खान अब्दुल गफ्फार खान को ‘बच्चा खान’ और ‘सीमांत गांधी’ के नाम से भी जाना जाता है. वह आजादी की लड़ाई के महान नायक थे. उन्होंने पश्तूनों को अहिंसा का पाठ पढ़ाने के लिए ‘खुदाई खिदमतगार’ संगठन बनाया. विभाजन के समय उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त की थी. अपने सिद्धांतों के लिए उन्होंने अंग्रेजों और पाकिस्तान की जेलों में कुल 27 साल बिताए. वे ‘भारत रत्न’ पाने वाले पहले गैर-भारतीय नागरिक थे.
