ट्रॉफी का डिजाइन बेहद यूनिक और मॉडर्न है। ऊपरी हिस्सा दो हाथों के आकार का है, जो उंगलियों के पोरों पर मिलकर एक चोटी या घर जैसी संरचना बनाते हैं। ये हाथ चांदी के क्रिस्टल या कुंदन से जड़े हुए हैं, जो दूर से ही चमक बिखेरते नजर आते हैं। बीच में गोल्डन ‘BB’ लोगो मजबूती से खड़ा है, जो सिल्वर हैंड्स के साथ कंट्रास्ट क्रिएट करता है। बेस ब्लैक कलर का है, जिसमें ‘विनर – बिग बॉस 19’ बड़े अक्षरों में लिखा है। एक तरफ जियो हॉटस्टार लोगो और दूसरी तरफ बिग बॉस की आंख बनी हुई है
इस ट्रॉफी में छिपा खास संदेश है ‘एकता और शिखर की प्राप्ति’। दो हाथों का क्रॉस-पोज सलमान खान के प्रोमो में किए गए इशारे से इंस्पायर्ड है, जहां वे दो हाथों से चोटी का संकेत देते नजर आए थे। यह सीजन की थीम ‘घरवालों की सरकार’ को प्रतिबिंबित करता है,
टॉप 5 फाइनलिस्ट्स – गौरव खन्ना, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, तन्या मित्तल और अमाल मलिक – ट्रॉफी देखकर अवाक रह गए। गौरव खन्ना ने ‘टिकट टू फिनाले’ जीतकर जगह पक्की की है, जबकि मालती चाहर का सफर हाल ही में खत्म हुआ।
