Cricket
Cricket, Sports
मटन, चिकन और पीली मिठाई… ये है वैभव सूर्यवंशी की ताकत का राज,15 की उम्र में लेते हैं पहलवानों की जैसी डाइट
मटन, चिकन और पीली मिठाई… ये है वैभव सूर्यवंशी की ताकत का राज,15 की उम्र में लेते हैं पहलवानों की जैसी डाइट Read Post »
Vaibhav Sooryavanshi favourite food: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धूम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप का खिताब अपने नाम किया. वैभव ने पूरे सीजन में 776 रन बनाए. इसके अलावा उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि वैभव लंबे-लंबे छक्के लगाने की ताकत कहां से लाते है.
Cricket, Sports
RCB Vs GT FINAL: ‘मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि…’, जीत के बाद RCB कप्तान रजत पाटीदार का भावुक बयान
RCB Vs GT FINAL: ‘मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि…’, जीत के बाद RCB कप्तान रजत पाटीदार का भावुक बयान Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>Gujarat Titans Vs Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है. रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता. आरसीबी का यह लगातार दूसरा खिताब है और दोनों बार कप्तान रजत पाटीदार रहे हैं. आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद पाटीदार काफी भावुक नजर आए.
<p style=”text-align: justify;”>मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, “बहुत ही शानदार लग रहा है. जब हम यहां आए थे, तो पिछले साल की बहुत सारी यादें ताजा हो गईं. मेरे पास अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, लेकिन मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. हमारी योजना एकदम स्पष्ट थी. जब हमने टॉस जीता, तो लक्ष्य का पीछा करना हमारे लिए आसान हो गया.
<p style=”text-align: justify;”>जिस तरह से भुवी, हेजलवुड, रसिक, क्रुणाल, सुयश और शेफर्ड ने पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाजी की, वह सचमुच काबिले-तारीफ थी. मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं आरसीबी का कप्तान बनूंगा और ट्रॉफी जीतूंगा. मुझे लगता है कि यह मेरी किस्मत में लिखा था. मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं”.
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा, “पिछले साल के मुकाबले इस बार हमारा आत्मविश्वास थोड़ा ज्यादा था. जहां भी हम खेलने गए, वहां मौजूद प्रशंसकों की वजह से हमें हर जगह अपने घरेलू मैदान जैसा ही महसूस हुआ. टूर्नामेंट से पहले की मेरी तैयारी बहुत अच्छी रही. मैंने इस बात का विश्लेषण करने की कोशिश की कि मेरे लिए कौन से शॉट्स सबसे ज्यादा कारगर रहेंगे. मुझे दिनेश कार्तिक से कई अहम सुझाव मिले, जो मेरे लिए बहुत मददगार साबित हुए. वह हमेशा टीम के लिए हर पल मौजूद रहते हैं”.
<p style=”text-align: justify;”>पाटीदार ने आरसीबी फैंस के लिए कहा, “यह एक बार फिर आपके लिए है, आरसीबी के फैन्स. इस साल कप हमारा है”.
<p style=”text-align: justify;”>फाइनल मैच पर गौर करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीटी ने 8 विकेट पर 155 रन बनाए. आरसीबी ने <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता और आईपीएल 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा किया.
Cricket, Sports
IPL 2026 फाइनल के बाद बड़ा हादसा, खिलाड़ियों से भरी गुजरात टाइटन्स की टीम बस में लगी आग, जानिए ताजा अपडेट
IPL 2026 फाइनल के बाद बड़ा हादसा, खिलाड़ियों से भरी गुजरात टाइटन्स की टीम बस में लगी आग, जानिए ताजा अपडेट Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटन्स की टीम बस में आग लग गई. ये हादसा तब हुआ जब टीम <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होटल जा रही थी. जब आग लगी तब सभी प्लेयर्स बस के अंदर ही थे. बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी. समय रहते इसका पता चल गया. तुरंत सभी खिलाड़ियों को सुरक्षित बस से उतार लिया गया. रविवार को अहमदाबाद में हुए फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर अपनी दूसरी ट्रॉफी जीती. 
<h3 style=”text-align: justify;”>1 घंटे तक फंसे रहे खिलाड़ी
<p style=”text-align: justify;”>IPL फाइनल के बाद गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी नरेंद्र मोदी स्टेडियम से टीम बस में होटल की तरफ जा रहे थे, तब रास्ते में उनकी बस में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई. रिपोर्ट के अनुसार इसका पता चलते ही तुरंत सबसे पहले खिलाड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. अच्छी खबर ये रही कि किसी भी खिलाड़ी का किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ. लेकिन ये एक बुरी रात बन गई, प्लेयर्स करीब 1 घंटे तक वहां फंसे रहे फिर दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर उन्हें होटल पहुंचाया गया.
<p style=”text-align: justify;”>इससे पहले दूसरा क्वालीफायर जीतने के बाद तूफान की वजह से गुजरात टाइटन्स की टीम अहमदाबाद में देरी से पहुंची थी. शुभमन गिल एंड टीम फाइनल के लिए अहमदाबाद शनिवार को करीब रात 11 बजे पहुंची थी.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी
गुजरात टाइटन्स ने की कई गलतियां
फाइनल में गुजरात टाइटन्स को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी. पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल जरूर थी, लेकिन शुभमन गिल (10) और साईं सुदर्शन (12) खराब शॉट खेलकर आउट हुए. टीम ने फाइनल में बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव करते हुए निशांत सिंधु को तीसरे नंबर पर भेज दिया, जिन्होंने खेल को धीमा कर दिया. चौथे नंबर पर आए जोस बटलर भी स्ट्रगल करते नजर आए. सिंधु ने 18 गेंदों में 20 और बटलर ने 23 गेंदों में 19 रन बनाए, यहां से GT पिछड़ती चली गई. वो तो वाशिंगटन सुंदर (50) की अर्धशतकीय पारी से टीम 155 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई.
