Cricket
Cricket, Sports
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल
दिल्ली ने रचा इतिहास, IPL के सबसे बड़े टोटल की अनोखी लिस्ट में शामिल नाम; KKR के खिलाफ किया कमाल Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 के आखिरी यानी 70वें लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें मैदान पर हैं. पहले बैटिंग के लिए उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बोर्ड पर लगाए. इस टोटल के साथ दिल्ली ने एक ऐसी अनोखी लिस्ट में शामिल कर लिया, जिसमें इससे पहले सिर्फ 5 ही टीमें थीं. रिकॉर्ड सबसे बड़े टोटल से जुड़ा हुआ है. 
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल दिल्ली ने 200+ का टोटल बनाया, लेकिन टीम के लिए कोई भी 50 रन की साझेदारी नहीं हुई. आज से पहले ऐसा सिर्फ 5 बार हुआ था. अब दिल्ली ने इस कारनामे को छठी बार अंजाम दिया. हालांकि दिल्ली के लिए राहुल ने 60 रनों सबसे बड़ी पारी जरूर खेली. 
<h3 style=”text-align: justify;”>दिल्ली के लिए सबसे बड़ी साझेदारी 47 रनों की 
<p style=”text-align: justify;”>पारी में दिल्ली के लिए सबसे बड़ी साझेदारी साहिल परख और केएल राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई. दोनों 30 गेंदों में 47 रन जोड़े. यह पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही. 
<h3 style=”text-align: justify;”>आईपीएल में 50 रनों की साझेदारी के बगैर सबसे बड़ा टोटल 
<li style=”text-align: justify;”>207/6 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम MI, वानखेड़े, 2026
<li style=”text-align: justify;”>206/8 – पंजाब किंग्स बनाम DC, जयपुर, 2025
<li style=”text-align: justify;”>205/8 – राजस्थान रॉयल्स बनाम MI, वानखेड़े, 2026
<li style=”text-align: justify;”>203/5 – दिल्ली कैपिटल्स बनाम KKR, कोलकाता, 2026*
<li style=”text-align: justify;”>201/8 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम RR, गुवाहाटी, 2026
<li style=”text-align: justify;”>200/7 – पंजाब किंग्स बनाम GT, अहमदाबाद, 2024
<h3 style=”text-align: justify;”>प्लेऑफ से बाहर दोनों टीमें 
<p style=”text-align: justify;”>बताते चलें कि दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं. दोनों ही टीमें एलिमिनेट हो चुकी हैं. प्लेऑफ के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफाई किया है. लिहाजा दिल्ली और कोलकाता में कोई सी भी टीम जीते, उससे प्लेऑफ पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बताते चलें कि पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में भी दिल्ली और कोलकाता की टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थीं. 
<p style=”text-align: justify;”>इससे पहले 2024 में कोलकाता ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताब जीता था. हालांकि खिताब जीतने के बाद फ्रेंचाइजी ने ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान को रिलीज कर दिया था. फिलहाल अजिंक्य रहाणे टीम की कमान संभाल रहे हैं. रहाणे की कप्तानी में टीम दोनों ही सीजन एलिमिनेट हुई है. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”26 मई को पहला क्वालीफायर, RCB के पास सीधे फाइनल में एंट्री का मौका; देखें प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/ipl-2026-playoff-match-full-schedule-fixtures-date-and-venue-details-qualifier-eliminator-rcb-gt-srh-rr-3134878″ target=”_self”>26 मई को पहला क्वालीफायर, RCB के पास सीधे फाइनल में एंट्री का मौका; देखें प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
Cricket, Sports
26 मई को पहला क्वालीफायर, RCB के पास सीधे फाइनल में एंट्री का मौका; देखें प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
26 मई को पहला क्वालीफायर, RCB के पास सीधे फाइनल में एंट्री का मौका; देखें प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने प्लेऑफ का शेड्यूल पहले ही घोषित कर दिया था. अब प्लेऑफ की चारों टीम भी सामने आ गई हैं. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में जगह पक्की की है.
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद के <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मगर उससे पहले चारों टीम एक-दूसरे से भिड़ेंगी, लेकिन उनके मैच किस तारीख को खेले जाएंगे. यहां आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.
<h4 style=”text-align: justify;”>IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
<p style=”text-align: justify;”>प्लेऑफ के मुकाबले पॉइंट्स टेबल के आधार पर तय किए जाते हैं. टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर फिनिश करने वाली टीम पहले क्वालीफायर में आमने-सामने आती हैं. इसका मतलब 26 मई को क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस की टक्कर होगी.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं तीसरे और चौथे स्थान की टीम एलिमिनेटर मैच में आपस में भिड़ती हैं. 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. इसके बाद सवाल सामने आता है कि दूसरे क्वालीफायर में कौन-कौन भिड़ेगा.
26 मई – RCB vs GT – पहला क्वालीफायर (धर्मशाला)
27 मई – SRH vs RR – एलिमिनेटर (न्यू चंडीगढ़)
29 मई – दूसरा क्वालीफायर – न्यू चंडीगढ़
31 मई – फाइनल – अहमदाबाद
<h4 style=”text-align: justify;”>RCB के पास सीधे फाइनल का मौका 
<p style=”text-align: justify;”>दरअसल पहला क्वालीफायर जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाती है. इसका मतलब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस, दोनों के पास सीधे फाइनल में पहुंचने का मौका होगा. मान लीजिए RCB क्वालीफायर 1 जीतकर फाइनल में चली जाती है. उसके बाद भी गुजरात टाइटंस बाहर नहीं होगी, क्योंकि उसे फाइनल में जाने का दूसरा मौका मिलेगा. गुजरात फिर क्वालीफायर 2 में खेलेगी.
