Cricket
Cricket, Sports
तो अभी मैं क्या करूं मैडम….रोहित शर्मा के साथ सेल्फी ले रही थी महिला और फोन ऑफ हो गया, फिर क्या हुआ देखिए वीडियो
तो अभी मैं क्या करूं मैडम….रोहित शर्मा के साथ सेल्फी ले रही थी महिला और फोन ऑफ हो गया, फिर क्या हुआ देखिए वीडियो Read Post »
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने चोट के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार पारी खेलकर वापसी की. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में उतरने से पहले उनका एक वीडियो सामने आया है. इसमें एक महिला फैन जब उनके साथ सेल्फी लेने जाती है तो उनका फोन बंद हो जाता है.
Cricket, Sports
आईपीएल मैच के दौरान कमेंटेटर ने किया बड़ा कांड, एक्शन मोड में बीसीसीआई, मुश्किल में पूर्व क्रिकेटर
आईपीएल मैच के दौरान कमेंटेटर ने किया बड़ा कांड, एक्शन मोड में बीसीसीआई, मुश्किल में पूर्व क्रिकेटर Read Post »
BCCI warns former cricketer: भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईपीएल 2026 में रील और वीडियो बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक्शन मोड हैं. बीसीसीआई ने साफ तौर प्लेयर्स को चेतावनी दी है कि वह टीम होटल और बस में ट्रैवलिंग के दौरान वीडियो नहीं बनाएंगे. अब एक नया मामला पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर को लेकर सामने आया, जिन्हें वीडियो बनाने को लेकर वॉर्निंग मिली है.
Cricket, Sports
श्रेयर अय्यर होंगे भारत के नए टी20 और वनडे कप्तान, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की हो सकती है छुट्टी: रिपोर्ट
श्रेयर अय्यर होंगे भारत के नए टी20 और वनडे कप्तान, सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की हो सकती है छुट्टी: रिपोर्ट Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को चयनकर्ता इनाम दे सकते हैं. खबरों की माने तो उनको ना सिर्फ टी20 टीम की कप्तानी दिए जाने पर चर्चा हो रही है बल्कि वनडे टीम की भी कमान मिल सकती है.
Cricket, Sports
गजब! पाकिस्तानी टीम में रोहित शर्मा और शुभमन गिल, मीरपुर टेस्ट मैच में हुआ ब्लंडर, गलत ग्राफिक्स से उड़ा मजाक
गजब! पाकिस्तानी टीम में रोहित शर्मा और शुभमन गिल, मीरपुर टेस्ट मैच में हुआ ब्लंडर, गलत ग्राफिक्स से उड़ा मजाक Read Post »
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मीरपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान ब्रॉडकास्टर से एक ब्लंडर हो गया. मुकाबले में ब्राडकास्टर ने गलती से भारतीय टीम के खिलाड़ियों वाला ग्राफिक्स चला दिया. सोशल मीडिया पर ये ग्राफिक्स वायरल हो रही है.
Cricket, Sports
डोपिंग मामले में यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा का आया नाम, NADA ने थमाया नोटिस
डोपिंग मामले में यशस्वी जायसवाल और शेफाली वर्मा का आया नाम, NADA ने थमाया नोटिस Read Post »
Yashasvi Jaiswal-Shafali Verma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का डोपिंग मामले में नाम आया है. इसे लेकर NADA ने भारतीय क्रिकेटर को नोटिस जारी है. यशस्वी के साथ महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा को भी नोटिस थमाया गया है. इन दोनों खिलाड़ियों से जांच के लिए सैंपल मांगा गया था, लेकिन उन्होंने नहीं दिया.
Cricket, Sports
Rohit Sharma Video: फैन ने रोहित शर्मा की 2.5 करोड़ की घड़ी छीनने की कोशिश की, हिटमैन ने फिर जो किया देखने लायक था
Rohit Sharma Video: फैन ने रोहित शर्मा की 2.5 करोड़ की घड़ी छीनने की कोशिश की, हिटमैन ने फिर जो किया देखने लायक था Read Post »
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वीडियो सामने आया है. इसमें वो गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं और फैंस उनसे हाथ मिलाने के बहाने घड़ी उतराने की कोशिश करता दिख रहा है. हालांकि वीडियो देखने को बाद ऐसा लगता है लेकिन ये आंखों का धोखा भी हो सकता है.
Cricket, Sports
लोग मुझसे नफरत करते… केकेआर की जीत में भी विलेन बन जाते कैमरून ग्रीन, जानें ऐसा क्यों कहा
लोग मुझसे नफरत करते… केकेआर की जीत में भी विलेन बन जाते कैमरून ग्रीन, जानें ऐसा क्यों कहा Read Post »
IPL 2026 Cameron Green statement: फिन एलन की दमदार शतकीय पारी से केकेआर की टीम ने आईपीएल 2026 के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की. मैच के बाद केकेआर की जीत और फिन एलन की शतकीय पारी पर कैमरून ग्रीन ने कहा कि अगर मेरा साथी शतक पूरा नहीं कर पाता तो लोग मुझसे नफरत करते.
Cricket, Sports
IPL 2026: KKR के फिन एलन ने रचा इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बने
IPL 2026: KKR के फिन एलन ने रचा इतिहास, टी20 में ऐसा करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बने Read Post »
Finn Allen record: कोलकाता नाइटराइडर्स के तूफानी बल्लेबाजी फिन एलन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया. फिन एलन का साल 2026 में ये तीसरा टी20 शतक था. टी20 फॉर्मेट में ये कारनामा करने वाले फिन न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेटर बने हैं. फिन एलन की शतकीय पारी से केकेआर को दिल्ली के खिलाफ दमदार जीत मिली.
