Cricket, Sports
IPL में 100 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह, 11 पारी के बाद खत्म किया विकेटों का सूखा
IPL में 100 विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने अर्शदीप सिंह, 11 पारी के बाद खत्म किया विकेटों का सूखा Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>Most Wickets in IPL: अर्शदीप सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग के दिग्गज गेंदबाजों में जगह बना ली है. अर्शदीप ने अपने IPL करियर में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. उन्होंने गुरुवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में रायन रिकल्टन का विकेट लेकर यह मुकाम हासिल किया. वो आईपीएल के इतिहास में ऐसे पांचवें बाएं हाथ के गेंदबाज हैं, जिन्होंने विकेटों का शतक पूरा किया है.
<p style=”text-align: justify;”>अर्शदीप ने अपने आईपीएल करियर के 87वें मैच में विकेटों का शतक पूरा किया है. इंडियन प्रीमियर लीग में 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 144 विकेट लिए हैं. इस सूची में उनके बाद जयदेव उनादकट, आशीष नेहरा और जहीर खान भी ऐसा कर चुके हैं. यह पिछली 11 आईपीएल पारियों में पहली बार है, जब अर्शदीप ने पावरप्ले में कोई विकेट लिया है.
<h4 style=”text-align: justify;”>IPL में 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज(बाएं हाथ)
144 विकेट – ट्रेंट बोल्ट
114 विकेट – जयदेव उनादकट
106 विकेट – आशीष नेहरा
102 विकेट – जहीर खान
101 विकेट+ – अर्शदीप सिंह
<h4 style=”text-align: justify;”>किसके खिलाफ कितने विकेट
<p style=”text-align: justify;”>राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्शदीप सिंह के आंकड़े सबसे बेहतर रहे हैं, जिसके खिलाफ उन्होंने 18 विकेट लिए हैं. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उनका गेंदबाजी औसत 18.80 का है, इस टीम के विरुद्ध उन्होंने 10 विकेट चटकाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस ही ऐसी 2 टीम हैं, जिनके खिलाफ अब तक अर्शदीप ने 10 विकेट का आंकड़ा नहीं छुआ है.
<p style=”text-align: justify;”>अर्शदीप के कुल करियर पर नजर डालें तो अब तक 87 मैचों में उनके नाम 101 विकेट हैं. तीन बार किसी एक पारी में 4 विकेट ले चुके हैं, लेकिन कभी फाइफर लेने का मुकाम हासिल नहीं किया है. यहां देखिए अर्शदीप ने किस टीम के खिलाफ कितने विकेट लिए हैं.
18 विकेट – बनाम राजस्थान रॉयल्स
17 विकेट – बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
12 विकेट+ – बनाम मुंबई इंडियंस
11 विकेट – बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
11 विकेट – बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
11 विकेट – बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
10 विकेट – लखनऊ सुपर जायंट्स
6 विकेट – बनाम दिल्ली कैपिटल्स
5 विकेट – बनाम गुजरात टाइटंस
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”डोप टेस्ट में फेल होने पर किसी क्रिकेटर को क्या मिलती है सजा? अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर NADA की नजर” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/what-is-the-punishment-for-failing-dope-test-nada-in-cricket-abhishek-sharma-axar-patel-ipl-doping-news-3116240″ target=”_self”>डोप टेस्ट में फेल होने पर किसी क्रिकेटर को क्या मिलती है सजा? अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर NADA की नजर
Cricket, Sports
इस दिन IPL 2026 का अपना पहला मैच खेलेंगे MS Dhoni, जानें प्लेइंग इलेवन में किसकी जगह लेंगे?
इस दिन IPL 2026 का अपना पहला मैच खेलेंगे MS Dhoni, जानें प्लेइंग इलेवन में किसकी जगह लेंगे? Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>एमएस धोनी 23 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में वापस लौट सकते हैं. धोनी चोट के चलते अब तक IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेले हैं.  23 अप्रैल को CSK की टक्कर मुंबई इंडियंस के साथ होनी है, जो उसका सीजन में सातवां मैच होगा. धोनी वापस आ रहे हैं, यह वाकई सीएसके के लिए अच्छी खबर है लेकिन किसी एक प्लेयर के लिए यह बुरी खबर भी होगी. क्योंकि धोनी प्लेइंग इलेवन में आएंगे तो किसी एक खिलाड़ी को अंतिम-11 से बाहर जाना होगा. यहां जान लीजिए, धोनी किस खिलाड़ी की जगह चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में फिट हो सकते हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>धोनी IN, तो कौन होगा बाहर?
<p style=”text-align: justify;”>कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के टॉप ऑर्डर ने अच्छा करके दिखाया है. इसलिए संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे और यहां तक कि डेवाल्ड ब्रेविस की टीम में जगह पक्की है. वहीं गायकवाड़ कप्तान हैं, उनका बाहर होना मुश्किल है. ऐसे में पहले 4 क्रम पक्के लग रहे हैं.
