Cricket
Cricket, Sports
इन 5 कारणों के चलते चेन्नई सुपर किंग्स नहीं कर सकी प्लेऑफ में प्रवेश, इंजरी ने बिगाड़ा पूरा खेल
इन 5 कारणों के चलते चेन्नई सुपर किंग्स नहीं कर सकी प्लेऑफ में प्रवेश, इंजरी ने बिगाड़ा पूरा खेल Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना पूरा नहीं हुआ. लगातार दूसरी बार टीम क्वालीफाई करने से चूक गई. आईपीएल 2026 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी भयावह सपने से कम नहीं गुजरा. इस सीजन चेन्नई सिर्फ छह मुकाबले ही जीत सकी. यहां जानिए आखिर वो कौनसे कारण रहे, जिसकी वजह से पांच बार की चैंपियन अंतिम चार में जगह नहीं बना सकी. 
<p style=”text-align: justify;”>1- खिलाड़ियों की इंजरी
<p style=”text-align: justify;”>चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में नहीं पहुंचने का सबसे बड़ा कारण खिलाड़ियों की इंजरी रहा. नाथन एलिस चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए, तो अच्छी लय में दिखाई दिए आयुष म्हात्रे का इंजरी की वजह से बाहर होना बड़ा झटका रहा. खलील अहमद भी 5 मैच खेलने के बाद चोटिल हो गए जबकि बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रहे जेमी ओवरटन भी अहम समय पर इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हुए. 
<p style=”text-align: justify;”>2- युवा खिलाड़ियों ने किया निराश 
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने कई युवा खिलाड़ियों पर बड़ा दांव खेला था. प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14-14 करोड़ से ज्यादा रकम खर्च कर खरीदा था. हालांकि, दोनों खिलाड़ी इस सीजन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. उर्विल पटेल भी इस सीजन सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा सके.
<p style=”text-align: justify;”>3- कप्तान लगातार रहे फ्लॉप 
<p style=”text-align: justify;”>चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ लगातार बल्लेबाज से फ्लॉप होते रहे. गायकवाड़ टीम के सबसे मुख्य बल्लेबाज थे, लेकिन उन्होंने हर बार निराश किया. गायकवाड़ आईपीएल 2026 में सिर्फ 123 के स्ट्राइक रेट से 337 रन ही बना सकी. 
<p style=”text-align: justify;”>4- फिनिशर डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे उम्मीदों पर नहीं उतरे खरे
<p style=”text-align: justify;”>डेवाल्ड ब्रेविस से आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद थी. हालांकि, ब्रेविस टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. ब्रेविस ने 11 मुकाबलों में महज 127 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाए. ब्रेविस आईपीएल 2026 में एक अर्धशतक तक नहीं लगा सके. वहीं, शिवम दुबे भी इस बार फिनिशर की भूमिका पर खरे नहीं उतरे.
5- गेंदबाजी विभाग में अनुभव की कमी 
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी विभाग में इस सीजन अनुभव की कमी साफ दिखाई दी. अंशुल कंबोज चेन्नई के मुख्य गेंदबाज थे, जिन्हें इतना अनुभव नहीं है. खलील अहमद के बाहर होने के बाद टीम का तेज गेंदबाजी अटैक और भी कमजोर नजर आया. स्पेंसर जॉनसन और गुरजपनीत सिंह का भी ऐसा ही कुछ हाल रहा. स्पिन विभाग में नूर अहमद के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखाई दी और वह रनों पर लगाम लगाने में भी नाकाम रहे.
यह भी पढ़ें- 
आज LSG और PBKS के बीच भिड़ंत, जानें लखनऊ-पंजाब की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
Cricket, Sports
3 मैच बाकी, एक स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच जंग, जानें क्या है प्लेऑफ का ताजा समीकरण
3 मैच बाकी, एक स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच जंग, जानें क्या है प्लेऑफ का ताजा समीकरण Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 का प्लेऑफ शेड्यूल लगभग तैयार हो चुका है. तीन टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं और अगले 2 दिन में चौथी टीम भी सामने आ जाएगी. मगर प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम बनने के लिए तगड़ी जंग छिड़ी हुई है. पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडदर्स, वे 4 टीम हैं जो अब भी प्लेऑफ का टिकट कटा सकती हैं.
<p style=”text-align: justify;”>पहला क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा, क्योंकि ये दोनों टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहीं. वहीं तीसरे स्थान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद एलिमिनेटर में पहुंच चुकी है. बता दें कि प्लेऑफ स्टेज 26 मई से शुरू होगा और फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. लीग स्टेज में केवल 3 मैच बचे हैं, लेकिन उस चौथे स्पॉट के लिए आखिर समीकरण क्या है और किसके प्लेऑफ में जाने की राह सबसे आसान है? यहां समझ लीजिए प्लेऑफ का पूरा समीकरण.
<h4 style=”text-align: justify;”>राजस्थान रॉयल्स
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ का रास्ता सबसे आसान और काम मुश्किलों वाला है. राजस्थान को 24 मई के दिन मुंबई इंडियंस पर सिर्फ जीत दर्ज करनी है, फिर चाहे वह 1 रन की ही क्यों ना हो. RR की टीम मुंबई को हराने मात्र से प्लेऑफ का टिकट कटा लेगी, क्योंकि तब उसके 16 अंक हो जाएंगे. प्लेऑफ की दौड़ में शामिल चार टीमों में केवल राजस्थान ही 16 अंकों तक जा सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>MI के हाथों हारने पर भी राजस्थान बाहर नहीं होगी. हारने की स्थिति में राजस्थान को उम्मीद करनी होगी कि लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स को हरा दे. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को KKR पर जीत मिले लेकिन वह इतनी बड़ी ना हो, जिससे उसका नेट रन रेट राजस्थान से ऊपर चला जाए.
<h4 style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स
<p style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स के सामने सबसे पहला काम लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़े अंतर से हराना है. उसके बाद श्रेयस अय्यर और उनकी टीम को उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी लीग स्टेज मैच हार जाए. इससे भी पंजाब का प्लेऑफ में स्थान पक्का नहीं होगा, क्योंकि पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स की KKR पर जीत की भी प्रार्थना करनी होगी.