Cricket, Sports
18 साल हो गए, बहुत दुख होता है… केकेआर से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक का दिल टूटा
18 साल हो गए, बहुत दुख होता है… केकेआर से हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक का दिल टूटा Read Post »
दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली शुक्रवार की हार ने उसके प्लेऑफ की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया. टीम के क्रिकेट निदेशक वेंकटपति राव ने हार के बाद निराशा जाहिर की. उन्होंने कहा 18 साल हो गए लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाए,बहुत ज्यादा दुख होता है.
Cricket, Sports
कौन हैं निखिल चौधरी? साल 2008 के बाद पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने वाले बन सकते पहले भारतीय!
कौन हैं निखिल चौधरी? साल 2008 के बाद पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने वाले बन सकते पहले भारतीय! Read Post »
Who is Nikhil Chaudhary: पाकिस्तान दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया जल्द ही अपने स्क्वाड का ऐलान कर सकता है. ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान में वनडे सीरीज खेलेगी. ऑस्ट्रेलिया ने अपने टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को चुन सकता है जो भारतीय मूल का है. इस खिलाड़ी का नाम निखिल चौधरी है. निखिल चौधरी 2008 के बाद पाकिस्तान में खेलने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं
Cricket, Sports
वैभव सूर्यवंशी, जायसवाल के सामने होंगे रबाडा, आज RR vs GT के मुकाबले में किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
वैभव सूर्यवंशी, जायसवाल के सामने होंगे रबाडा, आज RR vs GT के मुकाबले में किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें Read Post »
राजस्थान रॉयल्स आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटंस की मेजबानी करेगी. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की रेस अब रोमांचक हो चुकी है. इस मैच का नतीजा सीधे तौर पर पॉइंट्स टेबल को प्रभावित करेगा. चौथे नंबर पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स की नजरें पांचवें स्थान पर काबिज गुजरात टाइटंस को पछाड़ने पर होंगी, जो शुरुआती चैंपियन से बहुत पीछे नहीं हैं.
Cricket, Sports
DC VS KKR: दिल्ली कैपिटल्स की हार से टूटे अक्षर पटेल, बोले- ‘अब अगले साल…’
DC VS KKR: दिल्ली कैपिटल्स की हार से टूटे अक्षर पटेल, बोले- ‘अब अगले साल…’ Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का खराब प्रदर्शन लगातार चर्चा में बना हुआ है. शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं. इस हार के बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल बेहद निराश नजर आए और उन्होंने मैच के बाद बड़ा बयान दिया.
<p style=”text-align: justify;”>अक्षर पटेल ने माना कि टीम ने बल्लेबाजी के दौरान काफी गलतियां कीं. उनके अनुसार दिल्ली कैपिटल्स ने उम्मीद से कम रन बनाए और बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाने से टीम मैच में पिछड़ गई. उन्होंने कहा कि सिर्फ दो से तीन ओवरों के भीतर पांच विकेट गिरना मुकाबले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
<p style=”text-align: justify;”>अक्षर ने यह भी स्वीकार किया कि टीम पहले भी इसी तरह की गलतियां कर चुकी है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी अच्छी शुरुआत के बाद बल्लेबाज दबाव में आ गए थे.
<p style=”text-align: justify;”>बल्लेबाजों के माइंडसेट पर उठाए सवाल
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली के कप्तान ने बल्लेबाजों की सोच को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजों को धैर्य दिखाने की जरूरत होती है. अक्षर के मुताबिक जब विकेट लगातार गिर रहे हों, तब टीम को कुछ ओवर संभलकर खेलना चाहिए ताकि पारी को स्थिर किया जा सके.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- बुरी तरह हारी दिल्ली, KKR ने 34 गेंद पहले चेज किया टारगेट, फिन एलन ने शतक जड़ रचा इतिहास
<p style=”text-align: justify;”>उन्होंने कहा ‘देखिए, आप इसे मुश्किल तरीके से हल नहीं कर सकते. जब आशुतोष और मैं बैटिंग कर रहे थे तो हम सोच रहे थे कि अगर हमने वहां कोई गलती की तो अगले बल्लेबाज के लिए यह बहुत मुश्किल हो जाएगा. इसी वजह से मुझे लगता है कि यह सही माइंडसेट अपनाना ज्यादा जरूरी है. भले ही आप एक या दो विकेट खो दें फिर भी आप क्रीज पर समय बिता सकते हैं और खेल सकते हैं. मुझे लगता है कि यही अपनाने की जरूरत है, जब विकेट एक साथ गिर रहे हों, तो आपको एक या दो ओवर के लिए दबाव झेलना होगा.'
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- टी20 से संन्यास वापस लेंगे विराट कोहली? 128 साल बाद होगा ये टूर्नामेंट, जिसमें खेलते नजर आएंगे!
<p style=”text-align: justify;”>अक्षर पटेल ने साफ संकेत दिए कि अब टीम भविष्य की तैयारी पर ध्यान दे सकती है. उन्होंने कहा, ‘अभी के लिए हम पीछे जाकर उन गलतियों के बारे में सोचेंगे जो हमने की है. उसके बाद, जाहिर है, अभी भी एक लंबा सफर बाकी है और अगला साल भी आएगा. हम सोचेंगे कि हम अगले साल के लिए क्या प्लान बना सकते हैं और हमें क्या तरीका अपनाना चाहिए. उसके आधार पर हम बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को भी देख सकते हैं और तय कर सकते हैं कि किसे मौके दिए जा सकते हैं और हम क्या बदलाव कर सकते हैं
<p style=”text-align: justify;”>फिन एलेन ने खेली मैच जिताऊ पारी
<p style=”text-align: justify;”>मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 142 रन बनाए. पाथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर के बल्लेबाज फिन एलेन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाकर दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. वहीं कैमरून ग्रीन ने भी 33 रन की उपयोगी पारी खेली और टीम को आसान जीत दिलाई.
