बिग बॉस 19 का घर इन दिनों ड्रामा और सरप्राइज से भरा पड़ा है। हाल ही में हुए डबल एविक्शन ने फैंस को हिलाकर रख दिया था, जहां अभिषेक बजाज और नीलम गिरी को घर से बाहर जाना पड़ा। लेकिन अब मिड-वीक में एक और बड़ा धमाका हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृदुल तिवारी को लाइव ऑडियंस वोटिंग के आधार पर शॉकिंग तरीके से एलिमिनेट कर दिया गया। यह ट्विस्ट कैप्टेंसी टास्क के दौरान आया, जब घर में पहली बार लाइव ऑडियंस एंट्री हुई। फेंस मृदुल के अचानक शो से बाहर होने पर खुश नहीं हैं ओर इस बात को लेकर बहस छिड़ चुकीं हे मृदुल फेंस उसके सपोर्ट में उतारते नजर आए हे वही सोशल मीडिया पर BiggBoss19Eviction और #MridulTiwariOut जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं,
डबल एविक्शन के बाद घर की डायनामिक्स बदल चुकी थी, लेकिन मिड-वीक एविक्शन ने सबको चौंका दिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, मृदुल को ऑडियंस ने सबसे कम वोट दिए, जिसके चलते वे घर से बेघर हो गए। टाइम्स ऑफ इंडिया ने बताया कि इस हफ्ते नॉमिनेशन प्रोसेस को स्किप कर दिया गया था, और सीधे लाइव परफॉर्मेंस पर फैसला लिया गया। गौरव खन्ना, शहबाज बादशाह जैसे कंटेस्टेंट्स ने स्टेज पर परफॉर्म किया, लेकिन मृदुल की किस्मत ने साथ नहीं दिया। न्यूज18 के सोर्सेज ने कन्फर्म किया कि यह एविक्शन डबल शॉक के बाद घर में नया टेंशन क्रिएट कर रहा है।
मृदुल तिवारी, जो एंट्री से ही अपनी स्ट्रैटेजी के लिए फेमस थे, अब बाहर आकर इंटरव्यूज में अपनी जर्नी शेयर करेंगे। इंडिया टीवी की खबरों के मुताबिक, यह एविक्शन शो को और इंटेंस बनाने का मास्टरस्ट्रोक है। फैंस अब अगले कैप्टन और वाइल्डकार्ड एंट्री का इंतजार कर रहे हैं
