Cricket
Cricket, Sports
आईपीएल का रोमांच भी फीका… एक गेंद पर बने 286 रन, बल्लेबाजों ने दौड़ लिए 6 किलोमीटर, क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा चमत्कार
आईपीएल का रोमांच भी फीका… एक गेंद पर बने 286 रन, बल्लेबाजों ने दौड़ लिए 6 किलोमीटर, क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा चमत्कार Read Post »
286 runs made in a single ball: क्रिकेट के इतिहास में 15 जनवरी 1894 को एक ऐसा मैच खेला गया, जिसने सबको हैरान कर दिया. ऑस्ट्रेलिया में खेले गए एक लोकल मैच के दौरान बल्लेबाज के शॉट से गेंद मैदान के एक ऊंचे पेड़ पर जा अटकी. अंपायर ने इसे ‘लॉस्ट बॉल’ मानने से इनकार कर दिया, जिसके बाद गेंद को राइफल से निशाना लगाकर नीचे उतारा गया. इस दौरान बल्लेबाजों ने पिच पर दौड़कर रिकॉर्ड 286 रन बना लिए, जो आज भी एक अटूट है.
Cricket, Sports
विदेशी क्रिकेटर भारत में खेलने आए मैच और हार बैठे अपना दिल, शादी तक पहुंचा मामला
विदेशी क्रिकेटर भारत में खेलने आए मैच और हार बैठे अपना दिल, शादी तक पहुंचा मामला Read Post »
भारतीय क्रिकेटर जितने मशहूर हैं उतनी ही इंडियन ब्यूटी की भी चर्चा पूरी दुनिया में होती है. ऐसे कई विदेशी खिलाड़ी हैं जो भारतीय सुंदरी के प्यरा में पड़े और उनसे शादी की. इसमें पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ियों को नाम शामिल हैं.
Cricket, Sports
2010 से 2019 के बीच विराट ने बनाया अटूट रिकॉर्ड, सचिन ने दो बार किया कारनामा, दशकों तक रहा दिग्गजों का दबदबा
2010 से 2019 के बीच विराट ने बनाया अटूट रिकॉर्ड, सचिन ने दो बार किया कारनामा, दशकों तक रहा दिग्गजों का दबदबा Read Post »
एक दशक के भीतर सबसे ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय शतक बनाने का सर्वकालिक रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है, जिन्होंने 2010 के दशक में तबाही मचाते हुए कुल 69 शतक जड़े थे. वहीं दूसरी ओर, ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इतिहास के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने दो अलग-अलग दशकों में 40 से अधिक शतक लगाकर अपनी बेजोड़ निरंतरता का लोहा मनवाया.
Cricket, Sports
15 बल्लेबाज 0 पर आउट, विराट का नही खुला खाता, गंभीर दोनों पारियों में शून्य पर निपटे, रिकॉर्ड बुक में मौजूदा BCCI प्रेसीडेंट भी
15 बल्लेबाज 0 पर आउट, विराट का नही खुला खाता, गंभीर दोनों पारियों में शून्य पर निपटे, रिकॉर्ड बुक में मौजूदा BCCI प्रेसीडेंट भी Read Post »
2008 में दिल्ली बनाम उड़ीसा मैच में 130 ओवरों से भी कम के खेल में सभी 40 विकेट 15 गिर गए और मुकाबला महज दो दिनों में खत्म हो गया. दोनों टीमों के 15 ऐसे बल्लेबाज रहे जो अपना खाता भी मैच में खेल नहीं पाए. इस मैच में विराट कोहली गौतम गंभीर और मिथुन मन्हास अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे.
Cricket, Sports
इंडिया ए स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, हर्ष दुबे की जगह अनुकूल रॉय को अचानक क्यों किया शामिल?
इंडिया ए स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, हर्ष दुबे की जगह अनुकूल रॉय को अचानक क्यों किया शामिल? Read Post »
🔥 Trending Deals You Can’t Miss Sponsored BEST SELLER 🔥 Smart Health Ring Track Sleep, Heart Rate & Fitness 24×7 ₹28,499 (Save Now) 🛒 Buy Now HOT DEAL ⚡ Gaming Laptop RTX Power + Ultra Performance Beast Limited Stock ⚠️ 🔥 Check Deal TOP RATED ☀️ SPF 50 Sunscreen No White Cast + Water Resistant
Cricket, Sports
1996 में नोएल डेविड, 2026 गुरनूर बरार, एक तरह की सेलेक्शन की दो कहानी, एक में कप्तान हैरान, तो दूसरे में चेहरे पर मुस्कान
1996 में नोएल डेविड, 2026 गुरनूर बरार, एक तरह की सेलेक्शन की दो कहानी, एक में कप्तान हैरान, तो दूसरे में चेहरे पर मुस्कान Read Post »
अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति द्वारा गुरनूर बरार को टीम इंडिया में शामिल करना एक ऐसा ही फैसला माना जा रहा है. गुजरात टाइटंस के इस खिलाड़ी को आईपीएल 2026 के इस सीजन में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, फिर भी उन्हें राष्ट्रीय टीम का टिकट मिल गया. यह घटना ठीक वैसी ही है जैसा तीन दशक पहले 1996-97 के वेस्टइंडीज दौरे पर हुआ था, जिसने भारतीय क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया था.
Cricket, Sports
अनिल कुंबले का बेटा बन गया इंजीनियर, बेटी ने लंदन में की पढ़ाई, जानिए करती है क्या काम?
अनिल कुंबले का बेटा बन गया इंजीनियर, बेटी ने लंदन में की पढ़ाई, जानिए करती है क्या काम? Read Post »
भारत के महान स्पिनर और दिग्गज कप्तान अनिल कुंबले का बेटे मयस के इंजीनियर बनने की खबर पिछले दिनों काफी चर्चा में रही थी. खुद कुंबले ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी. बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका दे बेटियां भी हैं जिसमें एक उनकी पत्नी चेतना की पहली शादी से है.