Cricket, Sports
IPL Points Table: KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
IPL Points Table: KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स शुरूआती 6 मैचों में जीत का स्वाद नहीं चख पाई थी, लेकिन 3 बार की चैंपियन टीम अब जीत की राह पकड़ चुकी है. KKR ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है. DC भी अब उन टीमों में शामिल हो गई है, जो सभी मैच जीतकर भी 14 ही अंकों तक पहुंच पाएगी. देखें IPL 2026 के 51 मैचों के बाद अंक तालिका में कौन कहां पर है.
<p style=”text-align: justify;”>अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी, केएल राहुल (23) और पथुम निसांका (50) ने अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की. लेकिन मिडिल आर्डर पूरी तरह फेल साबित हुआ, जो इस पूरे सीजन देखने को मिला. अक्षर पटेल ने 22 गेंदों में 11 रन बनाए. इससे पहले नितीश राणा 8, समीर रिजवी 3 और ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन बनाकर आउट हुए. दिल्ली की टीम 142 रन बना सकी, इस लक्ष्य को कोलकाता ने 34 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.
<h3 style=”text-align: justify;”>अंक तालिका में कहां पहुंची KKR?
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गई है. KKR ने 10 में से 4 मैच जीते और 5 हारे हैं, एक मैच रद्द हुआ था. कोलकाता के 9 अंक है. दिल्ली कैपिटल्स लगातार पिछड़ती जा रही है. दिल्ली आठवें नंबर पर पहुंच गई है. दिल्ली के 8 अंक हैं. दिल्ली से पीछे मुंबई इंडियंस (9वें) और लखनऊ सुपर जायंट्स (10वें) हैं, दोनों के 6-6 अंक हैं.,
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- BCCI ने बनाया मेगा प्लान, IPL में बढ़ेगी मैचों की संख्या; जानें एक टीम कितने मैच खेलेगी
<h3 style=”text-align: justify;”>प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई DC?
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स अब अपने सभी मैच जीतकर भी सिर्फ 14 अंकों तक पहुंच सकती है. तीनों टीमों की किस्मत अब अन्य टॉप टीमों के हाथों में हैं, इनके लिए प्लेऑफ में जगह बनाना अब बहुत मुश्किल है लेकिन आधिकारिक रूप से अभी कोई टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है.
<h3 style=”text-align: justify;”>अंक तालिका में अन्य टीमों का हाल
<p style=”text-align: justify;”>सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है. 13 अंकों के साथ पंजाब किंग्स दूसरे नंबर पर है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के 12-12 अंक हैं. नेट रन के आधार पर RCB तीसरे (+1.234), RR चौथे (+0.510) और GT पांचवें (-0.147) नंबर पर है. चेन्नई सुपर किंग्स छठे नंबर पर है. CSK के 10 अंक है.
Cricket, Sports
कैमरून ग्रीन की मदद से शतक तक पहुंच पाए फिन एलन, KKR बल्लेबाज ने बनाए कई रिकॉर्ड
कैमरून ग्रीन की मदद से शतक तक पहुंच पाए फिन एलन, KKR बल्लेबाज ने बनाए कई रिकॉर्ड Read Post »
IPL 2026 के 51वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया. ये KKR की लगातार चौथी जीत है, जिससे उनका नेट रन रेट भी थोड़ा बेहतर हो गया है. DC को प्लेऑफ के लिहाज से बड़ा झटका लगा है, अब टीम अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकती है. लक्ष्य का पीछा करते हुए फिन एलन ने शतक जड़ा, जो इससे पहले तक फॉर्म में नहीं दिखे थे. उनके शतक को पूरा करने में कैमरून ग्रीन का भी योगदान रहा, जिन्होंने मैच के बाद कहा कि अगर एलन के शतक में मैं मदद नहीं करता तो कोलकाता फैंस मुझसे नफरत करते.
कोलकाता को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे, कैमरून ग्रीन स्ट्राइक पर थे. उन्होंने एक रन लेकर स्ट्राइक फिन एलन को दी, जो 94 रन पर खेल रहे थे. अगर एलन के बल्ले से चौका भी आता तो वह शतक से चूक जाते, उन्होंने कोई गलती नहीं की और 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई और अपना शतक भी पूरा कर लिया. लेकिन ग्रीन शतक के लिए गणित बहुत पहले से लगाने लगे थे, जब जीत और एलन के शतक के लिए बराबर रन चाहिए थे.
12 ओवरों के बाद कोलकाता का स्कोर 2 विकेट पर 104 रन था. जीत के लिए 39 रन चाहिए थे और फिन एलन 61 रन पर खेल रहे थे. कैमरून ग्रीन 29 रन बनाकर क्रीज पर थे. ग्रीन स्ट्राइक पर थे, वह सिर्फ सिंगल लेकर स्ट्राइक एलन को देना चाहते थे. इसके बाद एलन ने विप्रज निगम की लगातार 3 गेंदों पर 3 छक्के जड़े. 14वें ओवर में भी ग्रीन ने पहली गेंद पर एक रन लेकर दूसरे छोर पर चले गए. इस ओवर में एलन ने फिर 2 छक्के लगाए.
यह भी पढ़ें- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
एलन ने तोड़े कई रिकॉर्ड
इससे पहले एलन ने 6 पारियों में 110 रन बनाए थे. एलन आईपीएल में शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. वह कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए. वह KKR के लिए शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए.
इसके आलावा फिन एलन कोलकाता के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतकीय पारी में उन्होंने 10 छक्के जड़े.