यह भी पढ़ें- ’शायद उनकी योजना मुझे जल्दी आउट करने की थी, लेकिन…’ फाइनल मुकाबले में जीत के बाद विराट कोहली ये बयान वायरल
चेज मास्टर <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली ने फाइनल में नाबाद 75 रनों की पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आसान जीत दिलाई. 42 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 9 चौके लगाए. वेंकटेश अय्यर ने 16 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, जिसने शुरुआत में RCB के ऊपर से प्रेशर को हटा दिया था. RCB तीसरी टीम बन गई, जिसने लगातार 2 बार IPL ट्रॉफी जीती हैं.
Cricket, Sports
Virat Kohli Statement: ‘शायद उनकी योजना मुझे जल्दी आउट करने की थी, लेकिन…’ फाइनल मुकाबले में जीत के बाद विराट कोहली का ये बयान वायरल
Virat Kohli Statement: ‘शायद उनकी योजना मुझे जल्दी आउट करने की थी, लेकिन…’ फाइनल मुकाबले में जीत के बाद विराट कोहली का ये बयान वायरल Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने नाम किया. रविवार को फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (जीटी) के विरुद्ध 5 विकेट से जीत हासिल की. आरसीबी के लिए 42 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 75 रन की नाबाद पारी खेलने वाले विराट कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
<p style=”text-align: justify;”><a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली के साथ आरसीबी ने लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है. खिताबी जीत के बाद कोहली ने कहा, “यह वही चीज है, जिसका आप हमेशा सपना देखते हैं. मैंने इस पल की कई बार कल्पना की थी, आईपीएल जीतने और यहां खड़े होने की. हमारी टीम आपको हर तरह की परिस्थिति से निपटने का आत्मविश्वास देती है. आज के खेल की यही मांग है. युवा खिलाड़ी आपको लगातार बेहतर बनने के लिए प्रेरित करते हैं और आप से अधिक योगदान की उम्मीद रखते हैं. आपको टीम के लिए अतिरिक्त 20-30 रन जोड़ने होते हैं. इसी वजह से मुझे अपनी सोच बदलनी पड़ी, ताकि मैं टीम के लिए वे अतिरिक्त रन बना सकूं”.
<p style=”text-align: justify;”>आरसीबी 14 लीग मुकाबलों में 9 जीत के साथ शीर्ष पर रही थी. कोहली ने कहा, “हमारा लक्ष्य प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहकर लीग चरण खत्म करना था. कई लोगों ने पूछा कि प्लेऑफ में हम किस टीम का सामना करना पसंद करेंगे, लेकिन हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था कि सामने कौन-सी जर्सी है”.
<p style=”text-align: justify;”>जीत के लिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने कोहली की शानदार पारी के दम पर महज 18 ओवरों में जीत हासिल कर ली. इस दौरान कोहली ने सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (32) के साथ 27 गेंदों में 62 रन जोड़े, जबकि टिम डेविड (24) के साथ पांचवें विकेट के लिए 41 रन जुटाए.
<p style=”text-align: justify;”>कोहली ने आरसीबी की तारीफ में कहा, “हम एक पेशेवर टीम हैं. शायद उनकी योजना मुझे जल्दी आउट करने की थी, लेकिन मुझे भरोसा था कि अगर मैं आउट भी हो जाऊं तो हमारी बल्लेबाजी में इतनी गहराई है कि टीम मैच जीत सकती है. मेरे और साथी बल्लेबाज के बीच पूरी स्पष्टता थी और हम दोनों स्ट्राइक रोटेट करना चाहते थे. हमने अपने लिए छोटे-छोटे लक्ष्य तय किए थे. वेंकटेश को भी श्रेय जाता है, उन्होंने आकर शानदार काम किया. मैं हमेशा कहता हूं कि हमारे लिए सिर्फ 7 घरेलू मैच नहीं होते, बल्कि 14 घरेलू मैच होते हैं. यहां गुजरात टाइटंस की घरेलू टीम थी, लेकिन शायद 90 प्रतिशत दर्शक आरसीबी के समर्थक थे”.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- ’पिछले साल जैसा प्रेशर नहीं…’, छक्का लगाकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन; फिर दिया बड़ा बयान
Cricket, Sports
Watch: ‘कितना दूध पीते हो?’, रवि शास्त्री ने पूछा तो वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा दिया जवाब; Video वायरल
Watch: ‘कितना दूध पीते हो?’, रवि शास्त्री ने पूछा तो वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा दिया जवाब; Video वायरल Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है. RCB ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में 5 विकेट से मात दी. खिताबी मुकाबले को देखने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी स्टेडियम में थे, सबसे ज्यादा अवार्ड्स उन्होंने ही जीते. प्रेजेंटेशन में रवि शास्त्री ने उनसे मजाक करते हुए पूछा कि अब आप रोजाना कितना दूध पीते हो? इस पर उन्होंने कुछ इस तरह जवाब दिया, जो वायरल हो रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवार्ड जीतने पर वैभव सूर्यवंशी को सिएरा कार मिली. इसके आलावा उन्होंने ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवार्ड जीता. अवार्ड लेने आए वैभव ने बताया कि ये सीजन उनके लिए सीखने वाला भी रहा. उन्होंने बताया कि उन्होंने सीखा कि मैच की स्थिति को देखकर खेलना होता है, हर समय एक जैसे नहीं खेल सकते. 
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर पहली ही गेंद उनकी रेंज में आती है, उन्हें लगता है कि वह मार सकते हैं तो वह हिट करने की पूरी कोशिश करते हैं. यही उनका स्टाइल है, जिसमें वह अभी तक सफल भी रहे हैं. बातचीत में रवि शास्त्री ने उनसे कहा, “आप गेंदबाजों की तो ऐसी पिटाई करते हो, आउट ऑफ फैशन. आप रोजाना कितना दूध पीते हो?”
<h3 style=”text-align: justify;”>वैभव सूर्यवंशी का जवाब वायरल
<p style=”text-align: justify;”>ये सवाल सुनकर वैभव सूर्यवंशी की हंसी छूट गई, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि, “मैं अब दूध नहीं पीता.” शास्त्री ने फिर कहा आप अब बड़ी अलमारी रख लो, इतने अवार्ड्स रखने के लिए.