<p style=”text-align: justify;”>वहीं एलिमिनेटर हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाती है और जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 खेलती है. फिर क्वालीफायर 2 जीतने वाली टीम क्वालीफायर 1 की विजेता से फाइनल में भिड़ती है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”इस एक गलती की वजह से हारी मुंबई, कप्तान हार्दिक ने बताया; जानें किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/hardik-pandya-reveals-reason-why-mumbai-indians-lost-against-rajasthan-royals-blamed-bowlers-for-defeat-mi-vs-rr-ipl-2026-3134855″ target=”_self”>इस एक गलती की वजह से हारी मुंबई, कप्तान हार्दिक ने बताया; जानें किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा
Cricket, Sports
इस एक गलती की वजह से हारी मुंबई, कप्तान हार्दिक ने बताया; जानें किसके सिर फोड़ा हार का ठीकरा Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस अपना आखिरी लीग मैच भी हार गई है. राजस्थान रॉयल्स ने उसे 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम पिछले 3 सीजन में दूसरी बार प्लेऑफ का टिकट कटाने में नाकामयाब रही. राजस्थान के खिलाफ हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों को हार का जिम्मेदार ठहराया.
<p style=”text-align: justify;”>वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रनों का स्कोर खड़ा किया था. हार्दिक ने कहा कि आखिरी 5 ओवरों में उनकी टीम के गेंदबाजों ने 73 रन लुटा दिए, जिसने मैच में बड़ा अंतर पैदा किया. कप्तान हार्दिक ने माना कि 206 का टारगेट चेज किया जा सकता था, लेकिन बल्लेबाजी में हुई गलतियां MI की टीम को भारी पड़ीं.
<h4 style=”text-align: justify;”>गेंदबाजों पर फोड़ा ठीकरा
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान के खिलाफ हार के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा – हमने गेंदबाजी में शायद 10-15 रन ज्यादा लुटा दिए. डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना आसान नहीं होता. अगर आप आखिरी पांच ओवरों में 1-2 बाउंड्री रोक पाते हैं तो सामने वाली टीम 12-15 रन कम बना पाएगी. हम ऐसा नहीं कर पाए और आखिरी 5 ओवरों में 73 रन लुटाना भी हमारे लिए नुकसानदेह साबित हुआ.
<p style=”text-align: justify;”>यह कहना भी गलत नहीं कि जोफ्रा आर्चर की 15 गेंदों में 32 रन की पारी, मुंबई के बल्लेबाजों पर भारी पड़ी. इस छोटी सी पारी में आर्चर ने 3 छक्के लगाए थे. वहीं रवींद्र जडेजा ने भी 11 गेंद में 19 रन बनाए थे.
<h4 style=”text-align: justify;”>बैटिंग में भी हुई गलती
<p style=”text-align: justify;”>हार्दिक ने माना कि 206 का लक्ष्य ऐसा नहीं था जिसे चेज करना असंभव हो. उन्होंने कहा – इस स्कोर को चेज किया जा सकता था, लेकिन हमने पावरप्ले में कई सारे विकेट खो दिए. मैं जब बैटिंग करने गया तो गेंद बढ़िया ढंग से बल्ले पर आ रही थी. हमें सिर्फ वहां टिके रहकर बढ़िया शॉट्स खेलने की जरूरत थी.
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में निराशाजनक रहा. टूर्नामेंट में मुंबई की टीम 14 मैच खेलकर केवल चार जीत दर्ज कर सकी. बता दें कि मुंबई 2020 के बाद कभी चैंपियन नहीं बनी है. उसका छठी ट्रॉफी का इंतजार 6 साल से चला आ रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”राजस्थान सातवीं बार प्लेऑफ में, मुंबई को 30 रनों से हराया; पंजाब और कोलकाता दोनों बाहर” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/ipl-2026-mi-vs-rr-highlights-rajasthan-royals-qualifies-for-ipl-playoffs-seventh-time-beats-mumbai-indians-by-30-runs-pbks-kkr-eliminated-3134835″ target=”_self”>राजस्थान सातवीं बार प्लेऑफ में, मुंबई को 30 रनों से हराया; पंजाब और कोलकाता दोनों बाहर
<p style=”text-align: justify;”><a title=”रोहित शर्मा के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट; देखें टॉप-5 लिस्ट” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/rohit-sharma-jointly-most-ducks-in-ipl-history-unwanted-record-see-top-5-list-ipl-2026-mi-vs-rr-match-69-3134804″ target=”_self”>रोहित शर्मा के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट; देखें टॉप-5 लिस्ट
Cricket, Sports
प्लेऑफ की चारों टीमें तय, RCB-SRH-GT के बाद राजस्थान ने किया क्वालीफाई; अब किससे कौन भिड़ेगा?
प्लेऑफ की चारों टीमें तय, RCB-SRH-GT के बाद राजस्थान ने किया क्वालीफाई; अब किससे कौन भिड़ेगा? Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 Playoff, Qualifier-1 and Eliminator Teams: आईपीएल 2026 प्लेऑफ के लिए चारों टीमें तय हो गई हैं. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स टॉप-4 में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. सबसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ में कदम रखा था. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने अपना नाम दर्ज कराया था. अब राजस्थान भी लिस्ट में शामिल हो गई है. 