<h4 style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स को सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड बड़ी जीत दर्ज करनी होगी, जिससे उसके 15 अंक हो जाएंगे. पंजाब भी लखनऊ को हराकर 15 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है, लेकिन KKR को उम्मीद करनी होगी कि अंक बराबर होने पर उसका नेट रन रेट पंजाब से बेहतर हो. राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस के हाथों हार भी कोलकाता के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”ये चकिंग… SRH की मालकिन काव्या मारन ने क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/srh-owner-kavya-maran-questions-krunal-pandya-bowling-action-says-chucking-video-goes-viral-3134198″ target=”_self”>ये चकिंग… SRH की मालकिन काव्या मारन ने क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल
<h4 style=”text-align: justify;”>दिल्ली कैपिटल्स
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ की डगर सबसे कठिन है. कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर उसके 14 अंक हो जाएंगे और उसे अपने -0.871 के खराब नेट रन रेट को पॉज़िटिव में लाना बहुत जरूरी है. कोलकाता को चित्त करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को आशा करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स अपना-अपना आखिरी मैच हार जाएं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से क्यों नहीं मिलाया हाथ? क्या थी इसके पीछे की वजह; जानें पूरा लफड़ा” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/why-virat-kohli-did-not-hand-shake-with-travis-head-rcb-vs-srh-match-kohli-and-head-fight-ipl-2026-3134287″ target=”_self”>विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से क्यों नहीं मिलाया हाथ? क्या थी इसके पीछे की वजह; जानें पूरा लफड़ा
Cricket, Sports
विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से क्यों नहीं मिलाया हाथ? क्या थी इसके पीछे की वजह; जानें पूरा लफड़ा Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 का 67वां मैच में बहुत कुछ दांव पर लगा था. सनराइजर्स हैदराबाद बड़ी जीत दर्ज करके टॉप-2 में फिनिश कर सकती थी, लेकिन 55 रनों की जीत दर्ज करके भी उसे तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने से ज्यादा यह मैच विराट कोहली और ट्रेविस हेड के कारण चर्चा में आया. आखिर विराट ने मैच के बाद ट्रेविस हेड से हाथ क्यों नहीं मिलाया, जिसको लेकर बवाल मचा है.
<p style=”text-align: justify;”>यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब  ट्रेविस हेड का विकेट गिरने पर <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली ने एग्रेसिव अंदाज में सेलिब्रेशन किया था. माहौल तब और ज्यादा गरमा गया जब बेंगलुरू की पारी के दौरान ट्रेविस हेड ने विराट को अटैकिंग शॉट खेलने के लिए उकसाया. उनके बीच कहासुनी भी हुई.
<p style=”text-align: justify;”>विराट चुनौतियों से कभी पीछे नहीं हटते हैं. इसलिए जब ट्रेविस हेड ने उन्हें उकसाने की कोशिश की, तो विराट ने जवाब में इशारा किया कि हेड को बोलने के बजाय उनके सामने गेंदबाजी में किस्मत आजमानी चाहिए. ट्रेविस हेड गेंदबाजी करने आए, लेकिन तब तक विराट 11 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके थे. ट्रेविस हेड को गेंदबाजी में सफलता भी मिली, क्योंकि उन्होंने RCB के कप्तान रजत पाटीदार का विकेट लिया था.
Virat Kohli didn’t shake hands with Travis Head after the match ended. pic.twitter.com/74UEXm1aUV
— Cricketopia (@CricketopiaCom) May 22, 2026
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”15 साल बाद टेबल टॉपर बनी RCB, जानिए इतिहास में कितनी बार No-1 पर रही है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/wow-many-times-has-rcb-finished-at-the-top-of-the-ipl-points-table-check-out-3134146″ target=”_self”>15 साल बाद टेबल टॉपर बनी RCB, जानिए इतिहास में कितनी बार No-1 पर रही है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
<p style=”text-align: justify;”>सनराइजर्स हैदराबाद ने मैच में 55 रनों की जीत दर्ज की. मुकाबला खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी कतार में आकर एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे. विराट ने पैट कमिंस, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा से भी हाथ मिलाया, लेकिन ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. हेड ने कोहली की तरफ हाथ बढ़ाया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाज ने उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया.
<p style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 55 रनों से हार झेलने के बाद भी क्वालीफायर 1 में प्रवेश कर चुकी है. पहले क्वालीफायर में उसका सामना गुजरात टाइटंस  के साथ होगा. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद इस जीत के बाद भी टेबल में तीसरे स्थान पर रही. अब उसे एलिमिनेटर से होते हुए फाइनल की राह तय करनी होगी.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”ये चकिंग… SRH की मालकिन काव्या मारन ने क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/srh-owner-kavya-maran-questions-krunal-pandya-bowling-action-says-chucking-video-goes-viral-3134198″ target=”_self”>ये चकिंग… SRH की मालकिन काव्या मारन ने क्रुणाल पांड्या की गेंदबाजी पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल
Cricket, Sports
आज LSG और PBKS के बीच भिड़ंत, जानें लखनऊ-पंजाब की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होगी. यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स के लिए यह मैच करो या मरो से कम नहीं है, क्योंकि अगर आज लखनऊ के खिलाफ हारे तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएंगे. वहीं लखनऊ पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है. 
<p style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है. 13 मैचों में उनके 13 अंक हैं. अगर आज पंजाब जीत दर्ज करती है तो फिर उसके 15 प्वाइंट्स हो जाएंगे. हालांकि, जीत के बाद पंजाब प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं करेगी. आज की जीत के बाद पंजाब को राजस्थान की हार की दुआ करनी होगी. राजस्थान अपना लास्ट मैच हारेगी, तभी पंजाब प्लेऑफ में क्वालीफाई कर पाएगी. वहीं लखनऊ की बात करें तो ऋषभ पंत की टीम 13 मैचों में सिर्फ चार मैच जीती है. वो अंक तालिका में सबसे निचले 10वें स्थान पर है. 
<p style=”text-align: justify;”>हेड टू हेड में कौन आगे?
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड में श्रेयस अय्यर की टीम 4-3 से आगे है. लखनऊ के इकाना में भी पंजाब किंग्स 2-1 से आगे है. 2025 से पंजाब किंग्स ने अब तक लखनऊ को सभी तीन मैचों में शिकस्त दी है. 