Funny conversations between Ravi Shastri and Vaibhav Suryavanshi 😂✨ pic.twitter.com/FmY2TpPr5g
— Shin Kohli (@Shinkohli) May 31, 2026
<p style=”text-align: justify;”>वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में खेले 16 मैचों में 776 रन बनाए. उन्होंने 1 शतक लगाया और 2 बार शतक से चूक गए. उन्होंने प्लेऑफ के दोनों मैचों में शानदार बल्लेबाजी की, एलिमिनेटर में 97 और क्वालीफायर-2 में 96 रन बनाए. इस सीजन उन्होंने कुल 72 छक्के लगाकर इतिहास रचा, अब वह एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
Cricket, Sports
Vaibhav Suryavanshi: हार के बाद क्या बेहद निराश हो गए वैभव सूर्यवंशी, कहा- ‘मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा वरना…’
Vaibhav Suryavanshi: हार के बाद क्या बेहद निराश हो गए वैभव सूर्यवंशी, कहा- ‘मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा वरना…’ Read Post »
<p style=”text-align: justify;”><a title=”वैभव सूर्यवंशी” href=”https://www.abplive.com/search?s=%E0%A4%B5%E0%A5%88%E0%A4%AD%E0%A4%B5-%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%B5%E0%A4%82%E0%A4%B6%E0%A5%80″ target=”_self”>वैभव सूर्यवंशी ने अपनी रिकॉर्ड बल्लेबाजी से आईपीएल 2026 में धूम मचा दी, लेकिन 15 साल की इस बल्लेबाजी सनसनी का कहना है कि उन्होंने मैच की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी का तरीका अपनाया, दबाव में शांत रहना और चोट से बचने के लिए अपनी फिटनेस पर काम करना भी सीखा है.
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स, क्वालिफायर दो में बाद में उप विजेता बनी गुजरात टाइटन्स से हारकर फाइनल में जगह नहीं बना सकी. लेकिन इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को टूर्नामेंट का ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ चुना गया. सूर्यवंशी ने 16 पारियों में 48.50 के औसत और 237.30 के शानदार स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर बल्लेबाजी सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया. उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी बनाए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>रविवार को यहां फाइनल के बाद अपना पुरस्कार लेते हुए 15 साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘इस सत्र में मैंने सीखा कि दबाव वाले मैच में कैसे खेलना है, अपने गेम को कैसे बनाना है. ’’
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL Prize Money 2026 Distribution: चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/ipl-prize-money-2026-distribution-champion-rcb-runner-up-gt-vaibhav-sooryavanshi-awards-list-3138255″ target=”_self”>IPL Prize Money 2026 Distribution: चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा, ‘‘आप हर मैच एक ही तरीके से नहीं खेल सकते. आपको गेम की स्थिति को समझाएगा और टीम की जरूरतों के हिसाब से खेलना होगा. मुझे प्लेऑफ मैचों में भी यह बहुत कुछ सीखने को मिला. ’’
<p style=”text-align: justify;”>सूर्यवंशी ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के एक सत्र में सबसे ज्यादा छक्कों (59) के पिछले आईपीएल रिकॉर्ड को तोड़ दिया. उन्होंने आईपीएल 2026 में 72 छक्के लगाए.  उन्होंने कहा, ‘‘मैं बस अपने गेम पर भरोसा करने की कोशिश करता हूं और अगर मुझे लगता है कि मैं इस गेंद पर शॉट लगा सकता हूं, तो मैं पूरी ताकत लगा देता हूं और उसी तरह खेलने की कोशिश करता हूं. ’’
<p style=”text-align: justify;”>सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाने से सिर्फ एक गेंद से चूक गए. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंबे समय तक खेलना चाहता हूं और मुझे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा और इस पर ध्यान देना होगा.’’
Cricket, Sports
IPL Prize Money 2026 Distribution: चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर कितने करोड़ रुपयों की हुई बारिश; जानिए सभी अवार्ड्स की प्राइज मनी Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीत ली है. शानदार गेंदबाजी के दम पर RCB ने गुजरात टाइटंस को 155 रनों पर रोक दिया था. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 75 रनों की शानदार पारी खेली. कोहली को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला. वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, उन्होंने ऑरेंज कैप समेत कई अवार्ड्स जीते. जानिए ईनामी राशि के रूप में किसे कितनी धनराशि मिली.
<h3 style=”text-align: justify;”>चैंपियन RCB को मिले 20 करोड़ रुपये
<p style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनने पर 20 करोड़ रुपये की धनराशि मिली. टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है, दोनों ट्रॉफी टीम ने एक ही ग्राउंड पर जीती हैं. फाइनल हारने वाली गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपये मिले हैं.
<h3 style=”text-align: justify;”>सिएरा कार समेत वैभव सूर्यवंशी को मिले इतने रुपये
<p style=”text-align: justify;”>वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप विनर रहे, इसके आलावा उन्हें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सबसे ज्यादा छक्के का अवार्ड मिला. उन्हें सिएरा कार समेत कुल 45 लाख रुपये ईनामी राशि के रूप में मिले.
<h3 style=”text-align: justify;”>IPL 2026 अवार्ड्स लिस्ट
विजेता: RCB- 20 करोड़ रुपये
उपविजेता: GT- 12.5 करोड़ रुपये
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी- 15 लाख रुपये
ऑरेंज कैप: वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
पर्पल कैप: कगिसो रबाडा- 10 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
सबसे ज्यादा डॉट बॉल: मोहम्मद सिराज- 10 लाख रुपये
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी- सिएरा कार
सबसे ज्यादा छक्के: वैभव सूर्यवंशी- 10 लाख रुपये
सबसे ज्यादा चौके: साईं सुदर्शन- 10 लाख रुपये
कैच ऑफ द सीजन: मनीष पांडे- 10 लाख रुपये
प्लेयर ऑफ द फाइनल: विराट कोहली- 5 लाख रुपये
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: ईडन गार्डन्स- 50 लाख रुपये
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड: धर्मशाला- 25 लाख रुपये
<h3 style=”text-align: justify;”>IPL Final में क्या कुछ हुआ
<p style=”text-align: justify;”>टॉस जीतकर रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. गुजरात टाइटंस के दोनों ओपनर्स फाइनल में चल नहीं पाए, शुभमन गिल 10 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए. साईं सुदर्शन को 12 के स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया. इसके बाद आए निशांत सिंधु और जोस बटलर ने पारी को धीमा कर दिया, और बड़ा स्कोर भी नहीं कर पाए. सिंधु ने 18 गेंदों में 20 और जोस बटलर ने 23 गेंदों में 19 रन बनाए. वाशिंगटन सुंदर के अर्धशतक की मदद से गुजरात सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई, उन्होंने 37 गेंदों में 50 रन बनाए.