<p style=”text-align: justify;”>चारों टीमें तय होने के बाद अब एक सवाल यह उठ रहा है कि प्लेऑफ में चारों टीमों के मुकाबले कैसे होंगे? कौन सी टीम किससे खेलेगी? यहां आपको इसका आसान भाषा में जवाब मिलेगा कि अब किससे कौन भिड़ेगा?
<h3 style=”text-align: justify;”>आरसीबी और गुजरात के बीच होगा क्वालीफायर-1
<p style=”text-align: justify;”>टॉप-2 टीमों के बीच क्वालीफायर-1 खेला जाता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें टेबल में क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर हैं. दोनों के बीच क्वालीफायर-1 होगा. यह मुकाबला 26 मई (मंगलवार) को धर्मशाला में होगा. 
<h3 style=”text-align: justify;”>हैदराबाद और राजस्थान के बीच एलिमिनेटर 
<p style=”text-align: justify;”>टेबल में तीसरे और चौथे पायदान पर समाप्त करने वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलती हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें टेबल में क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर है. दोनों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा. 
<h3 style=”text-align: justify;”>टॉप-2 टीमों के पास 2 मौके, एलिमिनेटर में हार के साथ टीम बाहर 
<p style=”text-align: justify;”>टॉप-2 में रहकर क्वालीफाई-1 खेलने वाली टीमों के पास 2 चांस होते हैं. क्वालीफायर-1 में जीतने वाली टीम डायरेक्ट फाइनल में जगह हासिल करती है. वहीं हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 में खेलने का मौका मिलता है. क्वालीफायर-2 में जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट बनती है. दोनों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाता है. 
<p style=”text-align: justify;”>वहीं एलिमिनेटर में हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाता है और जीतने वाली टीम क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ती है. क्वालीफायर-2 का मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में उसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां एलिमिनेटर मैच होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस दफा कौन सी टीम चैंपियन बनती है. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढे़ं: <a title=”साउथ के दिग्गज हीरो राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से क्यों मांगी माफी? दुनिया के सामने कबूल की गलती” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/why-legendary-actor-ram-charan-apologies-to-jasprit-bumrah-publicly-news-here-know-details-watch-video-3134831″ target=”_self”>साउथ के दिग्गज हीरो राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से क्यों मांगी माफी? दुनिया के सामने कबूल की गलती
Cricket, Sports
राजस्थान सातवीं बार प्लेऑफ में, मुंबई को 30 रनों से हराया; पंजाब और कोलकाता दोनों बाहर Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>MI vs RR Full Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ राजस्थान आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जाने वाली चौथी टीम बन गई है. उससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद अंतिम-4 में जगह पक्की कर चुकी हैं.
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए थे. इसके जवाब में मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 175 रन ही बना सकी. राजस्थान की इस जीत की वजह से पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 से बाहर हो गई हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>राजस्थान सातवीं बार प्लेऑफ में
<p style=”text-align: justify;”>यह आईपीएल के इतिहास में सातवीं बार है जब राजस्थान रॉयल्स की टीम ने प्लेऑफ में जगह बनाई है. इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में जगह बनाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है, जो 12 बार अंतिम-4 में पहुंची है. यह रियान पराग के लिए भी बहुत बड़ी उपलब्धि है, जिन्होंने बतौर कप्तान पहले ही सीजन में राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचाया.
<h4 style=”text-align: justify;”>खूब लड़े सूर्यकुमार यादव
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी. वानखेड़े के मैदान पर 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत खराब रही. MI की हार की नींव वहीं से रखी जा चुकी थी जब रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. 38 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने पहले विल जैक्स के साथ मिलकर 63 रनों की पार्टनरशिप की, फिर हार्दिक पांड्या संग मिलकर 48 रनों की साझेदारी की.
<p style=”text-align: justify;”>सूर्या 42 गेंद में 60 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं हार्दिक पांड्या ने भी 15 गेंद में 34 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत तक नहीं ले जा सके.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”रोहित शर्मा के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट; देखें टॉप-5 लिस्ट” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/rohit-sharma-jointly-most-ducks-in-ipl-history-unwanted-record-see-top-5-list-ipl-2026-mi-vs-rr-match-69-3134804″ target=”_self”>रोहित शर्मा के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट; देखें टॉप-5 लिस्ट
<h4 style=”text-align: justify;”>पंजाब और कोलकाता बाहर
<p style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्लेऑफ में जाना राजस्थान रॉयल्स की हार पर निर्भर था. राजस्थान हार जाती तो कोलकाता और पंजाब के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुले रहते. राजस्थान के अब 16 पॉइंट्स हो गए हैं, जबकि पंजाब के 15 अंक हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स भी अपना आखिरी मैच जीतकर अधिकतम 15 अंकों तक ही पहुंच सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”साउथ के दिग्गज हीरो राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से क्यों मांगी माफी? दुनिया के सामने कबूल की गलती” href=”https://www.abplive.com/sports/cricket/why-legendary-actor-ram-charan-apologies-to-jasprit-bumrah-publicly-news-here-know-details-watch-video-3134831″ target=”_self”>साउथ के दिग्गज हीरो राम चरण ने जसप्रीत बुमराह से क्यों मांगी माफी? दुनिया के सामने कबूल की गलती
Cricket, Sports
कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, 73 गेंद में चेज करना होगा टारगेट; प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव
कोलकाता ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी, 73 गेंद में चेज करना होगा टारगेट; प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 से आखिरी लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. ईडन गार्डन्स के मैदान में दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी. दिल्ली ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. हालांकि, दिल्ली पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन केकेआर की उम्मीद बाकी है. अगर राजस्थान अपना आखिरी लीग मैच हार जाती है तो केकेआर को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए इस मैच को 12.1 ओवर में जीतना होगा. 