<p style=”text-align: justify;”>पिच रिपोर्ट
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ में आज यानी शनिवार को बहुत गर्मी है. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुंच गया है. यहां आमतौर पर लो स्कोरिंग मैच होते हैं, लेकिन पिछले दो मैचों में यहां बल्लेबाजों को पिच से फायदा मिला है. लखनऊ पिछले दो मैच यहां जीती भी है. लखनऊ की पिच से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिलने की उम्मीद है. आईपीएल 2025 के बाद से यहां खेले गए 13 मैचों में से 9 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है. सिर्फ केकेआर से जुड़े सुपर ओवर मैच को छोड़कर.
<p style=”text-align: justify;”>मैच प्रिडिक्शन 
<p style=”text-align: justify;”>हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी है. हालांकि, अगर लखनऊ की टीम चेज करेगी तो उलटफेर भी हो सकता है. वैसे, पिच और मौसम को देखते हुए चेज करने वाली टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है. 
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी
<p style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/विजयकुमार वैशाक
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें-
<p style=”text-align: justify;”>LSG vs PBKS Pitch Report: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की पिच रिपोर्ट, बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे होगा फायदा? जानिए
Cricket, Sports
LSG vs PBKS Pitch Report: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच की पिच रिपोर्ट, बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे होगा फायदा? जानिए Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 (IPL 2026) का 68वां मैच आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. इकाना स्टेडियम में होने वाला ये मुकाबला PBKS के लिए ‘करो या मरो’ वाला है, जिसमें जीतकर ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली ये टीम प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रख पाएगी. LSG प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन अब बेखौफ क्रिकेट खेल रही है और अपने आखिरी मैच को जीतने के लिए पूरी जान लगा देगी. जानिए इकाना में आज की पिच किसे मदद करेगी, आज लखनऊ में मौसम कैसा रहेगा.
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है, ऋषभ पंत एंड टीम का ये सीजन अच्छा नहीं रहा है लेकिन पिछले कुछ मैचों में टीम बेखौफ क्रिकेट खेलती नजर आ रही है और आज पंजाब किंग्स का खेल बिगाड़ सकती है. पंजाब शुरूआती 7 मैचों में से एक भी नहीं हारी थी, लेकिन पिछले 6 मैचों में जीत के लिए तरस गई है. जिसे माना जा रहा था कि वह टॉप-2 में रह सकती है, उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए भी दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना है. हालांकि उससे पहले PBKS को आज अपना मैच जीतना है, नहीं तो टीम बाहर हो जाएगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स का प्लेऑफ समीकरण
<p style=”text-align: justify;”>PBKS को चाहिए कि आज लखनऊ सुपर जायंट्स को हराए, इससे पंजाब के 15 अंक हो जाएंगे. फिर चाहिए होगा कि राजस्थान रॉयल्स अपने आखिरी मैच में हार जाए, जिनका मैच रविवार को MI के साथ है. फिर चाहिए होगा कि रविवार को शाम में होने वाले मैच में KKR भी हार जाए, अगर ऐसा हुआ तो पंजाब प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम होगी. अगर KKR जीत भी जाती है तो उनके भी 15 अंक होंगे, फिर नेट रन रेट तय करेगा कि आगे कौन जाएगा. अगर राजस्थान जीती तो वही चौथी टीम बन जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- IPL 2026 का बेस्ट कप्तान कौन? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया और गिनाए कारण
<h3 style=”text-align: justify;”>LSG vs PBKS मैच में कैसा रहेगा मौसम
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ में आज मौसम मैच के अनुकूल रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा, इस दौरान तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस रहेगा. मौसम शुरूआती 1 घंटे तक गर्म रहेगा, 8:30 बजे के बाद तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>LSG vs PBKS मैच की पिच रिपोर्ट
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच इकाना स्टेडियम की पिच नंबर-5 पर खेला जाएगा, जो मिक्स्ड सोइल पिच है. ये बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए बराबर मददगार रहती है. इस वेन्यू पर IPL 2026 में खेले गए 6 मैचों में से 3 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है, एक मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला था. लखनऊ में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं रहता, जो आज भी नजर आने वाला है. ऐसे में गेंदबाजों का रोल महत्वपूर्ण हो जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- क्वालीफायर-1 की दोनों टीमों पर लगी मुहर, जानिए कब-कहां होगा प्लेऑफ का पहला मैच
<h3 style=”text-align: justify;”>इकाना स्टेडियम पर IPL रिकॉर्ड
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ के इस स्टेडियम में IPL के कुल 28 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 12 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम और 15 बार चेज करने वाली टीम जीती है. इस वेन्यू पर सबसे बड़ा स्कोर 235 का है, जो KKR ने 2024 में बनाया था. सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी 118 की है, जो ऋषभ पंत ने पिछले साल RCB के खिलाफ खेली थी. यहाँ पहली पारी में एवरेज स्कोर 174 रन है, सबसे सफल रन चेज 177 का है जो पंजाब किंग्स ने पिछले साल चेज किया था.
<h3 style=”text-align: justify;”>LSG vs PBKS मैच की लाइव प्रसारण डिटेल्स
<p style=”text-align: justify;”>लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.
Cricket, Sports
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 कीर्तिमान, जो वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं अपने नाम, क्रिकेट जगत में मचने वाला है कोहराम
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 कीर्तिमान, जो वैभव सूर्यवंशी कर सकते हैं अपने नाम, क्रिकेट जगत में मचने वाला है कोहराम Read Post »
vaibhav sooryavanshi records: मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में क्रिकेट जगत की नजरें एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स के युवा सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी. इस सीजन में अपने बल्ले से तबाही मचाने वाले वैभव न केवल टीम को जीत दिलाने के इरादे से उतरेंगे, बल्कि उनके पास तीन सबसे बड़े और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने या उनकी बराबरी करने का एक सुनहरा मौका होगा.
Cricket, Sports
दिल्ली के खिलाफ किस रणनीति के साथ उतरेगी KKR? पंजाब की जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा
दिल्ली के खिलाफ किस रणनीति के साथ उतरेगी KKR? पंजाब की जीत के बाद प्लेऑफ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा Read Post »
IPL 2026 KKR Abhishek Nayar Statement: दिल्ली कैपिटल्स से मिलने वाली चुनौती पर नायर ने कहा, “आईपीएल में कोई भी विरोधी एक मजबूत विरोधी होता है. सभी टीमें बहुत अच्छी तरह से संतुलित हैं. उनके पास दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी हैं, भारत के बेहतरीन खिलाड़ी हैं, और ऐसे युवा क्रिकेटर हैं जो अपना नाम बनाने के लिए बेताब हैं. इस फॉर्मेट में, खासकर आईपीएल में, ऐसी कोई टीम नहीं है जिसके बारे में आप कह सकें कि वह मजबूत नहीं है. हर टीम खतरनाक है.
