Delhi Blast News: एनआईए ने दिल्ली कार ब्लास्ट केस में अनंतनाग के जंगलों में तलाशी ली. इस मामले में डॉ. आदिल राथर, जसीर बिलाल वानी समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली में लाल किले के पास एक कार धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी. एनआईए इस संबंध में कई राज्यों के साथ मामले की जांच कर रही है.