<p style=”text-align: justify;”>टॉस के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. यह बहुत आसान है. हमें पता है कि पिछली पारी में क्या हुआ था, जो अभी हो रहा है, उसके आधार पर क्या होगा, लेकिन इसके बावजूद, हम नहीं जानते कि परिणाम क्या होगा. विकेट भी बहुत अच्छा दिख रहा है. तो हां, यह बहुत आसान है. अभी भी क्रिकेट का खेल बाकी है, और पिछले छह मैच हमारे लिए शानदार रहे हैं. हम अभी भी प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं और यह मैच जीतना चाहते हैं. जैसा कि मैंने कहा, हम नहीं जानते कि क्या होगा, लेकिन जब भी आप क्रिकेट खेलते हैं, तो आप हमेशा जीतने की कोशिश करते हैं. मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है, खासकर इसलिए क्योंकि जिस स्थिति में हम थे, उससे उबरना आसान नहीं है. एक टीम के रूप में वापसी करने के लिए साहस, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक रवैया चाहिए. आईपीएल 24-25 खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों वाला एक मजेदार टूर्नामेंट है, उस माहौल, जोश को बनाए रखना और हर बार उसे आगे बढ़ाना शानदार है. तो हां, मुझे हर एक पर बहुत गर्व है.”
<p style=”text-align: justify;”>टॉस के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करते. हम देखेंगे कि अगले सीजन में हम कैसे बेहतर कर सकते हैं. मुझे नहीं लगता कि हमने खराब क्रिकेट खेला, लेकिन हम उन मौकों को भुना नहीं पाए जिनसे मैच का नतीजा बदल सकता था. हमें ये चीजें सीखनी होंगी और आगे बढ़ना होगा. हमने आज टीम में दो बदलाव किए हैं.”
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी
Cricket, Sports
रोहित शर्मा के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट; देखें टॉप-5 लिस्ट Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) IPL 2026 के 69वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बिना खाता खोले ‘जीरो’ पर आउट हो गए. इस जीरो के साथ रोहित ने अपने नाम पर सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. यहां आपको टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट भी देखने को मिलेगी. 
<h3 style=”text-align: justify;”>संयुक्त रूप से रोहित सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट 
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि रोहित शर्मा संयुक्त रूप से आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस दफा रोहित 19वीं बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी 19 बार जीरो पर आउट होने के साथ लिस्ट में मौजूद हैं. 
<h3 style=”text-align: justify;”>IPL में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले बल्लेबाज 
<li style=”text-align: justify;”>19 बार – ग्लेन मैक्सवेल
<li style=”text-align: justify;”>19 बार – रोहित शर्मा
<li style=”text-align: justify;”>18 बार – दिनेश कार्तिक
<li style=”text-align: justify;”>18 बार – सुनील नारायण
<li style=”text-align: justify;”>16 बार – पीयूष चावला
<h3 style=”text-align: justify;”>मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा का प्रदर्शन 
<p style=”text-align: justify;”>रोहित ने इस सीजन मुंबई के लिए 9 मैच खेले. इन मैचों की 9 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 35.37 की औसत और 157.22 के स्ट्राइक रेट से 283 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 84 रनों का रहा. हिटमैन ने 21 चौके और 21 छक्के लगाए. 
<h3 style=”text-align: justify;”>रोहित शर्मा का आईपीएल करियर 
<p style=”text-align: justify;”>नजर डालें रोहित शर्मा के आईपीएल करियर पर, तो अब तक उन्होंने 281 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 276 पारियों में बैटिंग करते हुए रोहित ने 29.91 की औसत और 132.91 के स्ट्राइक रेट से 7329 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 49 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 109* रनों का रहा. वहीं हिटमैन के बल्ले से 661 चौके और 323 छक्के निकल चुके हैं. रोहित ने 102 कैच पकड़ लिए हैं. हिटमैन मुंबई को 5 ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान हैं. फिलहाल हार्दिक पांड्या एमआई की कमान संभाल रहे हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें: <a title=”राजस्थान-मुंबई मैच में हो गया लफड़ा! बीच मैदान में जडेजा ने शार्दुल ठाकुर को चिढ़ाया; वीडियो हुआ वायरल” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/ravindra-jadeja-teased-shardul-thakur-funny-video-goes-viral-mi-vs-rr-match-ipl-2026-3134780″ target=”_self”>राजस्थान-मुंबई मैच में हो गया लफड़ा! बीच मैदान में जडेजा ने शार्दुल ठाकुर को चिढ़ाया; वीडियो हुआ वायरल
<p style=”text-align: justify;”><a title=”आखिरी लीग मैच से पहले कोलकाता में बड़ा बदलाव, मथिशा पथिराना बाहर; खूखांर खिलाड़ी बना हिस्सा” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/kolkata-knight-riders-pick-luvnith-sisodia-as-a-replacement-for-injured-matheesha-pathirana-just-before-ipl-2026-last-match-against-dc-3134784″ target=”_self”>आखिरी लीग मैच से पहले कोलकाता में बड़ा बदलाव, मथिशा पथिराना बाहर; खूखांर खिलाड़ी बना हिस्सा
Cricket, Sports
टूटते-टूटते बचा सूर्यकुमार यादव का IPL में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, इस विदेशी प्लेयर ने रचा इतिहास
टूटते-टूटते बचा सूर्यकुमार यादव का IPL में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, इस विदेशी प्लेयर ने रचा इतिहास Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस बहुत पहले आईपीएल 2026 से बाहर हो गई थी. मगर टीम के सलामी बल्लेबाज रायन रिकल्टन ने अपने आखिरी लीग मैच में ऐतिहासिक कारनामा कर दिया है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है.
