Thalapathy Vijay: साउथ सिनेमा के मेगास्टार थलापति विजय की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। एक्टर जैसे ही चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे, उन्हें फैंस की भीड़ ने घेर लिया। हालात ऐसे हो गए कि सुपरस्टार लड़खड़ाकर गिर पड़े।