Cricket, Sports
24 मई को पूरा होगा हजारों बच्चों का सपना, ESA की हो रही वापसी, वानखेड़े में लिखी जाएगी नई कहानी
24 मई को पूरा होगा हजारों बच्चों का सपना, ESA की हो रही वापसी, वानखेड़े में लिखी जाएगी नई कहानी Read Post »
मुंबई इंडियंस की सालाना सामाजिक पहल ‘एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल’ (ESA) से तहत हजारों बच्चों के सपने सच किए जाते हैं. रिलायंस फाउंडेशन के साथ साझेदारी में इसका आयोजन होता है. मुंबई की टीम अगले मैच में 20 हजार से ज्यादा बच्चों को वानखेडे के ऐतिहासिक स्टेडियम में होस्ट करेगी.
Cricket, Sports
BCCI ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सजा दी है? कौन सी हरकत पर भड़के रेफरी
BCCI ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सजा दी है? कौन सी हरकत पर भड़के रेफरी Read Post »
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चोट के बाद वापसी की. कोलकाता के खिलाफ मैच में उतरने इस ऑलराउंडर को गुस्सा दिखाना महंगा पड़ा. मैच रेफरी ने उनके ऊपर 10 फीसदी का जुर्माना लगाने के साथ ही एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा.
Cricket, Sports
हम पूरी जान लगा देंगे…20 हजार बच्चों के लिए खेलने उतरेंगे रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस की ESA पर बोले हिटमैन
हम पूरी जान लगा देंगे…20 हजार बच्चों के लिए खेलने उतरेंगे रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस की ESA पर बोले हिटमैन Read Post »
एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल एक अनूठी पहल है जिसे रिलायंस फाउंडेशन के साथ साझेदारी में चलाया जाता है. श्रीमती नीता एम अंबानी की सोच है. इसे लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि वो 20 हजार से ज्यादा बच्चे जो मैच देखने आएंगे उनके लिए जान लगा देंगे.
Cricket, Sports
आईसीसी वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे रोहित शर्मा? सामने आ रही बड़ी खबर, टेंशन में BCCI
आईसीसी वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएंगे रोहित शर्मा? सामने आ रही बड़ी खबर, टेंशन में BCCI Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान जिस तरह से रोहित शर्मा और ऑल राउंडर हार्दिक पंड्या ने चोट की वजह से मैच मिस किया उसने बीसीसीआई की टेंशन बढ़ा दी है. सवाल उनके फिटनेस को लेकर उठ रहे हैं. चयनकर्ता साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले बड़ा फैसला ले सकते हैं.
Cricket, Sports
आईपीएल के तीन लगातार मैच में बदला मुंबई इंडियंस का कप्तान, ऐसा करने वाली महज दूसरी टीम
आईपीएल के तीन लगातार मैच में बदला मुंबई इंडियंस का कप्तान, ऐसा करने वाली महज दूसरी टीम Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया. इस सीजन के पिछले तीन मैच में टीम के लिए तीन अलग अलग कप्तान खेलने उतरे. इसी के साथ पुणे वॉरियर्स इंडिया के बाद अब मुंबई दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने तीन लगातार मैच में अलग कप्तान उतारे.
Cricket, Sports
कनाडा में दहशत का माहौल, क्रिकेट अध्यक्ष अरविंद खोसा के घर फायरिंग, हमलावरों ने चलाई गोलियां
कनाडा में दहशत का माहौल, क्रिकेट अध्यक्ष अरविंद खोसा के घर फायरिंग, हमलावरों ने चलाई गोलियां Read Post »
क्रिकेट कनाडा के नव निर्वाचित अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर बुधवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाई. पुलिस के मुताबिक यह घटना सुबह 4 बजे के बाद की है. इसमें किसी किसी को कोई चोट नहीं आई है. माना जा रहा है कि ये मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ है.
Cricket, Sports
पहले ग्राउंड पर भिड़े थे सैमसन और क्लासेन, अब मैदान के बाहर क्या हुआ जिसकी हो रही चर्चा
पहले ग्राउंड पर भिड़े थे सैमसन और क्लासेन, अब मैदान के बाहर क्या हुआ जिसकी हो रही चर्चा Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>संजू सैमसन को बहुत शांत स्वाभाव का माना जाता है, लेकिन सोमवार को हुए मैच में उनका अलग ही रूप देखने को मिला था. वह हेनरिक क्लासेन के साथ तीखी बहस में पड़ गए. क्लासेन को भी मैदान पर अग्रेशन में कम ही देखा गया है, ऐसे में इन दोनों दिग्गजों का गुस्सा होना हैरानी भरा था. हालांकि दोनों ने इस लड़ाई को आगे नहीं बढ़ाया, बल्कि एक दूसरे के प्रति सम्मान दिखाते हुए इसे खत्म किया.
<p style=”text-align: justify;”>संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच ये बहस सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 15वें ओवर में हुई. नूर अहमद की गेंद पर संजू सैमसन ने चुस्ती फुर्ती के साथ स्टंप किया, क्लासेन का पैर हवा में था और वह आउट दिए गए. क्लासेन जब बाहर जा रहे थे तब दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली. दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से गुस्से में कुछ कहे जा रहे थे, इस दौरान नूर, शिवम दुबे और अंपायर मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे थे.
Heated argument between sanju and klaseen #cskvssrh#sanjusamson#HeinrichKlaasen pic.twitter.com/A2noDYjGk9
— NOTHING (@Nothing_il9zO) May 18, 2026
<h3 style=”text-align: justify;”>संजू और क्लासेन ने किया पोस्ट
<p style=”text-align: justify;”>संजू सैमसन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो और मैसेज शेयर किया. वह हेनरिक क्लासेन के साथ गले मिल रहे थे, उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ग्राउंड पर जो होता है वो वहीं छूट जाता है, उनके प्रति मेरे दिल में बहुत प्यार और सम्मान है. वह एक जेम ऑफ पर्सन हैं.”