<p style=”text-align: justify;”>रायन रिकल्टन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 12 रन बनाए और इस छोटी सी पारी में एक छक्का लगाया. एक सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रायन रिकल्टन ने सूर्यकुमार यादव की बराबरी कर ली है. रिकल्टन ने इस सीजन 38 सिक्स लगाए, जबकि सूर्यकुमार ने पिछले सीजन MI के लिए इतने ही छक्के लगाए थे.
<h4 style=”text-align: justify;”>एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (MI)
38 छक्के – सूर्यकुमार यादव – IPL 2025
38 छक्के – रायन रिकल्टन – IPL 2026
31 छक्के – सनथ जयसूर्या – IPL 2008
30 छक्के – ईशान किशन – IPL 2020
<p style=”text-align: justify;”>टी20 क्रिकेट के कुल आंकड़ों को मिलाकर देखें तो मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अब तक 288 छक्के लगाए हैं. इस फेहरिस्त में सूर्यकुमार यादव तीसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 156 छक्के हैं.
<p style=”text-align: justify;”>रायन रिकल्टन के लिए यह सीजन काफी अच्छा गुजरा है. वो आईपीएल 2026 टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 12 मैचों में 448 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक भी बनाए.
<p style=”text-align: justify;”>दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के लिए आज तक कोई बल्लेबाज एक सीजन में 40 छक्कों का आंकड़ा नहीं छू पाया है. मगर इसी सीजन राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 53 छक्के लगा दिए हैं. वो एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”राजस्थान-मुंबई मैच में हो गया लफड़ा! बीच मैदान में जडेजा ने शार्दुल ठाकुर को चिढ़ाया; वीडियो हुआ वायरल” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/ravindra-jadeja-teased-shardul-thakur-funny-video-goes-viral-mi-vs-rr-match-ipl-2026-3134780″ target=”_self”>राजस्थान-मुंबई मैच में हो गया लफड़ा! बीच मैदान में जडेजा ने शार्दुल ठाकुर को चिढ़ाया; वीडियो हुआ वायरल
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL में प्लेऑफ में नहीं पहुंचने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलती है? जानें CSK और LSG को मिलेगा कितना पैसा” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/is-there-any-prize-money-for-teams-failed-to-qualify-playoffs-ipl-2026-prize-money-csk-mi-lsg-3134745″ target=”_self”>IPL में प्लेऑफ में नहीं पहुंचने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलती है? जानें CSK और LSG को मिलेगा कितना पैसा
Cricket, Sports
हार्दिक को टीम लीड करने के लिए सबकुछ देने की कोशिश की गई लेकिन…कप्तानी को लेकर मुंबई इंडियंस की तरफ से आया बयान
हार्दिक को टीम लीड करने के लिए सबकुछ देने की कोशिश की गई लेकिन…कप्तानी को लेकर मुंबई इंडियंस की तरफ से आया बयान Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने आखिरी मैच में भी मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन टीम को 10 मैच हार का सामना करना पड़ा. बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने मैच खत्म होने के बाद कहा कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही.
Cricket, Sports
IPL 2026: जाते-जाते दिल्ली ने दिखाया दम, केकेआर को धूल चटाकर पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर किया फिनिश
IPL 2026: जाते-जाते दिल्ली ने दिखाया दम, केकेआर को धूल चटाकर पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर किया फिनिश Read Post »
KKR vs RR IPL 2026 Match 70: ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी (60 रन) और कप्तान अक्षर पटेल पटेल के 39 रनों की मदद से 5 विकेट खोकर 203 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए होम टीम केकेआर की बल्लेबाजी अच्छी शुरुआत के बाद बिखर गई, जिससे पूरी टीम 18.4 ओवरों में 163 सिर्फ रन पर आउट हो गई. दिल्ली ने इस जीत से सीजन का 14 अंक के साथ अंत छठे स्थान पर रहकर किया. वहीं, केकेआर को 13 अंक और सातवें पायदान से संतोष करना पड़ा.
Cricket, Sports
5 दिग्गज खिलाड़ी जो आईपीएल 2026 के बाद ले सकते हैं संन्यास, महेंद्र सिंह धोनी भी लिस्ट में शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जो आईपीएल 2026 के बाद ले सकते हैं संन्यास, महेंद्र सिंह धोनी भी लिस्ट में शामिल Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन खत्म होने के बाद 10 टीमों में से 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जो संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. इस लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है. ईशांत शर्मा का करियर भी अब खत्म ही माना जा रहा है.
