<p style=”text-align: justify;”>आईपीएल 2026 में आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी. गुजरात की टीम इस सीजन अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें उसे दो मैचों में जीत मिली है और दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं केकेआर अब तक अपनी पहली जीत की तलाश में है. कोलकाता ने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें चार मैचों में उसे हार मिली है, वहीं एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था. 
<p style=”text-align: justify;”>हेड टू हेड में कौन आगे?
<p style=”text-align: justify;”>गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हेड टू हेड की बात करें शुभमन गिल की टीम का पलड़ा भारी है. गुजरात फिलहाल 3-1 से हेड टू हेड में आगे है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही रिंकू सिंह ने अंतिम पांच गेंद में पांच छक्के लगाकर केकेआर को हारी हुई बाजी जिताई थी. 
<p style=”text-align: justify;”>नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 
<p style=”text-align: justify;”>अहमदाबाद का <a title=”नरेंद्र मोदी” href=”https://www.abplive.com/topic/narendra-modi” data-type=”interlinkingkeywords”>नरेंद्र मोदी स्टेडियम रन बनने के लिए जाना जाता है. यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है. यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. टॉस का इतना प्रभाव नहीं रहेगा. फिर भी टॉस जीतने वाली पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, क्योंकि यहां रन चेज आसानी से करते देखे गए हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>मैच प्रिडिक्शन 
<p style=”text-align: justify;”>हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में कांटे का मुकाबला होगा. मैच 50-50 का है. फिर भी चेज करने वाली टीम की जीत की संभावना ज्यादा है. 
<p style=”text-align: justify;”>गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, <a title=”शाहरुख खान” href=”https://www.abplive.com/topic/shah-rukh-khan” data-type=”interlinkingkeywords”>शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार/अशोक शर्मा और मोहम्मद सिराज
<p style=”text-align: justify;”>इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा
<p style=”text-align: justify;”>कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी
<p style=”text-align: justify;”>इम्पैक्ट प्लेयर- वरुण चक्रवर्ती