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- 1 स्पॉट के लिए 5 टीमों में टक्कर, KKR की जीत के बाद समझिए प्लेऑफ का पूरा समीकरण
HEINRICH KLAASEN’S INSTAGRAM STORY FOR SANJU SAMSON. 😍❤️ pic.twitter.com/xVufW7XGp5
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 20, 2026
<p style=”text-align: justify;”>क्लासेन ने भी उसी फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “दोस्त आपके लिए हमेशा प्यार और सम्मान है. आपको खेलते हुए देखना हमेशा से प्यारा लगता है, आप अपना काम जारी रखो. हम सभी अच्छे हैं.” उन्होंने हंसी वाले इमोजी के साथ लिखा, “आपकी अगली लड़ाई का इंतजार है.”
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- ‘अगले साल तुझे खरीदूंगा…’ वैभव सूर्यवंशी से किसने लाइव टीवी पर कह दी ये बात
<h3 style=”text-align: justify;”>प्लेऑफ की दौड़ में शामिल है CSK
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 में आज (21 मई) चेन्नई सुपर किंग्स के लिए करो या मरो वाला मैच है, जो प्लेऑफ में पहुंच चुकी गुजरात टाइटंस के साथ है. चेन्नई को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आज हर हाल में जीतना है, अगर हारी तो बाहर हो जाएगी. अगर CSK जीती तो फिर उन्हें चाहिए होगा कि RR, KKR और PBKS अपना आखिरी मैच हार जाए. इस स्थिति में RR, DC और उनके 14-14 अंक होंगे, फिर नेट रन रेट तय करेगा कि कौन आगे जाएगा और कौन बाहर होगा.
Cricket, Sports
IPL Playoff Scenarios: 1 स्पॉट के लिए 5 टीमों में टक्कर, KKR की जीत के बाद समझिए प्लेऑफ का पूरा समीकरण
IPL Playoff Scenarios: 1 स्पॉट के लिए 5 टीमों में टक्कर, KKR की जीत के बाद समझिए प्लेऑफ का पूरा समीकरण Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया. बुधवार को हुए इस मुकाबले में जीत के बाद KKR अंक तालिका में छठे स्थान पर आ गई और प्लेऑफ की जंग और भी ज्यादा रोमांचक हो गई है. अब लीग स्टेज के 5 मैच बाकी हैं, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स समेत 5 टीमों की क्वालीफाई करने की उम्मीदें जिंदा हैं और जगह सिर्फ 1 है.
<p style=”text-align: justify;”>ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. सौरभ दुबे और कैमरून ग्रीन की घातक गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब हुई थी. सूर्यकुमार यादव के रूप में टीम को पॉवरप्ले में ही चौथा झटका लग चुका था. बारिश से प्रभावित इस मैच में MI ने 147 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए मनीष पांडे ने 45 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसके लिए उन्हें POTM अवार्ड मिला. रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रन बनाए. KKR ने 7 गेंद शेष रहते 4 विकेट से मैच को जीत लिया.
<h3 style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स
<p style=”text-align: justify;”>KKR का आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ है, जिसे जीतकर टीम 15 अंकों तक पहुंच जाएगी. इसके साथ कोलकाता को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चाहिए कि पंजाब और राजस्थान रॉयल्स अपना अपना आखिरी मैच हार जाए, इससे कोलकाता क्वालीफाई कर जाएगी. फिर उन्हें CSK हारे या जीते, कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- IPL में सुनील नरेन ने रचा इतिहास, 80वीं बार कर दिया ये कमाल; राशिद-स्टेन सब रह गए पीछे
<h3 style=”text-align: justify;”>राजस्थान रॉयल्स
<p style=”text-align: justify;”>RR का आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के साथ है, जिसे जीतकर टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. इस स्थिति में राजस्थान को किसी टीम की जीत हार से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि उनके 16 अंक हो जाएंगे. लेकिन अगर राजस्थान हार गई तो उन्हें चाहिए होगा कि CSK, PBKS और KKR अपना आखिरी मैच हार जाए.
<h3 style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स
<p style=”text-align: justify;”>PBKS का आखिरी मैच LSG के साथ है, जिसे जीतकर टीम 15 अंकों तक पहुंच जाएगी. जीत के साथ उन्हें चाहिए कि राजस्थान और कोलकाता अपना आखिरी मैच हार जाए. अगर कोलकाता भी अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो फिर नेट रन रेट तय करेगा कि प्लेऑफ में कौन जाएगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>चेन्नई सुपर किंग्स
<p style=”text-align: justify;”>CSK के लिए प्लेऑफ में पहुंचना किसी चमत्कार से कम नहीं होगा. चेन्नई को चाहिए कि वो अपना आखिरी मैच जीते, साथ में राजस्थान, पंजाब और कोलकाता अपना मैच हार जाए. इस स्थिति में RR, CSK और DC के 14-14 अंक होंगे और फिर नेट रन रेट तय करेगा कि प्लेऑफ में कौन जाएगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>दिल्ली कैपिटल्स
<p style=”text-align: justify;”>DC भी आखिरी मैच जीतकर 14 अंकों तक पहुंच सकती है, लेकिन उनके लिए भी सिर्फ इतना काफी नहीं है. उन्हें एक बड़ी जीत के साथ चाहिए कि चेन्नई, पंजाब और राजस्थान भी अपना आखिरी मैच हार जाए. इस स्थिति में RR और DC के 14-14 अंक होंगे और फिर बेहतर नेट रन रेट वाली टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करेंगी.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- चेपॉक में हेनरिक क्लासेन के साथ लड़ाई पर बोले संजू सैमसन, दिया दिल जीत लेने वाला बयान
<h3 style=”text-align: justify;”>प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमें
<p style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में अपनी जगह कंफर्म करने वाली 3 टीम हैं, चौथे स्पॉट के लिए जंग जारी है. हालांकि प्लेऑफ में पहुंच चुकी टीमों के बीच टॉप-2 में रहने की लड़ाई है, क्योंकि उन दो टीमों को फाइनल में जाने के 2 मौके मिलते हैं.