Cricket, Sports
8 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा… वैभव सूर्यवंशी ने फील्डिंग में रचा इतिहास, आईपीएल में कैच लपकने वाले सबसे कम उम्र के फील्डर बने
8 साल पुराना रिकॉर्ड स्वाहा… वैभव सूर्यवंशी ने फील्डिंग में रचा इतिहास, आईपीएल में कैच लपकने वाले सबसे कम उम्र के फील्डर बने Read Post »
Vaibhav Sooryavanshi becomes youngest fielder: वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैच लपककर आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र (15 साल 58 दिन) में कैच लेने का रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने मुजीब उर रहमान का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. इस मैच को 30 रनों से जीतकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंच गई है. अब 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में वैभव (53 छक्के) के पास क्रिस गेल के एक सीजन में सर्वाधिक 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.
Cricket, Sports
हेलमेट की ग्रिल पर लगी गेंद और जमीन पर गिर पड़े सूर्यकुमार यादव, वानखेड़े में टल गई ‘अनहोनी’
हेलमेट की ग्रिल पर लगी गेंद और जमीन पर गिर पड़े सूर्यकुमार यादव, वानखेड़े में टल गई ‘अनहोनी’ Read Post »
suryakumar yadav fell on pitch: मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 से विदाई हार के साथ हुई. वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 30 रन से हराया. इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 60 रन की पारी खेली. हालांकि, यह पारी टीम की जीत में काम नहीं आई. बल्लेबाजी के दौरान सूर्या गंभीर रूप से चोटिल होने से बाल-बाल बचे, जब छठे ओवर में बृजेश शर्मा की एक गेंद बल्ले से लगकर सीधा उनका हेलमेट ग्रिल पर जा लगी.
Cricket, Sports
जोफ्रा आर्चर को ऊपर क्यों भेजा? प्लेऑफ में पहुंचने के बाद संगकारा ने किया रणनीति का खुलासा
जोफ्रा आर्चर को ऊपर क्यों भेजा? प्लेऑफ में पहुंचने के बाद संगकारा ने किया रणनीति का खुलासा Read Post »
kumar Sangakkara reveals rajasthan royals strategy: राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने दबाव के पलों में संयम बनाए रखने और अपनी योजनाओं पर टिके रहने के लिए गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. उन्होंने मैच के दौरान जोफ्रा आर्चर को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने के रणनीतिक फैसले का बचाव करते हुए उन्हें टीम के प्रति समर्पित खिलाड़ी बताया. इसके साथ ही, संगकारा ने अनुभवी बल्लेबाजों के सामने शांत रहकर शानदार गेंदबाजी करने वाले युवा स्पिनर यश राज पुंजा के प्रदर्शन को भी सराहा.
Cricket, Sports
रणजी ट्रॉफी विजेता क्रिकेटर ने 39 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से निधन
रणजी ट्रॉफी विजेता क्रिकेटर ने 39 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, दिल का दौरा पड़ने से निधन Read Post »
SL Akshay Dies: कर्नाटक के 39 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय का रविवार को मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 2014-15 की रणजी विजेता टीम के सदस्य रहे अक्षय ने कर्नाटक के लिए कई मैच खेले थे. संन्यास के बाद वह राज्य की अंडर-19 टीम के समर्पित कोच के रूप में जुड़े हुए थे.
Cricket, Sports
चोट के बावजूद कप्तानी और मैदान पर साहसी फैसले, बदला राजस्थान का भाग्य, फिर भी खुश नहीं कप्तान
चोट के बावजूद कप्तानी और मैदान पर साहसी फैसले, बदला राजस्थान का भाग्य, फिर भी खुश नहीं कप्तान Read Post »
Riyan Parag Statement: मुंबई इंडियंस पर 30 रन की शानदार जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. कप्तान रियान पराग ने जीत का श्रेय आंकड़ों के बजाय मैदान पर अपनी स्वाभाविक समझ और ‘साहसी फैसलों’ को दिया, जैसे जोफ्रा आर्चर को बल्लेबाजी में ऊपर भेजना. पूरी तरह फिट न होने के बावजूद पराग ने प्लेऑफ में खेलने का पूरा भरोसा जताया है.
Cricket, Sports
21 दिन पहले ही पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना तय था! फिर कैसे हुई आईपीएल 2026 से बाहर
21 दिन पहले ही पंजाब किंग्स का प्लेऑफ में पहुंचना तय था! फिर कैसे हुई आईपीएल 2026 से बाहर Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती मुकाबलों को देखने के बाद किसी ने नहीं सोचा था कि पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाएगी. श्रेयस अय्यर की टीम ने 7 मैच खेलने के बाद 6 जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया और इसके बाद अगले 6 लगातार मुकाबले हार गई. आखिरी मुकाबला जीतने के बाद भी टीम 15 अंकों पर ही रह गई.
Cricket, Sports
IPL 2026 Playoff Schedule: मिल गई प्लेऑफ की चारों टीमें, कब, कहां और किन टीमों में होगी भिड़ंत, नोट कर लें डेट
IPL 2026 Playoff Schedule: मिल गई प्लेऑफ की चारों टीमें, कब, कहां और किन टीमों में होगी भिड़ंत, नोट कर लें डेट Read Post »
IPL 2026 Playoff Schedule: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है. इस सीजन में टॉप-4 के लिए चली कांटे की टक्कर के बाद आखिरकार खिताबी जंग के लिए चार महारथी मिल गए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), गुजरात टाइटंस (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है. अंकतालिका में जहां विराट कोहली की RCB टॉप पर रही, वहीं रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स ने चौथे स्थान के रूप में आखिरी पायदान हासिल किया. अब इन चारों टीमों के बीच 26 मई से खिताबी मुकाबला जीतने की अंतिम लड़ाई शुरू होगी. आइए जानते हैं कौन सी टीम किस पायदान पर रही और कब, कहां इनके बीच महामुकाबले खेले जाएंगे.