<p style=”text-align: justify;”>लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की, चोट से जूझ रहे अय्यर 32 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (1), रजत पाटीदार (15), क्रुणाल पांड्या (1) सस्ते में आउट हो गए, तब RCB दबाव बन रहा था लेकिन दूसरे छोर पर <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली की शानदार पारी जारी रही और उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. कोहली ने 42 गेंदों में 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 75 रन बनाए.
Cricket, Sports
RCB VS GT IPL 2026 FINAL: खिताबी हार के बाद बोले शुभमन गिल- ‘हम जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन…’
RCB VS GT IPL 2026 FINAL: खिताबी हार के बाद बोले शुभमन गिल- ‘हम जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन…’ Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है. रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता. आरसीबी का यह लगातार दूसरा खिताब है. वहीं, कप्तान के रूप में अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने और जीटी को दूसरा खिताब दिलाने की कोशिश में लगे गिल को निराशा हाथ लगी है.
<p style=”text-align: justify;”>मैच के बाद जीटी के कप्तान गिल ने कहा, “अगर हम 180-190 के आस-पास पहुंच जाते, तो यह एक अच्छा मैच होता. पहले तीन-चार ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है, और शुरुआती कुछ विकेट गिरने के बाद हमारी लय टूट गई. हमने पावरप्ले में 15-20 रन ज्यादा दे दिए. मुझे लगता है कि हम इस टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी टीमों में से एक थे. शुरुआती कुछ मैच हारने के बाद हमने जबरदस्त वापसी की. मैं बहुत खुश हूं. हम जीत की मंजिल तक नहीं पहुंच पाए, लेकिन अगर हम ट्रॉफी जीत भी जाते, तब भी सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती.”
<p style=”text-align: justify;”>शुभमन गिल का बल्ला फाइनल में नहीं चला, लेकिन टूर्नामेंट में वह अपनी टीम के लिए बेहतरीन रहे. फाइनल में 10 रन बनाकर आउट हुए गिल ने टूर्नामेंट के 16 मैचों की 16 पारियों में 732 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी के बाद दूसरे स्थान पर रहे. गिल ने दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक लगाकर जीटी को फाइनल में पहुंचाया था. 2022 में खिताब जीतने वाली जीटी अपना तीसरा फाइनल खेल रही थी.
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 के फाइनल पर नजर डालें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीटी ने 8 विकेट पर 155 रन बनाए. आरसीबी ने विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत 18 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता और आईपीएल 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा किया.
<p style=”text-align: justify;”><a title=”Rajat Patidar Statement: RCB की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान पाटीदार, कहा- ‘हम उनके पास जाने में हिचकिचाते हैं क्योंकि…'” href=”https://www.abplive.com/sports/rcb-won-ipl-2026-title-captain-rajat-patidar-statement-about-virat-kohli-viral-know-what-he-said-3138263″ target=”_self”>Rajat Patidar Statement: RCB की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान पाटीदार, कहा- ‘हम उनके पास जाने में हिचकिचाते हैं क्योंकि…'
Cricket, Sports
Rajat Patidar Statement: RCB की खिताबी जीत के बाद विराट कोहली को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान पाटीदार, कहा- ‘हम उनके पास जाने में हिचकिचाते हैं क्योंकि…’ Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>RCB Won IPL 2026: <a title=” रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु” href=”https://www.abplive.com/search?s=%E0%A4%B0%E0%A5%89%E0%A4%AF%E0%A4%B2-%E0%A4%9A%E0%A5%88%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%9C%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8-%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%81″ target=”_self”> रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान <a title=”रजत पाटीदार” href=”https://www.abplive.com/search?s=%E0%A4%B0%E0%A4%9C%E0%A4%A4-%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%9F%E0%A5%80%E0%A4%A6%E0%A4%BE%E0%A4%B0″ target=”_self”>रजत पाटीदार का कहना है कि वह <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली का जितना भी शुक्रिया अदा करें कम है. पाटीदार ने कहा कि उन्होंने न सिर्फ उनकी बल्लेबाजी के तकनीकी पहलुओं पर कीमती सुझाव दिए, बल्कि टीम के सभी जूनियर सदस्यों के लिए एक मजबूत सहारे की तरह खड़े होकर उनका साथ भी दिया.
<p style=”text-align: justify;”>पाटीदार ने आरसीबी को लगातार दूसरी बार खिताब जिताने में 500 से ज्यादा रन बनाए, उन्होंने अपनी टीम के सबसे सीनियर सदस्य का उनके सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया.
<p style=”text-align: justify;”>कोहली के बारे में बात करते हुए पाटीदार ने कहा, ‘‘मैं अपनी बल्लेबाजी को जिस नजरिए से देखता हूं, मैं हमेशा उन चीजों पर काम करने की कोशिश करता हूं जहां मैं सुधार कर सकता हूं, खासकर तेज गेंदबाज़ों के खिलाफ. मुझे कोहली भाई से बहुत मदद मिली. जब भी मैं उन्हें देखता हूं, वे हमेशा टीम और सभी खिलाड़ियों के लिए मौजूद रहते हैं. वे युवा खिलाड़ियों के पास खुद जाते हैं, भले ही वे उनके पास जाने में हिचकिचाते नहीं. ’’
<p style=”text-align: justify;”><a title=”RCB बनी 19वें सीजन की चैंपियन, फाइनल में गुजरात को हराकर जीता दूसरा खिताब; डिफेंड किया टाइटल” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/ipl-2026-rcb-vs-gt-final-royal-challengers-bengaluru-successfully-defended-title-defeated-gujarat-titans-rcb-ipl-2026-champion-virat-kohli-3138219″ target=”_self”>RCB बनी 19वें सीजन की चैंपियन, फाइनल में गुजरात को हराकर जीता दूसरा खिताब; डिफेंड किया टाइटल
<p style=”text-align: justify;”>कप्तान के तौर पर अपनी दूसरी जीत पर पाटीदार ने कहा कि जब वह <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दाखिल हुए तो पिछले साल की जीत की बहुत सारी यादें ताजा हो गईं, लेकिन उन्होंने अपने मन को काबू में रखकर वर्तमान पर ध्यान केंद्रित किया.