Cricket, Sports
‘अगले साल तुझे खरीदूंगा…’ वैभव सूर्यवंशी से किसने लाइव टीवी पर कह दी ये बात
‘अगले साल तुझे खरीदूंगा…’ वैभव सूर्यवंशी से किसने लाइव टीवी पर कह दी ये बात Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार पारी खेली, जिसके बाद एलएसजी (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने वैभव मुलाकात की. इसी दौरान सुनील गावस्कर ने ऐसा बयान दिया जिसने सबका ध्यान खींच लिया.
<p style=”text-align: justify;”>जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी और संजीव गोयनका की बातचीत हुई. इस दौरान वैभव ने गोयनका का सम्मान करते हुए चरण स्पर्श किया. बाद में गोयनका ने वैभव के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी जमकर तारीफ की. गोयनका ने लिखा कि पूरी दुनिया अब वैभव की प्रतिभा देख चुकी है. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में बड़ी जिम्मेदारी संभालना आसान नहीं होता, लेकिन वैभव इसे शानदार तरीके से निभा रहे हैं. उन्होंने युवा बल्लेबाज को लगातार मेहनत करते रहने की सलाह भी दी.
<p style=”text-align: justify;”>गावस्कर ने मजाक में कही बड़ी बात
<p style=”text-align: justify;”>मैच के बाद जब वैभव और गोयनका बात कर रहे थे, तब कमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगले साल तुझे खरीदूंगा.” गावस्कर का यह बयान सुनते ही कमेंट्री बॉक्स में मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगे. हालांकि यह सिर्फ मजाक था, लेकिन इससे साफ दिखा कि वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से बड़े-बड़े क्रिकेट दिग्गजों को धूल चटाया है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के सेलिब्रेशन का खुला राज, किसके लिए था खास A का इशारा, जानिए
<p style=”text-align: justify;”>धीमी शुरुआत के बाद बदला मैच
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वैभव की शुरुआत खास नहीं रही थी. उन्होंने शुरुआती 12 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए थे. लेकिन इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाने शुरू किए. आकाश सिंह के एक ओवर में उन्होंने 26 रन बनाए, जबकि मयंक यादव के ओवर में 29 रन बटोरे. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी ने लोअर उतारा और उसे कंधे पर टांग लिया, वीडियो वायरल
<p style=”text-align: justify;”>वैभव ने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया और राजस्थान रॉयल्स को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. कम उम्र में जिस तरह वैभव बेखौफ बल्लेबाजी कर रहे हैं. 
Cricket, Sports
KKR की प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा, सुनील नरेन ने रचा इतिहास, पांडे-पावेल भी चमके; MI चारों खाने चित्त
KKR की प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा, सुनील नरेन ने रचा इतिहास, पांडे-पावेल भी चमके; MI चारों खाने चित्त Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है. यह पिछले 7 मैचों में केकेआर की छठी जीत है और उसने प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है. मनीष पांडे और रोवमैन पावेल की जुझारू पारियों के दम पर कोलकाता ने जीत दर्ज की. वहीं सुनील नरेन के ऐतिहासिक गेंदबाजी स्पेल ने भी जीत में बहुत बड़ी भूमिका निभाई.
<p style=”text-align: justify;”>ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बना पाई. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में मुंबई की पारी को बीच में रोका भी गया. रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव के फ्लॉप होने के बाद कॉर्बिन बॉश (32 रन), हार्दिक पांड्या (26 रन) और तिलक वर्मा (20 रन) की छोटी-छोटी पारियों की बदौलत मुंबई जैसे-तैसे 147 रनों तक पहुंची.
<p style=”text-align: justify;”>148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि पिछले मैच में 93 रन जड़ने वाले फिन एलन इस बार सिर्फ 8 रन बना पाए. अजिंक्य रहाणे भी 21 रन बनाकर आउट हो गए और 25 करोड़ी कैमरून ग्रीन ने गेंदबाजी में 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन बल्ले से दम नहीं दिखा पाए. देखते ही देखते 54 रन तक केकेआर के 3 विकेट गिर चुके थे.
<p style=”text-align: justify;”>यहां से मनीष पांडे और रोवमैन पावेल ने पारी को संभाला और 64 रनों की बहुत महत्वपूर्ण पार्टनरशिप की. पांडे ने 45 रन और पावेल ने 40 रन बनाए. कोलकाता ने 19वें ओवर में लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज कर लिया. बता दें कि सुनील नरेन ने इस मैच में 4 ओवरों में केवल 13 रन दिए. यह आईपीएल में 80वीं बार है जब नरेन ने 4 ओवर का स्पेल करते हुए 6 या उससे कम इकोनॉमी रेट से रन दिए हों.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा हैं, क्योंकि वह पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गई है और सबसे बड़ी बात यह है कि कोलकाता का नेट रन रेट भी पाज़िटिव में आ गया है, जो पंजाब किंग्स के लिए मुश्किल बढ़ाने का काम कर रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”चेपॉक में हेनरिक क्लासेन के साथ लड़ाई पर बोले संजू सैमसन, दिया दिल जीत लेने वाला बयान” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/sanju-samson-heinrich-klaasen-fight-controversy-ends-after-both-players-shared-heartfelt-posts-csk-srh-ipl-2026-3132986″ target=”_self”>चेपॉक में हेनरिक क्लासेन के साथ लड़ाई पर बोले संजू सैमसन, दिया दिल जीत लेने वाला बयान
Cricket, Sports
IPL में सुनील नरेन ने रचा इतिहास, 80वीं बार कर दिया ये कमाल; राशिद-स्टेन सब रह गए पीछे
IPL में सुनील नरेन ने रचा इतिहास, 80वीं बार कर दिया ये कमाल; राशिद-स्टेन सब रह गए पीछे Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>सुनील नरेन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया है. उन्होंने मैच में केवल एक विकेट लिया, लेकिन इस बार उन्होंने विकेट लेने का नहीं बल्कि बढ़िया इकोनॉमी का कीर्तिमान बनाया है. दरअसल उन्होंने MI के खिलाफ मुकाबले में 4 ओवरों के स्पेल में केवल 13 रन दिए. यह आईपीएल के इतिहास में 80वीं बार है, जब नरेन ने अपने गेंदबाजी स्पेल में 6 या उससे कम इकोनॉमी रेट से रन दिए हों.
