<p style=”text-align: justify;”>आज आईपीएल 2026 में विराट कोहली के सामने होंगे युवा वैभव सूर्यवंशी. यानी मैच है राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच. दोनों टीमें गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भिडे़ंगी. आरसीबी की कमान रजत पाटीदार के हाथों में है. वहीं राजस्थान के कप्तान रियान पराग हैं. राजस्थान ने आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगाई है. यह उनका चौथा मैच है, वहीं आरसीबी ने अब तक दो मैच खेले हैं, और दोनों में ही जीत दर्ज की है. वे आज जीत की हैट्रिक लगाना चाहेंगे. 
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान और बेंगलुरु में हेड टू हेड में कौन आगे?
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड की बात करें तो आरसीबी का पलड़ा भारी है. रजत पाटीदार की टीम 17-14 से आगे है. यानी बेंगलुरु ने अब तस राजस्थान को 17 बार हराया है, वहीं राजस्थान की टीम आरसीबी को 14 बार ही हरा सकी है. 
<p style=”text-align: justify;”>बरसापारा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 
<p style=”text-align: justify;”>बरसापारा स्टेडियम की पिच पर आज लो स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है. मौसम की बात करें तो मैच के समय बारिश की उम्मीद नहीं है. हालांकि, आसमान पर बादल छाए रह सकते हैं. नई गेंद से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है, क्योंकि पिछले कई दिनों से खराब मौसम की वजह से पिच ढकी हुई है.
<p style=”text-align: justify;”>मैच प्रिडिक्शन 
<p style=”text-align: justify;”>हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर होगी, क्योंकि मुकाबला 50-50 का है. हालांकि, चेज करने वाली टीम की जीत के चांस ज्यादा हैं. दोनों ही टीमें अब तक अजेय रही हैं. ऐसे में जीत के सिलसिले को जारी रखने के लिए अपना सबकुछ झोंक देंगी. 
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा
<p style=”text-align: justify;”>इम्पैक्ट प्लेयर- रवि बिश्नोई
<p style=”text-align: justify;”>आरसीबी की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिल साल्ट, <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और जैकब डफी
<p style=”text-align: justify;”>इम्पैक्ट प्लेयर- सुयश शर्मा