<p style=”text-align: justify;”>इंडियन प्रीमियर लीग के 9वें सीजन का रंगारंग आगाज हो चुका है. पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सीजन की दमदार शुरुआत की है. IPL 2026 का टूर्नामेंट जब शुरू भी नहीं हुआ था, उससे पहले ही खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला शुरू हो गया था. खासतौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कई सारे स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2026 में नहीं खेले हैं. वहीं एमएस धोनी भी अब तक CSK के लिए एक्शन में नजर नहीं आए हैं. यहां जान लीजिए कि सभी 10 टीमों के स्टार खिलाड़ी कहां गायब हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>चेन्नई सुपर किंग्स – एमएस धोनी
<p style=”text-align: justify;”>चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चोट के कारण प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठे हैं. हालांकि वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स- हर्षित राणा, आकाशदीप, मथीशा पाथिराना
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. हर्षित राणा और आकाशदीप, टीम के दोनों तेज गेंदबाज चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. मथीशा पाथिराना अभी बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उन्हें अब तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से फिटनेस क्लियरेंस नहीं मिल पाया है.
<h4 style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू – जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, यश दयाल
<p style=”text-align: justify;”>RCB के स्टार तेज गेंदबाज यश दयाल निजी कारणों से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. वहीं जोश हेजलवुड चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाए हैं, इसलिए पहले कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे. दूसरी ओर नुवान तुषारा को भी अभी तक पाथिराना की तरह श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से NOC नहीं मिल पाई है.
<h4 style=”text-align: justify;”>राजस्थान रॉयल्स – सैम कर्रन
<p style=”text-align: justify;”>ऑलराउंडर सैम कर्रन ग्रोइन इंजरी के कारण IPL 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उन्हें श्रीलंकाई क्रिकेटर दासुन शनाका ने रिप्लेस किया है.
<h4 style=”text-align: justify;”>दिल्ली कैपिटल्स – मिचेल स्टार्क, बेन डकेट
<p style=”text-align: justify;”>मिचेल स्टार्क कंधे और कोहनी की चोट से रिकवर कर रहे हैं. इस वजह से स्टार्क IPL 2026 के पहले कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे. दूसरी ओर बेन डकेट ने आईपीएल 2026 टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था.
<h4 style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस – हार्दिक पांड्या, अथर्व अंकोलेकर
<p style=”text-align: justify;”>हार्दिक पांड्या बीमार होने के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए. वहीं अथर्व अंकोलेकर को इस बार आईपीएल डेब्यू का मौका मिल सकता था, लेकिन घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>गुजरात टाइटंस- ईशांत शर्मा
<p style=”text-align: justify;”>ईशांत शर्मा, गुजरात टाइटंस के सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया है. अच्छी बात ये है कि गुजरात की बेंच स्ट्रेन्थ भी काफी मजबूत लग रही है.
<h4 style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स – लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन मैक्सवेल
<p style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स को विदेशी खिलाड़ियों की दृष्टि से बड़े झटके लगे हैं. मैक्सवेल ने ऑक्शन से पहले ही नाम वापस ले लिया था, इसलिए वो IPL 2026 में नहीं खेलेंगे. वहीं लॉकी फर्ग्यूसन टूर्नामेंट के पहले कुछ मुकाबलों से बाहर हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>सनराइजर्स हैदराबाद – पैट कमिंस
<p style=”text-align: justify;”>सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट से पूरी तरह रिकवर ना कर पाने के कारण कुछ मैचों से बाहर रहने वाले हैं. उनकी जगह SRH टीम की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>लखनऊ सुपर जायंट्स – वानिंदु हसरंगा, जोश इंग्लिश, मयंक यादव
<p style=”text-align: justify;”>मयंक यादव को फिटनेस क्लियरेंस मिल चुका है, लेकिन किसी कारणवश दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. वानिंदु हसरंगा भी फिटनेस संबंधी समस्याओं के चलते LSG की प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वो पूरा सीजन मिस कर सकते हैं. ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश कुछ मुकाबलों के बाद LSG टीम को जॉइन कर सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”‘उन लोगों की वजह से कमेंट्री में कभी नहीं आऊंगा…’, Yuvraj Singh के तीखे बयान पर बवाल” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/yuvraj-singh-reveals-the-biggest-reason-why-he-does-not-choose-commentary-profession-3110773″ target=”_self”>’उन लोगों की वजह से कमेंट्री में कभी नहीं आऊंगा…’, Yuvraj Singh के तीखे बयान पर बवाल