Cricket, Sports
खुद जीते अब दूसरों पर टिकी नजर…जानें रविवार के ‘डबल हेडर’ के वो 2 समीकरण जो पंजाब को दिलाएंगे प्लेऑफ का टिकट
खुद जीते अब दूसरों पर टिकी नजर…जानें रविवार के ‘डबल हेडर’ के वो 2 समीकरण जो पंजाब को दिलाएंगे प्लेऑफ का टिकट Read Post »
PBKS Playoff Scenario: श्रेयस अय्यर के ऐतिहासिक पहले आईपीएल शतक (नाबाद 101) और प्रभसिमरन सिंह की 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर लगातार छह हार का सिलसिला तोड़ दिया. इस धमाकेदार जीत के साथ पंजाब ने 15 अंक हासिल कर लिए हैं और प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूत कर लिया है. हालांकि, अंतिम चार में जगह पक्की करने के लिए अब पंजाब की किस्मत रविवार को होने वाले मुंबई बनाम राजस्थान और कोलकाता बनाम दिल्ली मुकाबलों के समीकरणों पर टिकी है.
Cricket, Sports
अर्जुन तेंदुलकर की गेंद पर ऋषभ पंत ने छोड़ा कैच, फिर सचिन के लाडले ने कप्तान पर निकाला गुस्सा
अर्जुन तेंदुलकर की गेंद पर ऋषभ पंत ने छोड़ा कैच, फिर सचिन के लाडले ने कप्तान पर निकाला गुस्सा Read Post »
Arjun Tendulkar Wicket: अपना पहला ही ओवर लेकर आए अर्जुन तेंदुलकर ने चौथी गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स को लगभग विकेट दिला ही दिया था, लेकिन विकेट के पीछे खड़े कप्तान ऋषभ पंत ने प्रभसिमरन सिंह का कैच छोड़ दिया. कैच छूटने के साथ ही अर्जुन तेंदुलकर भी हताश हो गए. हालांकि, अर्जुन तेंदुलकर के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
Cricket, Sports
थमा हार का सिलसिला… श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब के प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, पॉइंट टेबल में बड़ा उलटफेर
थमा हार का सिलसिला… श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से पंजाब के प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार, पॉइंट टेबल में बड़ा उलटफेर Read Post »
PBKS Playoffs Hopes Alive: श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी के दम पर पंजाब ने करो या मरो मैच में लखनउ सुपर जॉयंट्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें को बरकरार रखा है. हालांकि रविवार को राजस्थान रॉयल्स अगर मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीतती है तो फिर पंजाब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगा.
Cricket, Sports
मोहम्मद शमी ने वो किया जो IPL में कभी नहीं हुआ, पहली गेंद पर विकेट लेकर बनाया महारिकॉर्ड
मोहम्मद शमी ने वो किया जो IPL में कभी नहीं हुआ, पहली गेंद पर विकेट लेकर बनाया महारिकॉर्ड Read Post »
Mohammed Shami Creates History in IPL: मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक ऐसा कीर्तिमान नाम किया, जो इससे पहले इतिहास में कोई और गेंदबाज नहीं बना पाया था. पंजाब किंग्स की पारी की पहली गेंद पर शमी ने प्रियांश आर्य को आउट किया. यह छठा मौका था, जब शमी ने आईपीएल पारी की पहली ही गेंद पर विकेट निकाला. इसके साथ ही वह आईपीएल पारी की पहली गेंद पर 6 बार विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए.
Cricket, Sports
टी20 क्रिकेट का नया ‘बाहुबली’… डेब्यू करते ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली पारी ट्रेलर तो दूसरी पारी पूरी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी
टी20 क्रिकेट का नया ‘बाहुबली’… डेब्यू करते ही बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पहली पारी ट्रेलर तो दूसरी पारी पूरी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी Read Post »
Connor Carroll world records: क्रोएशिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज कोनोर कैरोल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखते ही इतिहास रच दिया है. अपने शुरुआती चार मैचों में 130 के अविश्वसनीय औसत और 201 के स्ट्राइक रेट से 390 रन बनाकर उन्होंने फ्रांस के गुस्ताव मैक्केन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. लगातार चार पारियों में पचास से अधिक का स्कोर बनाने वाले कैरोल अब ऑस्ट्रिया के खिलाफ होने वाले मैच में लगातार पांचवां अर्धशतक जड़कर सिकंदर रजा के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी करने और एक नया इतिहास रचने के मुहाने पर खड़े हैं.
Cricket, Sports
टेस्ट, वनडे और टी20 में आईसीसी करने जा रही है 4 बड़े बदलाव, एक ही मैच में लाल और पिंक दोनों गेंदों से खेलेंगे खिलाड़ी, नया प्लान लीक!
टेस्ट, वनडे और टी20 में आईसीसी करने जा रही है 4 बड़े बदलाव, एक ही मैच में लाल और पिंक दोनों गेंदों से खेलेंगे खिलाड़ी, नया प्लान लीक! Read Post »
ICC New Rules 2026: आईसीसी 30 मई को अहमदाबाद में होने वाली बोर्ड मीटिंग में क्रिकेट के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव करने की तैयारी में हैण् नए प्रस्तावों के तहत, टेस्ट मैच के दौरान खराब रोशनी होने पर लाल गेंद को गुलाबी गेंद से बदला जा सकेगा. वहीं, वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान हेड कोच को मैदान पर रणनीति बनाने की अनुमति मिलेगी, जबकि टी20 में इनिंग्स ब्रेक का समय 20 मिनट से घटाकर 15 मिनट किया जाएगा. इसके अलावा, लाइव मैच में ‘हॉक-आई’ तकनीक से अवैध बॉलिंग एक्शन पर तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा.