<p style=”text-align: justify;”>दूसरी ओर गेंदबाजी की बात करें तो CSK की टीम पहले ही नाथन एलिस और खलील अहमद के रूप में 2 मुख्य तेज गेंदबाजों को खो चुकी है. दोनों चोट के चलते IPL 2026 से बाहर हो चुके हैं. गेंदबाजी का भार जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज तेज गेंदबाजी का भार संभालेंगे और फिलहाल तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका गुरजपनीत सिंह संभालते दिखेंगे. वहीं नूर अहमद टीम के मुख्य स्पिन गेंदबाज हैं. खलील अहमद के चोटिल होने से टीम में गेंदबाजी का एक क्रम खाली हो गया है, जिसे धोनी नहीं भर पाएंगे. चाहे धोनी सात से नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करने आते हों, लेकिन पांच गेंदबाज भी टीम में पक्के होंगे.
<h4 style=”text-align: justify;”>क्या सरफराज की लेंगे जगह?
<p style=”text-align: justify;”>पांच गेंदबाज और 4 ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों की जगह प्लेइंग इलेवन में पक्कीa है. यहां सिर्फ मिडिल ऑर्डर के दो क्रम खाली रह जाते हैं. चूंकि शिवम दुबे पिछले सालों में टीम के मुख्य फिनिशर बने रहे हैं, इसलिए दुबे की जगह सुरक्षित लग रही है. अब बचते हैं सरफराज खान, जिनको अच्छी फॉर्म में होने के बावजूद प्लेइंग इलेवन में जगह से हाथ धोना पड़ सकता है. सरफराज ने अब तक IPL 2026 में पांच मैचों में करीब 182 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”IPL 2026 के बीच अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी KKR की कप्तानी, अचानक दिया इस्तीफा; जानें वायरल दावे का सच” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/fact-check-ajinkya-rahane-removed-as-kkr-captain-ipl-2026-rumors-true-or-false-3116299″ target=”_self”>IPL 2026 के बीच अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी KKR की कप्तानी, अचानक दिया इस्तीफा; जानें वायरल दावे का सच
Cricket, Sports
IPL 2026 के बीच अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी KKR की कप्तानी, अचानक दिया इस्तीफा; जानें वायरल दावे का सच Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी छोड़ दी है. IPL 2026 में कोलकाता टीम के खराब प्रदर्शन के बाद रहाणे द्वारा कप्तानी छोड़ने की खबर ने बवाल मचाया हुआ है. दरअसल KKR अब तक IPL 2026 की सबसे फिसड्डी टीम साबित हुई है. अकेली कोलकाता टीम ही ऐसी है, जिसका अभी तक जीत का खाता नहीं खुला है.
<p style=”text-align: justify;”>अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता पिछले सीजन भी टेबल में आठवें स्थान पर रही थी. वहीं आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है. बस इसी खराब प्रदर्शन के कारण रहाणे द्वारा कप्तानी छोड़ने की खबर सामने आई है. मगर इन दावों में कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं.
<h4 style=”text-align: justify;”>क्या बदल गया KKR का कप्तान?
<p style=”text-align: justify;”>सोशल मीडिया पर इस खबर को धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है कि अजिंक्य रहाणे ने बीच सीजन में KKR की कप्तानी छोड़ दी है. मगर यह दावे बिल्कुल गलत हैं, क्योंकि IPL की ओर से ऐसा कोई स्टेटमेंट जारी नहीं हुआ है. दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी IPL 2026 में अपना कप्तान बदलने पर कुछ नहीं कहा है.
<p style=”text-align: justify;”>सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबर पूरी तरह फेक है. अजिंक्य रहाणे अब भी कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान हैं और रिंकू सिंह अभी टीम के उपकप्तान हैं.
🚨BREAKING NEWS🚨
Ajinkya Rahane steps down as captain of KKR after a disaster campaign till now. 
New captain to be announced soon. 