Cricket, Sports
बुरी तरह हारी दिल्ली, KKR ने 34 गेंद पहले चेज किया टारगेट, फिन एलन ने शतक जड़ रचा इतिहास
बुरी तरह हारी दिल्ली, KKR ने 34 गेंद पहले चेज किया टारगेट, फिन एलन ने शतक जड़ रचा इतिहास Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया है. यह IPL 2026 सीजन में कोलकाता टीम की लगातार चौथी जीत है और उसने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है. बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलने आए फिन एलन ने 100 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलकर इतिहास रच दिया. दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए थे, जवाब में कोलकाता की टीम ने 34 गेंद पहले ही टारगेट चेज कर दिया.
<h4 style=”text-align: justify;”>फिन एलन ने रचा इतिहास
<p style=”text-align: justify;”>फिन एलन ने छक्का लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई. उन्होंने 47 गेंद में अपना शतक पूरा किया, जो IPL के इतिहास में कोलकाता के लिए सबसे तेज शतक है. केकेआर के लिए शतक लगाने वाले फिन एलन केवल चौथे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले केवल ब्रेंडन मैककुलम, वेंकतेश अय्यर और सुनील नरेन ही कोलकाता टीम के लिए शतक लगा सके हैं.
<li style=”text-align: justify;”>47 गेंद – फिन एलन
<li style=”text-align: justify;”>49 गेंद – सुनील नरेन
<li style=”text-align: justify;”>49 गेंद – वेंकटेश अय्यर
<li style=”text-align: justify;”>53 गेंद – ब्रेंडन मैक्कुलम
<p style=”text-align: justify;”>फिन एलन 47 गेंद में 100 रन बनाकर नाबाद लौटे और इस तूफानी पारी में 5 चौके और 10 छक्के लगाए. एलन ने 80 रन तो बाउंड्री से ही बना दिए. एक समय एलन 34 गेंद में 53 रन बनाकर खेल रहे थे. अपनी पारी के आखिरी 47 रन बनाने में उन्होंने केवल 13 गेंद ली.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/kl-rahul-only-batsman-to-score-thousand-ipl-runs-for-three-different-teams-delhi-capitals-kkr-3127144″ target=”_self”>IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
<h4 style=”text-align: justify;”>KKR का जीत का चौका
ये वही कोलकाता नाइट राइडर्स है, जो सीजन के पहले 6 मुकाबलों में एक भी नहीं जीत पाई थी. मगर अब कोलकाता ने जीत का चौका लगा दिया है, जिससे उसके 10 मैचों में 9 अंक हो गए हैं. केकेआर अब भी बिना किसी पर निर्भर रहे आसानी से प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है. क्योंकि अगले चारों मैच जीतकर वह 17 अंकों तक पहुंच सकती है.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए पथुम निसांका ने 50 रन और आशुतोष शर्मा ने 39 रनों का योगदान दिया था. मगर यह स्कोर डिफेंड करने लायक तो कतई नहीं था. अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी को छोड़ दिल्ली के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई.
यह भी पढ़ें:
<a title=”टी20 से संन्यास वापस लेंगे विराट कोहली? 128 साल बाद होगा ये टूर्नामेंट, जिसमें खेलते नजर आएंगे!” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/will-virat-kohli-comeback-from-t20-retirement-for-cricket-in-olympics-after-128-years-3127164″ target=”_self”>टी20 से संन्यास वापस लेंगे विराट कोहली? 128 साल बाद होगा ये टूर्नामेंट, जिसमें खेलते नजर आएंगे!
Cricket, Sports
टी20 से संन्यास वापस लेंगे विराट कोहली? 128 साल बाद होगा ये टूर्नामेंट, जिसमें खेलते नजर आएंगे! Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>29 जून, 2024 की तारीख भारतीय क्रिकेट इतिहास में सदा के लिए अमर रहेगी. इसी दिन टीम इंडिया ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराया था. भारतीय खिलाड़ी और फैंस इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में डूबे थे, तभी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया. मगर 2028 में होने वाले एक टूर्नामेंट की खूब चर्चा हो रही है और विराट खुद भी उसमें खेलने का सपना देखते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल यहां बात हो रही है ओलंपिक्स की. 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक खेलों में क्रिकेट वापसी करने जा रहा है. यह 128 साल बाद होगा जब क्रिकेट की ओलंपिक्स में वापसी होगी. आखिरी बार 1900 पेरिस ओलंपिक्स में क्रिकेट का खेल खेला गया था, लेकिन उसके बाद इसे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.
<h4 style=”text-align: justify;”>टी20 संन्यास वापस लेंगे विराट!
<p style=”text-align: justify;”>ओलंपिक्स में क्रिकेट टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है, लेकिन विराट कोहली तो 2024 में ही इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स समिति के स्पोर्ट्स डायरेक्टर निकोलो कैमप्रियानी ने कहा था कि क्रिकेट के ओलंपिक्स में आने का एक मुख्य कारण विराट कोहली की लोकप्रियता है. तो क्या इसका मतलब विराट भी ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले हैं.
<p style=”text-align: justify;”>कुछ समय पूर्व <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली से ओलंपिक्स में खेलने के बारे में पूछा गया था. इसके जवाब में विराट का कहना था कि ओलंपिक्स में खेलना और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक बेहद खास अनुभव होगा. हालांकि उन्होंने पुष्टि करके नहीं बताया कि वे रिटायरमेंट से वापसी करेंगे या नहीं.