Cricket, Sports
राजस्थान रॉयल्स से अचानक कौन हुआ बाहर? प्लेऑफ के लिए सबसे जरूरी मैच से पहले बदली टीम
राजस्थान रॉयल्स से अचानक कौन हुआ बाहर? प्लेऑफ के लिए सबसे जरूरी मैच से पहले बदली टीम Read Post »
IPL 2026 Rajasthan Royals Who is Emanjot Chahal: राजस्थान रॉयल्स ने चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज रवि सिंह की जगह पंजाब के युवा ऑलराउंडर इमानजोत चहल को शामिल किया है. राजस्थान को मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए ‘करो या मरो’ मुकाबला खेलना है, इससे पहले टीम में यह बदलाव हुआ है.
Cricket, Sports
बदला लखनऊ सुपर जॉयंट्स का मिजाज…जब सीजन हुआ खत्म, तब जागा अर्जुन तेंदुलकर का भाग्य
बदला लखनऊ सुपर जॉयंट्स का मिजाज…जब सीजन हुआ खत्म, तब जागा अर्जुन तेंदुलकर का भाग्य Read Post »
Arjun Tendulkar gets chance: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने आखिरी लीग मैच में अर्जुन तेंदुलकर को डेब्यू का मौका दिया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में हो रहा यह मुकाबला अर्जुन के लिए जहां खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है, वहीं रिकी पोंटिंग की पंजाब किंग्स के लिए यह ‘करो या मरो’ की लड़ाई है. देखना होगा कि बाएं हाथ के गेंदबाज अर्जुन बिना किसी दबाव के पंजाब का खेल बिगाड़ पाते हैं या नहीं.
Cricket, Sports
कौन बनेगा भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान…शुभमन गिल- तिलक वर्मा रेस में आगे, श्रेयस अय्यर पर फंस सकता है पेच
कौन बनेगा भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान…शुभमन गिल- तिलक वर्मा रेस में आगे, श्रेयस अय्यर पर फंस सकता है पेच Read Post »
Shubman Gill, Tilak Varma candidates for India T20I captaincy: खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का भविष्य अब मुख्य कोच गौतम गंभीर के फैसले पर टिका है. सभी पांचों चयनकर्ता उनके बेहद कम औसत (18 से कम) के कारण उन्हें टीम से बाहर करने के पक्ष में हैं, लेकिन गंभीर के साथ उनके गहरे संबंध इस फैसले में बड़ा पेंच फंसा सकते हैं. यदि सूर्या को टीम से हटाया जाता है, तो शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, और युवा तिलक वर्मा को भविष्य के कप्तान के रूप में देखा जा रहा है.
Cricket, Sports
कहां गायब हो गई जसप्रीत बुमराह की धार? MI के आखिरी मैच से पहले कोच ने खोला राज
कहां गायब हो गई जसप्रीत बुमराह की धार? MI के आखिरी मैच से पहले कोच ने खोला राज Read Post »
Jasprit Bumrah IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. टीम की इस हालत की बड़ी वजह उनके मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का खराब फॉर्म रहा, जो 13 मैचों में सिर्फ 4 विकेट ले सके. हेड कोच महेला जयवर्धने ने अब खुलासा किया कि बुमराह टी20 वर्ल्ड कप की चोट के कारण पूरी तरह फिट नहीं थे. शुरुआती मैचों में उनकी रफ्तार कम थी और चोट मैनेजमेंट के कारण उनकी गेंदबाजी की सटीकता प्रभावित हुई. कोच को उम्मीद है कि बुमराह जल्द ही मजबूत वापसी करेंगे.
Cricket, Sports
वैभव सूर्यवंशी क्या खराब फील्डर हैं? असिस्टेंट कोच ने खोला राज, बोले- वह अपनी ही दुनिया में मस्त रहता है
वैभव सूर्यवंशी क्या खराब फील्डर हैं? असिस्टेंट कोच ने खोला राज, बोले- वह अपनी ही दुनिया में मस्त रहता है Read Post »
Is Vaibhav Sooryavanshi A Bad Fielder? क्रिस गेल के एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब खड़े वैभव सूर्यवंशी (53 छक्के) की राजस्थान रॉयल्स के सहायक कोच ट्रेवर पेनी ने जमकर तारीफ की है. पेनी ने कहा कि सूर्यवंशी की फिटनेस और फील्डिंग पर कोई संदेह नहीं है. बल्लेबाजी के दौरान उन्हें तरोताजा रखने के लिए ही रणनीति के तहत फील्डिंग से दूर रखा जाता है. कोच के अनुसार, वैभव अपनी ही दुनिया में मस्त रहकर बिना किसी दबाव के खेल का पूरा आनंद लेते हैं.
Cricket, Sports
डेब्यू मैच में 16 विकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस भारतीय ने किया था करिश्मा, दुनिया में सिर्फ दो गेंदबाज ही कर सके ये कारनामा
डेब्यू मैच में 16 विकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस भारतीय ने किया था करिश्मा, दुनिया में सिर्फ दो गेंदबाज ही कर सके ये कारनामा Read Post »
Test Debut Most Wickets World Record: नरेंद्र हिरवानी डेब्यू टेस्ट मैच में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. हिरवानी और ऑस्ट्रेलिया के बॉब मेस्सी दो ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच 16-16 विकेट लेने का कारनामा किया. दुनिया का कोई अन्य गेंदबाज डेब्यू मुकाबले में इस रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाया है.
Cricket, Sports
क्या इतिहास दोहराएगी आरसीबी… या ‘नंबर 2’ का टोटका गुजरात टाइटंस को बनाएगा चैंपियन, 15 में से 9 बार हो चुका ऐसा
क्या इतिहास दोहराएगी आरसीबी… या ‘नंबर 2’ का टोटका गुजरात टाइटंस को बनाएगा चैंपियन, 15 में से 9 बार हो चुका ऐसा Read Post »
IPL 2026 Playoffs: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की टॉप-3 टीमें तय हो चुकी हैं. बेहतर नेट रन रेट के दम पर आरसीबी ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि गुजरात टाइटंस दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे नंबर पर है, हालांकि, आंकड़े आरसीबी के फैंस की धड़कनें बढ़ा सकते हैं. साल 2011 से अब तक नंबर 2 पर फिनिश करने वाली टीम ने रिकॉर्ड 9 बार ट्रॉफी जीती है, जबकि टॉप पर रहने वाली टीम सिर्फ 5 बार चैंपियन बनी है. जानिए क्या आरसीबी इतिहास बदलेगी या गुजरात मारेगी बाजी.