Cricket, Sports
Rajasthan Royals Enter IPL 2026 Playoff: मुंबई को हराकर प्ले ऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, पंजाब और केकेआर का सपना हुआ चकनाचूर
Rajasthan Royals Enter IPL 2026 Playoff: मुंबई को हराकर प्ले ऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, पंजाब और केकेआर का सपना हुआ चकनाचूर Read Post »
Rajasthan Royals Enter IPL 2026 Playoff: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है.करो या मरो मैच में राजस्थान ने मुंबई के जबड़े से जीत छीन ली. राजस्थान ने सातवीं बार प्लेऑफ का टिकट कटाया है. रियान पराग की कप्तानी वाली टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी.
Cricket, Sports
IPL Playoffs Teams: चौथा ओवर डालने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली बुरी खबर, प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर, टूटा सपना
IPL Playoffs Teams: चौथा ओवर डालने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को मिली बुरी खबर, प्लेऑफ की दौड़ से हुई बाहर, टूटा सपना Read Post »
IPL Playoffs Teams Final : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ में खेलने वाली चारों टीम के नाम का फैसला हो चुका है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी जगह पक्की की. इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई.
Cricket, Sports
क्या अपने IPL करियर का आखिरी मैच खेल गए रोहित शर्मा? डक पर आउट हुए हिटमैन को बढ़ी फैंस की टेंशन
क्या अपने IPL करियर का आखिरी मैच खेल गए रोहित शर्मा? डक पर आउट हुए हिटमैन को बढ़ी फैंस की टेंशन Read Post »
Rohit Sharma IPL Ducks: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के आखिरी मुकाबले में रोहित को जोफ्रा आर्चर ने विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया. यह 19वां मौका था, जब रोहित आईपीएल में डक का शिकार बने. उन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर ली. मैक्सवेल भी आईपीएल में 19 बार जीरो पर आउट हुए हैं.
Cricket, Sports
शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल में बदली 4 टीमें, बनाया विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड, इससे पहले सिर्फ 1 बार हुआ ऐसा
शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल में बदली 4 टीमें, बनाया विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड, इससे पहले सिर्फ 1 बार हुआ ऐसा Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए शार्दुल ठाकुर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो टूर्नामेंट के इतिहास में 5 अलग अलग टीम की तरफ से खेलते हुए 10 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर बन गए हैं. इससे पहले आर अश्विन ने इस कारनामे को अंजाम दिया था.
Cricket, Sports
वानखेड़े स्टेडियम में 20 हजार बच्चों की मुस्कान, नीता अंबानी के खास संदेश से यादगार बना मैच
वानखेड़े स्टेडियम में 20 हजार बच्चों की मुस्कान, नीता अंबानी के खास संदेश से यादगार बना मैच Read Post »
मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी की मालकिन और कर्ताधर्ता नीता अंबानी ने एमआई टीम को ‘सभी के लिए शिक्षा और खेल’ पहल के महत्व के बारे में समझाया, क्योंकि मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने मैच के लिए वानखेड़े स्टेडियम में 20,000 वंचित बच्चों का स्वागत किया.
Cricket, Sports
दुनिया के वो 5 क्रिकेटर्स… जिन्हें देखकर भारतीय फैंस का खौल उठता है खून, किसी ने गला काटने की दी धमकी तो कोई मेढ़क की तरह उछला
दुनिया के वो 5 क्रिकेटर्स… जिन्हें देखकर भारतीय फैंस का खौल उठता है खून, किसी ने गला काटने की दी धमकी तो कोई मेढ़क की तरह उछला Read Post »
5 overseas cricketers villain for team india fans: भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जज्बा है जहां खिलाड़ियों को भगवान माना जाता है. लेकिन जहां इस खेल में बेपनाह मोहब्बत मिलती है, वहीं कुछ ऐसे पल भी रहे हैं जिन्होंने भारतीय प्रशंसकों के दिलों को गहरी ठेस पहुंचाई. मैदान पर की गई बदतमीजी, अहंकार और खेल भावना के विपरीत बर्ताव के कारण दुनिया के कुछ महान खिलाड़ी भारतीय फैंस की नजरों में विलेन बन गए. आइए जानते हैं इतिहास के उन 5 दिग्गज क्रिकेटर्स के बारे में, जिन्हें भारतीय फैंस आज तक माफ नहीं कर पाए हैं.
Cricket, Sports
रवींद्र जडेजा को आउट कर शार्दुल ने दिखाए तेवर, अंपायर ने तुरंत बदला फैसला, जड्डू ऐसा लिया बदला याद रखेंगे ठाकुर
रवींद्र जडेजा को आउट कर शार्दुल ने दिखाए तेवर, अंपायर ने तुरंत बदला फैसला, जड्डू ऐसा लिया बदला याद रखेंगे ठाकुर Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मैच रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर की वजह से यादगार बन गया. पहले मुंबई के गेंदबाज ने विकेट लेकर रॉयल्स के बैटर को चिढ़ाया. अंपायर के नो बॉल करार दिए जाने के बाद जडेजा ने इसका बदला शार्दुल से लिया.
