MI vs KKR: आज मुंबई और कोलकाता में भिड़ंत, कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग इलेवन
<p style=”text-align: justify;”>इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें 
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस की बात करें तो सभी की नजरें कप्तान हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा पर रहेंगी. वहीं केकेआर की बात करें तो फिन एलन, टिम सीफर्ट, कैमरून ग्रीन और अजिंक्य रहाणे पर हर किसी की नजर रहेगी. मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या हैं तो केकेआर की कमान रहाणे के हाथों में है. 
<p style=”text-align: justify;”>वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच गेंदबाजों की कब्रिस्तान मानी जाती है. इस पिच पर गेंदबाजों की खूब पिटाई होती है. यहां कोई भी स्कोर चेज हो सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. दोनों ही टीमों में कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं. ऐसे में एक हाई स्कोरिंग मैच होने की संभावना है.
<p style=”text-align: justify;”>मैच प्रिडिक्शन 
<p style=”text-align: justify;”>हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर बता रहा है कि इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. मुकाबला बिल्कुल 50-50 का है. ऐसे में जो भी टीम लक्ष्य का पीछा करेगी, उसके जीतने के चांस ज्यादा हैं. केकेआर का बैटिंग अटैक बेहतर है, लेकिन गेंदबाजी कमजोर दिख रही है. वहीं मुंबई की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों सॉलिड नजर आ रही है. 
<p style=”text-align: justify;”>मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स/कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, दीपक चाहर, <a title=”जसप्रीत बुमराह” href=”https://www.abplive.com/topic/jasprit-bumrah” data-type=”interlinkingkeywords”>जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट. 
<p style=”text-align: justify;”>इम्पैक्ट प्लेयर- मयंक मारकंडे
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक. 
<p style=”text-align: justify;”>इम्पैक्ट प्लेयर- अंगकृष रघुवंशी या कार्तिक त्यागी 