Cricket, Sports
IPL का इकलौता खिलाड़ी, जिसे खरीदने के लिए हर टीम ने लगाई बोली, किसी का नहीं देखा होगा ऐसा क्रेज
IPL का इकलौता खिलाड़ी, जिसे खरीदने के लिए हर टीम ने लगाई बोली, किसी का नहीं देखा होगा ऐसा क्रेज Read Post »
MS Dhoni IPL 2026 Auction: आईपीएल के पहले ही सीजन महेंद्र सिंह धोनी वो खिलाड़ी थे, जिसे खरीदने के लिए ऑक्शन की टेबल पर बैठीं सभी आठ फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई. अंत में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा. शुरुआती बिडिंग के बाद मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच लंबी बिडिंग वार हुई, जिसके अंत में सीएसके ने जीता. धोनी को 1.5 मिलियन डॉलर (यानी करीब 12 करोड़ रुपये) देकर चेन्नई ने अपनी टीम में शामिल किया था.
Cricket, Sports
तय हो गया पहला क्वालिफायर मैच, कब-कहां और कितने बजे होगा मुकाबला, यहां हैं लाइव टेलीकास्ट से जुड़े 4 बड़े सवालों के जवाब
तय हो गया पहला क्वालिफायर मैच, कब-कहां और कितने बजे होगा मुकाबला, यहां हैं लाइव टेलीकास्ट से जुड़े 4 बड़े सवालों के जवाब Read Post »
IPL 2026 Qualifier 1 schedule live telecast: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के साथ ही आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की टॉप-3 टीमें तय हो गई हैं. हार के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (+0.783) पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है, जबकि गुजरात टाइटंस (+0.695) दूसरे स्थान पर है. अब फाइनल का टिकट कटाने के लिए पहले क्वालिफायर में आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से होगा. यह महामुकाबला 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा. जानें कब, कहां और कितने बजे शुरू होगा मैच और कहां देख सकेंगे इसका लाइव टेलीकास्ट.
Cricket, Sports
IPL 2026: प्लेऑफ नहीं, प्रतिष्ठा की लड़ाई होगी, केकेआर और दिल्ली के मैच में मचेगा भयंकर गदर, सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में जंग आर-पार की
IPL 2026: प्लेऑफ नहीं, प्रतिष्ठा की लड़ाई होगी, केकेआर और दिल्ली के मैच में मचेगा भयंकर गदर, सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में जंग आर-पार की Read Post »
IPL 2026 playoff: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में चौथे स्थान के लिए जंग रोमांचक हो चुकी है. 1 स्थान के लिए पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स के साथ कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम है. इन चार में से सबसे कम उम्मीद दिल्ली की है, लेकिन इसके बावजूद वह केकेआर के खिलाफ अपने मुकाबले को जीत लेती है तो अगर-मगर का समीकरण रोमांचक हो जाएगा.
Cricket, Sports
बिहार की अपनी होगी IPL टीम? उद्योगपति अनिल अग्रवाल की पहल पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया बड़ा बयान
बिहार की अपनी होगी IPL टीम? उद्योगपति अनिल अग्रवाल की पहल पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिया बड़ा बयान Read Post »
Bihar IPL Team News: मशहूर उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने बिहार की अपनी आईपीएल (IPL) टीम बनाने की पहल की है. इस सीएम सम्राट चौधरी के बाद खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत करते हुए इसे बिहार के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच बताया है. उन्होंने इसको लेकर भविष्य की योजनाओं को बताया है. साथ ही सीएम के नेतृत्व में कैसे बदलेगी क्रिकेटरों की किस्मत इसको बतलाया.
Cricket, Sports
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, एबी डिविलियर्स बने सुपर कोच, इस हाइटेक प्लेटफॉर्म पर सिखाएंगे बैटिंग के गुर
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, एबी डिविलियर्स बने सुपर कोच, इस हाइटेक प्लेटफॉर्म पर सिखाएंगे बैटिंग के गुर Read Post »
AB de Villiers Super Coach: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान एबी डिविलियर्स कोचिंग में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. डिविलियर्स एआई प्लेटफॉर्म काबुनी के सुपर कोच बने हैं. इस हाईटेक प्लेटफॉर्म पर डिविलियर्स युवा खिलाड़ियों को क्रिकेटर का गुर सिखाएंगे.
Cricket, Sports
15 साल बाद टेबल टॉपर बनी RCB, जानिए इतिहास में कितनी बार No-1 पर रही है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
15 साल बाद टेबल टॉपर बनी RCB, जानिए इतिहास में कितनी बार No-1 पर रही है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पहला खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले साल जीता था. हालांकि उस सीजन भी टीम टेबल टॉपर नहीं थी, टीम दूसरे पायदान पर रही थी. 15 सालों बाद ऐसा हुआ है कि RCB अंक तालिका के टॉप पर रही, उन्होंने 18 अंक और +0.783 की नेट रन रेट के साथ इस पोजीशन को सिक्योर किया.
<p style=”text-align: justify;”>इससे पहले आखिरी बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु साल 2011 में टेबल टॉपर बनी थी, उस साल RCB फाइनल तक भी पहुंची थी लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार गई थी. इससे पहले बेंगलुरु 2009 में भी फाइनल तक गई थी, लेकिन तब भी डेक्कन चार्जर्स के हाथों हार गई थी.
<h3 style=”text-align: justify;”>कितनी बार टेबल टॉपर बनी RCB
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल इतिहास में सिर्फ 2 बार ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टेबल टॉपर बनी. डैनियल विटोरी की कप्तानी में 2011 और रजत पाटीदार की कप्तानी में 2026 में ऐसा हुआ.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- ’मेरे लिए सपने जैसा…’, विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिए
<p style=”text-align: justify;”>2016 और 2025 में टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी. 2016 में भी टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार गई थी. 2025 में भी टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया. पंजाब किंग्स को हराकर टीम ने 18 साल बाद अपना पहला IPL खिताब जीता था.
<h3 style=”text-align: justify;”>विराट कोहली RCB के टॉप रन स्कोरर
<p style=”text-align: justify;”><a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली ऑरेंज कैप की दौड़ में पिछड़ गए हैं, वह इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में आठवें नंबर पर खिसक गए हैं. हालांकि वह अपनी टीम के टॉप रन स्कोरर हैं, उन्होंने 14 पारियों में 557 रन बनाए हैं. इस सीजन उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं.
