इन 5 ‘धुरंधर’ खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गज शामिल
इन 5 ‘धुरंधर’ खिलाड़ियों का आखिरी IPL सीजन, लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गज शामिल Read Post »
<h3 style=”text-align: justify;”>1- एमएस धोनी
<p style=”text-align: justify;”>चेन्नई के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के लिए आईपीएल 2026 का सीजन उनके करियर का आखिरी साबित हो सकता है. गौर करने वाली बात यह है कि धोनी 2026 में चेन्नई का हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने अब तक (टीम 12 मैच खेल चुकी है) काफ इंजरी के चलते सीजन में एक भी मुकाबला नहीं खेला है. माही मौजूदा सीजन में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. उनकी मौजूदा उम्र 44 साल है. अगले आईपीएल में वह 45 साल के हो जाएंगे. उम्र ही धोनी के लिए सबसे बड़ा फैक्टर होगी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>2- मनीष पांडे
<p style=”text-align: justify;”>लिस्ट में मनीष पांडे का भी नाम शामिल है. मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे 36 साल के मनीष अगले सीजन में 37 साल के हो जाएंगे. बताते चलें कि मनीष उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शुमार हैं, जो पहले सीजन यानी 2008 से आईपीएल में खेल रहे हैं. वह भले ही एक्टिव प्लेयर हैं, लेकिन उन्हें कम ही मौके मिल रहे है. यह जाहिर तौर पर एक संकेत है कि वह अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेल रहे हैं. 
<h3 style=”text-align: justify;”>3- संदीप शर्मा 
<p style=”text-align: justify;”>इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे भारतीय तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के लिए भी यह सीजन आखिरी हो सकता है. 33 साल के संदीप 2013 से आईपीएल में खेल रहे हैं. मौजूदा सीजन में उन्होंने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें 5 विकेट लिए हैं. 
<h3 style=”text-align: justify;”>4- ईशांत शर्मा
<p style=”text-align: justify;”>भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा मौजूदा सीजन में गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं. हालांकि उन्हें अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. यह सबसे बड़ा संकेत है कि यह आईपीएल उनके लिए करियर का आखिरी हो सकता है. 37 साल के ईशांत को फ्रेंचाइजी सीजन के बाद रिलीज कर सकती है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>5- अजिंक्य रहाणे
<p style=”text-align: justify;”>भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पिछले 2 सीजन से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तान की भूमिका अदा कर रहे हैं. बैटिंग में तो 37 साल के रहाणे का प्रदर्शन ठीक देखने को मिल रहा है, लेकिन कप्तान के रूप में फ्लॉप नजर आए हैं. लिहाजा फ्रेंचाइजी उन्हें सीजन के बाद रिलीज कर सकती है. इसके बाद रहाणे को खरीददार मिलना मुश्किल होगा. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”IPL के बाद श्रीलंका से टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, तारीखों का हुआ एलान! नोट कर लीजिए शेड्यूल” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/india-and-sri-lanka-to-play-test-series-between-august-15-and-27-news-know-all-other-details-3131738″ target=”_self”>IPL के बाद श्रीलंका से टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, तारीखों का हुआ एलान! नोट कर लीजिए शेड्यूल