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि ओलंपिक्स में पुरुष और महिला स्पर्धाओं में दुनिया की केवल 6 टीम भाग लेंगी. क्रिकेट के मुकाबले साल 2028 में 12 जुलाई-29 जुलाई तक खेले जाएंगे.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/kl-rahul-only-batsman-to-score-thousand-ipl-runs-for-three-different-teams-delhi-capitals-kkr-3127144″ target=”_self”>IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
Cricket, Sports
DC vs KKR: 7 ओवर में सिर्फ 22 रन, IPL में टेस्ट जैसी बैटिंग; KKR के सामने 142 रन बना सकी दिल्ली कैपिटल्स
DC vs KKR: 7 ओवर में सिर्फ 22 रन, IPL में टेस्ट जैसी बैटिंग; KKR के सामने 142 रन बना सकी दिल्ली कैपिटल्स Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों के सामने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की एक न चली. कप्तान अक्षर पटेल तो टेस्ट जैसी बैटिंग करते दिखे. उन्होंने 22 गेंद में सिर्फ 11 रन बनाए. नितीश राणा 10 गेंद में 08, समीर रिजवी सात गेंद में 03 और ट्रिस्टन स्टब्स चार गेंद में 02 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, दिल्ली ने शुरुआत धमाकेदार की थी, लेकिन बीच के ओवरों में केकेआर के गेंदबाज हावी हो गए. एक समय दिल्ली का स्कोर 8 ओवर में 74 रन था, लेकिन 15 ओवर में स्कोर 96 तक ही पहुंचा. यानी बीच के 7 ओवर में सिर्फ 22 रन बने. शुरुआत में पथुम निसांका ने 29 गेंद में 50 रनों की शानदार पारी खेली तो अंत में आशुतोष शर्मा ने 28 गेंद में 39 रन बनाए. इस तरह दिल्ली की टीम 20 ओवर में 142 रनों तक पहुंच सकी. अब केकेआर के सामने चौथी जीत के लिए 143 का लक्ष्य है.
<p style=”text-align: justify;”>पावरप्ले में दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 55 रन था, लेकिन इसके बाद अगले छह ओवर में सिर्फ 36 रन बने और चार विकेट गिर गए. बीच के ओवरों में केकेआर के गेंदबाजों खासकर स्पिनरों ने दिल्ली के बल्लेबाजों को बांधे रखा. निसांका ने आठवें ओवर में ग्रीन को फाइन लेग के ऊपर से 73 मीटर का शानदार छक्का लगाया. दूसरे छोर पर नितीश राणा टिककर नहीं खेल सके और आठ रन बनाकर नरेन को कैच देकर लौटे. वरूण ने नौवें ओवर में सिर्फ तीन रन दिये. 
<p style=”text-align: justify;”>समीर रिजवी (तीन) नरेन को स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर रोवमैन पॉवेल को कैच दे बैठे. इस बीच निसांका ने दसवें ओवर में रॉय को एक्स्ट्रा कवर पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक 29 गेंदों पर पूरा किया, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे. वह हालांकि अगली गेंद पर आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में चूके और विकेट के पीछे अंगकृष रघुवंशी ने स्टम्पिंग करने में कोई चूक नहीं की.
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली के बल्लेबाजों पर दबाव का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि 13वें से 16वें ओवर के बीच में सिर्फ 10 रन बने. रॉय ने 13वें ओवर में चार रन दिये जबकि वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन ने इसके बाद के ओवरों में दो-दो रन ही दिये. आशुतोष शर्मा ने 38 गेंद बाद बाउंड्री लगाते हुए 17वें ओवर में वरुण को छक्का लगाकर इस दबाव को कम किया. इस ओवर में दो चौके और जड़ते हुए उन्होंने 16 रन निकाले.
<p style=”text-align: justify;”>आशुतोष ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए त्यागी को डीप थर्डमैन पर दर्शनीय छक्का लगाया. कंधे से ऊपर ऑफ स्टम्प से बाहर जा रही गेंद को भांपकर उन्होंने बल्ले को घुमाते हुए गेंद का रूख डीप थर्डमैन की ओर कर दिया. कप्तान अक्षर पटेल ने भी निराश ही किया और 11 रन बनाने के लिये 22 गेंद खेल डाली. वह अरोड़ा की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में विकेट गंवा बैठे जिनका शानदार कैच डीप मिडविकेट पर रॉय ने लपका.
Cricket, Sports
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>केएल राहुल ने वह कर दिखाया है, जो अब तक IPL में कोई नहीं कर पाया था. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 23 रनों की पारी खेल उन्होंने इतिहास रच डाला. राहुल आईपीएल के इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1,000 या उससे अधिक रन बनाए हों. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 16 रन बनाते ही उन्होंने आईपीएल करियर में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 1,000 रन पूरे कर लिए थे.
<h4 style=”text-align: justify;”>ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने केएल राहुल
<p style=”text-align: justify;”>इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं था, जिसने तीन अलग-अलग टीमों के लिए एक हजार से अधिक रन बनाए हों. केएल राहुल ने अब तक दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के लिए 1,000 या उससे अधिक रन बनाए हैं. उन्होंने दिल्ली के लिए 24वीं पारी में एक हजार रनों का आंकड़ा पार किया. केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 1,007 रन, लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 1410 रन और पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 2548 रन बनाए हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>केएल राहुल ने किसके लिए कितने रन बनाए?
<p style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स – 2548 रन
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ सुपर जायंट्स – 1410 रन
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली कैपिटल्स – 1007 रन
<p style=”text-align: justify;”>केएल राहुल अपने आईपीएल करियर में कुल पांच टीमों के लिए खेले हैं. सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद ही ऐसी 2 टीम हैं, जिनके लिए राहुल एक हजार रनों का आंकड़ा नहीं छू पाए. RCB के लिए 417 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए उनके बल्ले से 308 रन निकले थे.