<p style=”text-align: justify;”>पाटीदार ने कहा, ’’बहुत ही शानदार महसूस हो रहा है. पिछले साल की बहुत सारी यादें थीं, लेकिन हमें वर्तमान पर ही ध्यान देना था. अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन बहुत अच्छा लग रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा, ‘‘हमारी योजना बिल्कुल साफ थी. लक्ष्य का पीछा करना आसान था। हम उनके शुरुआती तीन बल्लेबाज़ों को आउट करना चाहते थे. पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारे गेंदबाजों का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है. भुवी (भुवनेश्वर कुमार), (जोश) हेज़लवुड, सलीम रसिख (डार), कृणाल (पंड्या), शेपी (रोमारियो शेफर्ड) सभी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.’’
<p style=”text-align: justify;”>चार साल पहले, पाटीदार ने लवनीत सिसोदिया के चोटिल होने पर उनकी जगह टीम में बुलाए जाने के कारण अपनी शादी टाल दी थी और 2025 आते-आते, उन्हें एक बेहद सूझबूझ भरे फैसले के तहत टीम की कप्तानी सौंप दी गई.
<p style=”text-align: justify;”>अगर कोई उन्हें उनकी जिंदगी की इस कहानी के बारे में पहले से बता देता, तो शायद पाटीदार को उस पर यकीन ही नहीं होता. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं आरसीबी के लिए दो (आईपीएल खिताब) जीतूंगा. यह सब किस्मत में लिखा था. पिछले साल, बहुत ज्यादादबाव था. इस साल, हमें खुद पर भरोसा था. टूर्नामेंट से पहले की मेरी तैयारी भी बहुत अच्छी रही. ’’
<p style=”text-align: justify;”>आखिर में, पाटीदार ने कन्नड़ में खेल प्रेमियों को संबोधित किया, ‘ए सालानू कप नामडू’ (इस बार भी कप हमारा ही है).'
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL 2026 Awards Winners List: एक क्लिक में जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने अकेले जीते 5 पुरस्कार” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/ipl-2026-award-winners-list-rcb-champions-gujarat-titans-vaibhav-sooryavanshi-mvp-3138244″ target=”_self”>IPL 2026 Awards Winners List: एक क्लिक में जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने अकेले जीते 5 पुरस्कार
Cricket, Sports
IPL 2026 Awards Winners List: एक क्लिक में जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने अकेले जीते 5 पुरस्कार Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लगातार दूसरे साल आईपीएल की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. फाइनल में बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. एक दौर था जब RCB 17 सीजन में एक भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी, लेकिन रजत पाटीदार ने बेंगलुरू फ्रेंचाइजी की किस्मत पलट कर रख दी है.
<p style=”text-align: justify;”>बेंगलुरू ने पूरे सीजन में अपना दबदबा बनाए रखा. पहले पॉइंट्स टेबल में टॉप किया, फिर क्वालीफायर 1 की चुनौती को आसानी से पार किया और अंतिम चुनौती यानी फाइनल में गुजरात टाइटंस को एकतरफा अंदाज में हराकर इतिहास रच दिया. मगर RCB के अलावा भी यह अन्य कई खिलाड़ियों के लिए एक यादगार सीजन रहा.
<p style=”text-align: justify;”>यह सीजन वैभव सूर्यवंशी के भी नाम रहा, जो ऑरेंज कैप जीतने वाले इतिहास के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं अधिकांश सीजन भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे चलते रहे, लेकिन अंत में कगिसो रबाड़ा ने बाजी मारी. वहीं वैभव सूर्यवंशी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने सीजन में 72 सिक्स लगाए. यहां देख लीजिए ऑरेंज कैप से लेकर पर्पल कैप और सुपर सिक्स समेत सभी अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट.
<h4 style=”text-align: justify;”>IPL 2026 में सभी अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट
<p style=”text-align: justify;”>चैंपियंस - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (20 करोड़)
<p style=”text-align: justify;”>उपविजेता - गुजरात टाइटंस (12.5 करोड़)
<p style=”text-align: justify;”>ऑरेंज कैप - वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)
<p style=”text-align: justify;”>पर्पल कैप - कगिसो रबाड़ा (10 लाख)
<p style=”text-align: justify;”>प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड (फाइनल) - <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली
<p style=”text-align: justify;”>मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (MVP) - वैभव सूर्यवंशी (15 लाख)
<p style=”text-align: justify;”>मोस्ट डॉट बॉल ऑफ द सीजन - मोहम्मद सिराज
<p style=”text-align: justify;”>इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन - वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)
<p style=”text-align: justify;”>सुपर सिक्स अवॉर्ड - वैभव सूर्यवंशी (10 लाख)
<p style=”text-align: justify;”>सुपर 4s अवॉर्ड - साई सुदर्शन (10 लाख)
<p style=”text-align: justify;”>सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन - वैभव सूर्यवंशी
<p style=”text-align: justify;”>कैच ऑफ द सीजन - मनीष पांडे
<p style=”text-align: justify;”>फेयरप्ले अवॉर्ड - पंजाब किंग्स
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
Cricket, Sports
‘पिछले साल जैसा प्रेशर नहीं…’, छक्का लगाकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन; फिर दिया बड़ा बयान
‘पिछले साल जैसा प्रेशर नहीं…’, छक्का लगाकर विराट कोहली ने RCB को बनाया चैंपियन; फिर दिया बड़ा बयान Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>Virat Kohli Statement, IPL 2026 Final: विराट कोहली अंत तक खड़े रहे और उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को IPL 2026 का खिताब जिताने में अहम योगदान दिया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल में कोहली ने चेज करते हुए 42 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 75 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने अपने आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी 25 गेंदों में पूरी की. कोहली ने छक्का लगाकर आरसीबी के लिए विनिंग रन बनाए. मैच के बाद कोहली ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार पिछले साल के जैसा प्रेशर नहीं था. 
