किसी के पिता ट्रक चालक, कोई टीचर की बेटी…UPSC में उत्तराखंड के इन युवाओं ने लहराया परचम, जानें

किच्छा की रहने वाली शांभवी तिवारी ने परीक्षा में 46वीं रैंक हासिल की है. पिछली बार उन्हें 445वीं रैंक मिली थी. अपनी मेहनत के बूते उन्होंने एक साल में ही लंबी छलांग लगाई है. दून की मीनल नेगी ने आल इंडिया 66वीं रैंक हासिल की है. मीनल के पिता प्रीतम सिंह नेगी सरकारी शिक्षक हैं. चंपावत के अनुज पंत ने 69वीं रैंक प्राप्त की है. पिछले वर्ष उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में 315वीं रैंक हासिल की थी. हरिद्वार के तुषार चौहान ने अपने तीसरे प्रयास में 216वीं रैंक हासिल की. बृनाड गांव की आस्था सिंह की 934वीं रैंक आई है.
Scroll to Top