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि केएल राहुल IPL 2026 की ऑरेंज कैप जीतने की दौड़ में बने हुए हैं. अब तक 11 मुकाबलों में उन्होंने 468 रन बनाए हैं. वे ऑरेंज कैप होल्डर हेनरिक क्लासेन (494 रन) से अभी केवल 26 रन दूर हैं. अपने 160 मैचों के आईपीएल करियर में अब तक राहुल ने 5687 रन बना लिए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”BCCI ने अचानक अर्शदीप सिंह पर लगाया बैन? IPL 2026 के बीच सख्त कार्रवाई से चौंकाया” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/bcci-bans-arshdeep-singh-vlogging-after-yuzvendra-chahal-vaping-controversy-ipl-3127119″ target=”_self”>BCCI ने अचानक अर्शदीप सिंह पर लगाया बैन? IPL 2026 के बीच सख्त कार्रवाई से चौंकाया
Cricket, Sports
BCCI ने बनाया मेगा प्लान, IPL में बढ़ेगी मैचों की संख्या; जानें एक टीम कितने मैच खेलेगी
BCCI ने बनाया मेगा प्लान, IPL में बढ़ेगी मैचों की संख्या; जानें एक टीम कितने मैच खेलेगी Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL अब दुनिया की सबसे बड़ी लीग बनने की ओर अग्रसर है. साल 2028 से इंडियन प्रीमियर लीग और भी बड़े स्तर पर खेली जाएगी. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट अनुसार आईपीएल में मैचों की संख्या और टूर्नामेंट की समय अवधि बढ़ने वाली है. 2028 सीजन में मैचों की संख्या बढ़कर 94 हो सकती है और टूर्नामेंट डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जा सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>इंडिया टुडे के अनुसार IPL के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल का कहना है कि 2028 सीजन से मैचों की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन टीमों की संख्या 10 ही रहेगी. बता दें कि आखिरी बार साल 2022 में इंडियन प्रीमियर लीग का विस्तार किया गया था, जब गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के आने से टीमों की संख्या 8 से बढ़कर 10 हो गई थी.
<p style=”text-align: justify;”>अभी आईपीएल के पूरे सीजन में 74 मुकाबले खेले जाते हैं, जिसे बढ़ाकर 94 किया गया तो प्रत्येक टीम लीग स्टेज में एक-दूसरे से दो बार भिड़ेगी. जब लीग में आठ टीम थीं, तब भी इसे डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाता था. ऐसा होने पर प्रत्येक टीम सीजन में 18 मैच खेलेगी.
<h4 style=”text-align: justify;”>ढाई महीने तक चलेगा IPL
<p style=”text-align: justify;”>मौजूदा फॉर्मेट में आईपीएल का सीजन 60-65 दिनों के भीतर समाप्त हो जाता है. अगर मैचों की संख्या बढ़कर 94 होती है तो सीजन लगभग ढाई महीने तक चलेगा. अरुण सिंह धूमल ने कहा कि 2027 तक सभी द्विपक्षीय सीरीज का शेड्यूल तय है, जिसके बाद आईपीएल की समय अवधि को बढ़ाया जा सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं मौजूदा फॉर्मेट में आईपीएल सीजन में जब लगभग आधे मैच संपन्न हो जाते हैं, तब व्यूअरशिप में 15-20 प्रतिशत की गिरावट देखी जाती है, क्योंकि फैंस को पॉइंट्स टेबल के समीकरण बोरिंग लगने लगते हैं. मगर नए अपडेट अनुसार डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट आने पर पॉइंट्स टेबल को फुटबॉल लीगों की तरह तैयार किया जा सकेगा. वहीं टीमों की संख्या बढ़ाने पर विचार नहीं किया जाएगा, क्योंकि 2 से ढाई महीने के समय में 12 टीमों का टूर्नामेंट करवा पाना संभव नहीं होगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
Cricket, Sports
BCCI ने अचानक अर्शदीप सिंह पर लगाया बैन? IPL 2026 के बीच सख्त कार्रवाई से चौंकाया Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अक्सर उन्हें व्लॉग बनाते हुए देखा जाता है, लेकिन अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्ती बरतते हुए व्लॉगिंग पर बैन लगा दिया है. बताया जा रहा है कि 7 खिलाड़ियों के बर्ताव को देखते हुए बीसीसीआई ने नई एड्वाइजरी जारी की थी, उसी के बाद अर्शदीप को आईपीएल के दौरान वीडियो बनाने से रोका गया है. इस मामले के तार कहीं युजवेंद्र चहल से भी जुड़े हैं.
<p style=”text-align: justify;”>अर्शदीप सिंह अपने यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लगातार वीडियो क्लिप साझा करते जा रहे थे. उनके कुछ वीडियो विवादों में आए, जैसे हाल ही में युजवेंद्र चहल का वेपिंग मामला खूब चर्चा में रहा. दावा किया गया था कि उड़ती फ्लाइट में चहल को ई-सिगरेट पी रहे थे. सोशल मीडिया यह भी दावा सामने आया कि चहल को लेकर विवाद खड़ा होने के बाद अर्शदीप ने अपने वीडियो से वह हिस्सा एडिट करके हटा दिया था. उससे पहले अर्शदीप के वीडियो में अन्य खिलाड़ी शशांक सिंह के कैच का मजाक बनाते दिखे थे.