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि यह बेंगलुरु का लगातार दूसरा खिताब रहा. टीम ने पिछले सीजन 2025 में 18 सालों के लंबे इंतजार के बाद पहला खिताब जीता था. कोहली ने बताया कि कैसे पिछले सीजन टीम में सबके ऊपर पहला खिताब जीतने का दबाव था. बताते चलें कि कोहली ने 10 साल के लंबे इंतजार के बाद प्लेऑफ में फिफ्टी लगाई. इससे पहले 2016 में उनके बल्ले से प्लेऑफ में अर्धशतक निकला था. 
<h3 style=”text-align: justify;”>मैच के बाद क्या कुछ बोले  <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली?
<p style=”text-align: justify;”>मैच के बाद बात करते हुए किंग कोहली ने कहा, “मैंने कुछ लड़कों से कहा कि इस बार पिछले साल जैसा प्रेशर नहीं दिखा. आज रात लड़कों का संयम साफ झलक रहा था. ब्रेक के बाद हमें कुछ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन हम टॉप स्थान पर खत्म करना चाहते थे. मुंबई के खिलाफ मिली जीत ने हमें काफी कॉन्फिडेंस दिया. ऐसे लोगों का ग्रुप होना बहुत शानदार है जहां आपको यह महसूस न हो कि आप टीम के लिए कदम बढ़ाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं.”
<h3 style=”text-align: justify;”>पूरे सीजन चला कोहली का बल्ला 
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि कोहली पूरे सीजन ही कमाल की बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए. हां बीच में वह 2 मैचों में लगातार ‘जीरो’ पर जरूर आउट हुए, लेकिन इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ा. कोहली ने सीजन की 16 पारियों में बैटिंग करते हुए 56.25 की औसत और 165.85 के स्ट्राइक रेट से 675 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 105* रनों का रहा. वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर रहे. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी ” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/ipl-2026-full-prize-money-winner-rcb-20-crore-runner-gt-13-crore-orange-purple-cap-and-other-awards-prize-know-details-3138242″ target=”_self”>IPL 2026 Full Prize Money: चैंपियन RCB हुई मालामाल, गुजरात टाइटंस को भी मिली बंपर रकम; जानें किसे मिली कितनी प्राइज मनी 
Cricket, Sports
अनुष्का का हाथ खींचकर नचाने लगे विराट, आरसीबी की जीत के बाद जो किया उसे देख शर्मा गईं मिसेज कोहली
अनुष्का का हाथ खींचकर नचाने लगे विराट, आरसीबी की जीत के बाद जो किया उसे देख शर्मा गईं मिसेज कोहली Read Post »
Virat Kohli Dance Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदकर लगातार दूसरी बार खिताबी जीत हासिल की. फाइनल मुकाबले में आरसीबी की जीत के हीरो विराट कोहली रहे. मैच के बाद विराट कोहली ने टीम होटल में वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ जमकर डांस किया.
Cricket, Sports
T20 तो ट्रेलर है… असली पिक्चर टेस्ट में दिखेगी! वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, ऑरेंज कैप जीतने के बाद दहाड़े
T20 तो ट्रेलर है… असली पिक्चर टेस्ट में दिखेगी! वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, ऑरेंज कैप जीतने के बाद दहाड़े Read Post »
Vaibhav Sooryavanshi on Playing Test Cricket: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने के बाद कहा, ‘मेरा गेम नैचुरली आक्रामक है, इसलिए हर किसी को लगता है कि मैं सिर्फ हर गेंद पर शॉट मारने की कोशिश करता हूं. लेकिन मैं रेड बॉल क्रिकेट भी खेलना चाहता हूं.’ वैभव ने आगे बताया कि टेस्ट क्रिकेट के प्रति उनका यह जुनून कहां से आता है. उन्होंने अपने पिता की सीख का जिक्र करते हुए कहा, ‘मेरे पिता ने मुझसे हमेशा कहा है कि टेस्ट क्रिकेट ही इस खेल का सबसे शुद्ध रूप है.’
Cricket, Sports
RCB फैन्स के साथ अन्याय हुआ…, आखिर किस बात पर भड़के कर्नाटक के मनोनीत सीएम डीके शिवकुमार
RCB फैन्स के साथ अन्याय हुआ…, आखिर किस बात पर भड़के कर्नाटक के मनोनीत सीएम डीके शिवकुमार Read Post »
DK Shivakumar Questions RCB Final Venue: आरसीबी ने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिलाप जीता है. इस बीच कर्नाटक के मनोनीत सीएम डीके शिवकुमार ने फाइनल बेंगलुरु में न होने पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ऐसा न होना बेंगलुरू के फैन्स के साथ अन्याय है.
Cricket, Sports
अब कोई if और but नही… बस नाम आने की देरी, वैभव सूर्यवंशी पर क्रिकेट के चाणक्य ने अपना हाथ रख दिया, भारतीय टीम में डेब्यू तय समझो
अब कोई if और but नही… बस नाम आने की देरी, वैभव सूर्यवंशी पर क्रिकेट के चाणक्य ने अपना हाथ रख दिया, भारतीय टीम में डेब्यू तय समझो Read Post »
Vaibhav Sooryavanshi in Team India: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धुआंधार प्रदर्शन कर ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी फाइनल मैच में आईसीसी के चीफ जय शाह के बगल में बैठे हुए नजर आए. जय शाह इससे पहले बीसीसीआई के प्रमुख थे. उनके साथ वैभव की इस तस्वीर से ये साफ हो गया है कि अब 15 साल के इस बेबी बॉस को टीम इंडिया में आने से कोई नहीं रोक पाएगा.