<p style=”text-align: justify;”>इंडियन प्रीमियर लीग में जिन गेंदबाजों ने कम से कम अपने करियर में 50 बार किसी मैच में 4 ओवर का स्पेल किया हो. उनमें सबसे ज्यादा 6 या उससे कम इकोनॉमी रेट से रन देने वाले गेंदबाजों की सूची (प्रतिशत के हिसाब से) में सुनील नरेन दूसरे स्थान पर हैं. नरेन ने अपने करियर के 45.2 प्रतिशत स्पेल में 6 से कम इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं. सबसे पहले स्थान पर मुथैया मुरलीधरन हैं, जिन्होंने अपने करियर के 48.3 स्पेल में ऐसा किया था.
<h4 style=”text-align: justify;”>6 या कम इकोनॉमी रेट वाले स्पेल (सबसे ज्यादा प्रतिशत)
<p style=”text-align: justify;”>48.3 प्रतिशत – मुथैया मुरलीधरन
<p style=”text-align: justify;”>45.2 प्रतिशत – सुनील नरेन
<p style=”text-align: justify;”>45 प्रतिशत – डेल स्टेन
<p style=”text-align: justify;”>43.3 प्रतिशत – अमित मिश्रा
<p style=”text-align: justify;”>40.3 प्रतिशत – राशिद खान
<h4 style=”text-align: justify;”>सुनील नरेन के ऐतिहासिक आंकड़े
<p style=”text-align: justify;”>सुनील नरेन ने अपने आईपीएल करियर में 178 ऐसे स्पेल किए हैं, जब उन्होंने पूरे 4 ओवर गेंदबाजी की हो. इनमें से 80 मौकों पर उन्होंने 24 से भी कम रन दिए हैं यानी 6 से भी कम इकोनॉमी रेट. वो 6 से कम इकोनॉमी रेट वाले सबसे ज्यादा स्पेल फेंकने के मामले में सबसे आगे हैं. इस सूची में उनके बाद राशिद खान का नाम है, जिन्होंने अपने करियर में 56 बार ऐसा 4 ओवर का स्पेल किया है, जब उन्होंने 24 से कम रन दिए.अमित मिश्रा ने 43 स्पेल और डेल स्टेन ने अपने करियर में 36 ऐसे स्पेल फेंके थे. बता दें कि डेल स्टेन इस सूची में अकेले तेज गेंदबाज हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/pakistan-mohammad-amir-to-play-in-ipl-granted-british-citizenship-opens-the-way-to-india-3132983″ target=”_self”>IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता
Cricket, Sports
‘करो या मरो’ मैच में KKR के गेंदबाजों का कमाल, मुंबई को 147 पर किया ढेर; रोहित-सूर्या-हार्दिक सब फ्लॉप
‘करो या मरो’ मैच में KKR के गेंदबाजों का कमाल, मुंबई को 147 पर किया ढेर; रोहित-सूर्या-हार्दिक सब फ्लॉप Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बनाए हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए MI की बैटिंग को तहस-नहस कर दिया. रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या, मुंबई के सारे धुरंधर फ्लॉप हो गए. कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंद में 32 रनों की कैमियो पारी खेल जैसे-तैसे स्कोर 147 तक पहुंचाया.
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस की पारी में 8 ही ओवर खेले गए थे, तभी बारिश आ गई. उस समय तक मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 57 रन बनाए थे. उसके बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने 43 रनों की पार्टनरशिप कर मुंबई की पारी को संभाला. तिलक ने 20 रन और हार्दिक ने 26 रनों की पारी खेली. 
<h4 style=”text-align: justify;”>MI के बड़े-बड़े धुरंधर फ्लॉप
इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने वापसी की, जो पिछले 3 मैचों से बाहर बैठे थे. वो 27 गेंदों में 26 रन बना पाए, वहीं रोहित शर्मा केवल 15 रन बना पाए. सूर्यकुमार यादव की को शुरुआत मिली, 2 चौके और एक छक्का भी लगाया, लेकिन वो भी 6 गेंद में 15 रन बनाकर चलते बने. वहीं कॉर्बिन बॉश ने MI की लाज बचाने का काम किया, जिन्होंने 18 गेंद में 32 रन बनाए.
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है. चूंकि केकेआर को अपना नेट रन रेट सुधारने की जरूरत है. अगर कोलकाता 148 रनों के टारगेट को 13.3 ओवरों में चेज कर लेती है तो उसका नेट रन रेट पंजाब किंग्स से बेहतर हो जाएगा और वह 13 अंकों के साथ टेबल में चौथे पायदान पर आ जाएगी.
