंकी. गुजरात की टीम 19 ओवरों के खेल तक 6 विकेट खोकर 150 रन बना चुकी थी. इसके बाद गेंद अर्शदीप को सौंपी गई, जिन्होंने 20वें ओवर की पहली ही गेंद वाइड फेंकी. अगली दो लीगल डिलीवरी पर राहुल तेवतिया कोई रन नहीं बना सके. ओवर की तीसरी गेंद पर तेवतिया ने चौका लगाया. अर्शदीप ने इसके बाद एक नो-बॉल और दो वाइड फेंकी. ओवर की चौथी लीगल डिलीवरी डॉट रही. पांचवीं गेंद पर तेवतिया ने सिंगल चुराया, लेकिन अगली ही गेंद अर्शदीप ने वाइड फेंक दी. अगली गेंद भी अंपायर ने वाइड दी, लेकिन डीआरएस में पता चला कि गेंद वाइड नहीं है. इस तरह अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में कुल 11 गेंद फेंकी. 
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल में इन गेंदबाजों ने फेंकी एक ओवर में सबसे ज्यादा गेंद
<p style=”text-align: justify;”>अर्शदीप से पहले मोहम्मद सिराज (आईपीएल 2023), तुषार देशपांडे (आईपीएल 2023), शार्दुल ठाकुर (आईपीएल 2025), संदीप शर्मा (आईपीएल 2025) और हार्दिक पांड्या (आईपीएल 2025) एक ओवर में 11 गेंदें फेंक चुके हैं. इन सभी के नाम संयुक्त रूप से आईपीएल में सबसे लंबा ओवर फेंकने का अनचाहा रिकॉर्ड है. 
Cricket, Sports
PBKS vs GT Highlights: रोमांचक मुकाबले में पंजाब की जीत, अंतिम ओवर में हारा गुजरात; कूपर कोनोली ने लूटी महफिल
PBKS vs GT Highlights: रोमांचक मुकाबले में पंजाब की जीत, अंतिम ओवर में हारा गुजरात; कूपर कोनोली ने लूटी महफिल Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला सांसें रोक देने वाला रहा. पहली पारी के 20 ओवर और दूसरी पारी के 12 ओवर तक मैच पूरी तरह से पंजाब किंग्स के हाथों में था, लेकिन फिर गुजरात टाइटंस ने करिश्माई वापसी की. 110 -2 से पंजाब का स्कोर 144-7 हो गया था. ऐसा लग रहा था कि गुजरात हारा हुआ मैच जीत लेगा, लेकिन कूपर कोनोली ने ऐसा नहीं होने दिया. वह अकेले डटे रहे और पंजाब को जीत दिलाकर वापस लौटे. कूपर कोनोली ने 44 गेंद में 72 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले. गुजरात टाइटंस ने पहले खेलने के बाद 162 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब किंग्स ने अंतिम ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया. 
<p style=”text-align: justify;”>दूसरी पारी में 12 ओवर तक ऐसा लग रहा था कि पंजाब किंग्स बेहद आसानी से यह मैच जीत लेगी, लेकिन 12 से 15 ओवर के बीच गुजरात के गेंदबाजों ने मैच पलट दिया. 8 रनों के भीतर पंजाब के 4 विकेट गिरे. 110-2 से स्कोर 118-6 हो गया था. ऐसा लगा कि अब गुजरात बाजी पलट देगा, लेकिन कोनोली एक तरफ डटे रहे और बाजी पलटने नहीं दी. 144 रनों पर 7 विकेट गिरे तो पंजाब का खेमा परेशान दिख रहा था, लेकिन जेवियर बार्टलेट ने कोनोली का अच्छा साथ दिया और अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे. कोनोली 44 गेंद में 72 और बार्टलेट पांच गेंद में 11 रनों पर नाबाद लौटे. 
<p style=”text-align: justify;”>अंतिम ओवरों में पलटा मैच, पंजाब ने की थी तूफानी शुरुआत 
<p style=”text-align: justify;”>163 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत शानदार रही थी. प्रियांश आर्य 07 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन प्रभसिमरन सिंह और कूपर कोनोली ने दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी की. प्रभसिमरन ने 24 गेंद में 37 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से एक चौका और चार छक्के निकले. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 11 गेंद में दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाए. 
<p style=”text-align: justify;”>नेहाल वढ़ेरा 03, शशांक सिंह 04 और मार्कस स्टोइनिस 00 पर आउट हुए. मार्को यानसेन भी 10 गेंद में 9 रन ही बना सके. हालांकि, कूपर कोनोली ने अकेले पंजाब को जीत दिला दी. कोनोली ने 44 गेंद में 72 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली. जेवियर बार्टलेट पांच गेंद में 11 रनों पर नाबाद रहे.
<p style=”text-align: justify;”>गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने घातक गेंदबाजी की. उन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए. कृष्णा ने ही डेड मैच में जान डाली थी. इसके अलावा कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला. 