Cricket, Sports
आईपीएल फाइनल के बाद होटल जा रही गुजरात टाइटंस की बस में लगी लगा, बाल-बाल बचे टीम के खिलाड़ी
आईपीएल फाइनल के बाद होटल जा रही गुजरात टाइटंस की बस में लगी लगा, बाल-बाल बचे टीम के खिलाड़ी Read Post »
🔥 Trending Deals You Can’t Miss Sponsored BEST SELLER 🔥 Smart Health Ring Track Sleep, Heart Rate & Fitness 24×7 ₹28,499 (Save Now) 🛒 Buy Now HOT DEAL ⚡ Gaming Laptop RTX Power + Ultra Performance Beast Limited Stock ⚠️ 🔥 Check Deal TOP RATED ☀️ SPF 50 Sunscreen No White Cast + Water Resistant
Cricket, Sports
जीत का छक्का और प्यार का इजहार… आरसीबी की खिताबी जीत के बाद वायरल हुआ विराट-अनुष्का का रोमांटिक मोमेंट
जीत का छक्का और प्यार का इजहार… आरसीबी की खिताबी जीत के बाद वायरल हुआ विराट-अनुष्का का रोमांटिक मोमेंट Read Post »
Virat Kohli Anushka Sharma Romantic Moments: आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया. इस महाविजय के महानायक रहे विराट कोहली, जिन्होंने महज 25 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. मैच के रोमांचक मोड़ पर कोहली ने एक शानदार विजयी छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई. इस ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद, मैदान पर जश्न के बीच विराट ने स्टैंड्स में मौजूद अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को एक बेहद रोमांटिक ‘फ्लाइंग किस’ दिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Cricket, Sports
जिसने फाइनल का पूरा चक्रव्यूह रचा, उसको जन्मदिन पर RCB ने गिफ्ट में दी आईपीएल ट्रॉफी
जिसने फाइनल का पूरा चक्रव्यूह रचा, उसको जन्मदिन पर RCB ने गिफ्ट में दी आईपीएल ट्रॉफी Read Post »
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के मेंटोर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक 1 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं. उनको टीम की तरफ से आईपीएल की ट्रॉफी की यादगार जीत गिफ्ट में मिली. आरसीबी 31 मई को गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया.
Cricket, Sports
विराट कोहली ने बढ़ाया हाथ, वैभव सूर्यवंशी ने किया प्रणाम, फिर बेबी बॉस को बड़े भाई की तरह दिया गुरुमंत्र
विराट कोहली ने बढ़ाया हाथ, वैभव सूर्यवंशी ने किया प्रणाम, फिर बेबी बॉस को बड़े भाई की तरह दिया गुरुमंत्र Read Post »
Virat Kohli-Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बेशक आरसीबी की टीम चैंपियन बनी है, लेकिन पूरे सीजन में अगर कोई सुर्खियों में रहे तो वह वैभव सूर्यवंशी हैं. वैभव सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी. फाइनल मैच के बाद जब वैभव नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट कोहली से मिले तो नजारा देखने लायक था.
Cricket, Sports
3234 रन, 104 विकेट और किंग कोहली के 675 रन… जानिए कैसे बैट और बॉल के परफेक्ट फ्यूजन से आरसीबी ने रचा इतिहास
3234 रन, 104 विकेट और किंग कोहली के 675 रन… जानिए कैसे बैट और बॉल के परफेक्ट फ्यूजन से आरसीबी ने रचा इतिहास Read Post »
IPL 2026 Winner Story: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है. बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बेजोड़ संतुलन के दम पर आरसीबी ने इस सीजन के 16 मैचों में कुल 3,234 रन कूट डाले, जबकि धारदार गेंदबाजों ने विरोधी टीमों के 104 विकेट चटकाए. फाइनल मुकाबले में किंग विराट कोहली ने फिर संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए 42 गेंदों पर सबसे ज्यादा 75 रनों की आतिशी पारी खेली और गुजरात टाइटंस को हराकर बेंगलुरू को दोबारा चैंपियन बनाया.
Cricket, Sports
IPL इतिहास में 13वीं बार हुआ ऐसा …रजत पाटीदार की RCB के नाम दर्ज अनोखा कारनामा
IPL इतिहास में 13वीं बार हुआ ऐसा …रजत पाटीदार की RCB के नाम दर्ज अनोखा कारनामा Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में एक बार फिर से वही हुआ जो इससे पहले कई सीजन में देखने को मिला था. लीग स्टेज में दबदबा कायम करने वाली टीम ने क्वालीफायर 1 और फाइनल दोनों में जीत हासिल किया. आरसीबी टूर्नामेंट के इतिहास में 13वीं ऐसी टीम बन गई जिसने ये कारनामा अंजाम दिया.
Cricket, Sports
Krunal Pandya Video: ट्रॉफी लेकर ठुमक-ठुमक नाचे क्रुणाल पांड्या, पूरी आरसीबी पर चढ़ा है जीत का नशा
Krunal Pandya Video: ट्रॉफी लेकर ठुमक-ठुमक नाचे क्रुणाल पांड्या, पूरी आरसीबी पर चढ़ा है जीत का नशा Read Post »
Krunal Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया. मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. मैच खत्म होने के बाद आरसीबी के क्रुणाल पांड्या जब होटल पहुंचे तो ढोल-नगाड़ों की थाप पर ट्रॉफी लिए ठुमक-ठुमक नाच रहे थे.
Cricket, Sports
ऑरेंज कैप, चमचमाती कार और 35 लाख रुपये… अकेले महफिल लूट ले गया बिहार का लाल, वैभव सूर्यवंशी ने जीते ये 5 बड़े अवॉर्ड्स
ऑरेंज कैप, चमचमाती कार और 35 लाख रुपये… अकेले महफिल लूट ले गया बिहार का लाल, वैभव सूर्यवंशी ने जीते ये 5 बड़े अवॉर्ड्स Read Post »
vaiabhav suryavanshi 5 awards with 35 lakhs: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स भले ही फाइनल का सफर तय नहीं कर सकी, लेकिन 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में अपने बल्ले से तहलका मचा दिया. वैभव ने 16 पारियों में 237.30 की तूफानी स्ट्राइक रेट से रिकॉर्ड 776 रन कूटे. फाइनल के बाद हुई अवॉर्ड सेरेमनी में अकेले उनका ही जलवा रहा. वैभव ने प्रतिष्ठित ‘ऑरेंज कैप’, ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ और ‘इमर्जिंग प्लेयर’ समेत 5 बड़े पुरस्कार अपने नाम किए. इसके साथ ही उन्हें चमचमाती Tata Sierra कार और 35 लाख रुपये की कुल प्राइज मनी से भी नवाजा गया.
