Delhi Riots Case: सुप्रीम कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के आरोपी तसलीम अहमद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. अहमद ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें यूएपीए (UAPA) के तहत जमानत देने से इनकार कर दिया गया था. वह पिछले पांच साल से जेल में हैं. कोर्ट इस मामले की अगली सुनवाई अप्रैल में कर सकता है.