Source- TrustMeBroNews pic.twitter.com/1hGJ4Disvd
— Aman.pb🚀 (@Aman06072302) April 16, 2026
<h4 style=”text-align: justify;”>KKR का बुरा हाल
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स 2024 सीजन की चैंपियन है. मगर उससे अगले साल ही KKR टीम का परफॉर्मेंस लेवल धड़ाम से नीचे आ गिरा था. IPL 2025 में कोलकाता की टीम 14 मैचों में केवल 5 जीत दर्ज कर सकी थी. इसके लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे की जमकर आलोचना हुई थी. इसके बावजूद IPL 2026 के लिए केकेआर मैनेजमेंट ने फिर रहाणे में भरोसा दिखाया. अब तक वह भरोसा गलत सिद्ध हुआ है, क्योंकि कोलकाता ने 2026 सीजन में अब तक 5 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं की है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें;
Cricket, Sports
MI vs PBKS Highlights: बुमराह-हार्दिक का फ्लॉप शो, पंजाब ने मुंबई को रौंदा; डिकॉक के शतक पर भारी पड़े प्रभसिमरन-अय्यर
MI vs PBKS Highlights: बुमराह-हार्दिक का फ्लॉप शो, पंजाब ने मुंबई को रौंदा; डिकॉक के शतक पर भारी पड़े प्रभसिमरन-अय्यर Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया है. मुंबई ने पहले खेलने के बाद 195 रन बनाए थे. जवाब में पंजाब किंग्स ने 17वें ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया. पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 35 गेंद में 66 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने 39 गेंद में नाबाद 80 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. मुंबई के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आज भी कोई विकेट नहीं मिला. उन्होंने 4 ओवर में 41 रन दिए. पंजाब की यह चौथी जीत है, वहीं मुंबई की चौथी हार है. 
प्रभसिमरन-अय्यर ने रचा इतिहास
<p style=”text-align: justify;”>पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने 139 रनों की शानदार साझेदारी की. मगर उन्होंने किसी पार्टनरशिप का नहीं बल्कि व्यक्तिगत रूप से बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. प्रभसिमरन सिंह 25 साल की उम्र तक पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. यह उनकी पंजाब के लिए 10वीं ऐसी पारी रही जिसमें उन्होंने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हों. उन्होंने डेविड मिलर (9) का रिकॉर्ड तोड़ा.
<p style=”text-align: justify;”>दूसरी ओर श्रेयस अय्यर ने अपने लंबे और विशाल IPL करियर में पहली बार वानखेड़े मैदान पर कोई अर्धशतकीय पारी खेली है. 2015 में डेब्यू के बाद श्रेयस वानखेड़े मैदान में 9 पारियों में बैटिंग कर चुके थे, लेकिन काभी फिफ्टी नहीं लगा पाए थे. अब आखिरकार 11 साल के इंतजार के बाद उन्होंने फिफ्टी के सूखे का अंत किया. अय्यर ने इस मैच में 35 गेंद में 66 रन बनाए.
Cricket, Sports
डोप टेस्ट में फेल होने पर किसी क्रिकेटर को क्या मिलती है सजा? अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल पर NADA की नजर Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>भारत की राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी संस्था NADA फिलहाल एक्शन मोड में है. IPL 2026 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल और सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल किया गया है. जो भी खिलाड़ी रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल हैं, उन्हें NADA को अपनी लोकेशन देनी होगी और परीक्षण के दिन टेस्ट के लिए उपलब्ध रहना होगा. मगर ये डोप टेस्ट आखिर है क्या और इसमें फेल होने पर क्रिकेटर को क्या सजा मिल सकती है?
<h4 style=”text-align: justify;”>क्या होता है डोपिंग टेस्ट?
<p style=”text-align: justify;”>खेल जगत में अधिकांश एथलीटों को ‘डोपिंग टेस्ट’ से गुजरना पड़ता है. वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) खासतौर पर ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे बड़े इवेंट्स में ज्यादा सक्रिय दिखाई देती है. डोपिंग टेस्ट इसलिए करवाया जाता है जिससे पता लगाया जा सके कि किसी एथलीट ने प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन तो नहीं किया है.
<p style=”text-align: justify;”>जांच के लिए एथलीट का पेशाब का सैंपल, ब्लड सैंपल, मुंह की लार या पसीने का सैंपल भी लिया जा सकता है. इसमें पता लगाया जाता है कि किसी एथलीट ने स्टेरॉयड्स, प्रतिबंधित पेन किलर दवाएं, टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने या एनर्जी बढ़ाने वाले ड्रग्स का सेवन तो नहीं किया है. इस टेस्ट का सबसे यहां पहलू ये है कि NADA कभी भी किसी समय बिना बताए एथलीट को डोप टेस्ट के लिए नोटिस भेज सकता है.
<h4 style=”text-align: justify;”>फेल होने पर क्या है सजा?
<p style=”text-align: justify;”>NADA के नियमों की मानें तो डोप टेस्ट में फेल होने पर किसी एथलीट को 2-4 साल के लिए बैन किया जा सकता है. वहीं बार-बार डोप टेस्ट में फेल होने पर एथलीट को आजीवन प्रतिबंध की सजा भी सुनाई जा सकती है. यह बहुत पुरानी बात नहीं है जब साल 2025 में तमिलनाडु की स्प्रिंटर धनलक्ष्मी शेखर पर 8 साल का बैन लगाया गया था.