<p style=”text-align: justify;”>ये घटनाएं अनावश्यक स्पॉटलाइट बटोर रही थीं, जिसे BCCI ने गंभीरता से लिया और कहा कि अर्शदीप आईपीएल 2026 सीजन समाप्त होने तक कोई व्लॉग ना बनाएं और टीम से जुड़ा कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर ना डालें. रियान पराग ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करने और राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर डगआउट में बैठकर मोबाइल यूज करने के कारण विवाद में आ चुके हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”क्या शराब पीकर IPL में खेल सकता है कोई खिलाड़ी? जानें इसे लेकर क्या है नियम” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/bcci-rules-for-ipl-players-alcohol-consumption-before-match-allowed-or-not-3127060″ target=”_self”>क्या शराब पीकर IPL में खेल सकता है कोई खिलाड़ी? जानें इसे लेकर क्या है नियम
<p style=”text-align: justify;”>वहीं टीम होटल और बस में अनाधिकृत लोगों के प्रवेश को लेकर भी बीसीसीआई ने सख्त रवैया अपनाया है. खिलाड़ियों के परिवारों को भी सख्त संदेश दिया गया है कि वे टीम होटल, वेन्यू, ड्रेसिंग रूम और ट्रेवल संबंधी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक ना करें.
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल बताया जा रहा है कि कुछ खिलाड़ी टीम होटल में अपनी गर्लफ्रेंड की बिना किसी अनुमति एंट्री करवा रहे थे, वे टीम बस में भी ट्रेवल कर रही थीं. इन खबरों के बाहर आने के बाद बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट ने एक्शन लिया, जिसके बाद बोर्ड ने नई एड्वाइजरी जारी की है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”10 हजार पास मांगे तो छिन गई IPL 2026 फाइनल की मेजबानी, इस रिपोर्ट से खुल गया बड़ा राज” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/ipl-2026-final-hosting-rights-were-snatched-away-after-10-000-passes-were-demanded-this-report-reveals-a-big-secret-3127079″ target=”_self”>10 हजार पास मांगे तो छिन गई IPL 2026 फाइनल की मेजबानी, इस रिपोर्ट से खुल गया बड़ा राज
Cricket, Sports
DC vs KKR Playing 11: कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव
DC vs KKR Playing 11: कोलकाता ने जीता टॉस, दिल्ली की पहले बैटिंग; जानें प्लेइंग इलेवन में हुए कितने बदलाव Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें आमने-सामने हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है. दिल्ली कैपिटल्स पहले बैटिंग करने उतरेगी. दिल्ली आज दो बदलाव के साथ उतरी है. केकेआर की टीम में भी बदलाव हुए हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>टॉस के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. पिछले तीन मैचों में विकेट को समझना और उसी के अनुसार खेलना महत्वपूर्ण रहा है. विकेट को समझना मुश्किल है, हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा. ब्रेक के दौरान माहौल बहुत अच्छा था और खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.”
<p style=”text-align: justify;”>टॉस के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम पहले गेंदबाजी करें या बल्लेबाजी. रन बनाना हमेशा बेहतर होता है. आज के लिए हमारी टीम में दो बदलाव किए गए हैं. दिल्ली की पिच पर स्पिनरों को ज्यादा मदद नहीं मिलती और अगर तेज गेंदबाज धीमी गेंदें फेंकें तो उन्हें थोड़ी मदद मिल सकती है.”
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन- पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपरज निगम, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार
<p style=”text-align: justify;”>इनमें से कोई एक होगा दिल्ली कैपिटल्स का इम्पैक्ट प्लेयर- करुण नायर, कुलदीप यादव, टी नटराजन, अभिषेक पोरेल, डेविड मिलर
<p style=”text-align: justify;”>इनमें से कोई एक होगा कोलकाता नाइट राइडर्स का इम्पैक्ट प्लेयर- रमनदीप सिंह, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें- 
<p style=”text-align: justify;”>IPL में जिस सिक्के से टॉस होता है, उसके बारे में आप कितना जानते हैं?
<p style=”text-align: justify;”>पहले टेस्ट में PAK गेंदबाजी का निकला तेल, BAN कप्तान का शतक, इतिहास रचने से चूके मोमिनुल हक, पढ़ें डे रिपोर्ट
Cricket, Sports
हर किसी को मौका दिया जा रहा है, बस उन्हें छोड़कर…दिल्ली कैपिटल्स पर बरसे कार्तिक, पृथ्वी शॉ को बाहर बिठाने पर भड़के
हर किसी को मौका दिया जा रहा है, बस उन्हें छोड़कर…दिल्ली कैपिटल्स पर बरसे कार्तिक, पृथ्वी शॉ को बाहर बिठाने पर भड़के Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स का हाल हद से ज्यादा खराब हो चुका है. 11 मैच खेलने के बाद टीम को सिर्फ 4 जीत मिली है. इसमें भी दो जीत पहले दो मुकाबले में मिली थी. पूर्व भारतीय स्पिनर मुरली कार्तिक ने पृथ्वी शॉ को बाहर बिठाने पर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि एक मौका दिया जाना चाहिए था.
Cricket, Sports
श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या नहीं, ये खिलाड़ी बन सकता है टी20 में भारतीय टीम का कैप्टन
श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या नहीं, ये खिलाड़ी बन सकता है टी20 में भारतीय टीम का कैप्टन Read Post »
Indian Team T20I captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कैप्टन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अभी सूर्यकुमार यादव टी20 फॉर्मेट के कप्तान हैं, लेकिन खराब फॉर्म से गुजर रहे सूर्या को रिप्लेस करने के लिए श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या का नाम आगे चल रहा है. इसी बीच अब विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का भी नाम सामने आया है, जिसमें कहा जा रहा है कि उन्हें नया कप्तान बनाया जा सकता है.
Cricket, Sports
IPL 2026 playoff: केकेआर की जीत ने उड़ाई 4 टीमों की नींद, प्लेऑफ के लिए अब शुरू होगा घमासान, बदला पूरा समीकरण
IPL 2026 playoff: केकेआर की जीत ने उड़ाई 4 टीमों की नींद, प्लेऑफ के लिए अब शुरू होगा घमासान, बदला पूरा समीकरण Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ की रेस अब और भी ज्यादा रोचक हो गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हाराकर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की. अब उसके पास 9 अंक हैं और वो 17 अंकों तक पहुंच सकती है. ऐसे में टॉप चार टीमों पर कौन सी टीम होगी ये सभी जानना चाहते हैं.
