Border 2: ‘घर कब आओगे’ के सॉन्ग लॉन्च पर इमोशनल हुए सनी देओल, पिता धर्मेंद्र का जिक्र कर सुनाई ये अनसुनी कहानी

बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर सनी देओल अपनी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के पहले सॉन्ग ‘घर कब आओगे’ के लॉन्च इवेंट पर बुधवार को भावुक हो उठे। राजस्थान के जयसलमेर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सनी ने अपने स्वर्गीय पिता और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का जिक्र करते हुए एक अनसुनी कहानी साझा की।  सनी ने सेना के जवानो के सामने खड़े होकर कहा कि पिता की याद में उनका दिमाग अभी भी हिला हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान सनी देओल ने बताया कि जब वे बहुत छोटे थे, तब पिता धर्मेंद्र की 1964 में रिलीज हुई वॉर फिल्म ‘हक़ीक़त’ ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया था। उन्होंने कहा, “जब मैं एक्टर बना, तो ‘बॉर्डर’ करने का फैसला ‘हक़ीक़त’ से प्रेरित था। पापा की वो फिल्म ने मुझे सिखाया कि देशभक्ति की भावना कितनी मजबूत हो सकती है।” सॉन्ग ‘घर कब आओगे’ एक भावुक ट्रैक है

जो सीमा पर तैनात सैनिकों कीमाताओं की प्रतीक्षा को दर्शाता है।  1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। सनी ने इमोशनल होकर जोड़ा कि पिता के निधन के बाद यह फिल्म उनके लिए और भी खास हो गई है,

 

 

Scroll to Top