<p style=”text-align: justify;”>भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ भी एक बार डोप टेस्ट में फेल हुए थे. फरवरी 2019 की बात है, जब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान पृथ्वी शॉ को एक प्रतिबंधित ड्रग का सेवन करते पकड़ा गया था. बाद में खुलासा हुआ कि शॉ ने गलती से प्रतिबंधित ड्रग का सेवन किया था, फिर भी उन्हें 8 महीने का बैन झेलना पड़ा था. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
<p style=”text-align: justify;”><a title=”भयंकर मुसीबत में SRH, तीन दिन में 2 खूंखार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, फ्रेंचाइजी ने किया एलान” href=”https://www.abplive.com/sports/ipl/massive-blow-to-sunrisers-hyderabad-two-players-ruled-out-of-ipl-2026-under-three-days-david-payne-brydon-carse-srh-3116265″ target=”_self”>भयंकर मुसीबत में SRH, तीन दिन में 2 खूंखार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, फ्रेंचाइजी ने किया एलान
Cricket, Sports
IPL के पहले सीजन में लोकल ब्वॉय विराट कोहली को दिल्ली ने क्यों नहीं खरीदा था? सहवाग ने खोला राज
IPL के पहले सीजन में लोकल ब्वॉय विराट कोहली को दिल्ली ने क्यों नहीं खरीदा था? सहवाग ने खोला राज Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>विराट कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे हैं. हालांकि, हर साल एक सवाल जरूर उठता है कि आखिर दिल्ली के लोकल ब्वॉय विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन में दिल्ली की टीम में नहीं लिए गए? अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिल्ली के कप्तान रहे वीरेंद्र सहवाग ने इस राज से पर्दा उठा दिया है. आईपीएल में कमेंट्री के दौरान सहवाग ने खुलासा किया कि आखिर क्यों दिल्ली ने आईपीएल के पहले सीजन में विराट कोहली को नहीं खरीदा. 
<p style=”text-align: justify;”>जियोहॉटस्टार पर ‘चैंपियंस वाली कमेंट्री’ पर बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि क्यों आईपीएल के पहले सीजन (आईपीएल 2008) में दिल्ली डेयरडेविल्स ने विराट कोहली की जगह तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान को चुना था. सहवाग ने कहा, “मुझे याद है. आईपीएल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स में तिलकरत्ने दिलशान के साथ शिखर धवन भी हमारी टीम में थे. वे दोनों ओपनर थे, लेकिन हम उन्हें तीसरे और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कराते थे, क्योंकि गौतम गंभीर और मैं पारी की शुरुआत करते थे. मनोज तिवारी ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी. हमारी टीम में बहुत सारे टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज थे, और उन सभी को बल्लेबाजी क्रम में फिट करना मुश्किल हो रहा था. उस समय विराट कोहली भी तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे, इसलिए हमारे पास उन्हें लाने के लिए जगह नहीं थी. हमारे पास एक गेंदबाज की कमी थी, इसलिए हमने कोहली के बजाय प्रदीप सांगवान को लाने का फैसला किया.”
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन और गौतम गंभीर की तरह <a title=”विराट कोहली” href=”https://www.abplive.com/topic/virat-kohli” data-type=”interlinkingkeywords”>विराट कोहली की भी घरेलू टीम दिल्ली थी, लेकिन आईपीएल 2008 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने विराट को नहीं खरीदा. विराट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा बने और आईपीएल 2026 में भी आरसीबी की तरफ से ही खेल रहे हैं. यह लगातार 19वां सीजन है, जब विराट आरसीबी का हिस्सा हैं. यह आईपीएल का रिकॉर्ड है. किसी भी दूसरे खिलाड़ी ने किसी फ्रेंचाइजी के साथ इतना लंबा समय नहीं गुजारा है. विराट भी अब साफ कर चुके हैं कि वह आईपीएल में अपने आखिरी मैच तक आरसीबी के साथ ही जुड़े रहेंगे.
Cricket, Sports
भयंकर मुसीबत में SRH, तीन दिन में 2 खूंखार खिलाड़ी IPL 2026 से बाहर, फ्रेंचाइजी ने किया एलान Read Post »
<p style=”text-align: justify;”>IPL 2026 से खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला जारी है. अब सनराइजर्स हैदराबाद ने पुष्टि करके बताया है कि तेज गेंदबाज डेविड पेन टखने की चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. डेविड पेन इंग्लैंड के खिलाड़ी हैं. कुछ समय पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद को एक और बड़ा झटका लगा था, जब इंग्लैंड के ही ब्राइडन कार्स भी चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए थे. SRH का तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट भयंकर मुसीबत में नजर आ रहा है.
