लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले शनिवार रात को धूमधाम से संपन्न हुआ, जहां अभिनेता गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट को कड़ी टक्कर देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सलमान खान की होस्टिंग में लोनावाला के बिग बॉस हाउस में आयोजित इस समारोह में गौरव ने 50 लाख रुपये के इनामी धनराशि के साथ विजेता बनकर सबको चौंका दिया। दिलचस्प बात यह है कि शो के दौरान नवंबर में कैप्टेंसी टास्क के वक्त गौरव ने फरहाना से गुस्से में कहा था, ‘फिनाले में ताली बजाएगी मेरे लिए…’, जो अब बिल्कुल सही साबित हो गया। फरहाना पहले रनर-अप रहीं, जबकि प्रणीत मोरे दूसरे और तन्या मित्तल तीसरे स्थान पर रहीं।
वोटिंग में गौरव को 55 प्रतिशत से ज्यादा सपोर्ट मिला। पूर्व प्रतियोगी करण कुंद्रा ने कहा, ‘गौरव की जीत मेहनत का पुरस्कार है, लेकिन फरहाना का सफर भी प्रेरणादायक रहा।’ फिनाले में आलम मलिक और अन्य कंटेस्टेंट्स के परफॉर्मेंस ने माहौल को और रोमांचक बना दिया।
गौरव की जीत से टीवी इंडस्ट्री में नई हलचल मचने की उम्मीद है, क्योंकि यह उनकी करियर को नई उंचाइयों पर ले जाएगी। फैंस का मानना है कि यह जीत आम आदमी की ताकत का प्रतीक बनेगी,