Two seasons as our captain.🫡
Two Top 2️⃣ finishes. 🔝
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 22, 2026
<p style=”text-align: justify;”>भुवनेश्वर कुमार के पास पर्पल कैप है, जिन्होंने 14 मैचों में 24 विकेट लिए हैं. गुजरात के गेंदबाज कगिसो रबाडा के भी 24 विकेट हैं, लेकिन भुवि की इकॉनमी (7.71) बेहतर है और इसी वजह से उनके पास पर्पल कैप है.
Cricket, Sports
IPL 2026 का बेस्ट कप्तान कौन? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया और गिनाए कारण
IPL 2026 का बेस्ट कप्तान कौन? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताया और गिनाए कारण Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में प्लेऑफ की 3 टीमें कंफर्म हो चुकी हैं. रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच गई है. अब चौथ स्पॉट के लिए 4 टीमों के बीच टक्कर है. आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स मैच है. LSG प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है, अगर पंजाब जीती तो उनकी उम्मीदें बनी रहेंगी नहीं तो उनका सफर भी आज खत्म हो जाएगा.
<p style=”text-align: justify;”>भारत के पूर्व क्रिकेटर और IPL 2026 में कमेंटरी कर रहे मोहम्मद कैफ मानते हैं कि IPL 2026 के सबसे बेस्ट कप्तान शुभमन गिल हैं, जिन्होंने इस सीजन टॉप-2 में स्थान कंफर्म किया है. गुजरात अब क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली में RCB ने पिछले साल अपना पहला खिताब जीता था, इस बार टीम टेबल टॉपर रही. हालांकि कैफ गिल को इस सीजन का सबसे बेस्ट कप्तान मानते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>मोहम्मद कैफ ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मेरे अनुसार शुभमन गिल IPL 2026 के सबसे बेस्ट कप्तान हैं. एक महान कप्तान की पहचान ये होती है कि वह अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल कैसे करता है. उनके गेंदबाजों ने 14 मैचों में 108 विकेट लिए. गिल अपने गेंदबाजों से कहते हैं कि वह टेस्ट मैच वाली लाइन लेंथ पर गेंदबाजी करें. गिल सही क्रिकेट खेलते हैं. उनकी बैटिंग टेक्निक भी लाजवाब है और उन्हें पता है कि अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल कैसे करना है.”
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- ’मेरे लिए सपने जैसा…’, विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिए
For me Shubman Gill is this IPL’s best captain. The sign of a great captain is how he uses his bowlers. His bowlers have taken 108 wickets in 14 games. RCB, PK, SRH, RR, CSK have been dismissed by GT bowlers, Gill asks his bowlers to stick to Test match line and length. Gill…
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) May 21, 2026
<h3 style=”text-align: justify;”>शुभमन गिल का IPL 2026 में प्रदर्शन
<p style=”text-align: justify;”>गिल ने न सिर्फ अपनी कप्तानी बल्कि अपनी बल्लेबाजी से भी प्रभावित किया है. वह ओपन करते हैं और शानदार शुरुआत दिला रहे हैं. पिछले 2 मैचों में उन्होंने अर्धशतक जड़े हैं, KKR के खिलाफ उन्होंने 85 और CSK के खिलाफ 64 रनों कि शानदार पारी खेली. इस सीजन खेली 13 पारियों में गिल ने 616 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 161.67 का है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- मैच के बाद भी बवाल… विराट कोहली ने ट्रेविस हेड पर यूं उतारा गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल
<p style=”text-align: justify;”>शुभमन गिल ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर है, उनसे आगे उन्हीं के जोड़ीदार साईं सुदर्शन हैं. साईं ने 14 पारियों में 638 रन बनाए हैं, गिल उनसे 22 रन ही पीछे हैं. गिल ने IPL 2026 में 6 अर्धशतक लगाए हैं.
Cricket, Sports
IPL 2026: ‘मेरे लिए सपने जैसा…’, विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिए
IPL 2026: ‘मेरे लिए सपने जैसा…’, विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिए Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>विराट कोहली शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए, वह 11 गेंदों में 15 रन बनाकर पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में आउट हुए. अपना पहला IPL सीजन खेल रहे साकिब हुसैन ने आउट किया. मैच के बाद उन्होंने कहा कि ये विकेट उनके लिए किसी सपने के जैसा था. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया. 
<p style=”text-align: justify;”>बिहार के गोपालगंज से आने वाले साकिब हुसैन को सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के लिए 30 लाख रुपये में खरीदा था, हालांकि इससे पहले वह 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा खरीदे गए थे लेकिन डेब्यू नहीं कर सके थे. ये सीजन साकिब का डेब्यू सीजन है, जिसके पहले ही मैच में उन्होंने 4 विकेट लेकर शानदार आगाज किया था. अब शुक्रवार को एक अच्छी गेंद पर विराट कोहली को अपना शिकार बनाया.
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या बोले साकिब
<p style=”text-align: justify;”>मैच के बाद साकिब हुसैन ने कहा, “विकेट के हिसाब से गेंदबाजी करने का प्लान था. वरुण भैया (वरुण आरोन, SRH के गेंदबाजी कोच) ने मुझसे कहा कि मैं अपनी ताकत के अनुसार से गेंदबाजी करूं. विराट कोहली का विकेट मेरे लिए एक सपने जैसा था.” 
<p style=”text-align: justify;”>कोहली और वेंकटेश अय्यर ने पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की थी, इसमें 44 रन अय्यर के थे. कोहली ने धीमी शुरुआत की, लेकिन वह सेट हो चुके थे. साकिब ने पारी का छठा ओवर डाला, जिसमें उन्होंने धीमी गति की अच्छी गेंदें डाली. दबाव में कोहली ने रिस्की शॉट लिया, कवर के ऊपर से मारना चाहा लेकिन गेंद सीधा स्मरन रविचंद्रन के हाथों में चली गई.
<p style=”text-align: justify;”>साकिब ने आगे कहा, “प्लान यह था कि धीमी गेंदें डाली जाएं, क्योंकि पिच पर गेंद ग्रिप कर रही थी और रुककर आ रही थी. मैं चाहता हूं कि और अधिक बेहतर बनूं. मैं बस अपना 100 प्रतिशत देना चाहता हूं.