कोलकाता के लिए सौरभ दुबे, कैमरून ग्रीन और कार्तिक त्यागी ने दो-दो विकेट लिए. सुनील नरेन ने सिर्फ एक विकेट लिया, लेकिन 4 ओवरों में केवल 13 रन दिए. उनके खिलाफ मुंबई के बल्लेबाज रन बनाने में संघर्ष करते दिखे.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”बारिश से रद्द हुआ कोलकाता और मुंबई मैच, फिर कैसा होगा प्लेऑफ का समीकरण? क्या KKR होगी बाहर” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/will-kolkata-knight-riders-be-eliminated-if-match-against-mumbai-indians-washed-out-in-rain-kkr-playoff-scenario-ipl-2026-3132959″ target=”_self”>बारिश से रद्द हुआ कोलकाता और मुंबई मैच, फिर कैसा होगा प्लेऑफ का समीकरण? क्या KKR होगी बाहर
Cricket, Sports
चेपॉक में हेनरिक क्लासेन के साथ लड़ाई पर बोले संजू सैमसन, दिया दिल जीत लेने वाला बयान Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया. चेन्नई और हैदराबाद, दोनों के लिए वह मुकाबला बहुत बड़े फायदे का सौदा था. उसी मुकाबले के दौरान तब तनावपूर्ण माहौल बन गया जब संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन आमने-सामने आ गए थे. मगर अब दोनों ने मैदान में हुई लड़ाई को भुलाकर एक-दूसरे के लिए दोस्ती का हाथ बढ़ाया है.
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद 181 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी. चेन्नई के गेंदबाजों ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड को ज्यादा तबाही नहीं मचाने दी, इसी बीच हेनरिक क्लासेन ताबड़तोड़ पारी खेलकर मैच का रुख हैदराबाद के पक्ष में पलट रहे थे. तभी संजू सैमसन ने स्टंप की अपील कर दी और जैसे ही थर्ड अंपायर ने क्लासेन को आउट करार दिया, तब संजू सैमसन काफी देर तक क्लासेन को घूरते रहे.
<p style=”text-align: justify;”>जवाब में क्लासेन ने भी कुछ कदम सैमसन की तरफ बढ़ाए, लेकिन इससे पहले मामला ज्यादा गंभीर होता, अन्य खिलाड़ी बीच-बचाव के लिए आगे आ गए. खैर अब दोनों खिलाड़ियों ने उस घटना को भुलाते हुए दोस्ती का हाथ बढ़ाया.
Sanju Samson’s Instagram story for Heinrich Klaasen 💛 pic.twitter.com/T7cbDEEpRl
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 20, 2026
<h4 style=”text-align: justify;”>सैमसन-क्लासेन की दोस्ती
<p style=”text-align: justify;”>संजू सैमसन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपडेट की, जिसमें उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ गले लगने की तस्वीर साझा की. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि मैदान पर ये सब होता रहता है, लेकिन क्लासेन बहुत बेहतरीन इंसान हैं और मैदान के बाहर उनके लिए ढेर सारा सम्मान और प्यार.
<p style=”text-align: justify;”>दूसरी ओर हेनरिक क्लासेन ने भी सोशल मीडिया पर वही तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, “दोस्त, आपके लिए बहुत सारा प्यार और सम्मान. आपको खेलते देखना हमेशा पसंद करता हूं. आप ऐसे ही खेलते रहिए और हमारे बीच सबकुछ ठीक है. अगली भिड़ंत का इंतजार रहेगा.”
Heinrich Klassen latest instagram story after he got belt treatment by Indians in his comment section….
Sanju Samson replied to him
See thread 👇 pic.twitter.com/ZA25d5lTqO
— Indian Funda ©® (@Safehands_Sanju) May 20, 2026
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”पंजाब में दिनदहाड़े जो हुआ, वीडियो देख हरभजन सिंह को आया गुस्सा कहा- पुलिस…” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/harbhajan-singh-angry-statement-over-little-girl-kidnapped-video-in-broad-daylight-punjab-news-3132916″ target=”_self”>पंजाब में दिनदहाड़े जो हुआ, वीडियो देख हरभजन सिंह को आया गुस्सा कहा- पुलिस…
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL के 19 सीजन मिलाकर किस खिलाड़ी ने की सबसे ज्यादा कमाई? जानें कौनसी टीम सबसे महंगी” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/virat-kohli-richest-player-in-ipl-history-most-earnings-all-ipl-teams-valuation-kkr-csk-mi-rohit-sharma-ms-dhoni-3132893″ target=”_self”>IPL के 19 सीजन मिलाकर किस खिलाड़ी ने की सबसे ज्यादा कमाई? जानें कौनसी टीम सबसे महंगी
Cricket, Sports
IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब पाकिस्तान के नागरिक नहीं रहे. रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर को ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है. ऐसे में अब उनका दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी आईपीएल (IPL) में खेलने का सपना पूरा हो सकता है. UK का पासपोर्ट मिलने से आमिर के लिए भारत आने और आईपीएल खेलना का रास्ता खुल गया है. 
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि मोहम्मद आमिर की वाइफ नरजिस खातून ब्रिटिश नागरिक हैं. इसी कारण आमिर को यूके की नागरिकता मिल गई है. उन्होंने कई साल पहले ब्रिटिश नागरिकता के लिए आवेदन किया था. अब कानूनी प्रकिया पूरी हो गई है. ऐसे में उन्हें यूके का पासपोर्ट मिल गया है. इसके साथ ही आमिर के आईपीएल में खेलने की चर्चा भी शुरू हो गई है. आमिर अब ब्रिटिश नागरिक के तौर पर आईपीएल ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अगर उन्हें नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है, और फिर कोई टीम उन्हें ऑक्शन में खरीदती है तो फिर वह आईपीएल में खेल सकते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह पाकिस्तानी खिलाड़ी खेल चुका है आईपीएल 
<p style=”text-align: justify;”>गौरतलब है कि आईपीएल के पहले सीजन में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी खेले थे, लेकिन 2009 के मुंबई आतंकी हमले के बाद आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ी बैन कर दिए गए थे. हालांकि, आईपीएल 2012 में पाकिस्तान के लिए लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले ऑलराउंडर अजहर महमूद आईपीएल में खेले थे. वह आईपीएल 2012 से 2015 के बीच कुल 23 मैच आईपीएल में खेले. महमूद ने भी ब्रिटिश नागरिकता लेने के बाद आईपीएल में हिस्सा लिया था. 