Cricket, Sports
IPL 2026: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी
IPL 2026: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन, लिस्ट में कितने भारतीय खिलाड़ी Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>Top 5 Batsmen With The Most Centuries In The IPL History: <a title=”इंडिया प्रीमियर लीग” href=”https://www.abplive.com/search?s=%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%B0-%E0%A4%B2%E0%A5%80%E0%A4%97″ target=”_self”>इंडिया प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मंच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सबसे बड़ा जरिया रहा है. वैसे ही इस लीग में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक मील का पत्थर माना जाता है. आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/search?s=%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%9F-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%B2%E0%A5%80″ target=”_self”>विराट कोहली के नाम है. उनके अलावा इस खास लिस्ट में दो भारतीय और दो ही विदेशी खिलाड़ियों का नाम शामिल है. यहां हम उन्हीं टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने ये कारनामा किया है.
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
<p style=”text-align: justify;”>1. विराट कोहली – 8 शतक
<p style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. साल 2008 में अपने डेब्यू के बाद से उन्होंने इस लीग में अब तक 8 शतक जड़े हैं. विराट ने 2016 के सीजन में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए एक ही सीजन में 4 शतक लगाए थे, जो एक अटूट रिकॉर्ड जैसा लगता है. उन्होंने 268 मैचों में कुल 8,661 से ज्यादा रन बनाए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>2. जोस बटलर – 7 शतक
<p style=”text-align: justify;”>इंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. बटलर ने मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और अब गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलते हुए कुल 7 शतक लगाए हैं. साल 2022 का सीजन उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ रहा, जिसमें उन्होंने <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली के एक सीजन में सर्वाधिक 4 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की थी.
<p style=”text-align: justify;”>3. क्रिस गेल – 6 शतक
<p style=”text-align: justify;”>वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. गेल ने अपने आईपीएल करियर में 6 शतक लगाए हैं. उनके नाम आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (नाबाद 175 रन) दर्ज है, जो उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था.
<p style=”text-align: justify;”>4. केएल राहुल – 5 शतक 
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे केएल राहुल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. राहुल ने अब तक अलग-अलग फ्रेंचाइजी (जैसे LSG, PBKS और RCB) के लिए खेलते हुए कुल 5 शतक जड़े हैं. उनकी तकनीक और बड़े शॉट खेलने की क्षमता उन्हें इस फॉर्मेट का बेहतरीन बल्लेबाज बनाती है.
<p style=”text-align: justify;”>5. शुभमन गिल – 4 शतक
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने बहुत कम समय में इस लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. गिल ने अब तक आईपीएल में 4 शतक लगाए हैं.साल 2023 के सीजन में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हुए उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी और ऑरेंज कैप अपने नाम किया था.
Cricket, Sports
PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 162 रनों पर रोक दिया. गुजरात टाइटंस को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में सबसे बड़ा रोल युजवेंद्र चहल का रहा. चहल ने पूरी तरह सेट हो चुके जोस बटलर और शुभमन गिल को पवेलियन भेजा. चहल ने इन दोनों बल्लेबाजों को कैच आउट कराया. टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन ही बना सकी. अंतिम 5 ओवर में सिर्फ 34 रन बने. पंजाब के लिए विजयकुमार वैशाक ने भी शानदार गेंदबाजी की. वैशाक ने 4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए. 
<p style=”text-align: justify;”>गुजरात की शुरुआत अच्छी रही थी. साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 37 रन जोड़े. सुदर्शन 11 गेंद में दो चौके की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें मार्को यानसेन ने पवेलियन भेजा. इसके बाद गिल और जोस बटलर के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई. 10वें ओवर में 83 के कुल स्कोर पर कप्तान गिल आउट हुए. उन्होंने 27 गेंद में 6 चौकों की मदद से 39 रन बनाए. गिल को युजवेंद्र चहल ने आउट किया. 
<p style=”text-align: justify;”>83 पर दो विकेट गिरे तो ग्लेन फिलिप्स बैटिंग करने उतरे. फिलिप्स और बटलर ने पारी को आगे बढ़ाया. दोनों अच्छी तरह सेट हो गए थे. 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर फिलिप्स छक्का लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए. उन्होंने 17 गेंद में 25 रन बनाए. फिलिप्स के बल्ले से एक चौका और एक छक्का आया. फिर 129 के कुल स्कोर पर बटलर भी छक्का लगाने के प्रयास में पवेलियन लौट गए. बटलर ने 33 गेंद में 38 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 3 चौके और दो छक्के निकले. 
<p style=”text-align: justify;”>फिलिप्स और बटलर के आउट होने के बाद रनों की रफ्तार एकदम कम हो गई. पांच नंबर पर आए वाशिंगटन सुंदर 16 गेंद में दो चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए. <a title=”शाहरुख खान” href=”https://www.abplive.com/topic/shah-rukh-khan” data-type=”interlinkingkeywords”>शाहरुख खान भी तेजी से रन नहीं बना पाए. वह छह गेंद में चार रन बनाकर आउट हुए. राहुल तेवतिया 10 गेंद में 11 रनों पर नाबाद लौटे.