<p style=”text-align: justify;”>सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किलें बहुत बढ़ गई हैं क्योंकि उसके पास तेज गेंदबाज डिपार्टमेंट में अनुभव नहीं है. जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल बहुत महंगे साबित हो रहे हैं. इसी बीच प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन का धमाकेदार डेब्यू हुआ है, लेकिन जब टीम कठिन परिस्थितियों में घिरी होगी तब क्या प्रफुल और साकिब टीम को बचा जाएंगे. ऐसे की सवाल SRH मैनेजमेंट के सामने खड़े हो गए हैं.
OFFICIAL ANNOUNCEMENT
David Payne has been ruled out of TATA IPL 2026 after sustaining an ankle injury.
Wishing him a speedy recovery 🧡 pic.twitter.com/aKjJ9lvl6R
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 16, 2026
<p style=”text-align: justify;”>ऐसा नहीं है कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम गहरे गड्ढे में गिरती जा रही है. इसी बीच एक अच्छी खबर भी आई है कि पैट कमिंस चोट से रिकवरी की राह पर हैं. कमिंस जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे, लेकिन 17 अप्रैल को दोबारा SRH टीम को जॉइन करने वाले हैं. कमिंस की जगह अब तक सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी ईशान किशन कर रहे हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>पैट कमिंस ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से खुलासा किया कि फिलहाल उनका लक्ष्य 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरने का है. यह IPL 2026 टूर्नामेंट में SRH टीम का कुल आठवां मैच होगा. पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो हैदराबाद के पांच मैचों में 2 जीत के बाद 4 अंक हैं. वह अभी टेबल में चौथे स्थान पर है.
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ें:
Breaking News, National
समंदर में भारत की बढ़ती धमक! 4 खूंखार युद्धपोतों के बाद अब INS सुदर्शिनी पहुंचा मोरक्को, टेंशन में दुश्मन देश!
समंदर में भारत की बढ़ती धमक! 4 खूंखार युद्धपोतों के बाद अब INS सुदर्शिनी पहुंचा मोरक्को, टेंशन में दुश्मन देश! Read Post »
🔥 Trending Deals You Can’t Miss Sponsored BEST SELLER 🔥 Smart Health Ring Track Sleep, Heart Rate & Fitness 24×7 ₹28,499 (Save Now) 🛒 Buy Now HOT DEAL ⚡ Gaming Laptop RTX Power + Ultra Performance Beast Limited Stock ⚠️ 🔥 Check Deal TOP RATED ☀️ SPF 50 Sunscreen No White Cast + Water Resistant
Breaking News, National
OPINION: मेजर ‘शैतान’ सिंह और ‘छोटू’ राम के नाम अब अपमान हो गए! स्कूलों में पढ़ाई सुधारोगे या सिर्फ बच्चों के नाम बदलोगे?
OPINION: मेजर ‘शैतान’ सिंह और ‘छोटू’ राम के नाम अब अपमान हो गए! स्कूलों में पढ़ाई सुधारोगे या सिर्फ बच्चों के नाम बदलोगे? Read Post »
Breaking News, National
क्या महिलाओं को नीचा दिखाना ही विपक्ष का काम? कांग्रेस के पुराने जख्मों को कंगना ने संसद में कुरेदा
क्या महिलाओं को नीचा दिखाना ही विपक्ष का काम? कांग्रेस के पुराने जख्मों को कंगना ने संसद में कुरेदा Read Post »
Breaking News, National
Goa Resort Fire: रोमियो लेन नाइट क्लब फायर के बाद गोवा में एक और दिल दहलाने वाली घटना, अश्वेम बीच के रिसॉर्ट में लगी भीषण आग
Goa Resort Fire: रोमियो लेन नाइट क्लब फायर के बाद गोवा में एक और दिल दहलाने वाली घटना, अश्वेम बीच के रिसॉर्ट में लगी भीषण आग Read Post »
Breaking News, National
170 करोड़ का सोना और 23 साल पुरानी शादी: पत्‍नी की चालबाजी को तुरंत भांप गए जज साहब, जबरन दिलाया तलाक!
170 करोड़ का सोना और 23 साल पुरानी शादी: पत्‍नी की चालबाजी को तुरंत भांप गए जज साहब, जबरन दिलाया तलाक! Read Post »
Cricket, Sports
MCA की क्रांतिकारी पहल… अब रणजी सितारों को भी मिलेगी फिक्स्ड सैलरी, जानें ग्रेड A से C तक का पूरा गणित
MCA की क्रांतिकारी पहल… अब रणजी सितारों को भी मिलेगी फिक्स्ड सैलरी, जानें ग्रेड A से C तक का पूरा गणित Read Post »
MCA introduce contract system for domestic players: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में नया इतिहास रचते हुए खिलाड़ियों के लिए ‘सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट’ प्रणाली लागू की है. ऐसा करने वाला वह देश का पहला राज्य संघ बन गया है. इस पहल के तहत प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर खिलाड़ियों को तीन ग्रेड (A, B और C) में बांटा गया है, जिसमें 8 लाख से 20 लाख रुपये तक की वार्षिक रिटेनरशिप दी जाएगी. यह ऐतिहासिक कदम घरेलू क्रिकेटरों को वित्तीय सुरक्षा और बेहतर भविष्य की गारंटी प्रदान करेगा.
