GT vs PBKS: 47 पर आधी टीम आउट, फिर भी बन गए 163 रन, शेडगे और स्टोइनिस ने बचाई पंजाब की लाज
<p style=”text-align: justify;”>अब तक पंजाब के ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह तूफान मचाते आए थे. मगर गुजरात के खिलाफ 35 के स्कोर तक पंजाब के तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे और 47 रन तक आधी टीम आउट हो चुकी थी. हाल इतना बुरा रहा कि मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में 2 विकेट चटका दिए थे.
<h4 style=”text-align: justify;”>शेडगे और स्टोइनिस ने बचाई लाज
<p style=”text-align: justify;”>50 रन से पहले 5 विकेट गिर गए हों, ऐसे में किसी भी टीम के लिए वापसी कर पाना कठिन होता है. मगर सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोइनिस ने 79 रनों की पार्टनरशिप कर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया. शेडगे ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाते हुए 29 गेंद में 57 रनों की पारी खेली. दूसरी ओर स्टोइनिस ने 40 रनों का योगदान दिया. मार्को जानसेन ने भी 11 गेंदों में 20 रन की कैमियो पारी खेली.
<h4 style=”text-align: justify;”>जेसन होल्डर का कहर
गुजरात टाइटंस की ओर से जेसन होल्डर सबसे ज्यादा खतरनाक साबित हुए, जिन्होंने 4 ओवर के स्पेल में केवल 24 रन दिए और चार बल्लेबाजों को आउट किया. गुजरात की बढ़िया शुरुआत का श्रेय मोहम्मद सिराज को जाता है, जिन्होंने पहले ही ओवर में प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली को आउट कर दिया था. कगिसो रबाड़ा ने 2 विकेट लिए, जिससे वो पर्पल कैप की रेस में तीसरे स्थान पर आ गए हैं. उन्होंने अब तक सीजन में 16 विकेट लिए हैं. राशिद खान भी एक सफलता प्राप्त करने में कामयाब रहे.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”सुनील नरेन ने ‘दोहरे शतक’ से रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/kkr-sunil-narine-created-history-with-a-double-century-of-wickets-becoming-the-first-bowler-to-do-so-in-the-ipl-history-3124680″ target=”_self”>सुनील नरेन ने ‘दोहरे शतक’ से रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज