Arvind Kejriwal News: अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय गोवा दौरे पर जिला पंचायत चुनाव प्रचार और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जाएंगे, जहां आम आदमी पार्टी 40 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही है. गोवा की दो स्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में जिला पंचायतें जिला स्तरीय निकाय हैं, जो विकास गतिविधियों के समन्वय के लिए स्थानीय स्वशासन इकाइयों के रूप में कार्य करती हैं.
