Abu Salem News: अबू सलेम की समय से पहले रिहाई की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी. हालांकि, बॉम्बे हाईकोर्ट में लंबित मामले की शीघ्र सुनवाई का विकल्प खुला रहा. भारत और पुर्तगाल के बीच हुए प्रत्यर्पण समझौते की शर्तों के अनुसार, सलेम को मृत्युदंड नहीं दिया जा सकता और उसके कारावास की अवधि 25 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती.