<p style=”text-align: justify;”>ऐसा रहा मोहम्मद आमिर का इंटरनेशनल करियर 
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं. उन्होंने बोर्ड से टकराव के बाद संन्यास ले लिया है. हालांकि, वह पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते हैं. आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टी20, 61 वनडे और 62 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट में उनके नाम 119 विकेट, वनडे में 81 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 71 विकेट हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- 
<p style=”text-align: justify;”>अब टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा भारत का यह बड़ा टूर्नामेंट, BCCI ने किया एलान
<p style=”text-align: justify;”>पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर WTC प्वाइंट्स टेबल में भारत से आगे निकला बांग्लादेश, जानें ताजा अपडेट
Cricket, Sports
बारिश से रद्द हुआ कोलकाता और मुंबई मैच, फिर कैसा होगा प्लेऑफ का समीकरण? क्या KKR होगी बाहर Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 के 65वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. मैच में बारिश आने तक केवल 8 ओवरों का खेल हो पाया और इस समय तक मुंबई 4 विकेट गंवा चुकी थी. चूंकि लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले प्लेऑफ की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए यहां जान लीजिए MI और KKR का मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो प्लेऑफ का फैसला कैसे होगा?
<p style=”text-align: justify;”>सबसे पहले आपको बता दें कि आईपीएल के लीग स्टेज के मैचों के लिए रिजर्व डे का कोई नियम नहीं होता है. इसलिए मैच ऑफिशियल्स प्रयास करते हैं कि उसी दिन मैच का परिणाम निकाला जा सके. मगर मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका तो क्या होगा?
<p style=”text-align: justify;”>आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, इसलिए यह मुकाबला रद्द भी होता है तो उसे ज्यादा फरक नहीं पड़ेगा. मगर कोलकाता नाइट राइडर्स को यह बारिश बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकती है.
<h4 style=”text-align: justify;”>कैसे होगा प्लेऑफ का फैसला?
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई पहले ही बाहर हो चुकी है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 11 पॉइंट्स के साथ आठवें पायदान पर है. अगर मुंबई के साथ उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा. ऐसे में कोलकाता के 13 मैचों में 12 अंक हो जाएंगे. ऐसे में केकेआर लीग स्टेज में आखिरी मैच जीत भी लेती है, तो वह अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच पाएगी. कोलकाता ऐसा बिल्कुल नहीं चाहेगी कि मुंबई इंडियंस के साथ उसका मैच बारिश के कारण रद्द हो जाए, क्योंकि MI को हराने और उसके बाद अंतिम मुकाबला जीतकर वह 15 पॉइंट्स तक जा सकती है. 
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता के मौजूदा प्लेऑफ समीकरण पर नजर डालें तो उसे अपने आखिरी 2 मैच तो हर हाल में जीतने हैं. उसे अपना नेट रन रेट बेहतर करने के साथ-साथ उम्मीद करनी होगी कि पंजाब अपना मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से हार जाए. वहीं राजस्थान भी अपना आखिरी मैच हार जाए. साथ ही उसे उम्मीद करनी होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स भी अपना-अपना आखिरी मैच ना जीतें.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”पंजाब में दिनदहाड़े जो हुआ, वीडियो देख हरभजन सिंह को आया गुस्सा कहा- पुलिस…” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/harbhajan-singh-angry-statement-over-little-girl-kidnapped-video-in-broad-daylight-punjab-news-3132916″ target=”_self”>पंजाब में दिनदहाड़े जो हुआ, वीडियो देख हरभजन सिंह को आया गुस्सा कहा- पुलिस…
Cricket, Sports
MI की पहले बैटिंग, 3 मैचों के बाद वापस आए हार्दिक पांड्या, KKR को जीत से कम कुछ मंजूर नहीं
MI की पहले बैटिंग, 3 मैचों के बाद वापस आए हार्दिक पांड्या, KKR को जीत से कम कुछ मंजूर नहीं Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का प्रयास किया है. मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, जिसके लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने 3 मुकाबले मिस करने के बाद वापसी की है. हार्दिक की वापसी के अलावा मुंबई की टीम ने प्लेइंग इलेवन में एक और बड़ा बदलाव किया है.
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस की टीम अपनी साख बचाने मैदान में उतरी है, जो पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को इस मैच में जीत से कम कुछ भी मंजूर नहीं. क्योंकि कोलकाता के लिए अपने आखिरी दोनों मैच जीतने बहुत जरूरी हैं.
<p style=”text-align: justify;”>KKR की प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे
<p style=”text-align: justify;”>MI की प्लेइंग इलेवन: रायन रिकेल्टन, रोहित शर्मा (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, <a title=”जसप्रीत बुमराह” href=”https://www.abplive.com/topic/jasprit-bumrah” data-type=”interlinkingkeywords”>जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा
<h4 style=”text-align: justify;”>हार्दिक पांड्या की वापसी
हार्दिक पांड्या चोट के कारण तीन मैचों से बाहर बैठे हुए थे. आखिरकार उन्होंने वापसी कर ली है और पांड्या ने कहा कि वो अपनी साख बचाने के लिए खेल रहे हैं. हार्दिक के अलावा अल्लाह गजनफर की टीम में वापसी हुई है. हालांकि उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट में रखा गया है.
यह मैच ईडन गार्डन्स पर खेला जा रहा है. इस मैदान पर कोलकाता के खिलाफ मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड शानदार रहा है. दोनों के बीच इस मैदान पर खेले गए 11 मैचों में सात बार मुंबई ने जीत दर्ज की है, जबकि केकेआर केवल चार मौकों पर जीत दर्ज कर सकी है.