Cricket, Sports
Vaibhav Sooryavanshi World Record: T20 क्रिकेट में पहली बार… वैभव सूर्यवंशी ने बनाया ऐसा विश्व रिकॉर्ड, वर्ल्ड क्रिकेट में मच गया तहलका
Vaibhav Sooryavanshi World Record: T20 क्रिकेट में पहली बार… वैभव सूर्यवंशी ने बनाया ऐसा विश्व रिकॉर्ड, वर्ल्ड क्रिकेट में मच गया तहलका Read Post »
vaibhav sooryavanshi world record: मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. दरअसल, राजस्थान रॉयल्स का यह ओपनर एक टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला ‘टीनएजर’ बन गया है. वैभव ने इन दूसरा रन लेते ही आईपीएल 2026 में अपने रनों की संख्या 581 पहुंचा दी, जिससे उन्होंने देवदत्त पडिक्कल (580 रन का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.
Cricket, Sports
Jasprit Bumrah in IPL 2026: जसप्रीत बुमराह पर लगा दाग, 11 साल के आईपीएल करियर में पहली बार हुआ ऐसा
Jasprit Bumrah in IPL 2026: जसप्रीत बुमराह पर लगा दाग, 11 साल के आईपीएल करियर में पहली बार हुआ ऐसा Read Post »
इंडियन प्रीमियर लीग के अपने 11 साल के करियर में ऐसा दाग जसप्रीत बुमराह पर कभी नहीं लगा था. मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज इस सीजन 10 मैच खेलने के बाद भी प्रति मैच एक विकेट नहीं हासिल कर पाए. टूर्नामेंट में ऐसा पहली बार हुआ जब उनके विकटों का आंकड़ा दहाई अंकों तक नहीं पहुंच पाया.
Cricket, Sports
IPL 2026 Riyan Parag vs Allah Ghazanfar: 6,4,4… बेखौफ अंदाज में कुटाई कर रहे थे रियान पराग, आखिरी गेंद पर अल्लाह गजनफर ने ले लिया बदला
IPL 2026 Riyan Parag vs Allah Ghazanfar: 6,4,4… बेखौफ अंदाज में कुटाई कर रहे थे रियान पराग, आखिरी गेंद पर अल्लाह गजनफर ने ले लिया बदला Read Post »
IPL 2026 Riyan Parag vs Allah Ghazanfar: रियान पराग मैच में अच्छी लय में नजर आ रहे थे. वह सिर्फ आठ गेंदों में 14 रन बना चुके थे, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा, उनका स्ट्राइक रेट 175 का था. मगर तेज गति से रन बनाने के चक्कर में वह पावरप्ले के आखिरी ओवर में अल्लाह गजनफर का शिकार हो गए.
Cricket, Sports
धोनी के पास चमत्कारी दिमाग… तो पोंटिंग के पास जीत का तूफान, कौन है दुनिया का महान कप्तान, रिकॉर्ड में कौन किसपर भारी
धोनी के पास चमत्कारी दिमाग… तो पोंटिंग के पास जीत का तूफान, कौन है दुनिया का महान कप्तान, रिकॉर्ड में कौन किसपर भारी Read Post »
Dhoni or Ponting who is great captain: क्रिकेट इतिहास में कप्तानी एक ऐसी कला है जिसे कई दिग्गजों ने आजमाया, लेकिन सफलता के उस शिखर तक बहुत कम लोग पहुंच पाए जहां बड़े-बड़ों के हौसले पस्त हो जाते हैं. जब भी विश्व क्रिकेट के सबसे महान, चतुर और प्रभावशाली कप्तानों का जिक्र होगा, तो ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और भारत के महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे पहले जेहन में आएगा. इन दोनों कप्तानों ने न सिर्फ अपनी टीमों को जीतना सिखाया, बल्कि अपनी आक्रामक रणनीति, शातिर दिमाग और करिश्माई नेतृत्व के दम पर पूरी दुनिया में अपनी सफलता के झंडे गाड़े. एक तरफ पोंटिंग की अपराजेय कंगारू सेना थी, जिससे टकराने से दुनिया की बड़ी से बड़ी टीमें कतराती थीं, तो दूसरी तरफ धोनी का शांत और जादुई दिमाग था, जो हारी हुई बाजी को पलटने में माहिर था.
Cricket, Sports
वानखेड़े स्टेडियम में हाई-वोल्टेज ड्रामा… ध्रुव जुरेल की एक गलती और दासुन शनाका की ‘कुर्बानी’, क्या राजस्थान गंवा देगा प्लेऑफ का टिकट?
वानखेड़े स्टेडियम में हाई-वोल्टेज ड्रामा… ध्रुव जुरेल की एक गलती और दासुन शनाका की ‘कुर्बानी’, क्या राजस्थान गंवा देगा प्लेऑफ का टिकट? Read Post »
Dasun Shanaka run out controversy: मुंबई इंडियंस के खिलाफ ‘करो या मरो’ के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ उम्मीदों को बड़ा झटका लगा. शानदार लय में दिख रहे दासुन शनाका विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के साथ हुई एक भयानक गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए. जुरेल ने शॉट खेलकर पहले रन के लिए कॉल किया, लेकिन फील्डर को देखकर पैर पीछे खींच लिए. तब तक शनाका आधी पिच पार कर चुके थे और दोनों बल्लेबाज एक ही छोर पर जा पहुंचे. जिसके बाद शनाका को रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा.
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
Scroll to Top