Cricket, Sports
जेल में सजा काट रहा था क्रिकेटर , कानूनी दांव-पेच के बीच वकील को दे बैठा दिल, 3 बच्चों का बन गया बाप
जेल में सजा काट रहा था क्रिकेटर , कानूनी दांव-पेच के बीच वकील को दे बैठा दिल, 3 बच्चों का बन गया बाप Read Post »
Mohammad Amir Love Story: मोहम्मद आमिर की कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी है, जहां 18 साल की उम्र में मिली शोहरत फिक्सिंग के दाग और जेल की सलाखों में बदल गई. लेकिन इसी मुश्किल दौर में उन्हें अपनी वकील नरजिस खातून से प्यार हुआ, जिन्होंने न केवल उनका केस लड़ा बल्कि जीवनभर का साथ भी दिया. कलंक से निकाह और फिर 2017 चैंपियंस ट्रॉफी की ऐतिहासिक जीत तक, आमिर का सफर विवादों, वापसी के जुनून और एक बेमिसाल प्रेम कहानी का अद्भुत संगम है.
Cricket, Sports
श्रेयस अय्यर ने लगाई अर्धशतकों की हैट्रिक, डीकॉक का शतक बेकार, पंजाब ने मुंबई को हराकर लगाया जीत का चौका
श्रेयस अय्यर ने लगाई अर्धशतकों की हैट्रिक, डीकॉक का शतक बेकार, पंजाब ने मुंबई को हराकर लगाया जीत का चौका Read Post »
Punjab Kings 4th wins: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल में अपनी चौथी जीत दर्ज की. कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने मुंबई की ओर से रखे गए 196 रन के लक्ष्य का आसानी से हासिल कर लिया. मुंबई की ओर से क्विंटन डीकॉक ने शतक जड़ा था जो टीम के काम नहीं आ सका. पंजाब ने मुंबई को 7 विकेट से हराकर पॉइंट टेबल में पहला स्थान हासिल किया.
Cricket, Sports
वानखेड़े में ‘अय्यर मैजिक’…श्रेयस ने हवा में उड़कर लपका असंभव कैच, हार्दिक पांड्या के साथ पूरी दुनिया दंग
वानखेड़े में ‘अय्यर मैजिक’…श्रेयस ने हवा में उड़कर लपका असंभव कैच, हार्दिक पांड्या के साथ पूरी दुनिया दंग Read Post »
Shreyas Iyer Stnning Catch: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का विकेट क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया. मार्को यानसेन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में हार्दिक पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के एक अविश्वसनीय फील्डिंग प्रयास का शिकार हुए. अय्यर ने बाउंड्री के पास हवा में उड़ते हुए गेंद लपकी और सीमा रेखा पार करने से पहले उसे जेवियर बार्टलेट की ओर उछाल दिया. डगआउट में बैठे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव भी इस ‘कैच ऑफ द सीजन’ को देखकर दंग रह गए.
Cricket, Sports
डीकॉक ने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ा… पंजाब के गेंदबाजों के खोल दिए धागे, संजू सैमसन के क्लब में मारी एंट्री
डीकॉक ने आईपीएल करियर का तीसरा शतक जड़ा… पंजाब के गेंदबाजों के खोल दिए धागे, संजू सैमसन के क्लब में मारी एंट्री Read Post »
Quinton de Kock Smashes Hundred:क्विंटन डीकॉक ने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 53 गेंदों पर आईपीएल में अपनी तीसरी सेंचुरी पूरी की. उन्होंने इस दौरान सात चौके और सात छक्के जड़े. डीकॉक आईपीएल में तीन टीमों के लिए सेंचुरी जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले संजू सैमसन और केएल राहुल आईपीएल में तीन फ्रेंचाइजी के लिए यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं.
Entertainment
‘चिराग के साथ रोमांस करती तो मेरे बच्चे…’; 15 साल पहले कंगना रनौत और चिराग पासवान ने किस मूवी में साथ किया था काम?
‘चिराग के साथ रोमांस करती तो मेरे बच्चे…’; 15 साल पहले कंगना रनौत और चिराग पासवान ने किस मूवी में साथ किया था काम? Read Post »
Cricket, Sports
Mayank Rawat IPL Debut: कौन हैं मयंक रावत… जिन्होंने आईपीएल में किया डेब्यू, एक ओवर में जड़ चुके हैं 5 छक्के
Mayank Rawat IPL Debut: कौन हैं मयंक रावत… जिन्होंने आईपीएल में किया डेब्यू, एक ओवर में जड़ चुके हैं 5 छक्के Read Post »
who is Mayank Rawat: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में दिल्ली के उभरते ऑलराउंडर मयंक रावत को पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू का मौका दिया. 26 वर्षीय मयंक को घरेलू क्रिकेट और ‘दिल्ली प्रीमियर लीग’ में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद 30 लाख रुपये में खरीदा गया था. 140 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी और सटीक ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करने वाले मयंक से टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को काफी उम्मीदें हैं जो जिससे मध्यक्रम को नई मजबूती देंगे.