यह भी पढ़ें:
<a title=”मोहम्मद शमी को कोर्ट ने कर दिया बरी, अलग रह रही पत्नी हसीन जहां ने लगाए थे आरोप, जानें पूरा मामला” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/mohammed-shami-acquitted-alipore-court-cheque-bounce-case-hasin-jahan-shami-news-3132835″ target=”_self”>मोहम्मद शमी को कोर्ट ने कर दिया बरी, अलग रह रही पत्नी हसीन जहां ने लगाए थे आरोप, जानें पूरा मामला
Cricket, Sports
मोहम्मद शमी के खिलाफ क्या था मामला? 4 साल से चल रहे केस में क्या आया फैसला, समझे सुबकुछ
मोहम्मद शमी के खिलाफ क्या था मामला? 4 साल से चल रहे केस में क्या आया फैसला, समझे सुबकुछ Read Post »
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां की तरफ से 2018 में एक चेक बाउंस होने पर केस किया गया था. अलीपुर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत इस मामले में फैसला शमी के हक में सुनाया. फैसला आने के बाद तेज गेंदबाज ने कहा, मुझे पता था कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा.
Cricket, Sports
क्या 7 मैच में 6 जीत के बाद केकेआर का प्लेऑफ में पहुंचना हुआ पक्का? समझिए पूरा समीकरण
क्या 7 मैच में 6 जीत के बाद केकेआर का प्लेऑफ में पहुंचना हुआ पक्का? समझिए पूरा समीकरण Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बेहद निराशाजनक शुरुआत करने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने जबरदस्त वापसी की है. पिछले 7 मैच खेलने के बाद टीम ने 6 में जीत हासिल कर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. हालांकि उसकी अगले राउंड में पहुंचना दूसरी टीमों के नतीजे पर निर्भर करेगा.
Cricket, Sports
बुमराह, स्टार्क, भुवी को कूटा! एक लड़के को सिक्स छोड़िए IPL में चौका नहीं मार पाए वैभव सूर्यवंशी, जानते हैं कौन है वो युवा बॉलर?
बुमराह, स्टार्क, भुवी को कूटा! एक लड़के को सिक्स छोड़िए IPL में चौका नहीं मार पाए वैभव सूर्यवंशी, जानते हैं कौन है वो युवा बॉलर? Read Post »
वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के इस सीजन में बड़े बड़े सूरमा गेंदबाजों को पहली बॉल पर छक्का लगाया है. इसमें जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार तक का नाम शामिल है. क्या आप ये जानते हैं एक ऐसा भी गेंदबाज है जिसके खिलाफ वो पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं.
Cricket, Sports
क्या विराट कोहली संन्यास से लौटकर फिर से भारत के लिए टेस्ट खेलेंगे? बचपन के कोच ने दी बड़ी जानकारी
क्या विराट कोहली संन्यास से लौटकर फिर से भारत के लिए टेस्ट खेलेंगे? बचपन के कोच ने दी बड़ी जानकारी Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जमकर रन बरसा रहे विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अचानक ही अलविदा कह दिया. फैंस अब तक इस बात को हजम नहीं कर पाए हैं. उनकी चाहत है कि वो इस फॉर्मेट में दोबारा खेले और संन्यास वापस लेकर 10 हजारी बने. उनके बचपन के कोच राजकुमार ने इस बारे में बात की.
Cricket, Sports
दीपक चाहर का फर्जी चिट सेलिब्रेशन, देखने वालों की हंसी छूट गई, केकेआर के खिलाफ किया खिलाड़ियों को ट्रोल
दीपक चाहर का फर्जी चिट सेलिब्रेशन, देखने वालों की हंसी छूट गई, केकेआर के खिलाफ किया खिलाड़ियों को ट्रोल Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पॉपुलर हुए पर्ची ट्रेंड का दीपक चाहर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में मजाक उड़ाया. उन्होंने पहले ही ओवर में फिन एलेन का विकेट चटकाया और फिर जेब से पर्ची निकालने की एक्टिंग की. उनके हाथ में कुछ नहीं था जिसे देखने के बाद हर किसी की हंसी छूट गई.
Cricket, Sports
मजाक चल रहा है क्या… दीपक चाहर और रोबिन मिंज का कैचिंग घपला, बॉल तक पहुंचकर पीछे हटे, गुस्से का घूंट पीकर रह गए हार्दिक
मजाक चल रहा है क्या… दीपक चाहर और रोबिन मिंज का कैचिंग घपला, बॉल तक पहुंचकर पीछे हटे, गुस्से का घूंट पीकर रह गए हार्दिक Read Post »
Deepak Chahar Robin Minz Catch Video: यह घटना KKR की पारी के 9.2 ओवर में हुई. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने एक ऊंचा शॉट हवा में खेला. गेंद बाउंड्री की तरफ डीप-बैकवर्ड स्क्वायर लेग की ओर गई. मुंबई इंडियंस के दो फील्डर, दीपक चाहर और रॉबिन मिंज, कैच पकड़ने के लिए दौड़े. दीपक चाहर फाइन लेग से अपनी बाईं ओर भागे. दोनों खिलाड़ी गेंद के बिल्कुल करीब आ गए, लेकिन आपस में कोई बातचीत न होने के कारण दोनों रुक गए और एक-दूसरे का मुंह देखने लगे. नतीजा यह हुआ कि गेंद दोनों के ठीक बीच में गिर गई और एक आसान कैच छूट गया.
Cricket, Sports
मुंबई इंडियंस को हराकर छठे नंबर पर पहुंची KKR, प्लेऑफ की रेस में भी बरकरार
मुंबई इंडियंस को हराकर छठे नंबर पर पहुंची KKR, प्लेऑफ की रेस में भी बरकरार Read Post »
KKR vs MI Highlights: कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 में छठी जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं. टूर्नामेंट के 65वें मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया. केकेआर के इसके साथ ही 13 अंक हो गए हैं. केकेआर ने अंकतालिका में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ते हुए छठा स्थान हासिल कर लिया है.
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top