<h3 style=”text-align: justify;”>एलिमिनेटर मैच खेलेगी SRH
<p style=”text-align: justify;”>सनराइजर्स हैदराबाद जीती तो सही लेकिन उतनी बड़ी जीत नहीं मिली, जितनी चाहिए थी. सनराइजर्स अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 160 से पहले रोक देती तो टॉप-2 में पहुंच जाती. खैर, SRH अपनी टीम के प्रदर्शन और प्लेऑफ से पहले मिली इस बड़ी जीत से खुश होगी. अब टीम 27 मई को एलिमिनेटर मैच खेलेगी, जिसकी दूसरी टीम अभी कंफर्म नहीं हुई है.
Cricket, Sports
Virat Kohli-Travis Head: मैच के बाद भी बवाल… विराट कोहली ने ट्रेविस हेड पर यूं उतारा गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल
Virat Kohli-Travis Head: मैच के बाद भी बवाल… विराट कोहली ने ट्रेविस हेड पर यूं उतारा गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैच के दौरान बहस हुई थी. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स को 55 रनों से हरा दिया. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर कोहली का गुस्सा मैच के बाद भी शांत नहीं हुआ, उन्होंने उनके साथ हाथ नहीं मिलाया और पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, कई लोग भारतीय खिलाड़ी के इस व्यवहार की कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच बहस तब हुई जब कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे. बता दें कि टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. ईशान किशन (79), अभिषेक शर्मा (56) और हेनरिक क्लासेन की तूफानी पारी से SRH ने 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 200 रन ही बना सकी.
<h3 style=”text-align: justify;”>विराट कोहली ने ट्रेविस हेड पर यूं उतारा गुस्सा
<p style=”text-align: justify;”>ग्राउंड पर जो बहस हुई वो तो हुई, कोहली का गुस्सा मैच के बाद भी शांत नहीं हुआ. वह अपनी टीम के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने आए. उन्होंने पैट कमिंस से हाथ मिलाया, इसके बाद ट्रेविस हेड थे और उन्होंने हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया. कोहली हाथ मिलाए बिना, उन्हें जानबूझकर नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- हारकर भी जीती RCB, अब फाइनल में जाने के मिलेंगे 2 मौके; जानिए प्लेऑफ के नियम
Virat Kohli ignored Travis Head when he tried to shake hands with him after the match 😭👀#SRHvsRCB pic.twitter.com/BJOBm350LD
— ~Kohlified (@Kohlifi18) May 23, 2026
Virat Kohli refused handshake with Travis Head, as both had some heat moments between the game. SRH vs RCB ☠️ #ViratKohli #RCB #IPL #SRHvsRCB pic.twitter.com/7j6kdaCyxB
— 𝐙𝐮𝐛𝐚𝐢𝐫𝐑🕊 (@iiZub22) May 22, 2026
<p style=”text-align: justify;”>लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB के लिए <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की थी, अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्हें ईशान मलिंगा ने आउट किया, इसके बाद साकिब हुसैन की गेंद पर कोहली भी कैच आउट हो गए. उन्होंने 11 गेंदों में 15 रन बनाए. कप्तान रजत पाटीदार ने 39 गेंदों में 56 रन बनाए. हालांकि बेंगलुरु टीम लक्ष्य से 56 रन दूर रह गई.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर कुमार बने सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले गेंदबाज, बनाया IPL का ‘शर्मनाक रिकॉर्ड'
<p style=”text-align: justify;”>डिफेंडिंग चैंपियन RCB ने इस साल अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया. दूसरे और तीसरे नंबर पर मौजूद GT और SRH के भी 18-18 अंक हैं, लेकिन तीनों में बेंगलुरु का नेट रन रेट (+0.783) सबसे बेहतर है. अब बेंगलुरु क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी, ये मैच 26 मई को धर्मशाला में होगा.
Cricket, Sports
IPL Playoff Rules: हारकर भी जीती RCB, अब फाइनल में जाने के मिलेंगे 2 मौके; जानिए प्लेऑफ के नियम
IPL Playoff Rules: हारकर भी जीती RCB, अब फाइनल में जाने के मिलेंगे 2 मौके; जानिए प्लेऑफ के नियम Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया. हालांकि SRH को जितनी बड़ी जीत चाहिए थी, उतनी मिली नहीं इसलिए RCB हारकर भी जीत गई. क्योंकि दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह कंफर्म कर चुकी थी, ये लड़ाई तो टॉप-2 में रहने की थी.
<p style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लीग स्टेज के सभी 14-14 मैच हो चुके हैं. RCB और GT के 18-18 अंक थे, शुक्रवार को हुए मैच में जीत दर्ज कर SRH भी 18 अंकों तक पहुंच गई. लेकिन नेट रन रेट के आधार पर हैदराबाद टॉप-2 में नहीं आ सकी.
55 रनों से बड़ी हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेट रन रेट गिरा तो है, लेकिन इतना नहीं कि उन्हें अपना टॉप का स्थान गंवाना पड़े. SRH को टॉप-2 में पहुंचने के लिए चाहिए था कि बेंगलुरु को 160 रनों से पहले रोक दे, लेकिन 256 के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने 200 रन बनाए थे.
बेंगलुरु का नेट रन रेट +0.783 का है. गुजरात टाइटंस +0.695 की नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है. यानी अब क्वालीफायर-1 RCB और GT के बीच होगा. SRH +0.524 नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है, उन्हें एलिमिनेटर मैच खेलना होगा.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें- IPL के बीच इस भारतीय ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, क्रिकेट को अलविदा कहकर सबको चौंकाया
<h3 style=”text-align: justify;”>IPL 2026 प्लेऑफ का नियम
<p style=”text-align: justify;”>रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस ने क्वालीफायर-1 में जगह बनाई है. ये मैच 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा. दोनों टीमों को फाइनल में जाने के 2 मौके मिलेंगे. सनराइजर्स हैदराबाद 27 मई को एलिमिनेटर मैच खेलेगी, जिसकी दूसरी टीम का अभी फैसला नहीं हुआ है. अंक तालिका में चौथे नंबर की टीम अभी कंफर्म नहीं हुई है.
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल प्लेऑफ राउंड 26 मई से शुरू हो रहा है. क्वालीफायर-1 में जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम क्वालीफायर-2 खेलेगी, यानी उन्हें फाइनल में जाने का दूसरा मौका मिलेगा. एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी. क्वालीफायर-2 की विजेता टीम दूसरी फाइनलिस्ट होगी और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी.
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top