Cricket, Sports
IPL 2026 Points Table: कोलकाता की लगातार चौथी जीत से अंक तालिका में उलटफेर, कौन सी टीम टॉप पर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता की लगातार चौथी जीत से अंक तालिका में उलटफेर, कौन सी टीम टॉप पर Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक समय मुश्किल में नजर आ रही कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार चार जीत से प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. दिल्ली कैपिटल्स पर मिली जीत ने टीम को रेस में ला खड़ा किया है. 10 मैच में 4 जीत और एक बेनतीजा मुकाबले से केकेआर के पास 9 अंक हैं. उसके पास बाकी सभी मुकाबले जीतकर 17 अंकों तक जाने का मौका है.
Cricket, Sports
दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार IPL में किसी टीम ने किया ऐसा …
दिल्ली कैपिटल्स के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली बार IPL में किसी टीम ने किया ऐसा … Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मिली शर्मनाक हार ने उसका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया. टूर्नामेंट के इतिहास में अब दिल्ली पहली टीम बन गई है जिसने 150 मैच हारा है. इस सीजन 11 मैच में 7 हार झेलने के बाद अब टीम के प्लेऑफ की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है.
Cricket, Sports
11 मैच में 7 हार… दिल्ली अभी भी कर सकती है प्लेऑफ में पहुंचने का चमत्कार, बस करना होगा ये काम
11 मैच में 7 हार… दिल्ली अभी भी कर सकती है प्लेऑफ में पहुंचने का चमत्कार, बस करना होगा ये काम Read Post »
Delhi Capitals Playoff Equation: आईपीएल 2026 में सातवीं हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है. केकेआर ने सीजन के 51वें मुकाबले में दिल्ली को 8 विकेट से हराया. दिल्ली की इस हार के बाद उसके टॉप-4 में पहुंचने के कितने चांस हैं. चलिए हम आपको बताते हैं…
Cricket, Sports
तीन ओवर में 5 विकेट… दिल्ली-केकेआर मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट, हार के बाद छलका अक्षर का दर्द
तीन ओवर में 5 विकेट… दिल्ली-केकेआर मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट, हार के बाद छलका अक्षर का दर्द Read Post »
kkr vs dc turning point: केकेआर से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने माना की टीम से काफी गलतियां हुईं, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा. अक्षर ने कहा कि बल्लेबाज टीम को अच्छे टोटल तक नहीं ले जा पाए, जिसके बाद स्पिनर्स ने भी कुछ गलतियां कीं. उन्होंने कहा कि टीम के दो-तीन ओवरों में 5 विकेट गिर गए, जहां से मुकाबले उनके हाथ से निकल गया.
Cricket, Sports
जयपुर पहुंचे दुनिया के स्टील किंग, SMS स्टेडियम में देखी राजस्थान रॉयल्स की प्रैक्टिस
जयपुर पहुंचे दुनिया के स्टील किंग, SMS स्टेडियम में देखी राजस्थान रॉयल्स की प्रैक्टिस Read Post »
राजस्थान की राजधानी Jaipur का Sawai Mansingh Stadium उस समय खास चर्चा में आ गया, जब दुनिया के मशहूर उद्योगपति और ‘स्टील किंग’ के नाम से पहचाने जाने वाले Lakshmi Mittal अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे. स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ने क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत के बीच उत्सुकता बढ़ा दी. मित्तल परिवार ने यहां Rajasthan Royals और Gujarat Titans की प्रैक्टिस को करीब से देखा. हाल ही में मित्तल परिवार द्वारा राजस्थान रॉयल्स में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने के बाद यह दौरा और भी खास माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि परिवार ने टीम में 75 प्रतिशत स्टेक हासिल किया है, जिसके बाद फ्रेंचाइजी के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.इस दौरे की एक खास बात यह भी रही कि मित्तल परिवार की जड़ें राजस्थान से जुड़ी हुई हैं. परिवार का संबंध चूरू जिले के सादुलपुर (राजगढ़) क्षेत्र से बताया जाता है. ऐसे में जयपुर में उनकी मौजूदगी को लोग राजस्थान से उनके पुराने रिश्ते से भी जोड़कर देख रहे हैं. स्टेडियम में खिलाड़ियों की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था और वीआईपी मूवमेंट के बीच माहौल पूरी तरह हाई प्रोफाइल नजर आया. क्रिकेट फैंस अब यह देखने को उत्साहित हैं कि नए मालिकाना बदलाव के बाद राजस्थान रॉयल्स की रणनीति और टीम का भविष्य किस दिशा में आगे बढ़ता है.
Cricket, Sports
फिन एलन के तूफानी शतक में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर ने जीत का चौका लगाकर प्लेऑफ की भरी हुंकार
फिन एलन के तूफानी शतक में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर ने जीत का चौका लगाकर प्लेऑफ की भरी हुंकार Read Post »
KKR vs DC Highlights: फिन एलन के नाबाद तूफानी शतक से कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में 8 विकेट से रौंद दिया. केकेआर की लगातार चौथी जीत है, जिससे टीम अंकतालिका में सातवें पायदान पर पहुंच गई है और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें भी जिंदा हैं. दूसरी ओर, दिल्ली की 11 मुकाबलों में यह सातवीं हार है. केकेआर से मिली हार से उसकी प्लेऑफ की संभावनाओं को तगड़ा झटका दिया है.
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top