Cricket, Sports
अपने ही खिलाड़ी का शिकार कर बैठे कप्तान, शशांक सिंह को जाना पड़ा मैदान से बाहर, सिर पर लगा श्रेयस अय्यर का थ्रो
अपने ही खिलाड़ी का शिकार कर बैठे कप्तान, शशांक सिंह को जाना पड़ा मैदान से बाहर, सिर पर लगा श्रेयस अय्यर का थ्रो Read Post »
आईपीएल 2026 के इस रोमांचक मुकाबले में वह पल तब आया जब पावरप्ले का आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे थे. अर्शदीप की गेंद पर तालमेल की थोड़ी कमी दिखी और बैक-अप के चक्कर में श्रेयस अय्यर ने नॉन-स्ट्राइकर एंड की ओर एक तेज थ्रो फेंका बदकिस्मती से गेंद ने उम्मीद से अलग बाउंस (अनइवेन बाउंस) लिया और सीधे फील्डिंग कर रहे शशांक सिंह के सिर पर जा लगी. 
Cricket, Sports
Arshdeep Singh 100 IPL wickets: हैट्रिक चूके… लेकिन अर्शदीप सिंह वो कर गए जो दिग्गज नहीं कर पाए, पंजाब किंग्स के लिए रचा इतिहास
Arshdeep Singh 100 IPL wickets: हैट्रिक चूके… लेकिन अर्शदीप सिंह वो कर गए जो दिग्गज नहीं कर पाए, पंजाब किंग्स के लिए रचा इतिहास Read Post »
Arshdeep Singh 100 IPL Wickets: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में इतिहास रच दिया. अर्शदीप ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की शुरुआत बिगाड़ दी. उन्होंने पहले मुंबई इंडियंस के ओपनर रयान रिकल्टन को आउट किया उसके बाद सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा. रिकल्टन को आउट करते ही अर्शदीप ने आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए. विकेटों का शतक जड़ने वाले पंजाब किंग्स के वह पहले गेंदबाज बने.
Cricket, Sports
Suryakumar Yadav को निकाल देंगे हार्दिक पंड्या! पहली ही गेंद पर 0 पर आउट
Suryakumar Yadav को निकाल देंगे हार्दिक पंड्या! पहली ही गेंद पर 0 पर आउट Read Post »
Cricket, Sports
जो बनकर आया था किसी और का रिप्लेसमेंट वो खुद इंजर्ड होकर IPL से बाहर, SRH में ये क्या हो रहा?
जो बनकर आया था किसी और का रिप्लेसमेंट वो खुद इंजर्ड होकर IPL से बाहर, SRH में ये क्या हो रहा? Read Post »
David Payne IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद फिलहाल पांच मैच में दो जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है, वे कई टीमों के साथ चार अंकों पर बराबरी पर हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर आगे हैं. अब जब डेविड पेन टखने की चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं.
Cricket, Sports
Lucknow Super Giants की हार: Rishabh Pant की कप्तानी पर उठे सवाल
Lucknow Super Giants की हार: Rishabh Pant की कप्तानी पर उठे सवाल Read Post »
News18 India के क्रिकेट शो में Rajeev Mishra और Pankaj Bhargava ने Lucknow Super Giants की लगातार हार और Rishabh Pant की कप्तानी पर चर्चा की. ₹27 करोड़ में खरीदे गए Pant का T20 प्रदर्शन और टीम की ब्रांड वैल्यू गिरने पर सवाल. #RishabhPant #LucknowSuperGiants #IPL2026 #CricketIndia
Cricket, Sports
ऋषभ पंत जानबूझ कर हो रहे हैं आउट! सिद्धू का बयान, बॉलर नहीं खुद से आउट हो रहा LSG कप्तान
ऋषभ पंत जानबूझ कर हो रहे हैं आउट! सिद्धू का बयान, बॉलर नहीं खुद से आउट हो रहा LSG कप्तान Read Post »
ऋषभ पंत का फॉर्म इस सीजन में काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, कई बार कम स्कोर किए हैं. सिर्फ एक बार उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था SRH के खिलाफ 68 रन नाबाद. LSG अभी अंक तालिका में सातवें नंबर पर है, उनके टॉप ऑर्डर के खराब प्रदर्शन की वजह से.
