संबलपुर में सनसनी: खाना नहीं दिया तो बेटे के सिर पर सवार हुआ खून, लोहे के पाइप से मां को बेरहमी से मार डाला

घटना ओडिशा में संबलपुर जिले के जुजुमुरा पुलिस थाना क्षेत्र के रेंगलकानी गांव की है. गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे घर में सिर्फ मां और बेटा थे. 32 साल के पूर्णचंद्र ने अपनी मां से खाना मांगा. जननी भोई ने उसे खाना देने से मना कर दिया. इस पर आरोपी अपना आपा खो बैठा. उसने घर में पडे लोहे के पाइप से मां पर खौफनाक हमला कर दिया.
Scroll to Top