Cricket, Sports
Virat Kohli Statement: हर बार मुझे ही… आरसीबी को खिताब जिताकर क्या बोले विराट कोहली? पहला रिएक्शन वायरल
Virat Kohli Statement: हर बार मुझे ही… आरसीबी को खिताब जिताकर क्या बोले विराट कोहली? पहला रिएक्शन वायरल Read Post »
Virat Kohli Statetement: विराट कोहली ने पहले आईपीएल फाइनल में दमदार बल्लेबाजी से आरसीबी को ट्रॉफी जिताई और फिर बयान से सुर्खियां बटोरीं. कोहली ने मैच खत्म होने के बाद कहा कि मौजूदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की सबसे बड़ी ताकत यह है कि उसमें कई मैच जिताने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं. कोहली ने कहा कि खुद उन्हें हर बार अकेले आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाने की जरूरत नहीं पड़ती.
Cricket, Sports
सिर्फ कोहली ही नहीं, ये 7 सूरमा भी हैं RCB की खिताबी जीत के असली हीरो, पूरे सीजन मचाया गदर
सिर्फ कोहली ही नहीं, ये 7 सूरमा भी हैं RCB की खिताबी जीत के असली हीरो, पूरे सीजन मचाया गदर Read Post »
Heroes of RCB IPL 2026 Title Victory: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को रौंदकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले को जीतकर आरसीबी लगातार दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ही टाइटल को डिफेंड करने में कामयाब रहे थे, लेकिन अब आरसीबी ने भी इस क्लब में अपना नाम जोड़ लिया है. वैसे तो आरसीबी की जीत का जिक्र होते ही सबसे पहला नाम किंग विराट कोहली का आता है, जिन्होंने इस सीजन में भी पिछली बार की तरह रनों का अंबार लगाया, लेकिन यह खिताबी जीत सिर्फ सिर्फ इसी एक खिलाड़ी के दम पर नहीं आई, बल्कि टीम के अन्य प्लेयर्स का भी इसमें अहम योगदान रहा. आइए जानते हैं आरसीबी की इस खिताबी जीत के 7 हीरोज के बारे में, जिन्होंने पूरे सीजन में गदर मचाया.
Cricket, Sports
आईपीएल इतिहास में महज तीसरी बार हुआ ऐसा ….लगातार ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान बने रजत पाटीदार
आईपीएल इतिहास में महज तीसरी बार हुआ ऐसा ….लगातार ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान बने रजत पाटीदार Read Post »
रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में वो कारनामा कर दिखाया जो इससे पहले सिर्फ दो ही कप्तान कर पाए थे. महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ने लगातार दो बार आईपीएल को जीतने का रिकॉर्ड बनाया था. अब इस लिस्ट में रजत पाटीदार का नाम भी शामिल हो गया है.
Cricket, Sports
IPL Prize Money: चैंपियन RCB पर बरसा छप्परफाड़ पैसा, IPL जीतकर मालामाल हुई टीम, मिले इतने करोड़
IPL Prize Money: चैंपियन RCB पर बरसा छप्परफाड़ पैसा, IPL जीतकर मालामाल हुई टीम, मिले इतने करोड़ Read Post »
RCB Prize Money: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है. आईपीएल 2025 की चैंपियन आरसीबी ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया. आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में 5 विकेट से हराकर टाइटल डिफेंड किया. खिताबी जीत के बाद आरसीबी पर पैसों की बारिश हुई. बेंगलुरु को 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली.
Cricket, Sports
RCB IPL 2026 Champion: ये आरसीबी का युग है, लगातार दूसरी बार बनी आईपीएल चैंपियन, विराट की ऐतिहासिक पारी
RCB IPL 2026 Champion: ये आरसीबी का युग है, लगातार दूसरी बार बनी आईपीएल चैंपियन, विराट की ऐतिहासिक पारी Read Post »
RCB vs GT IPL 2026 Final Highlights: अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराते हुए लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी में कब्जा किया है. इसी के साथ अब आरसीबी, चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद अपनी आईपीएल ट्रॉफी डिफेंड करने वाली सिर्फ तीसरी टीम बन गई.
Cricket, Sports
विराट कोहली का आईपीएल फाइनल में महारिकॉर्ड, ठोका करियर का सबसे तेज पचासा, 8 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा
विराट कोहली का आईपीएल फाइनल में महारिकॉर्ड, ठोका करियर का सबसे तेज पचासा, 8 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा Read Post »
virat kohli hits fastest fifty of his ipl career: आईपीएल के खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गजों ने इतिहास रच दिया. गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली ने महज 25 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया. वहीं, आरसीबी को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने की राह पर निकले कप्तान रजत पाटीदार ने इस सीजन में अपने 500 रन पूरे किए. वे कोहली के बाद एक सीजन में यह उपलब्धि हासिल करने वाले आरसीबी के दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने हैं.
Cricket, Sports
शुभमन गिल पर लगा दाग, 40 बॉल खेल गए टाइटंस पर एक चौका नहीं लगा पाए, आरसीबी के खिलाफ छटपटाते रह गए बल्लेबाज
शुभमन गिल पर लगा दाग, 40 बॉल खेल गए टाइटंस पर एक चौका नहीं लगा पाए, आरसीबी के खिलाफ छटपटाते रह गए बल्लेबाज Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में फैंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से जैसे खेल की उम्मीद थी वैसा ही देखने को मिला. गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ मैच एकतरफा बना दिया. हालात ऐसी खराब हो गई कि शुभमन गिल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए लगातार 40 बॉल पर कोई बाउंड्री नहीं लगा पाई.
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top