Cricket, Sports
पहले टी20 में होगी ‘पावर’ और ‘क्लास’ की जंग… कब, कहां और कैसे देखें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच
पहले टी20 में होगी ‘पावर’ और ‘क्लास’ की जंग… कब, कहां और कैसे देखें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच Read Post »
IND W vs SA W 1st T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम 17 अप्रैल से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज करेगी. कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में टीम इंडिया अपनी ऑस्ट्रेलियाई जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में रात 9:30 बजे से खेला जाएगा. विश्व कप 2026 की तैयारियों के लिहाज से यह दौरा स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा जैसी खिलाड़ियों के लिए अपनी फॉर्म और रणनीति परखने का सुनहरा अवसर है.
Cricket, Sports
VIDEO: LSG की लगातार हार के बाद क्या बहाना मार गए सहायक कोच रेयान कुक सुनिए
VIDEO: LSG की लगातार हार के बाद क्या बहाना मार गए सहायक कोच रेयान कुक सुनिए Read Post »
सहायक फील्डिंग कोच ने बताया कि टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और पावरप्ले में रन कम बने, जिसका श्रेय विपक्षी गेंदबाज़ों को जाता है। रिसेप्स की चोट ने भी असर डाला। बल्लेबाज़ी में साझेदारियाँ नहीं बन पाईं और स्कोर कम रह गया। निकोलस जैसे खिलाड़ी की फॉर्म पर चिंता जताई गई, लेकिन कहा गया कि सीज़न की शुरुआत है और वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जल्द ही प्रदर्शन करेंगे। टीम में कई युवा तेज़ गेंदबाज़ हैं, लेकिन फिटनेस और चयन के कारण सभी को मौका नहीं मिल पाया। टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों की फिटनेस का ध्यान रख रहा है। अब तक टीम का माहौल सकारात्मक है, कप्तान और कोचिंग स्टाफ अच्छा काम कर रहे हैं, और आगे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
Cricket, Sports
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में घमासान…भारत में कब और कहां देख सकते हैं लाइव, ऑनलाइन देखने के लिए लगाना होगा ये जुगाड़
बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में घमासान…भारत में कब और कहां देख सकते हैं लाइव, ऑनलाइन देखने के लिए लगाना होगा ये जुगाड़ Read Post »
Bangladesh vs New Zealand 1st ODI Live Streming: आईपीएल और पीएसएल के रोमांच के बीच 17 अप्रैल से बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. ढाका में होने वाले इस पहले मुकाबले में टॉम लैथम की कप्तानी वाली कीवी टीम के सामने मेहदी हसन मिराज की मजबूत बांग्लादेशी टीम की चुनौती होगी. भारत में टीवी पर इसका प्रसारण नहीं होगा, लेकिन क्रिकेट फैंस फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं.
Cricket, Sports
VIDEO: जितेश शर्मा ने बताया टीम की स्मार्ट रणनीति से घरेलू मैदान पर लगातार जीत
VIDEO: जितेश शर्मा ने बताया टीम की स्मार्ट रणनीति से घरेलू मैदान पर लगातार जीत Read Post »
टीम के खिलाड़ियों ने 2026 सीजन में घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है. कप्तान और कोच की रणनीति, खिलाड़ियों की फिटनेस और टीम भावना ने जीत की राह आसान की. जानें कैसे Devdutt, Nitish और Jitesh ने टीम को मजबूत किया. #BarodaCricket #IPL2026 #TeamSpirit
Cricket, Sports
45 डिग्री की गर्मी, चटकती हुई 22 गज की पट्टी, जब बल्लेबाज ने भीगी रुमाल से पोछा करोड़ों के आंसू, मास्टर भी उसको मान गए
45 डिग्री की गर्मी, चटकती हुई 22 गज की पट्टी, जब बल्लेबाज ने भीगी रुमाल से पोछा करोड़ों के आंसू, मास्टर भी उसको मान गए Read Post »
ये रिकॉर्ड रन चेज था जब भारत ने घरेलू मैदान पर पहली बार टेस्ट इतिहास में 387 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल किया था. मुंबई हमलों के ठीक बाद मिली इस जीत ने पूरे देश को एक साथ जश्न मनाने का मौका दिया. हार्मिसन, फ्लिंटॉफ और स्वान जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाज चेन्नई की तपती गर्मी और भारतीय बल्लेबाजों के प्रहार के आगे पस्त हो गए
🔥 15% OFF – Professional Camera Deal!
Capture Like a Pro with 50MP Power 📸
👉 Buy Now on Amazon
ताजा खबर
सब्सक्राइब करें ताकिरोज की ताजा खबर की अपडेट आपको प्राप्त हो सके बिल्कुल मुफ्त! जल्दी करें!
We don’t spam! Read our privacy policy for more info.
Scroll to Top