IPL 2026 में KKR की लगातार 5वीं हार पर बिखरे अजिंक्य रहाणे, बोले- मैच हारने के तुरंत बाद…
<p style=”text-align: justify;”>रहाणे ने टीम की 5वीं हार पर कहा कि इस तरह मैच हारने के तुरंत बाद बात करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है. इसके अलावा रहाणे ने टीम के स्टार खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को लेकर बात की, जिन्होंने 79 रनों की शानदार पारी खेली. तो आइए जानते हैं कि रहाणे ने क्या कुछ कहा. 
<h3 style=”text-align: justify;”>KKR की लगातार 5वीं हार पर क्या बोले अजिंक्य रहाणे?
<p style=”text-align: justify;”>पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में रहाणे ने कहा, “जैसा कि आपने कहा कि हार के तुरंत बाद आकर मैच के बारे में बात करना आसान नहीं होता है. मैंने सोचा कि मैं सिर्फ पॉजिटिव चीजों पर बात करना चाहता हूं, खासकर जिस तरह से हमने दो-तीन विकेट गिरने के बाद शुरुआत की. कैमरून ग्रीन की पारी, वह दबाव में था, लेकिन जिस तरह का जवाबी हमला उसने किया, उसका इम्पैक्ट पॉजिटिव रहा.”
<p style=”text-align: justify;”>रहाणे ने आगे कहा, “जैसा कि आपने कहा कि 147 रन पर चार विकेट और वहां से बल्लेबाजी यूनिट के लिए लगभग 180 रन बनाना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन हमारे सभी गेंदबाजों को क्रेडिट जाता है, जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, खेल को आखिरी ओवर तक ले गए. सभी ने अच्छा योगदान दिया.”
<h3 style=”text-align: justify;”>यहां से कहां जाएगी KKR?
<p style=”text-align: justify;”>रहाणे ने टीम को लेकर बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि यह सिर्फ मोमेंट में रहने के बारे में है. जब चीजें आपके मन मुताबिक नहीं होतीं, तो आप बहुत सारी बातें सोचने लगते हैं. मुझे लगता है कि यह सब मोमेंट में जीने के बारे में है. बस मैदान पर उतरिए और खेल का आनंद लीजिए. उन चीजों के बारे में सोचने के बजाय जो हमारे काबू में नहीं हैं, एक यूनिट के रूप में खुद पर भरोसा रखिए. मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हमें बस मैदान पर उतरना है और अपना खेल खेलना है. आज हम यही करना चाहते थे. बस एग्रेसिव रहें, पहले ही शॉट से पॉजिटिव रहें.”
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”शुभमन गिल की हैट्रिक से जीती गुजरात, बदकिस्मत KKR ने लगाया हार का ‘पंजा’, GT ने 5 विकेट से जीता मैच” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/ipl-2026-gt-vs-kkr-full-match-highlights-kolkata-knight-riders-still-winless-gujarat-titans-shubman-gill-hat-trick-3116839″ target=”_self”>शुभमन गिल की हैट्रिक से जीती गुजरात, बदकिस्मत KKR ने लगाया हार का ‘पंजा’, GT ने 5 विकेट से जीता मैच