<p style=”text-align: justify;”>पंजाब के गेंदबाजों ने मुल्लांपुर की स्लो पिच का अच्छे से इस्तेमाल किया. मार्को यानसेन ने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन दिए और एक विकेट लिया. चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए. वैशाक ने 4 ओवर में 34 रन दिए. अर्शदीप सिंह कुछ महंगे रहे. उन्होंने 4 ओवर में 42 रन दिए. अंतिम ओवर अर्शदीप ने 11 गेंद का ओवर फेंका. 
Cricket, Sports
PBKS vs GT IPL 2026 Live Highlights: पंजाब ने जीता सांसें रोक देने वाला मैच, गुजरात को 3 विकेट से दी शिकस्त; कूपर कोनोली रहे हीरो
PBKS vs GT IPL 2026 Live Highlights: पंजाब ने जीता सांसें रोक देने वाला मैच, गुजरात को 3 विकेट से दी शिकस्त; कूपर कोनोली रहे हीरो Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया. कूपर कोनोली टीम के लिए हीरो बने. कोनोली ने 44 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 72 रन स्कोर किए. मुकाबले में गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बोर्ड पर लगाए थे. 
<p style=”text-align: justify;”>गुजरात के लिए पंजाब की चुनौती आसान नहीं होगी. पंजाब ने पिछले सीजन तक कमाल करते हुए फाइनल में जगह पक्की की थी. हालांकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब को खिताबी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. 
<h3 style=”text-align: justify;”>हेड टू हेड में कौन आगे 
<p style=”text-align: justify;”>बात करें दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की, दोनों के बीच अब तक 6 मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में दोनों ही टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं. इस रिकॉर्ड में तो दोनों ही टीमें एक दूसरे के बराबर दिख रही हैं. हालांकि अगर पिछले सीजन पर नजर डालें, तो दोनों के बीच एक मैच खेला गया था, जिसमें पंजाब ने 11 रनों से जीत अपने नाम की थी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>टूर्नामेंट के लिए गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड 
<p style=”text-align: justify;”>साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, एम शाहरुख खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जेसन होल्डर, ल्यूक वुड, वाशिंगटन सुंदर, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, अशोक शर्मा. 
<h3 style=”text-align: justify;”>टूर्नामेंट के लिए पंजाब किंग्स का स्क्वॉड 
<p style=”text-align: justify;”>प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, बेन द्वारशुइस, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्को जानसन, विजयकुमार विशक, लॉकी फर्ग्यूसन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, नेहल वढेरा, हरप्रीत बराड़, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद.
Cricket, Sports
आईपीएल मैच में हुआ ड्रामा, खुद को रोहित शर्मा समझ रहे थे राहुल तेवतिया, अंपायरों ने तुरंत कर दिया सीधा
आईपीएल मैच में हुआ ड्रामा, खुद को रोहित शर्मा समझ रहे थे राहुल तेवतिया, अंपायरों ने तुरंत कर दिया सीधा Read Post »
गुजरात टाइटंस की पारी के आखिरी ओवरों में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ड्रामा देखने को मिला. टीम के बल्लेबाज राहुल तेवतिया को ऑन-फील्ड अंपायर ने बैट साइज नियम का उल्लंघन करने पर रोका. उन्हें तुरंत अपना बल्ला बदलने के लिए कहा गया.
Cricket, Sports
5 छक्के लगाकर आईपीएल डेब्यू पर अकेले पलट दी हारी बाजी, कौन हैं 22 साल के कूपर कॉनॉली
5 छक्के लगाकर आईपीएल डेब्यू पर अकेले पलट दी हारी बाजी, कौन हैं 22 साल के कूपर कॉनॉली Read Post »
पंजाब किंग्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हारी बाजी जिताने वाले 22 साल के कूपर कॉनॉली ने अपने डेब्यू मैच को यादगार बना दिया. आईपीएल 2026 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने कॉनॉली को 3 करोड़ रुपये में खरीदा था. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा. प्रियंश आर्य का विकेट गिरने के बाद कॉनॉली ने ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि टीम को जीत तक पहुंचाया.
Cricket, Sports
मोहम्मद सिराज ‘बिग बॉस 13’ फेम एक्ट्रेस को कर रहे डेट? सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने से मचा बवाल
मोहम्मद सिराज ‘बिग बॉस 13’ फेम एक्ट्रेस को कर रहे डेट? सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने से मचा बवाल Read Post »
Mohammed Siraj and Mahira Sharma dating rumours: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और माहिरा के डेटिंग की खबरें इस समय हर तरफ है. दोनों को एक ही कैफे में देखा गया. जिससे एक बार फिर डेटिंग की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि दोनों को साथ में नहीं देखा गया, लेकिन दोनों की एक ही समय पर मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top